Bakwas News

जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के शिकायत पर प्रखंड प्रमुख ने की एसएफसी गोदाम का निरीक्षण

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को शिकायत पर प्रखंड प्रमुख बिक्रमगंज राकेश कुमार सिंह उर्फ वाली सिंह ने बिस्कोमान परिसर में स्थित एस एफ सी के गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ बिक्रमगंज अमित प्रताप सिंह भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान कई तरह की खामियां पाई गई।

 

प्रमुख ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों ने शिकायत की थी कि एस एफ सी गोदाम पर कभी भी गोदाम प्रबंधक नहीं रहते हैं। कई नाजायज कर्मियों को रख कर काम कराते हैं। ये लोग राशन कम वजन में देते है और शिकायत करने पर यहां तैनात प्रबंधक के लठैत दुर्व्यवहार करते हैं तथा मारपीट करने को तैयार हो जाते हैं। कई माह से बोला के राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

 

उधर ट्रांसपोर्टर दुकान तक राशन नहीं पहुंचाते है, साथ हीं पालदारी की मांग करते हैं। दुकानदारों के इन शिकायतों की जांच की गई तो लगभग सभी शिकायतें सही पाई गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभाग के वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट किया जाएगा और गोदाम प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जाएगी।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment