Bakwas News

अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर, बाइक चालक की मौत, घर में पसरा मातम, भोजपुर जिला के हसनबाजार से कार्य कर लौट रहा था घर

आरा-सासाराम पर पर थाना क्षेत्र के मठिया गांव के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई।

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक युवक बिक्रमगंज नगर परिषद क्षेत्र के आरा रोड़ स्थित निवासी भरत साह का 28 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार शुक्रवार को भोजपुर जिला के हसनबाजार से किसी कार्य के लिए अपनी हीरो बाइक से गया हुआ था। कार्य पूरा कर वह अपने घर बिक्रमगंज के लिए लौट रहा था।

 

इसी क्रम में बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव के समीप मुख्य आरा-सासाराम मुख्य सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर सुनते ही स्थानीय ग्रामीण लोगों की घटना स्थल पर भीड़ उमड़ पड़ी।

 

जबकि मृतक के परिजनों को घटना की खबर मिलते ही घर में मातम मच गया। घटना के बाद माता-पिता सहित पत्नी सदमे में डूब गए है। बताया जाता है कि मृतक पिंटू की शादी करीब 3 साल पूर्व ही हुई थी। जिसके दो मासूम बच्चे भी है।

 

दूसरी तरफ स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए कानूनी प्रक्रिया कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।

Leave a Comment