Bakwas News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती

कुर्था,अरवल। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुर्था भाजपा कार्यालय सहित सभी शक्ति केंद्रो पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा नेताओं ने उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलन और माल्यार्पण द्वारा की गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भारत विश्व की उभरती आर्थिक ताकत के रूप में उभर रहा है। यह देश के नए नजरिये, उदारवादी अर्थनीति, उद्यमशीलता के अलावा लोगों के समन्वित प्रयास व उत्साह का नतीजा है।

 

भारत में विदेशी पूंजी निवेश बढ़ रहा है। देश इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवा-सुविधाओं के मामले में आगे बढ़ रहा है जिसका कारण श्रेष्ठ नेतृत्व है। आदरणीय अटल जी के द्वारा जो सुशासन और उन्नत देश की नींव रखी गई है उसको देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे लेकर जा रहे है। हम सभी आज सुशासन की शपथ लेते है और देश के विकास में भागीदारी की हर संभव सहयोग करेंगे।

 

इस अवसर पर अलग अलग शक्ति केंद्रों पर जिला महामंत्री रामाशीष दास, जिला कार्यसमिति सदस्य लाला शर्मा, जिला मंत्री राहुल वत्स, भाजपा नेता खालिक अंसारी, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष इंजीनियर मो. मेराजुद्दीन, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संजय कुमार, रामप्रवेश शर्मा, रंजन शर्मा, अम्बिकाकांत सिंह,विमल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर याद किया।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment