Bakwas News

मैंनपुरा पंचायत सरकार भवन पर हुआ ग्राम सभा का आयोजन

कलेर,अरवल । स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के मैंनपुर पंचायत सरकार भवन  पर शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व मैंनपुरा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार शर्मा के द्वारा किया गया।   मौके पर पंचायत सचिव ट्विंकल कुमार, आवास सहायक अभिषेक कुमार, सरपंच वीरेंद्र चंद्रवंशी, स्वच्छता पर्यवेक्षक उपवन कुमार एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर पंचायत में चल रहे सभी विकास कार्यो की समीक्षा की गई।   समीक्षा के दौरान योजना के निष्पादन में आ रही बाधाओं को दूर करने के विषय में विस्तार से चर्चा की गई।कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया की आवास योजना में ससमय भुगतान नहीं होने से काफी संख्या में आवास लंबित है। इस संबंध में आवास सहायक को आवश्यक कार्रवाई करने का दिशा निर्देश दिया गया।   पंचायत में बचे हुए नाली, गली के निर्माण के संबंध में प्राक्कलन बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं मुखियाा के द्वारा पंचायत सचिव को स्पष्ट दिशा निर्देश दिया गया की कार्य में कहीं भी किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।पंचायत सरकार भवन पर ससमय सभी विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति आवश्यक किया गया है ऐसे में ग्रामीणों के समस्याओं का निपटारा करने की दिशा में जरूरी कदम उठाया जाए।   वही ग्राम सभा में कन्या विवाह योजना,आवास योजना, सहित कई लाभकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी।वहीं त्रुटियों के निष्पादन हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया।पंचायत में चल रहे साफ-सफाई के संबंध में स्वक्षता पर्यवेक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस मौके पर मैंनपुर पंचायत के मुखिया के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे |

अरवल पुलिस ने तीन वारंटी को किया गिरफ्तार

अरवल। अरवल पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में अरवल पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कस रही है वहीं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जा रही है |इसी आलोक में अरवल जिले के करपी थानें एवं किंजर थानें की पुलिस ने दो कुर्की वारंटी एवं एक स्थायी लाल वारंटी को गिरफ्तार किया है |   इस संबंध में अरवल पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था और उक्त छापेमारी टीम के द्वारा ग्राम किंजर मुसहरी से स्थायी लाल वारंटी अर्जुन मांझी पिता-स्वर्गीय जलू मांझी, एवं ग्राम -मसुदपुर से कुर्की वारंटी दशरथ बिंद पिता-सुदेश्वर बिंद तथा करपी थाना कांड संख्या259/19 दिनांक-25.12.2019 धारा-409/420 के कुर्की की वारंटी राजेन्द्र झा सहायक प्रबंधक (संविदा) पिता- स्वर्गीय नारायण झा, ग्राम -मोहनपाली थाना -रजौली , जिला मधुबनी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है |   गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है |छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक सह अपर थानाअध्यक्ष किंजर कुंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक बैजनाथ प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक शिलानाथ सिंह, सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार एवं किंजर थाना एवं करपी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे |प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस निरीक्षक धनंजय कुमार एवं अपार थाना अध्यक्ष करपी पीयूष जायसवाल मौजूद है |

बिक्रमगंज की बेटी ऐशान्या ने ब्रिटेन में किया बिहार का नाम रौशन

बिक्रमगंज शहर के कभी प्रसिद्ध चिकित्सक रहे डॉ चितरंजन सिंह की पौत्री ऐशान्या सिंह उर्फ तमन्ना ने ब्रिटेन (यूके) के यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से फाइनेंस एंड एकाउंटिंग से मास्टर डिग्री गुरुवार को प्राप्त किया। तमन्ना को बिटेन के कई मत्वपूर्ण और बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने जॉब ऑफर भी किया है।   तमन्ना के माता प्रियंका सिंह और पिता मनीष कुमार उर्फ टिल्लू सिंह ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके पिता और बाबा डॉ राम कहरवा सिंह के आशीर्वाद की देन है। उनलोगों ने हमेशा से हमलोगों को शिक्षा का महत्व बताया और प्रेरित किया। तमन्ना ने पटना से स्कूलिंग और बंगलौर से स्नातक की पढ़ाई किया। इसके बाद उसका चयन यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स यूके में हुआ।

समाजसेवी सह शिक्षक स्व. शेषनाथ तिवारी के तेरहवीं पर किया गया उनके मूर्ति का अनावरण

बिक्रमगंज अनुमंडल के काराकाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धर्मागत परासी में गुरुवार को समाजसेवी सह शिक्षक स्व. शेषनाथ तिवारी के तेरहवीं पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य प्रो. बलिराम मिश्रा ने उनके प्रतिमा का अनावरण किया।   इस मौके पर जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग पहुंच उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उन्हें नमन व वंदन किया।   श्री मिश्रा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय तिवारी सिर्फ शिक्षक हीं नही बल्कि वे एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार एवं धर्मपरायण स्वभाव के व्यक्ति थे। उनसे हम सबको सिख लेना चाहिए। हम सबको उनके द्वारा बताए गए दिशा-निर्देश पर चलना चाहिए। उसके बाद अन्य वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला।   मौके पर हरिवंश तिवारी, धनेश्वर तिवारी, नगर पंचायत काराकाट के सदस्य सुरेश माली, भिखारी सिंह, वीरेंद्र तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, अरविंद तिवारी स्वर्गीय तिवारी के आज्ञाकारी पुत्र, शैलेश मिश्रा, बृज बिहारी मिश्रा, दिनेश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

अरवल में पुलिस ने दो कुर्की वारंटी एवं एक स्थायी लाल वारंटी को किया गिरफ्तार।

अरवल। अरवल पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में अरवल पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कस रही है वहीं फरार अभ्युक्तों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जा रही है| इसी आलोक में अरवल जिले की करपी थाने एवं किंजर थाने की पुलिस ने दो कुर्की वारंटी एवं एक स्थायी लाल वारंटी को गिरफ्तार किया है।     इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने प्रेस कॉम्फ्रेन्स कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक मो० कासिम के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। उक्त छापेमारी टीम के द्वारा ग्राम किंजर मुसहरी से स्थायी लाल वारंटी अर्जुन मांझी पिता-स्व० जलू मांझी, एवं ग्राम-मसुदपुर से कुर्की वारंटी दशरथ विन्द पिता- सुदेश्वर विन्द तथा करपी थाना कांड सं0-259/19, दिनांक-25.12.2019 धारा-409/420 के कुर्की वारंटी राजेन्द्र झा सहायक प्रबंधक (संविदा) पिता-स्व० नारायण झा, ग्राम-मोहनपाली थाना-रजौली, जिला-मधुबनी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।   गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक सह अपर थानाध्यक्ष किंजर कुन्दन कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक बैजनाथ प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक शिलानाथ सिंह, सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार एवं किंजर थाना एवं करपी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। प्रेस कॉम्फ्रेन्स में पुलिस निरीक्षक धनंजय कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष करपी पीयूष जायसवाल मौजूद थे।

लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन 

अरवल, कुर्था। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय निघवा में महिलाओं के खिलाफ लिंग आधारित हिंसा के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से छात्र- छात्राओं एवं ग्रामीणों के बीच एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लैंगिक हिंसा आधारित बालिकाओं एवं किशोरियों के सुरक्षा एवं उसके सर्वांगीण विकास के बारे में बताया गया।   प्रधानाध्यापक डॉक्टर वीरेंद्र प्रसाद “भास्कर” ने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए टोल फ्री नंबर 181 के माध्यम से आप कहीं भी रहे सहायता ले सकते हैं। उन्होंने कहा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत लैंगिक असमानता एवं लिंग आधारित हिंसा को रोकने में विद्यालय,अध्यापक एवं समाज की जिम्मेवारियों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मुकुल कुमार, विकास कुमार, सुधांशु कुमार, उदय पासवान, सविता कुमारी,कुमकुम राय कविता, अनिता कुमारी तथा श्रेया मोर्या के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश कार्यालय प्रभारी बने रजनीश ,लोगों ने दिया बधाई

अरवल ,कुर्था । कुर्था निवासी रजनीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश कार्यालय प्रभारी बनाये जाने पर प्रखंड सहित जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष ब्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रजनीश कुमार विद्यार्थी परिषद से जुड़े युवा कार्यकर्ता रहें हैं वे शुरू से ही जुझारू युवा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते करते युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश कार्यालय प्रभारी बनें है इससे आने वाले दिनों में पार्टी को फायदा मिलेगा ।   हर्ष ब्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष जयशंकर शर्मा,मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह,जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र सिंह,जिला महामंत्री माधव शर्मा,रामाशीष दास, जिला मंत्री कुशवाहा चंदन,राहुल वत्स,खालिक अंसारी,अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष मोहम्मद मेराज,जिला कार्यसमिति सदस्य लाला शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल है।

विद्युत विभाग ने चलाया सघन छापेमारी अभियान, लोगों में मचा हड़कंप

अरवल ,कुर्था :साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के निर्देश पर विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत विद्युत विभाग के अधिकारियों ने प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया इस दौरान कुर्था नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में कनीय कार्यपालक अभियंता सूरज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाई गई हालांकि उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से लंबित बताएं बिल की भुगतान यथाशीघ्र करने की बात कही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से बिजली चोरी करना अवैध है अतः बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर उपभोक्ताओं पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जमाने की राशि भी वसूल की जाएगी।   इस संबंध में कनीय कार्यपालक अभियंता सूरज कुमार ने बताया कि कुर्था शकूराबाद मोड़ किंजर रोड़ मे आटा चक्की मिल मे बिजली मीटर की गहन जांच की गई लेकिन कोई अनियमितता नही पाई गई हालांकि बिजली जांच करते पदाधिकारी को देख कई लोगो मैं हड़कंप मचा हुआ था।

जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ के साथ की बैठक

कुर्था,अरवल। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सभागार में बिहस्पतिवार को सभी बीएलओ की बैठक आयोजित की गई।प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित हुए।जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक में डीएसई पीएसइ के संबंध में विशेष जानकारी दी।   उन्होंने कहा की अपने लॉगिन से सभी बीएलओ मतदाता सूची में डीएसई एवं पीएसई की संख्या शून्य करें।डीएसई एवं पीएसई वाले मतदाताओं से मिलकर फोटो एवं डिटेल का मिलान करे।सभी बीएलओ मृत मतदाताओं से संबंधित प्रमाण पत्र जमा करें। बीडीओ ने भी सभी बीएलओ को ससमय कार्य पूर्ण करने की बात कही।

मोटरसाइकिल के धक्के से महिला घायल

कुर्था,अरवल। कुर्था थानाक्षेत्र स्थित लोदीपुर गांव के निकट सड़क पर पैदल जा रही एक महिला को मोटरसाइकिल सवार ने धक्का मार दी जिससे वह घायल हो गई।   मिली जानकारी के अनुसार लोदीपुर गांव निवासी सरोजा देवी पति राजेंद्र दास कुर्था लारी रोड में स्थित लोदीपुर के पास सड़क पर गांव से पैदल निकली थी कि तेज रफ्तार से निघवां की तरफ़ से आ रहे बाइक ने टक्कर मार दी जिससे महिला सड़क पर जा गिरी जिसमे उनका सर फट गया हालांकि स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था में भर्ती कराया जहां उन्हें उपचार कर घर भेज दिया गया।