Bakwas News

ससुराल गया युवक लापता, दस दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, परिजन बेहाल

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के नोनहर गांव से अपने ससुराल गया युवक लापता, दस दिनों बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

 

परिजन बेहाल है। बताया जाता है कि नोनहर निवासी बीरेन्द्र राम का 20 वर्षीय पुत्र विकास राम 17 अगस्त को अपने दादा जामदार राम के साथ अपने ससुराल औरंगाबाद जिला के मोर डिहरी गया था। दो दिनों बाद उसके दादा वापस गांव लौट आए।

 

उसके एक दिन बाद युवक अपने ससुराल के लोगों से शौच करने सोन नदी के तट की ओर जाने की बात कह निकला, लेकिन वापस लौटकर नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तब परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक के गायब होने से उसकी पत्नी और परिवार वालों का बुरा हाल है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment