Bakwas News

महातैयारी के साथ महापर्व शुरू : नहाय – खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था के महापर्व छठ

तरारी।  लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी में श्रद्धालु आस्था के साथ जुट गये है। प्रखण्ड भर में इसकी तैयारी बड़ी ही धूम-धाम से की जा रही है। लोक आस्था का महापर्व छठ 28 नवम्बर यानि शुक्रवार को नहाय खाय के साथ   शुरू हो गया।. कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी तक चलने वाला यह चार दिवसीय  अनुष्ठान नहाय – खाय के साथ शुरू हो गया। आज छठ वर्ती चने का दाल, लौकी के सब्जी, सेंधा नमक के साथ अरवा चावल खाकर अनुष्ठान की शुरूआत की। यह अनुष्ठान 36 घंटे का निर्जला व्रत होता है। इस साल छठ 28  नवम्बर  को नहाय-खाय, 29 नवम्बर को खरना मनाया जाएगा। इसके बाद छठ व्रती 30 नवम्बर  को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगी  और 31 नवम्बर को सुबह में भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद  छठ व्रत का समापन  होगा।  दूसरे दिन खरना की विधि की जाती है। खरना के दिन व्रती पूरे दिन निर्जला रह शाम होने पर  चावल व गुड़ का खीर प्रसाद के रूप में ग्रहण करते है, तीसरे दिन पूरे दिन  उपवास के बाद  शाम को  भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाता है। मान्यता के अनुसार शाम का अर्घ्य के बाद रात में जागरण किया जाता है। इसमें वर्ती छठी माता के महिमा मे गीत गाती हैं और व्रत कथा भी सुनी जानें की परम्परा है। छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन सुबह सूर्य निकलने से पहले ही घाट पर पहुंच वर्ती   उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत पूर्ण करते है। अर्घ्य देने के बाद घाट पर छठ माता से संतान – रक्षा और घर परिवार के सुख – शांति का वरदान मांगे जाने की परम्परा है। इस पूजन के बाद सभी में प्रसाद बांट कर फिर व्रती खुद भी प्रसाद खाकर व्रत का पारण लेते हैं। छठ गीत से भक्तिमय माहौल                                                                          पिछले कई दिनों से प्रखंड तरारी  में छठ का गीत बजने लगे हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं मुहल्लों में छठी मैया के गीत का धुन बजना शुरू हो चुका है। हर तरफ इसकी गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। छठ गीतों में “उग हो सूरज देव भईल अर्घ्य के बेर”, “कांच ही बांस के बहंगीया, केलावा के पात पर उगी ला सूरज देव” सहित अन्य गीतों की आवाज से चारों ओर का माहौल भक्ति मय  बना हुआ है। छठ घाटों की साफ-सफाई में लगे लोग                                                                                                                        वहीं युवा की टोली छठ घाट की साफ – सफाई के साथ घाट को बनाने में लगे है, वही देव सूर्य मंदिर, कुरमुरी सूर्य मंदिर व बागर सूर्य मंदिर समेत सभी सोननदी,  नहर, तालाब सहित अन्य जगहों की सफाई एवं रास्ते का मरम्मती कार्य करने में स्थानीय लोग एव पुजा समिति के कार्यकर्ता जुटे हुए है। देव व बागर में दूर दराज से लोग अपना मन्नत पूरा करने आते  है जिसके कारण यहा काफी भीड देखी जाती है।

विद्युत विपत्र सुधार के लिए कोआथ में विभाग ने किया शिविर का आयोजन

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चन्द्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  प्रखंड दावथ के कोआथ में उपभोक्ताओं के अनुरोध पर विद्युत विपत्र सुधार हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्यतः गलत रीडिंग, एकमुश्त रीडिंग, गलत औसत, खराब मीटर एवं अन्य कारणों से संबंधित विद्युत विपत्र सुधार कराने हेतु उपभोक्ता पहुंचे। ऊक्त शिविर सहायक विद्युत अभियंता, बिक्रमगंज रविशंकर कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया तथा श्री कुमार के द्वारा बताया गया कि कुछ उपभोक्ताओं का बिजली बिल ऑनस्पॉट सुधार कर दिया गया, जिनके विपत्र में ऑनस्पॉट सुधार संभव नहीं थे उनका आवेदन पत्र ले लिया गया तथा सात कार्यदिवस में सुधार कर दिया जाएगा।  शिविर में 27 आवेदन आये एवं 15 आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। कनीय विद्युत अभियंता दावथ कौशलेंद्र कुमार के द्वारा बताया गया कि विद्युत विपत्र सुधार कैंप मे ख़राब मीटर वाले उपभोक्ता के परिसर का मीटर भी बदला जा रहा है एवं इच्छुक उपभोक्ताओं द्वारा अपना बकाया राशि भी जमा किया गया। विद्युत विपत्र सुधार शिविर में कनीय विद्युत अभियंता कौशलेंद्र कुमार, एसआरसी सद्दाम हुसैन के साथ साथ मानवबल मंटू कुमार आदि उपस्थित थे।

परंपरा के अनुसार बिक्रमगंज में मनाया गया भैया दूज का त्योहार

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चन्द्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  भैया दूज पर अनोखी परंपरा का निर्वहन करते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में बहनों ने पहले भाइयों को मरने का श्राप दिया, उसके बाद प्रायश्चित करते हुए अपनी जीभ पर कांटा चुभाया। यहां भाई दूज के पर्व में परंपरा की छाप स्पष्ट रूप से दिखाई दी। गुरुवार की सुबह इसी परंपरा से यहां भाई दूज मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने भाइयों को मरने का श्राप दिया। इसके बाद वे सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर गोधन कूटीं। गोधन में गोबर से चौकोर आकृति बनाई गई थी, जिसमें यम लोक के प्राणियों की प्रतिमूर्ति बनाई गई थी। पूजा-अर्चना के बाद उसे कूटा गया।   भाई दूज का पर्व भाई-बहनों के पवित्र प्यार का पर्व है। इस दिन बहनों के द्वारा भाई के उज्जवल भविष्य एवं उसके दीर्घायु होने के लिए गोधन की पूजा की। भाई के माथे में तिलक लगा कर बहनें, भाई की मंगल कामना करते हुए ईश्वर से मनौती मांगी। पूजा अर्चना के पश्चात गोधन कूटते वक्त बहनें ‘अवरा कुटीला भवरा कुटीला, कुटीला यम के दुआर…’, ‘कुटीला भईया के दुश्मन,चारू पहर दिन रात…’ जैसे पारंपरिक गीत गायी। मान्यता है कि ऐसी कुटाई करने से यम लोक के निवासी एवं यम-यमनी भाग खड़े होते है। यम लोक की कुटाई करने के बाद यम लोक मे मुसल को रख कर भाई को पार कराते हुइ। बहनें अपने भाइयों को चना, लौंग, इलायची व सुपारी प्रसाद के रूप में खिलाई। साथ ही मिष्ठान भोजन भी कराई।

बिहार में बड़ा नाव हादसा, 10 लोग नदी में डूबे, दो महिलाओं का शव मिला, सीएम ने की मदद की घोषणा

कटिहार के बरारी प्रखंड क्षेत्र के मरघिया में यात्रियों से भरी नाव बरंडी नदी में डूब गयी नाव पलटने से 10 लोग नदी में डूब गए हादसे में पांच लोग लापता है वहीं गोताखोरों ने दो महिलाओं का शव नदी से निकाला है जबकि, तीन लोगों को स्थानीय गोताखोरों ने किसी तरह से डूबने से बचाया घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के किनारे पहुंच गए। वहीं पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गयी बताया जा रहा है कि नदी में बहाव तेज होने के कारण हादसा हुआ है लापता लोगों की तलाश गोताखोर कर रहे हैं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक के आश्रितों को चार,चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

गया शिक्षक निर्वाचन 2022 के लिए बिक्रमगंज में जनसंपर्क अभियान ने पकड़ा जोर

रोहतास जिला से विशेष सवांददाता चन्द्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 2022 को लेकर अनुमंडल के हर प्रखण्ड में प्रो अभिषेक कुमार एवं डाक्टर पुष्पा सिंह के नेतृत्व मे डॉ. अजय कुमार सिंह के जीत सुनिश्चित करने के पक्ष में जनसम्पर्क अभियान जोर पकड चुका है। अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न काॅलेजों, उच्च माध्यमिक एंव माध्यमिक स्कूलों में प्रो अभिषेक कुमार ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी विगत कई सालों से ना जाने कितने प्रत्याशी को चुनाव जिताये। आप खुद अपने दिल पर हाथ रख कर विचार करें की शिक्षक समाज को उन लोगों से अब तक क्या प्राप्त हुआ। उन्होने सम्मानित शिक्षको को सम्बोधित करते हुए कहा की सिर्फ एक बार आप सभी सहकारिता सम्राट स्व तपेशवर सिंह जी के बड़े पुत्र डाक्टर अजय कुमार सिंह जी को चुनाव जिताये उसके बाद शिक्षकों के हर समस्या पर गम्भीरतापूर्वक विचार कर उसका उचित समाधान किया जाएगा। प्रो अभिषेक कुमार ने कहा कि आप खुद विचार करें डाक्टर अजय कुमार सिंह आज आपके प्रतिनिधित्व नहीं करते, तब भी आज उनकी देन है कि हर गांव की बिटिया आज उच्च शिक्षा प्राप्त कर कई बडे़ बडे़ पद पर आसीन हो रही है। आप वैसे प्रत्याशी को जिताये जो चुनाव जितने के बाद भी आपके हर सुख दुख मे आपका साथ दे और आपके बीच रहे। प्रो अभिषेक कुमार ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम तो हमेशा आप सबों के बीच ही रहते है।  व्यक्तिगत रूप से आप सबो के बीच डाक्टर अजय कुमार सिंह के लिए आया हू।  वहीं कई स्कूलों एवं कालेजों के शिक्षकों ने भी बैठक मे अपना विचार रखते हुए कहा कि हम सभी निश्चित तौर पर डाक्टर अजय कुमार सिंह को अपना बहुमूल्य मत देगे साथ ही साथ हम सब खुद से भी दूसरे लोगों को भी डाक्टर अजय कुमार सिंह जी के पक्ष मे मतदान करने हेतू प्रेरित करेगे। जनसम्पर्क अभियान में प्रो अभिषेक कुमार, डाक्टर पुष्पा सिंह, प्रो निजामुद्दीन खान, प्रो साधना सिंह, प्रो निरजा सिंह, प्रो युगल किशोर सिंह, असगर आलम उर्फ बाबू खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के सामने आया शराबी, बाल बाल बचे मंत्री

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गये. शराबबंदी वाले बिहार में शनिवार की देर शाम अचानक एक शराबी केंद्रीय मंत्री के काफिले के सामने आ गया. अचानक एक व्यक्ति के बीच सड़क पर आ जाने से काफिले में आगे चल रही गाड़ी व्यक्ति को बचाने के क्रम में असंलुतित होकर सड़क के नीचे उतर गयी. की गाड़ी समेत काफिले में चल रही तमाम गाड़ियों को एक झटके में रोका गया. यह पूरी घटना बीती रात महनार से पटना लौटने के दौरान हुई. इस घटना के बाद महनार पटना सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.काफिले में आगे चल रही गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गयी.

महागठबंधन सरकार को सता रही है भाजपा का डर, आरएसएस के नाम पर देश की जनता को किया जा रहा गुमराह

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चन्द्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री सह काराकाट विधानसभा भावी प्रत्याशी डॉ. मनीष रंजन ने बताया कि महागठबंधन सरकार बिहार सहित देश में आरएसएस के नाम पर जनता को कर रही है गुमराह। विगत दिन राष्ट्रीय जनता दल राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के साथ राज्य परिषद की बैठक अंर्तगत पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा व आरएसस पर जमकर हमला करते हुए पार्टी के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं को भाजपा-आरएसएस के हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहने, संगठन को मजबूत करने, गरीबों, दलितों और अतिपिछड़ों को सतर्क रहने का ऐलान किया था। साथ ही साथ राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सत्र 2024 लोकसभा चुनाव में देश से भाजपा को उखाड़ फेंकने की घोषणा भी किया है। इस संदर्भ में युवा भाजपा नेता डॉ. मनीष रंजन ने बिहार की महागठबंधन सरकार पर वार करते हुए बताया कि आगामी सत्र 2024 में होनेवाली लोकसभा चुनाव से पूर्व ही महागठबंधन सरकार को अभी से ही भाजपा का डर सताने लगा है। क्योंकि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृव में विकास की एक नई इतिहास लिखने के ओर अग्रसर हो चुका है। वही भाजपा पार्टी देश के विभिन्न राज्यों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनता के सहयोग से एक मजबूत पार्टी के रूप में उभरकर सामने आ रही है। जबकि आरएसएस संगठन देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने और सनातन धर्म के विचारों से देश की जनता को जागरूक करने में जुटी है। जिसका महागठबंधन पार्टी सहित अन्य विपक्षी दल आरएसएस संगठन का विरोध करते हुए लोगों को गुमराह कर चुनावी वोट एकत्रित में लगी हुई है। जिसका जवाब लोकसभा चुनाव में देश की जनता देने के लिए तैयार है।

अवैध रूप से विद्युत उर्जा चोरी को लेकर प्रशाखा दावथ में सात पर प्राथमिकी दर्ज

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चन्द्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट  प्रखंड दावथ अंतर्गत एसटीएफ टीम के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर एक जांच दल का गठन किया गया, जिसमे नीरज प्रभाकर सहायक विद्युत अभियंता (एसटीएफ) सासाराम, कौशलेंद्र कुमार कनीय विद्युत अभियंता, दावथ अन्य क्षेत्रीय मिस्री आदि मौजूद थे। निरीक्षण के क्रम में जांच दल द्वारा पाया गया कि बिना कोई वैध विद्युत कनेक्शन के अवैध रुप से विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर ग्राम-जगोधरा के श्रीपति दुबे पर 51180, सुनील चौधरी पर 68932, विश्वनाथ सह पर 1990 एवं अजय राम पर 25880 रुपये राजस्व क्षति को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उपरोक्त व्यक्तियों के परिसर में मीटर भी अधिष्ठापित नहीं थे एवं विद्युत संबंधित कागजात की मांग करने पर कोई कागजात नहीं दिखाई गई। आगे बताते चलें कि मीटर बाईपास कर बिजली जलाने को लेकर ग्राम-बहुआरा के सुदर्शन शर्मा पर 22983, मीरा देवी पर 14047, शाखीचन्द राम पर 5302 रुपये आर्थिक दंड लगाई गई है। ऊक्त उपभोक्ताओं के परिसर में अधिष्ठापित मीटर को बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी, उपरोक्त उपभोक्ताओं के द्वारा मीटर बाईपास करने के कारण वास्तविक पठन अवरुद्ध हो रहा था। कनीय विद्युत अभियंता, दावथ कौशलेंद्र कुमार के द्वारा बताया गया कि शीर्ष कंपनी के निर्देशानुसार विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सहायक विद्युत अभियंता, बिक्रमगंज रविशंकर कुमार के द्वारा उपभोक्ताओं से आग्रह किया जाता है कि जो भी उपभोक्ता मीटर बाईपास कर विद्युत का उपयोग कर रहे हैं वह दुरुस्त कर लें साथ ही साथ जो व्यक्ति विद्युत संबंध नहीं लिए हैं वह अपना विद्युत संबंध ले लें तथा जिनका बकाया पर विद्युत कनेक्शन काटा जाता है तो बकाया राशि और रिकनेक्शन शुल्क जमा करने के पश्चात हीं विद्युत ऊर्जा का उपयोग करें अन्यथा पकड़े जाने पर आर्थिक जुर्माना के साथ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस माह में अब तक 18 व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जताया दुःख

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मुलायम सिंह यादव के निधन की जानकारी उनके बेटे अखिलेश यादव ने दी। मुलायम सिंह यादव पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी, उन्हें आईसीयू में रखा गया था और जीवन रक्षक दवाओं का सेवन कर रहे थे।   मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है।प्रधानमंत्री मोदी ने मुलायम सिंह यादव के साथ बिताए गए पलों को साझा करते हुए उन्हें याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा, मुलायम सिंह यादव जबरदस्त व्यक्तित्व थे, उन्हें जमीनी नेता के तौर पर लोग पसंद करते थे, वह जनसमस्याओं के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे। उन्होंने लोगों की सतत सेवा की और पूरा जीवन लोकनायक डॉक्टर जेपी और डॉक्टर लोहिया के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने में समर्पित कर दिया। मुलायम सिंह यूपी के साथ देश की राजनीति में खुद की अलग पहचान बनाई। आपातकाल के दौरान वह देश के लोकतंत्र के अग्रणी सैनिक रहे। बतौर रक्षा मंत्री उन्होंने देश को मजबूत करने का काम किया। संसद में उनका हस्तक्षेप काफी गंभीर और राष्ट्रहित में रहा।   प्रधानमंत्री मोदी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर कई तस्वीरों को साझा किया। पीएम ने ट्वीट करके लिखा, मुलायम सिंह यादव से मेरी कई बार मुलाकात हुई, जब हम अलग-अलग राज्य के मुख्यमंत्री थे। उनके साथ करीबी रिश्ता हमेशा बना रहा, मैं हमेशा उनकी राय का सम्मान करता था। उनके साथ करीबी रिश्ता हमेशा बना रहा। उनके निधन से बेहद दुखी हूं, उनके परिवार वालों और लाखो प्रशंसको के प्रति मेरी संवेदना है।

बीजेपी ने तीन सीटो के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा

बिहार (Bihar by-election) और ओडिशा (Odisha) की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी हाईकमान ने बिहार की गोपालगंज सीट से कुसुम देवी को टिकट दिया है, जबकि मोकाम सीट से सोनम देवी चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा ओडिशा की धामनगर सीट से सूर्यवंशी सूरज स्थितप्रजना को पार्टी ने मैदान में उतारा है।