Bakwas News

चालू हुआ लरमा पंप कैनाल किसानों में खुशी की लहर

कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा के विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के निर्देश पर लरमा पंप कैनाल पहुंचा राजद का शिष्टमंडल जहां पर एक पंप कैनाल को चालू कराया गया। जिससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई किसानों को अब यह उम्मीद जग गई कि उनके खेत में धान की रोपाई का कार्य संपन्न हो जाएगा।   बताते चलें कि कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड का लरमा और विश्वकर्मा पंप कैनाल कर्मनाशा नदी का जलस्तर कम होने की वजह से बंद पड़ा था इस मामले को संज्ञान में आते ही रामगढ़ विधानसभा के राजद विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के द्वारा पदाधिकारियों से बात करके बांध से कर्मनाशा नदी में पानी छुड़वाया गया। इसके बाद राजद के शिष्टमंडल को लरमा पंप कैनाल‌ पर भेजा गया जहां पर नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद एक पंप कैनाल को चालू कराया गया।   वही इस संबंध में जानकारी देते हुए राजद के प्रखंड अध्यक्ष तौहीद खान एवं प्रखंड प्रभारी अविनाश कुमार सिंह पिंकू के द्वारा बताया गया कि रामगढ़ के विधायक सुधाकर सिंह के द्वारा दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई कि कर्मनाशा नदी में बांध से पानी छूट गया है आप लोग लरमा पंप कैनाल पर जाइए और वहां पर पंप को चालू कराइए इसके बाद हम लोग लरमा पंप कैनाल पर पहुंचे हैं जहां पर एक पंप को चालू कर दिया गया है। नदी का जलस्तर बढ़ रहा है शाम तक दो पंप चालू हो जाएगा ।   इस मौके पर जेवरी पंचायत प्रभारी एनाम खान , लियाकत खान ,अजय सिंह , सोनू सिंह , खेदारू खरवार आसिम खान , महेंद्र सिंह , दामोदर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष दिया धरना

पटना में शांति पूर्वक मार्च कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया लाठी चार्ज के विरोध में अनुमंडल कार्यालय, बिक्रमगंज में एक दिवसीय धरना दिया गया। जिसका संचालन नवीन चंद्र शाह ने किया। जिसमे मुख्य रूप से नोखा विधानसभा के पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया एवं काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज उपस्थित थे।   उक्त अवसर पर राजेश्वर राज ने कहा कि 13 तारीख की घटना वर्तमान की नीतीश सरकार की बौखलाहट दर्शाती है, जिस प्रकार सरकार के गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं और बर्बरता पूर्वक लाठी डंडे बरसाए गए जिसमें हमारे कार्यकर्ता की मौत हुई और कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए। नीतीश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया, लेकिन बिहार लोकतंत्र की जननी रही है जिसने लोकतंत्र को मिटाना चाहा बिहार की जनता ने उसको मिटा दिया।   वहीं दूसरी तरफ रामेश्वर चौरसिया ने कहा पटना के शांतिपूर्ण मार्च में पुलिसिया लाठीचार्ज से मौत और घायल हुए हमारे कार्यकर्ताओं का बलिदान जाया नहीं जाएगा। बिहार की जनता समझ चुकी है की चाचा भतीजे की सरकार से बिहार नहीं चलने वाला। आज देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिन प्रतिदिन विकास की नई ऊंचाइयों को छूता जा रहा है। वहीं हमारा बिहार इन विकासों से अछूता है। विकास हो रहा है तो यहां भ्रष्टाचार का, अपराध का, घूसखोरी का, डकैती का, बिहार की जनता ने मन बना लिया है की 2024 में 40 की 40 सीट भाजपा को और 2025 में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बनाएंगे और बिहार को देश के साथ विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।   धरना में अखिलेश पांडेय, धनंजय सिंह, राजेश शर्मा, चंदन प्रताप सिंह, कनकधीर उपाध्याय, संकठा सिंह, ललित मोहन सिंह ने सभा को संबोधित किया। लाठीचार्ज से निधन हुए जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अंत में बिहार सरकार की इनको कृतियों के खिलाफ महामहिम राज्यपाल के नाम अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन दे सरकार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।   धरना में लोकसभा विस्तारक रामप्रवेश पांडेय, सुनीता देवी, ज्योति कुशवाहा, संजय कुमार, अमित कुशवाहा, विनोद सिंह, सुरेश गुप्ता, गोपेश प्रसाद, दिवाकर पांडेय, मंसूर आलम, मुन्ना पांडेय, विनोद पासवान, पप्पू सिंह, कुश पांडेय, सन्नी गुप्ता, टंडन सिंह, विशाल कुमार, सुनील सिंह, बिनोद मिश्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मुखिया प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से किया मुलाकात

कैमूर जिले के मुखिया प्रतिनिधि मंडल के द्वारा शुक्रवार को जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार से मिलकर पंचायत की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया। बताते चलें कि शुक्रवार को कैमूर जिले के मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू के नेतृत्व में जिले के मुखिया प्रतिनिधिमंडल के द्वारा जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार से मुलाकात किया गया।

 

जहां पर अपने क्षेत्र की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा मुखिया प्रतिनिधि मंडल की एक एक समस्या को ध्यान पूर्वक सुना गया और उस पर विचार करने का आश्वासन भी दिया गया । इतना ही नहीं मुखिया प्रतिनिधि मंडल के द्वारा जिलाधिकारी को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत भी किया गया।

 

इस मौके पर दुर्गावती प्रखंड के सावठ पंचायत के मुखिया सुरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू ,डुमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अविनाश कुमार सिंह पिंकू , जेवरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार सिंह दीपक , सहित काफी संख्या में मुखिया मौजूद रहे।

किसानों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मिले बसपा नेता

कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के किसानों की समस्या को लेकर शुक्रवार को बसपा के प्रदेश महासचिव सतीश यादव उर्फ पिंटू के द्वारा जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार से मिलकर किसानों की समस्या के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

 

जिसमें उनके द्वारा मांग किया गया कि कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड का लरमा एवं विश्वकर्मा पंप कैनाल जो कि कर्मनाशा नदी पर स्थित है कर्मनाशा नदी का जलस्तर काफी नीचे होने के कारण लरमा पंप कैनाल पूर्ण रूप से बंद है जबकि विश्वकर्मा पंप कैनाल की मात्र एक मोटर चल रही है। जिसकी वजह से‌ किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं।

 

जबकि मूसा खांड बांध में 15 दिन तक नदी और नहर में छोड़ने के लिए पानी उपलब्ध है यदि उस पानी को वहां के पदाधिकारियों से बात करके कर्मनाशा नदी और नहर में छुड़वा दिया जाए तो किसानों की रोपनी हो सकती है। जिस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए चंदौली जिले के जिलाधिकारी से बात करके पानी को छुड़वाया जाएगा।

एएस कालेज प्रशासक ने नैक कार्य की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक

नैक कार्यों की प्रगति की जानकारी हेतु एएस कालेज प्रशासक अविनाश कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक की। बैठक में नैक के समन्वयक डॉक्टर अख़लाक़ अहमद ने विस्तार से अब तक की प्रगति के बारे में जानकारी दी। एक एक करके उन्होंने डाटा, शिक्षक प्रोफाइल, छात्रों की उपस्थिति, महाविद्यालय में उपलब्ध आधारभूत संरचना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।   उन्होंने ये भी कहा कि अभी कुछ काम करने हैं। इसी एक दर्जन से भी अधिक की संख्या में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिनसे उनका प्रोफाइल माँगा गया है और वे एक एक करके अपना प्रोफाइल विहित प्रपत्र में भरकर दे रहे हैं। ज्ञातव्य हो कि नैक से मान्यता प्राप्त करना, सभी महाविद्यालय के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अभाव में कॉलेज को यूजीसी और राज्य सरकार से आर्थिक मदद मिलना बंद हो जाएगा।   प्रशासक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि वे अभी कुछ समय पहले इस महाविद्यालय में प्रशासक के रूप में पदभार ग्रहण किये हैं। समीक्षा बैठक के बाद पुनः एक बार अगले सप्ताह में बैठक की जाएगी और शेष कार्यों की प्रगति की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने नैक के समन्वयक के साथ ही सभी शिक्षकों से अपील की कि इस कार्य में सक्रिय रूप से सहयोग मिलेगा तभी इस कार्य में सफलता मिलेगी। उन्होंने शिक्षकेतर कर्मियों से भी कहा कि कार्यालय से संबंधित डाटा समय पर उपलब्ध कराने में मदद करें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगी। उन्होंने कहा कि पुराने और नियमित शिक्षक नए शिक्षकों को इस काम में सहयोग करें।   यह काम सबके आपसी सहयोग और सामंजस्यपूर्ण कार्य करने से ही सफल होगा। कई शिक्षकों ने भी अपने अपने विचार रखे और प्रशासक को भरोसा दिलाया कि सभी लोग मिलकर काम करेंगे ताकि इस काम में सफलता हासिल हो। अंत में प्रशासक ने सभी शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों को इस बैठक में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।

आशा कार्यकर्ताओं के अनिश्चितकालीन हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आशा कार्यकर्ताओं ने जड़े ताले, बगैर ईलाज कराए बैरंग लौटे रोगी

आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलेटरों ने अपने ज्वलंत मांगों को लेकर बुधवार से किया अनिश्चितकालीन हड़ताल। स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई । उग्र आशा कार्यकर्ताओं ने प्रवेश द्वार पर नाकेबंदी कर रोगियों को अंदर जाने तक नहीं दी। बगैर ईलाज के बैरंग लौटे रोगी।   राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की बुनियाद के रूप में आशा कार्यकर्ता एवं आश फैसिलेटर सेवा देती है। इनकी सेवाओं का ही प्रतिफल है कि सरकारी संस्थागत प्रसव में उल्लेखनीय स्तर तक उपलब्धि हासिल हुई है। मातृत्व शिशु मृत्यु दर में भी राष्ट्रीय स्तर पर कमी के अलावा कई उपलब्धियां हासिल हुई है। अपनी मांगों की पूर्ति के लिए संघ की ओर से समय-समय पर सरकार, स्वास्थ्य विभाग और राज्य स्वास्थ्य समिति को ध्यान ज्ञापन देकर प्रतिनिधिमंडल मिलकर तथा धरना प्रदर्शन जैसी संकेतिक आंदोलन कार्यक्रम द्वारा आकर्षित किया जा चुका है । बिहार विधानसभा के मार्च-अप्रैल सत्र 2023 के दौरान सदन में सरकार द्वारा मासिक मानदेय में वृद्धि करने की घोषणा की गई थी।   परंतु आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलेटर की मांगों को अनसुना करने से विवश होकर उक्त स्वास्थ्य कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जाने का निर्णय लिया है। बुधवार को अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई गई है। मरीज बगैर इलाज कराएं स्वास्थ्य केंद्र से बैरंग लौट रहे है। आशा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले अपने 9 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। उनके मांगों में मुख्य रूप से आशा कार्यकर्ता एवं फेसिलेटर को राज्य निधि से 1000 रु0 देय मासिक संबंधी सरकारी संकल्प में अंकित पारितोषिक शब्द को हटाकर अन्य राज्यों की तरह मासिक मानदेय किया जाए और इसे बढ़ाकर 10,000 रुपये किया जाए । कोरोना काल की ड्यूटी के लिए सभी आशाओं एवं फेसिलेटर को 10,000 रूपये भुगतान किया जाए ।   आशा कार्यकर्ताओं को सामाजिक सुरक्षा योजना, पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। आशाओं को साड़ी के साथ ब्लाउज पेटीकोट तथा यूनिकोड की व्यवस्था की जाए। इसके लिए देय राशि का भुगतान किया जाए। वर्षों पूर्व विभिन्न कार्यों के लिए निर्धारित प्रोत्साहन राशि की दरों में समुचित वृद्धि हेतु केंद्र सरकार को प्रस्ताव एवं प्रेषित किया जाए। आशा कार्यकर्ता एवं फेसिलेटर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दी जाए सहित 9 सूत्री मांग सौपीं। हड़ताल के क्रम में आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी जमकर नारे लगाए।   धरना में आशा संघ जिला अध्यक्ष विद्यावत पांडेय, सचिव कुसुम कुमारी, अर्चना किरण, दुर्गावती, अध्यक्ष अनीता देवी, सचिव सीमा कुमारी, कोषाध्यक्ष पुष्पांजलि कुमारी, संध्या कुमारी, रेनू कुमारी, चंद्रकला कुमारी, कुसुम कुमारी, कविता कुमारी, उषा कुमारी उपस्थित थी।

एएस कालेज में किया गया सेहत केंद्र की स्थापना

एएस कालेज बिक्रमगंज में सेहत केंद्र की स्थापना की गई। जिसका उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार पाल और महाविद्यालय के प्रशासक सह भूमि उप समाहर्ता अविनाश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज के उपाधीक्षक डॉ ओम प्रकाश थे। गौरतलब हो कि केंद्र की स्थापना के लिए बिहार सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय ने राशि प्रदान की है। इस केंद्र की नोडल अधिकारी डॉक्टर चिंटू पूर्व विभागाध्यक्ष राजनीतिशास्त्र के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।   डॉ ओम प्रकाश ने बताया कि जिले के हर महाविद्यालय में सेहत केंद्र खोलने की योजना है। सम्भवतः रोहतास जिला में पहला कॉलेज यह है जहां सेहत केंद्र का शुभारम्भ हुआ। इसके लिए उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन और सभी शिक्षक और कर्मचारियों छात्र छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि फर्स्ट ऐड के रूप में यह केंद्र सभी के लिए काम आएगा।   प्रशासक अविनाश कुमार सिंह ने भी सभी को हार्दिक बधाई दी और कार्यक्रम के आयोजन के लिए डॉक्टर चिंटू को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सहयोग किया। साथ ही आज विश्व जनसँख्या दिवस के अवसर पर एक साइकिल रैली भी निकाली गई।   छात्रों और छात्राओं की संयुक्त रैली को अनुमंडल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार पाल और प्रशासक अविनाश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कॉलेज कैम्पस से रवाना किया। यह रैली शहर के तेंदुनी चौक से गुज़रते हुए फिर कॉलेज कैम्पस में आयी। जहा सभी प्रतिभागी का प्रमाणपत्र दिया गया। जिसे पाकर छात्रों में खुशी देखी गई।   कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार सिंह, प्रो सूफिया परवीन, प्रो शशि भूषण, प्रो संतोष कुमार, प्रो अनिल कुमार, प्रो पंकज कुमार आदि सहित शिक्षकेतर कर्मचारी अरुण कुमार सिंह, अक्षय कुमार प्यारे जी, सत्येंद्र पांडेय, विनोद कुमार सिंह, कामेंद्र कुमार सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

भाकपा माले की ब्रांच सचिवों की बैठक

बिक्रमगंज। भाकपा माले के बिक्रमगंज प्रखंड के ब्रांच सचिवों की बैठक पार्टी कार्यालय बिक्रमगंज में जिला सचिव नंदकिशोर पासवान की उपस्थिति में हुई ब्रांच सचिवों की बैठक में बिक्रमगंज के तमाम भूतों पर ब्रांच कमिटी निर्माण व बूथ एजेंट बहाल करने का निर्णय लिया गया जिसमें लोकल सम्मेलन करने व पार्टी ढांचा को मजबूत करने का निर्णय लिया गया काराकाट लोकसभा में भाजपा को शिकस्त देने के लिए भाकपा माले गांव के गरीबों को संगठित करते हुए पार्टी को मजबूत करने का निर्णय लिया गया ।   भाजपा के फासीवाद चेहरों गरीब गुरबा न्याय पसंद लोगों के बीच प्रचार प्रसार करने का भी निर्णय लिया गया 2024 में भाजपा यदि पुणे सत्ता में वापस लौटती है तो संविधान और लोकतंत्र का खात्मा आरक्षण व्यवस्था की समाप्ति तथा लोकतंत्र ही समाप्त हो जाएगा भाजपा के फासीवादी उन्माद भी आज अपने चरम पर है जिससे देश व राज्य की जनता को बचाना जरूरी हो गया है दिनांक 11 जुलाई 23 को बुलडोजर राज्य के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज के समक्ष विशाल प्रदर्शन भाकपा माले के जन संगठन अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा व मनरेगा मजदूर सभा के बैनर तले काली स्थान तेंदूनी डुमराव रोड से अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन निकाला जाएगा।   जिसमें अनुमंडल क्षेत्र के तमाम गांव से हजारों हजार की तादाद में गरीब basavo बुलडोजर पर रोक लगाओ गरीबों के घरों पर जल जीवन हरियाली के नाम पर गरीबों को उजाड़ने पर रोक लगाओ बिक्रमगंज प्रखंड के लक्ष्मणपुर में दलित गरीबों के सैकड़ों बरसों से बचे गरीबों को उजाड़ कर तथा प्रतिरोध में खड़े गरीबों पर झूठे मुकदमों में मैं फंसा दिया गया जिसे तत्काल वापस लिया जाए इस घटना पर कड़ी निंदा करती है तथा विस्थापितों को पूना बसाने की मांग करती है दिनांक 28 से 31 जुलाई तक अनुमंडल के तमाम ब्रांच में शहीद कॉमरेड चारू मजूमदार का शहादत दिवस मनाया जाएगा।   बैठक में शामिल जिला सचिव नंदकिशोर पासवान कृष्णा मेहता अनुग्रह नारायण सिंह उमेश प्रसाद मोहन जी पासवान ज्ञानचंद राम भरत राम हीरालाल राम राम लाल इमरान खान शिवकुमार बैठा केवल राज मोहम्मद जहूर अंसारी अशोक पासवान मुनीलाल राम विनोद यादव मोहम्मद गुलाम अली असगर अली आदि मौजूद थे

संत एस एन ग्लोबल स्कूल में सम्पन्न हुआ वन महोत्सव

पेड़ हमारे लिए सांस छोड़ते हैं ताकि जीवित रहने के लिए हम उसे सांस के रूप में ग्रहण कर सकें। ‘इसी थीम के साथ संत एस एन ग्लोबल स्कूल में एक जुलाई से चल रहे वन महोत्सव सप्ताह का शनिवार को समापन हो गया।   कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय की प्राचार्या सुखविंदर कौर ने कहा कि विगत सप्ताह भर से चल रहे वन महोत्सव कार्यक्रम का शनिवार को समापन नहीं बल्कि हमारे सम्पूर्ण जीवन के लिए इस महोत्सव का आगाज़ हुआ। पेड़-पौधे हमारे जीवन के पर्याय है, यह बात हम सभी जानते हैं फिर भी हमारी धरती धीरे-धीरे हरियालीविहीन होती जा रही है। वृक्षों के काटे जाने और नए वृक्ष नहीं लगाए जाने का दुष्परिणाम हम सभी असहनीय गर्मी और पानी की कमी, प्रदूषित वातावरण के रूप में भोग रहे हैं।   इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक, संवाद और चित्रकला के माध्यम से जनजीवन को वृक्षों के प्रति संवेदनशील होने, उनकी उपयोगिता को बताने का प्रयास किया। पूर्व प्राथमिक के परिप्रेटरी – एक के छात्रा आरोही, आदिबा कलाम, रीतिका, स्वाति ने ‘ना काटो मुझे’ गीत के साथ बेहद कारुणिक ग्रुप डांस प्रस्तूत किया।   वहीं परिप्रेटरी-दो के छात्र दिव्यांशी, गौरी, मकसूद, यशराज आदि ने ‘पेड़ लगाओ’ गीत के साथ ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। कक्षा पांच के अंकुर, हिमांशु, सायबा, ज्योति, ओजस्वी तथा कक्षा छः के छात्र प्राची, फविहा तब्बसुम, सब्बा परवीन, अमित, स्वराज्य आदि ने एकांकी और नाटक प्रस्तुत कर आम आवाम को वृक्षों और वन की महत्ता को समझाया।   इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और कर्मियों ने विद्यालय के प्रांगण में अपने तथा अपने प्रियजनों के नाम से वृक्षारोपण किया।

कंप्यूटर शिक्षा में रोजगार की है असीमित संभावनाएं : अरूणा

बढ़ती बेरोजगारी की समस्याओं से कुछ हद तक कंप्यूटर शिक्षा निजात दिलाने में सहायक हो सकता है। कंप्यूटर शिक्षा में रोजगार की असीमित संभावनाएं हैं। उक्त बातें जदयू के प्रदेश महासचिव अरूणा देवी ने प्रखंड क्षेत्र के घुसियां कला में रन्स टेकनो ट्रेनिंग कंप्यूटर संस्थान के उद्घाटन के मौके पर कही।   उन्होंने ग्रामीण इलाके में कंप्यूटर संस्थान की स्थापना करने वालों की प्रसंशा करते हुए कहा कि इस तरह के संस्थानों से ग्रामीण इलाकों की रोजगार की समस्याएं कुछ स्तर तक दूर हो सकती है। बच्चे कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण कर विभिन्न कंपनियों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार नहीं मिलने पर स्वयं की संस्थान या ओन लाइन सेंटर स्थापित कर जीवकोपार्जन कर सकता है।   कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्थान के निदेशक सभी अतिथियों को फूलों का माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर विजय चौधरी, संदीप सम्राट, कल्लू खान, अवधेश सिंह सहित संस्थान के निदेशक, शिक्षक और काफी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थे।