Bakwas News

मेनू Close
Close

जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा अरवल जिलान्तर्गत कर्मियों को दी गई प्रोन्नति

अरवल। जिला पदाधिकारी, अरवल वर्षा सिंह की अध्यक्षता में जिला स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक संपन्न की गई। उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा समाहरणालय संवर्ग के 03 प्रधान लिपिक बिनेश पंडित, लालदेव पासवान एवं उमेश कुमार को सहायक प्रशासी पदाधिकारी, रामकटेश सिह, आशुलिपिक ग्रेड तीन को आशुलिपिक ग्रेड एक में प्रोन्नति, इसके साथ ही छह उच्च वर्गीय लिपिक ब्रजेश कुमार सुधांशु, प्रियरंजन कुमार, संजय कुमार सिंह, शिवदयाल सिंह, राकेश कुमार एवं रणविजय कुमार को प्रधान लिपिक तथा पांच निम्नवर्गीय लिपिक शशिभूषण प्रसाद, विजय प्रकाश, मृत्युंजय कुमार अकेला, कुन्दन कुमार एवं सत्य प्रकाश भारती को उच्च वर्गीय लिपिक मैं प्रोन्न किया गया है।

 

तीन कार्यालय परिचारी अमरनाथ यादव, संतोष कुमार एवं ललेन्द्र सिंह को निम्न वर्गीय लिपिक में प्रोन्नति दी गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा इन सभी कर्मियों को निर्देशित किया गया कि अपने पद की गरिमा बनाये रखते हुए आमजनों के हित में ससमय कार्यों का निष्पादन करना सुनिश्चित करें।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment