Bakwas News

वीर बाल दिवस का आयोजन

करपी,अरवल । प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा नेताओं ने उन्हें नमन किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा ने कहा कि सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के दो पुत्रों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के द्वारा दिए गए बलिदान को नमन करने के लिए हम लोग वीर बाल दिवस मनाते हैं ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश वर्ष के अवसर पर इन दोनों वीर सपूतों की याद में वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी। गुरु गोविंद सिंह के दोनों पुत्र बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह कम उम्र में बहादुरी के साथ मुगलों का सामना किया था।   मुगल शासक के द्वारा दोनों पर जबरन इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दबाव बनाया गया। लेकिन इन्होंने इस्लाम धर्म कबूल करने से इनकार कर दिया। जिसके फल स्वरुप मुगल शासक ने इन्हें जिंदा दीवाल में चुनवा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख धर्म के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की। यह प्रधानमंत्री के द्वारा उठाया गया एक प्रशंसनीय कदम है।   इस देश में सिख धर्म के प्रति भारतीय जनता पार्टी हमेशा आदर का भाव रखती है। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरदार रणविजय सिंह ने कहा कि सिख समुदाय के लोग हमेशा देश की रक्षा में अपनी तलवार खींचते रहते हैं ।जब भी भारत पर आक्रमण हुआ सिख समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी बहादुरी दिखाई। आज हम पूजनीय गुरु गोविंद सिंह के दोनों पुत्रों को नमन करते हैं। जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी लेकिन इस्लाम धर्म कबूल नहीं किया।   इस मौके पर चाय बिस्कुट का वितरण लोगों के बीच किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ,भाजपा उपाध्यक्ष आनंद चंद्रवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकटेश शर्मा, सरदार अनिल सिंह, सरदार उमेश सिंह, सरदार राकेश सिंह, सरदार राम सिंह ,सरदार विजेंद्र सिंह, स्वर्ण कुमार, भाजपा नेता दीपक शर्मा, मुकुल पटेल, रमेश पांडे समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

मोदी की गारंटी का एलईडी वैन पहुंचा जोन्ही

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदी की गारंटी वाली एलईडी वैन मंगलवार को बिक्रमगंज प्रखंड के जोंही पंचायत चौक पर पहुंची। जहां नोडल पदाधिकारी राम बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका संचालन लोक सेवक नवीन चंद्र शाह ने की।   श्री शाह ने मोदी सरकार की विभिन्न प्रकार की योजनाओं की ओर जनता का ध्यान आकृष्ट किया तथा इसे लाभ लेने का आग्रह किया। सरकारी अधिकारियों और कर्मियों ने भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने का आग्रह किया। लाभार्थियों से जन संवाद कार्यक्रम भी किया गया।   पंचायत के मुखिया शहनाज खातून, मोहम्मद कलामुद्दीन मंसूरी ने हमारा संकल्प विकसित भारत का शपथ दिलाया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।   इस कार्यक्रम में सरकारी कर्मी के रूप में विश्वजीत सिंह, मनीष कुमार, भूषण कुमार, विकेश कुमार, पंकज सिंह, ललन प्रसाद सिंह, राजकुमार सिंह, उर्मिला देवी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सतीश कुशवाहा, ललन सिंह, वार्ड सदस्य पुरुषोत्तम सिंह, भूपेंद्र सिंह, श्रीनिवास राम, प्रदीप कुमार,   उप मुखिया बलिराम सिंह, प्रताप राम, विनोद सिंह, केल खान, सुल्तान खान, मौला खान, नौशाद खान, संजीव दुबे, उपेंद्र सिंह, रंजन सिंह, मकसूद खान, लाल बाबू मंसूरी, साजदा खातून सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती

कुर्था,अरवल। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुर्था भाजपा कार्यालय सहित सभी शक्ति केंद्रो पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा नेताओं ने उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।   कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलन और माल्यार्पण द्वारा की गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भारत विश्व की उभरती आर्थिक ताकत के रूप में उभर रहा है। यह देश के नए नजरिये, उदारवादी अर्थनीति, उद्यमशीलता के अलावा लोगों के समन्वित प्रयास व उत्साह का नतीजा है।   भारत में विदेशी पूंजी निवेश बढ़ रहा है। देश इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवा-सुविधाओं के मामले में आगे बढ़ रहा है जिसका कारण श्रेष्ठ नेतृत्व है। आदरणीय अटल जी के द्वारा जो सुशासन और उन्नत देश की नींव रखी गई है उसको देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे लेकर जा रहे है। हम सभी आज सुशासन की शपथ लेते है और देश के विकास में भागीदारी की हर संभव सहयोग करेंगे।   इस अवसर पर अलग अलग शक्ति केंद्रों पर जिला महामंत्री रामाशीष दास, जिला कार्यसमिति सदस्य लाला शर्मा, जिला मंत्री राहुल वत्स, भाजपा नेता खालिक अंसारी, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष इंजीनियर मो. मेराजुद्दीन, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संजय कुमार, रामप्रवेश शर्मा, रंजन शर्मा, अम्बिकाकांत सिंह,विमल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर याद किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर लगाए गए विभिन्न विभागों का स्टॉल

कुर्था,अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के पिंजरावां एवं कोदमरई पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी गई, इस दौरान लोगों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे गरीबों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को देखा।   इस दौरान बीडीओ डॉ जियाउल हक ने लोगों को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम योगदान देने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर बीपीआरओ चंदेश्वर नारायण सिंह,बीईओ सूर्य प्रसाद, पिंजरावां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि तेतर यादव एवं कोदमरई पंचायत के मुखिया अदीबा खातून मौजूद थे।

तीन दिवसीय नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर संपन्न

करपी,अरवल- प्रखंड मुख्यालय में नेचुरोपैथी परिवार के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर संपन्न हो गया। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर आर एन वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों की चिकित्सा नेचुरोपैथी के द्वारा की गई।   समापन समारोह में क्षेत्र में शांति एवं स्वस्थ सुखी जीवन की कामना के साथ ईश्वर से प्रार्थना भी की गई। पूर्व वैज्ञानिक ने बताया कि इस क्षेत्र में लोगों के द्वारा गलत जीवन शैली के कारण जोड़ों के दर्द, घुटने का दर्द ,साईटिका, गठिया, वात, सर्वाइकल, महिलाओं की बीमारी, बीपी शुगर, बवासीर, कब्ज इत्यादि हो रहे हैं।   बाजार में उपलब्ध फास्ट फूड तथा रिफाइंड तेल इत्यादि के द्वारा लोगों की सेहत बिगड़ रही है। मिलावटी सामान बिक रहे हैं। जिससे लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। इन्होंने कहा कि नेचुरोपैथी हमारी प्राचीन पैथ है। इस चिकित्सा प्रणाली के द्वारा पूर्व में ऋषि महर्षि लंबी आयु जीते थे। लेकिन आज मनुष्य की आयु कम होती जा रही है। कम उम्र में नौजवान लोग विभिन्न प्रकार के रोगों के शिकार हो रहे हैं। इससे बचने के लिए यह जरूरी है कि देसी गाय का दूध पिया जाए, देशी चिकित्सा की ओर लौट जाएं, नेचुरोपैथी के माध्यम से कई घरेलू उपचार है जिससे हम लोग स्वस्थ रह सकते हैं। फास्ट फूड एवं कोल्ड ड्रिंक इत्यादि का सेवन नहीं करने का अनुरोध इन्होंने युवा पीढ़ी एवं लोगों से किया।   चिकित्सा शिविर के आयोजन समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम योगी जी ने बताया कि वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर साहब के नेतृत्व में इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे कि स्वास्थ्य एवं सुखी जीवन की परिकल्पना को साकार किया जा सके। प्रखंड मुख्यालय में नेचुरोपैथी परिवार के संस्थापक विकास रोशन, रमेश एवं ऋषिकेश जी ने भी इस मौके पर अपनी बातें रखी। भारतीय जन सेवा परिषद वरदान स्वयं सहायता समूह के संस्थापक सीमा पांडे के द्वारा ऑर्गेनिक खेती एवं देसी उत्पाद से बनी हुई सामग्रियों के बारे में जानकारी देती हुई बताई कि यह मनुष्य के लिए काफी उपयोगी है। इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

दो किसान भाइयों के खलिहान में लगी अचानक आग से पंद्रह बीघा धान का फसल जलकर खाक

करपी,अरवल। शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के राधे बिघा गांव में राम जी सिंह एवं रणजीत सिंह की खलिहान में  आग लग गई ।दोनों किसान आपस में भाई हैं तथा एक ही खलिहान में 15 बिघा धान का फसल काट कर रखा हुआ था। अचानक इस खलिहान से आग की लपटें निकलने लगी। शोरगुल सुनकर जुटे लोगों ने स्थानीय साधनों के द्वारा इस आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली।   बेलखारा पंचायत के मुखिया सूरजमल प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा इसकी सूचना शहर तेलपा ओपी एवं करपी के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा को दूरभाष के माध्यम से दी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की एक छोटी एवं एक बड़ी गाड़ी पहुंची। इसके उपरांत कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका ।हालांकि इस घटना में दोनों ही किसानों के सभी फसल पूरी तरह जलकर राख हो गए।   इस परिवार के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई है। आग लगने के कारणों के संबंध में तरह-तरह की बातें की जा रही है। हालांकि इस संबंध में शहर तेलपा ओपी में संवाद प्रेषण तक किसी भी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।   इसके पूर्व रविवार की रात इसी गांव के धर्मा सिंह के पुआल के बड़े पुंज में आग लग गया था। इसके संबंध में बताया जा रहा है कि 11000 वोल्ट का हाई टेंशन तार से निकली चिंगारी से आग लगने की घटना घटी थी।

भाजपा कार्यालय सहित सरौती में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मनायी गयी जयंती

अरवल । पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अरवल में जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी जी के अध्यक्षता में सुशासन दिवस पर परिचर्चा एवं काव्याजलीं का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी जी एवं नवनियुक्त जिला प्रभारी बच्चा यादव जी रहे।   अपने संबोधन में प्रमोद चंद्रवंशी जी एवं बच्चा यादव जी ने कहा कि आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी सुशासन के सच्चे अर्थ में परिचायक थे, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी कवि हृदय कुशल वक्ता एवं जनप्रिय नेता थे उनके किए गए कार्यों को ही आज नरेंद्र मोदी जी की जो सरकार है वह धरातल पर उतरने का कार्य कर रही है। सुशासन दिवस भारतीय जनता पार्टी जो मना रही है उसके अंतर्गत रोगियों के बीच में फल वितरण, गरीब बच्चों के बीच में पाठ्य सामाग्री वितरीत कर मनाया गया।   कार्यक्रम में निवर्तमान जिला अध्यक्ष अजय पासवान जी पूर्व जिला अध्यक्ष रामसुंदर शर्मा जी प्रवेश प्रवक्ता पीयूष शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता तिलेश्वर कौशिक जी,पूर्व प्रमुख भाजपा नेता संजय शर्मा, दिपक शर्मा, जिला महामंत्री रामाशीष दास, कुशवाहा चंदन, जिला उपाध्यक्ष भास्कर कुमार, आनंद चन्द्रवंंशी, करपी मंडल अध्यक्ष संजीत सिंह, अरवल ग्रामीण गुड्डू चन्द्रवंशी नगर अध्यक्ष चंदन खत्री एवं कार्यक्रम के संचालन गिरेंद्र शर्मा जी ने किया इस अवसर पर भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।   दूसरी तरफ अरवल मंडल के सरौती शक्ति केंद्र के प्रमुख भास्कर कुमार के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती मनाई गई इस अवसर पर शक्ति केंद्र के प्रमुख लोगों के साथ बैठक भी किया गया बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई एक व्यक्ति नहीं विचार थे।   उन्होंने देश में इतना कीर्तिमान स्थापित किया। जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है वे नो बार लोक सभा एवं दो बार राज्यसभा में जाकर इस देश को मार्गदर्शन देने का काम किया है वह जब सदन में बोलते थे तो पक्ष एवं विपक्ष सारे लोग इनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना करते थे और अमल भी किया करते थे इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गुड्डू चंद्रवंशी उपाध्यक्ष शर्मिला कुमारी विधानसभा विस्तारक संतोष कुमार बूथ अध्यक्ष सुजीत कुमार के अलावे दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बिक्रमगंज में उत्साह पूर्वक मनाया गया क्रिसमस डे

बिक्रमगंज शहर के डुमराँव रोड स्थित संत एस एन ग्लोबल स्कूल में बड़े ही उत्साह से क्रिसमस डे मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम से समा बांध दिया। देश की एकता और अखंडता का एक सुंदर उदाहरण देखने को मिला। बच्चों द्वारा प्रभु यीशू के जन्म से संबंधित विभिन्न तरह के संगीतमय नाटक एवं एकांकी प्रस्तुत किया गया।   सैंटा क्लोज के रूप में सजे छोटे छोटे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। स्कूल की प्रिंसिपल सुखविंदर कौर ने सभी को यीशु के जन्म से जुडे कई रोचक प्रसंग बताए। विद्यालय में विशाल क्रिसमस ट्री और स्नोमैन सजाया गया।   विद्यालय के निदेशक प्रकाश आनन्द ने सभी को जाति धर्म से ऊपर उठकर देश प्रेम और सभी धर्मो को एक समान आदर और मान सम्मान देने का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु क्षमा की मूर्ति थे। वे करुणा और क्षमा के ही अवतार थे। इस मौके पर बच्चों को शैक्षिक सामग्री गिफ्ट के तौर पर वितरित की गई।   इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुनम राय, शशिबाला, नेहा, सपना, प्रतीक्षा सुब्बा, सुनीता, अखिलेश, अभिनीत मिश्रा, विकास, रजनीकांत, सुशील, प्रियांशु, ज्योति मिश्रा और अनुज सुब्बा, संतोष सहित अन्य शिक्षकों तथा स्कूल के स्टूडेंट कॉउंसिल के पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

वीर कुंवर सिंह में धूमधाम से मनी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

बिक्रमगंज शहर के वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की धूमधाम से जयंती मनाया गया। इस अवसर समस्त महाविद्यालय कर्मियों ने सोमवार को उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही साथ उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कविताओं का भी उल्लेख किया।   कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहें महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० सुरेंद्र कुमार सिंह ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी की कविता ‘छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता’ से समाज के लोगों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। जिनके मार्गदर्शक पर चलते हुए अपने जीवन में युवाओं को प्रेरणा अवश्य लेनी चाहिए।   अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के नेता और देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री में से एक थे। उनके नेतृत्व में देश एक अच्छे मुकाम पर पहुंचा था। इसलिए 25 दिसंबर को इस जयंती को सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।   इस मौके पर प्रो. वीर बहादुर सिंह, उमा शंकर सिंह, ज्ञानप्रकाश सिन्हा, बलवंत सिंह, विजय कुमार सिंह, अनिल सिंह, अजय सिंह, दिनेश कुमार, रमेश कुमार, अरविंद कुमार, शशिभूषण प्रसाद, रंजीत कुमार सहित महाविद्यालय कर्मी सरोज सिंह, अभय कुमार सिंह, रवि प्रकाश, नरेंद्र सिंह, परवेज खां, प्रियतम कुमार, परविन सिंह, अयूब खान, रमाकांत शाह, चंदेश्वर पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

इतिहास की धारा बदलने वालें राष्ट्रवादी पत्रकार थें अटल वाजपेयी- डॉ० मनीष

बिहार प्रदेश भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ महामंत्री डॉ० मनीष रंजन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 99वीं जयंती पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।   इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में वर्ष 2014 में सरकार में जवाबदेही के लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इसे सुशासन दिवस जयंती के रूप में हर साल मनाने का निर्णय लिया गया था। वह तीन बार देश के प्रधानमंत्री बनें रहे। जो सबसे पहले 1996 में 13 दिनों के लिए प्रधानमंत्री बने थे। लेकिन बहुमत साबित नहीं कर पाने की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। दूसरी बार वह 1998 में प्रधानमंत्री बने।   साथ ही काराकाट विधानसभा भावी प्रत्याशी भाजपा नेता डॉ० मनीष ने बताया कि वाजपेयी जी के राजनीतिक और साहित्यिक पक्ष से दुनिया भली भांति परिचित है। जो सोशल मीडिया पर आज भी अटल बिहारी वाजपेयी की बातें हर उम्र के लोगों के दिलों पर गहरा प्रभाव डालने हुए उनके बताएं मार्ग पर आज भी लोगों को चलने को विवश कर देती है। चाहें संसद में उनकी राजनीतिक बातें हो या साहित्य के मंच पर उनकी कविताएं अटल बिहारी वाजपेयी की बातों में राष्ट्र प्रेम सर्वोपरि हमेशा झलकता नजर आता है। यह दिवस को मानना का मुख्य उद्देश्य भारतवासियों को सरकार के प्रति जागरूकता फैलाना है।   ज्ञात हो कि वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा भारत के राजनीतिक इतिहास में एक कुशल राजनीतिज्ञ, प्रशासक, भाषाविद, कवि, पत्रकार और लेखक के स्वरूप विश्वस्तरीय पहचान रखते थे।