Bakwas News

जिला परिषद अध्यक्ष संध्या देवी के द्वारा किया गया कंबल का वितरण

करपी,अरवल। प्रखंड क्षेत्र के तेरा गांव स्थित अपने आवास पर जिला परिषद अध्यक्ष संध्या देवी के द्वारा अत्यंत पांच हजार निर्धन एवम बेसहारा लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे लोगो के मदद के लिए समाज को उदगार रवैया अपनाने की जरूरत है।   सभी सक्षम लोगो को चाहिए कि गरीब वृद्ध एवम बेसहारा लोगों के बीच अपनी कमाई का छोटा सा हिस्सा से जरूर मदद करे। आपकी एक छोटी सी पुनीत कार्य गरीब बेसहारा के लिए एक बहुत बड़ी सहयोग होती है। यह एक पुनीत कार्य है। लोगो को दूसरे को सहयोग कर पुण्य का कार्य करना चाहिए। खासकर बेसहारा एवम दिव्यांग लोगो को किसी न किसी रूप से जरूर सहयोग करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि गरीबों को जरूरत के वक्त फौरी तौर पर मदद करने की कोई संकोच नहीं होनी चाहिए। समाज के उदार एवम सक्षम लोगो को आगे आकर गरीबों के प्रति उदारता दिखानी चाहिए ताकि इस भीषण ठंड से लोगो को राहत मिल सके।   समाजसेवी सुधीर शर्मा ने जीप अध्यक्ष द्वारा किए गए पुनीत कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के और भी उदार लोगो को ऐसी नेकी कार्य के लिय आगे आना चाहिए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कैंप लगाकर गरीब एवम बेसहारा के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है ताकि ऐसे लोगो को ठंड से राहत मिल सके।जीप सदस्य रंजन यादव एवं महेश यादव ने कहा कि पीड़ित मानवता को समाज की उदारता की सख्त जरूरत है।   जिला प्रशासन के द्वारा भी सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवम बीडीओ के द्वारा भी गरीब बेसहारा के बीच कंबल का वितरण करना चाहिए इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष नीतीश पटेल, वंकटेश शर्मा,सुनील कुमार समेत अन्य लोगो ने कम्बल वितरण में सहयोग किया।

मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में विधिक अधिवक्ता द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

कुर्था,अरवल। जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद के निर्देशानुसार सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के सोनभद्र पंचायत भवन में विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता शशिकांत शर्मा व पारा लीगल स्वयंसेवक शशिभूषण सिंह के द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पीड़ित लोगों को जानकारी मुहैया कराने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।   इस मौके पर पैनल अधिवक्ता शशिकांत शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश के आलोक में 15 दिसंबर 2022 से एमवी एक्ट कानून में सरकार द्वारा संशोधन किया गया, इसके तहत गाड़ी से दुर्घटना हुए व्यक्ति की मौत या घायल होने पर मिलने वाले मुआवजा को पीड़ित व्यक्ति के परिजन को आसानी से मिल सके। इसको लेकर सरकार द्वारा नए नियम बनाए गए हैं। एमवी एक्ट में किए गए बदलाव के बारे में लोगों को उन्होंने विस्तार पूर्वक बताया । इस मौके पर सरपंच दुलारी देवी, ग्रामीण ऋतुन्जय दुबे,हसन अंसारी, अंजय पासवान, अर्जुन पासवान,बनबारी यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

एनडीए की सरकार बनने पर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

कुर्था,अरवल। बिहार में एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार का गठन हो गई है। नई सरकार के गठन के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार जताया।   इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ आकर घर वापसी की है जो सुखद है और यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि आज बिहार के लिए महत्वपूर्ण दिन है जो जंगलराज स्थापित हो गया था नितीश जी को तेजस्वी काम नही करने दे रहे थे उसी का नतीजा है कि उन्होंने पुराने गठबंधन में वापसी की है।   वहीं, बिहार के विकास के लिए माननीय सम्राट चौधरी एवं विजय सिंहा को बिहार के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, जिला महामंत्री रामाशीष दास, भाजपा के वरिष्ठ नेता तिलेश्वर कौशिक, मंडल महामंत्री संजय कुमार,जिला कार्यसमिति सदस्य लाला शर्मा, कुर्था विधानसभा विस्तारक रवि चंद्रवंशी, भाजपा नेता उमेश सिंह, सुरेंद्र सिंह,खालिक अंसारी, मेराज अहमद,रविन्द्र कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए हर्ष ब्यक्त किया है।   इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के नेतृत्व में एनडीए सरकार जनता के हित मे कार्य करेगी। डबल इंजन की सरकार में बिहार में सुशासन का राज्य फिर से स्थापित होगी एवं विकास की गति रफ्तार पकडेगी।

कानून व्यवस्था कायम रखना मेरा कर्तव्य-एसपी

अरवल । विद्यासागर अरवल एसपी का कमान संभाल लिए है। एसपी कार्यालय में मो कासीम ने उन्हें पदभार सौपा। इस अवसर पर वर्तमान एसपी ने कहा कि जिला में क़ानून व्यवस्था बरकरार रखना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना मेरा काम है ताकि अरवल जिले कि जनता निर्भीक होकर कार्य करें पुलिस पब्लिक संबंध को बरकरार रखना है।   उन्होंने कहा कि पूर्व में अरवल रह चुके है। वर्ष 5-6 में कुर्था में पोस्टिंग था। मै अपने निचे रहने वाले लोगो का पूरा ख्याल रखते है। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वाले पर शख्त हो जाते है। पब्लिक के साथ हमेशा फ्रेंडली रहे है।

आरोपी को शहर तेलपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

करपी,अरवल। नाबालिक को लेकर भागने के आरोपी को शहर तेलपा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर तेलपा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नाबालिक लड़की को लेकर भागने वाला आरोपी शहर तेलपा में घूम रहा है।   सूचना मिलते ही पुलिस ने देवकुंड थाना क्षेत्र के बंधवा गांव निवासी अजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ एक वर्ष पूर्व शहर तेलपाओपी में नाबालिक लड़की को अपहरण कर लेकर भागने की प्राथमिक दर्ज करवाई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहा था ।इसी बीच शहरतेलपा से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।

समिति चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत बच्चों के बीच किया गया पाठय सामग्री का वितरण

कलेर,अरवल । प्रखंड क्षेत्र के टेरी गांव में सामाजिक न्याय संघर्ष समिति कलेर के द्वारा चलाए जा रहे समिति चला गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के उपसंयोजक वशिष्ठ पासवान एवं संचालन शिक्षक संजय कुमार द्वारा किया गया।   इस अवसर पर वहां उपस्थित दर्जनों बच्चों के बीच समिति के संयोजक संजीव कुमार सिन्हा द्वारा पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की निरक्षरता कलंक है,आप सब अपने बच्चों को उचित शिक्षा देने में कोई कंजूसी ना करें। बच्चा पढेगा तभी देश आगे बढ़ेगा। गरीबी से उबरने का बस एक ही रास्ता है बच्चों की पढ़ाई लिखाई अच्छी ढंग से कराया जाए। वही सामाजिक स्तर पर शोषितों दलितों एवं पिछड़ों पर होने वाले अत्याचार के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।   हम सभी को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को अपना कर आगे बढ़ना है। समिति प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में घूम-घूम कर लोगों के समस्याओं से अवगत हो रही है। इसके समाधान के लिए आप सबों के सहयोग से समिति द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा।   कार्यक्रम में जय नाथ यादव, मंटू पटेल, सुदर्शन यादव, शिवदयाल राम, वीरेंद्र सिंह, सूरज दयाल सिंह, मुन्ना राम, लड्डन खान, दयाल सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

सात महीने से लंबित वेतन के कारण अतिथि शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट

अरवल । उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत अतिथि शिक्षकों का वेतन विगत सात माह से लंबित है जिसके कारण अतिथि शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। अतिथि शिक्षक जब जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क करने पर बताया जाता है कि अभी अलॉटमेंट नहीं आया है।   जब सात महीना का वेतन किसी को नहीं मिले तो शिक्षक के आर्थिक स्थिति कैसी होगी आसानी से समझा जा सकता है। अतिथि शिक्षक के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सुमन ने बताया कि जनवरी 2023, फरवरी 2023 वित्तीय वर्ष (2022-23) वर्तमान वित्तीय वर्ष में सितंबर 2023 से आज तक भुगतान लंबित है।   अतिथि शिक्षकों ने महासंघ से गुहार लगाया है कि वेतन भुगतान अविलंब किया जाए ताकि अतिथि शिक्षकों का आर्थिक संकट दूर हो सके। इस पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अरवल जिला के अतिथि शिक्षकों को सात माह का वेतन नहीं मिलने से अतिथि शिक्षकों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जब शिक्षकों को समय पर बेतन नहीं मिलेगा तब अपने कर्तव्य का सही ढंग से निर्वहन कैसे कर पाएंगे।   उन्होंने आगे कहा कि अविलंब जिला शिक्षा पदाधिकारी वेतन यथाशीघ्र भुगतान करें जिससे शिक्षकों का जीवन यापन सही ढंग से हो सके। दुर्भाग्य की बात तो यह है अतिथि शिक्षक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं प्रतिदिन कार्य दिवस के हिसाब से उन्हें पैसा मिलता है और वह भी अगर समय से नहीं मिले तो उनका घर चलना भी बहुत मुश्किल हो जाएगा।

रेडक्रॉस सोसाइटी ने गरीब और जरूरतमंदो को कम्बल वितरण किया

अरवल। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने ग्राम पंचायत फखरपुर के ग्राम मकबुलपुर राजा में गरीब असहाय के बीच सैकड़ों कम्बल का बितरण किया गया. रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य प्रतिनिधि डॉ धनंजय शर्मा ने बिहार प्रदेश रेड क्रॉस से प्राप्त कम्बल को वितरण किया।   जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा कि अध्यक्षता में कंबल वितरण किया गया। जिसमे जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष राहुल कुमार, सचिव अरुण कुमार मुख्य रूप से उपस्थिति थे. लाभार्थियों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रतिनिधि डॉ धनंजय शर्मा ने कहा कि इस भीषण ठंड के मौसम में हमने राज्य से कम्बल लाने का काम किया. ताकि अरवल के गरीब असहाय को ठंढक से निजात मिल सके।

रविंद्र बने मंडल मंत्री तो संजय बने मंडल महामंत्री

कुर्था,अरवल। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने पार्टी का विस्तार करते हुए मंडल मंत्री के रूप में कुर्था निवासी रविन्द्र प्रसाद को मंडल मंत्री एवं दरहेटा गांव निवासी संजय कुमार को मंडल महामंत्री के रूप में मनोनीत किया है।   मनोनीत किये जाने पर भाजपा जिला महामंत्री रामाशीष दास, भाजपा नेता खालिक अंसारी, लाला शर्मा, मेराज अहमद, राहुल वत्स, शैलेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह ने हर्ष ब्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी तथा उन्होंने कहा कि इनके आने से मंडल में भाजपा की स्थिति और मजबूत होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म शताब्दी पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी समारोह शहर के एसबीडी पब्लिक स्कूल आरा रोड़, धावां मोड़ पर मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने स्व. ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की।   समारोह में चंद्रप्रकाश सिंह, श्रीभगवान सिंह, हरिचरण सिंह, विजय कुमार, संजय कुशवाहा, विकास कुमार, सक्षम कुमार, पप्पू कुमार, शिवमुनि सिंह, वैजनाथ शर्मा, बिनोद कुमार भारती, सुनील कुमार सिंह, अरूण कुमार, बृजबिहारी सिंह, गोल्डेन पासवान, रितेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।