अरवल । भाकपा माले कार्यालय में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन की बैठक की गई जिसमें ऐपवा के राष्ट्रीय महासचिव मीणा तिवारी बैठक को संबोधित करते हुए बोली की देश में महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर बात नहीं कर रही है मोदी सरकार। धर्म के आगे करके चुनाव जितना चाहती है। महिलाओं की पौष्टिक भोजन नहीं मिल पा रहा है। महंगाई के वजह से महिलाओं को घर चलना मुश्किल हो रहा है। गैस की कीमत आसमान छू रही है लहसुन चार सौ रु किलो पहुंच चुका है।
मुद्दा छुपाने के लिए मोदी सरकार धर्म को आगे करके चल रही है। जबकि देश की राजनीतिक पार्टी को धार्मिक मुद्दा छोड़कर संविधान पर बात करने की जरूरत है। लेकिन यह सरकार महिलाओं की आजादी को छीन रही है। काशी विश्वविद्यालय वाराणसी में भाजपा के आईटी सेल के नेता एक आई आई टी करने वाली लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया लेकिन सरकार की संरक्षण के वजह से दो माह लगा गया । छात्रों के आंदोलन के बाद बलात्कारी की गिरफ्तारी हुई ।विश्व में भारत की झंडा बुलंद करने वाली महिला कुश्ती खिलाड़ियों को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगे लेकिन आज तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्हें धरना स्थल से भी दिल्ली पुलिस के जरिए अपमानित करवाया गया है।
बिलकिस बानो के बलात्कारियों को सजा देने के बजाय गुजरात की भाजपा सरकार केंद्र की सरकार बलात्कारियों को संरक्षण दे रही है। महिलाओं की 33 प्रतिशत आरक्षण अभी तक मोदी सरकार ठंडा बस्ते में डाली हुई है महिलाओं को आरक्षण देना होगा। भाजपा सरकार देश में जाति जनगणना नही करना चाहती है उल्टे आरक्षण दलित पिछड़ों से छीन रही है। स्कीम वर्क्स ऐपवा के संयुक्त आह्वान पर 12 फरवरी 24 को पटना में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में ऐपवा जिला सचिव लीला वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी, उपाध्याय जमीला खातून, चंद्र प्रभा देवी, कांति देवी, अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।