Bakwas News

मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

कुर्था,अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र स्थित अभिलाषा उत्सव हॉल में भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्य समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें बूथ सशक्तिकरण के लिए प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक बैठक करने पर विचार विमर्श किया गया।

 

बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव जीतने हेतु प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने पर बल दिया गया तथा प्रत्येक बूथ पर कैसे जीत दर्ज हो इसके लिए रणनीति तैयार करने का फैसला लिया गया। ताकि पार्टी को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके।

 

वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर जनभागीदारी सुनिश्चित कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमलोगों में पहुंचाने तथा लाभार्थियों को जानकारी देने एवं आमलोगों को विभिन्न प्रकार के योजनाओं का लाभ ऑन द स्पॉट मिलने के बारे में जानकारी देकर और लोगों में जागरूकता फैलाने पर बल दिया गया।

 

बैठक में जिला महामंत्री माधव शर्मा, विधानसभा विस्तारक रवि चंद्रवंशी, जिला महामंत्री रामाशीष दास, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य लाला शर्मा, खालिक अंसारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष मेराज अहमद, चंदन कुमार उर्फ टुनटुन शर्मा, संजय कुमार,आशुतोष मिश्रा, संतोष साव, प्रेम कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment