Bakwas News

गणिनाथ महोत्सव को लेकर रविवार को हुई वैश्य परिवार की बैठक

लक्ष्मी नारायण मार्केट बिक्रमगंज के सभागार में वैश्य परिवार की एक बैठक नगरपरिषद बिक्रमगंज के पूर्व सभापति गुप्तेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में की गई।

 

बैठक में आगामी 9 सितंबर को गणिनाथ मंदिर बिक्रमगंज के प्रांगण में आयोजित गणिनाथ महोत्सव को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया।

 

गुप्तेश्वर प्रसाद बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि महोत्सव में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ, सांसद महाबली सिंह, विधान पार्षद राधाचरण सेठ, विधायक सुदामा प्रसाद, विधायक राजेश गुप्ता, विधायक अरुण कुमार सिंह, विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद श्रीकृष्ण कुमार सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, पूर्व विधायक संजय यादव, जदयू नेता आलोक सिंह सहित कई प्रदेश और जिला स्तर के नेता भाग लेंगे।

 

बैठक में नरेंद्र गुप्ता, लारा गुप्ता, हरेराम गुप्ता, अमन गुप्ता सहित कई लोग शामिल थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment