Bakwas News

कामरेड शाह चांद के 9वीं पूर्णतिथि पर कुर्था से सैकड़ो माले कार्यकर्ता होंगे शामिल

कुर्था,अरवल। 2 नवंबर 2023 को अरवल में कॉमरेड शाह चाँद के 9वीं वर्षी पर कुर्था से सैकड़ों के संख्या में जनता अरवल के कर्बला मैदान में पहुुंचेगी। इसको लेकर कॉमरेड अवधेश यादव कॉमरेड महेश यादव, कॉमरेड दीपक कुमार, कॉमरेड सत्येंद्र दास, कामरेड कारू मांझी, कॉमरेड गणेश यादव आदी साथियों के द्वारा गाँव – गाँव में बैठक – मीटिंग किया जा रहा है तथा इसको लेकर बुधवार शाम में निघमा में मशाल जुलूस भी निकाला गया।   बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव कॉमरेड अवधेश यादव ने कहा कि अरवल के कर्बला मैदान में कॉमरेड शाह चांद के नौवीं बरसी एवं संकल्प सभा पर इजरायल और फिलिस्तीन युद्ध के खिलाफ भी आम सभा के माले महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य मुख्य वक्ता के बतौर शिरकत करेंगे।   शहीद कॉमेडी शाह चाँद 1990 के दशक में गरीबों – दलितों के हक-हकूक एवं सामंती-सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ की लड़ाई लड़ते हुए तत्कालीन सरकार के द्वारा एक हत्त्या के शाजिस में शाह चाँद सहित 13 साथियों को काला कानून “टाडा” के तहत 2003 में जेल में बंद कर दिया था, जिसमे 07 टाडा बंदी जेल में हीं रहते हुए इस दुनिया से अलविदा हो गए, तथा 5 टाडा बंदी अभी भी जेल में बंद हैं,तथा गरीबो की बराबरी की लडाई का सपना लिए हुए जेल में ही 2 नवंबर 2014 उनका देहांत हो गया था।   आज उनका सपना अधूरा है, उस अधूरे सपने को पुरा करना एवं आज जो पुरा देश आरएसएस एवं फासीवादी हमलो के गिरफ्त में है इसको समाप्त करना हम लोगो के कंधे पर है।

एक वारंटी समेत दो गिरफ्तार

कुर्था,अरवल। कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कुर्था पुलिस पुलिस ने थानाक्षेत्र के चमंडी गांव से एक वारंटी एवं कुर्था बाला पर से एक शराबी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चमंडी गांव निवासी सन्नी कुमार के विरुद्ध माननीय न्यायालय से वारंट निर्गत था।   इसी आलोक में सूचना के आधार पर उसे घर से दबोच लिया गया वहीं कुर्था बाला पर निवासी रजनीश कुमार शराब के नशे में धुत होने के कारण उसे दबोच लिया गया जिसे कागजी कारवाई पूर्ण कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।

कुर्था कृषि फार्म में किया गया क्रॉप कटिंग

कुर्था, अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र स्थित कृषि फार्म(बीज गुणन प्रक्षेत्र) कुर्था में धान एवं मडुआ फसल का क्रॉप कटिंग जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। इस दौरान अलग अलग खेत के 10 मीटर गुना 5 मीटर भाग से धान की फसल कटवाकर धान को तत्काल झाड़कर वजन किया गया. इसमें एक खेत से धान का वजन 14 किलो 50 ग्राम,13 किलो 450 ग्राम,13 किलो 50 ग्राम एवं 14 किलो 50 ग्राम फसल एवं मडुआ का तीन खेतो से 2 किलो 950 ग्राम,2 किलो 900 ग्राम एवं 2 किलो 150 ग्राम तौला गया।   अब इसके जरिये उत्पादित फसल का आकलन किया गया तो इसमें प्रति हेक्टेयर लगभग 27 क्विंटल धान की उपज दर्ज की गई। प्रति बीघा के हिसाब से करीब 17 मन उपज हुई है। इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि कुर्था कृषि फार्म में 10 / 5 मीटर एरिया में धान एवं मडुआ का फसल काटा गया। जिसमें धान एवं मड़ुआ को तत्काल झाड़कर वजन किया गया तो धान 27 क्विंटल प्रति हेक्टेयर एवं मडुआ 6 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज का आकलन किया गया वहीं उन्होंने बताया कि एक हेक्टेयर में चार बीघा होता है।   इस वर्ष क्रॉप कटिंग में धान की उपज का आंकड़ा सुखद नही मिल रहा है। लेकिन जिस तरह की कृषि फार्म की खेती है मडुआ फसल अच्छा हुआ है।   इस मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार,जेडीए गया के प्रक्षेत्र नोडल पदाधिकारी विभा कुमारी,प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्य प्रसाद, कृषि विज्ञान केंद्र लोदीपुर के कृषि वैज्ञानिक सीएन चौधरी,केवीके के कृषि वैज्ञानिक सह समन्वयक अनिता कुमारी किसान सलाहकार रामलखन सिंह प्रक्षेत्र सहायक राज कुमार मौजूद थे।

कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु नर नारी भक्तों ने लिया भाग, लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

अरवल। जिले के तेरा ग्राम में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ की शुरुआत कलश शोभा यात्रा से की गई कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए श्रद्धालू कलश लेकर सुबह नौ बजे पुनपुन नदी में कोइली घाट के निकट जल भरने के लिए शामिल हुए जिसमें महिलाएं एवं श्रद्धालु पुरुष भक्त उत्साहित मुद्रा में शामिल हुए ।   ज्ञान यज्ञ श्री श्री 1008 श्री पुरुषोत्तम जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा !कलश यात्रा में श्री सीताराम एवं राधेश्याम की धुन के साथ भक्ति भजन के माहौल में पुनपुन नदी के कोइली घाट गुंजायमान होता रहा में पहुंचकर मंत्र उच्चारण के बीच कलश में जल लिया उसके उपरांत पुनः लोग जल लेकर यज्ञ मंडप पहुंचे।   सामाजिक कार्यकर्ता सह अरवल जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर शर्मा ने कहा कि जलभरी के साथ ही लक्ष्मी नारायण महायज्ञ प्रारंभ हो चुका है जो 7 नवंबर तक चलेगा।   उन्होंने बताया कि प्रतिदिन प्रात काल 7 बजे से 12बजे दिन तक संस्कृत पाठ पारायण एवं संध्या 5 बजे से रात्रि 9बजे तक स्वामी जी के मुखारविंद से हिंदी में प्रवचन एवं आरती मंगल किया जाएगा !इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों के लिए रात्रि 10 बजे से वृंदावन के कलाकार द्वारा रासलीला का भी आयोजन किया जाएगा।श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हो गया हैं।   इस शोभा यात्रा के पश्चात मंडप प्रवेश वेदी पूजन सहित कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान भागवत भास्कर श्री श्री 1008 श्री स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी जो पटना जिला के बराह ग्राम में ठाकुरबाड़ी के महंत भी है उनके सानिध्य में यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न होगा ।   कलश शोभा यात्रा में ग्रामीणों की काफी तत्परता देखी गई। जगह-जगह पर भक्तजनों के लिए शरबत एवं नींबू पानी की व्यवस्था भी की गई थी सैकड़ो गाड़ियां शोभा यात्रा के लिए चल रही थी ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो।   शोभायात्रा में तेरा गांव के अलावे आसपास के गांव से सैकड़ो सामाजिक लोग उपस्थित थे ।उसरी गांव के भरत शर्मा,पूर्व मुखिया नरगा पंचायत मिथिलेश शर्मा,विश्राम शर्मा,सामाजिक कार्यकर्ता व तेरा गांव निवासी वेंकटेश शर्मा, सुधीर शर्मा,केयाल निवासी रणविजय कुमार,पपू शर्मा,अजित शेखर,सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश शर्मा सहित आसपास गांव के सैकङों लोग इस कलश यात्रा में भाग लिए।

मृदा परीक्षण के आधार पर ही रासायनिक उर्वरक का करे प्रयोग, बेहतर फसल उत्पादन के लिए यह नितांत आवश्यक है : जिला पदाधिकारी

अरवल। जिला पदाधिकारी अरवल के तत्वाधान से जिले के किसानों के हित में जागरूकता लाने के लिए निःशुल्क मृदा परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिससे की किसानों को उनकी खेतों की मृदा की उर्वरता का सही जानकारी मिल सके। उर्वर मृदा ही सफल खेती का आधार है।   खेतों के मिट्टी में पौधों के समुचित विकास एवं वृद्धि के लिए आवश्यक पोषक तत्वों कि उपलब्ध मात्राओं के रासायनिक परीक्षणों द्वारा आकलन करना, मिट्टी के विभिन्न विकास कारको लवणियता, क्षारीयता अम्लियता की जाँच करना ही मृदा परीक्षण कहलाता है। मृदा परीक्षण के आधार पर ही रासायनिक उर्वरकों का सार्थक उपयोग किया जाना चाहिए बेहतर फसल उत्पादन के लिए यह नितान्त आवश्यक है।   जिला मिट्टी जाँच प्रयोगशाला, अरवल का उद्देश्य सभी कृषको को उनके खेत का मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराना है, ताकि वे मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर अपने खेतो में संतुलित उर्वरक का प्रयोग कर सके और सभी किसान भाई बहनो से अपील की जाती है कि अपने खेतों के मिट्टी का जाँच अवश्य करवायें ।   जिला मिट्टी जाँच प्रयोगशाला, अरवल में निःशुल्क जाँच किया जाता है। मिट्टी जाँच करवाने के लिए अपने पंचायत के किसान सलाहकार ए०टी०एम० बी० टी०एम० कृषि समन्वयक द्वारा जिला मिट्टी जाँच प्रयोगशाला, अरवल को भेजे ताकि मृदा स्वास्थ्य कार्ड ससमय उपलब्ध कराया जा सके।

बिहार के साथ साथ अन्य राज्यों के बेरोजगार को नौकरी दिया गया: रामकिशोर वर्मा

अरवल। जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता जिला अध्यक्ष रामकिशोर वर्मा ने इंदौर स्टेडियम में शिक्षकों के औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में संबोधित करते हुए कहा के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज के दिन बिहार के राजधानी पाटलिपुत्र के ऐतिहासिक धरती से 120000 एक लाख बीस हजार शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र देकर नीतीश कुमार ने इतिहास रचा है ।   बिहार के साथ-साथ अन्य राज्य के बेरोजगार को नौकरी देखकर रोजगार दिया जो पुरा हिंदुस्तान देख रहा है।   इस अवसर पर अरवल जिले के प्रभारी मंत्री माननीय तेज प्रताप यादव से इंडोर स्टेडियम नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड जिला अध्यक्ष रामकिशोर वर्मा _सह_किर्यान्वन समिति उपाध्यक्ष ने भेंट करके अरवल में विभिन्न समस्याओं को समाधान के लिए लिखित पत्र दे कर अरवल सदर अस्पताल के डॉक्टरों की कमी के बारे में जानकारी दिया।   बताया के महिला चिकित्सक कि कमी है प्रभारी मंत्री तेज प्रताप यादव ने भरोसा दिलाया कि सदर अस्पताल में कमी को जल्द दूर किया जाए गया और कमी को पूरा किया जाए गया।

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में कथा श्रवण करने धर्मानुरागी श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

अकोढ़ी गोला (रोहतास)। प्रखंड क्षेत्र के मुड़ियार पंचायत अंतर्गत नावाडीह में तपो मुर्ति संत श्री सुंदर राज यति यतिराज महाराज के सानिध्य में चल रहे चातुर्मासय व्रतोपरांत विश्व कल्याणार्थ 1008 अष्टोत्तर सहस्त्रामक अति लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं अखिल भारतीय धर्म सम्मेलन का भव्य आयोजन 31,10,2023 से 05,11,2023 तक किया जा रहा है।   वहीं दिन बुधवार को यज्ञ में आए संत महात्मा द्वारा कथा एवं प्रवचन श्रवण करने के लिए हजारों की संख्या में धर्मानुरागी महिला एवं पुरुष कथा पंडाल में उपस्थित होकर कथा श्रवण अपने जीवन को चरितार्थ किए। रात्रि में भक्ति जागरण प्रति दिन अलग-अलग कलाकार द्वारा किया जा रहा हैं। यज्ञ स्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सैकड़ो कार्य कर्ता सहित अकोढ़ी गोला थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी सहित महिला एवं पुरुष बल तैनात रहें।यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह, डेहरी नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता,रंगू सिंह,उत्तम सिंह, सुनील सिंह सहित सैकड़ों यज्ञ समिति के कार्य कर्ता उपस्थित रहें।

00.560 लीटर देसी, विदेशी शराब सहित 6 धंधेबाज गिरफ्तार

दिनारा । दिनारा थानाध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी के क्रम में दिनारा थाना के द्वारा 06 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।   वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि धंधेबाज विरेन्द्र सिंह, पिता- रामराज सिंह, शशिकांत सिंह, पिता- महाराज सिंह, राम अवधेश सिंह, पिता- रामनाथ सिंह, तीनो ग्राम- खलसा खुर्द, मनोज कुमार, पिता- नन्दु सिंह, मनोज कुमार, पिता- तेज नारायण सिंह, दोनों ग्राम- पंडितपुरा, पाँचो थाना- दिनारा, जिला- रोहतास, ओमकार नाथ, पिता- सुदामा सिंह, ग्राम-सिखठी, थाना- धनसोई, जिला- बक्सर को लगभग – 00.560 ली० देशी/विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है ।

मैजिक गाड़ी की जोरदार टक्कर से एक महिला जख्मी

जयश्री करथ रजवाहा पर थाना क्षेत्र के कुरूर गांव के पास मैजिक गाड़ी के जोरदार टक्कर से एक महिला जख्मी हो गई।   घटना को अंजाम देकर चालक गाड़ी को लेकर भागने में सफल रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तब घटी जब महिला उक्त कैनाल पर मछली पकड़ने जा रही थी।   इसी दौरान काराकाट की ओर से तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने महिला में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोग जुटकर जख्मी महिला को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़ारी के स्वास्थ्य कर्मी डाटा ऑपरेटर नागेश्वर तिवारी के पास दूरभाष के माध्यम से सूचना दी।   सूचना मिलते ही श्री तिवारी अपने अस्पताल के वरीय अधिकारियों से बातचीत कर घटनास्थल पर तुरंत एंबुलेंस भेजवाया। साथ ही साथ जख्मी महिला को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़ारी भेजा गया। जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने जख्मी महिला का इलाज शुरू कर दिया है।   जख्मी महिला काराकाट थाना क्षेत्र के चिकसिल बाल निवासी जामधारी मुसहर की 55 वर्षीय पत्नी जख्मी महिला देवंती देवी बताई जाती है। जिनका प्राथमिक इलाज गोड़ारी में किया जा रहा है।

पूर्व मुखिया शाह चांद के 9वी पुण्यतिथि पर भाकपा माले ने चलाया जनसंपर्क अभियान

अरवल, पूर्व मुखिया शाह चांद के 9वीं पुण्यतिथि पर भाकपा माले द्वारा अरवल में गुरुवार को आहूत श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रखण्ड क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया।   माले के प्रखण्ड सचिव अवधेश यादव, जिलापार्षद महेश यादव, दीपक कुमार, सत्येंद्र दास, कारू मांझी, गणेश यादव बुधवार को सभा को सफल बनाने के लिये मानिकपुर , राजेपुर , लोदीपुर मखदुमपुर आदि गांवों में बैठक व जनसम्पर्क अभियान चलाया।   वही शाम को निघवा गाँव में मशाल जुलूस निकालकर लोगो से उक्त श्रद्धांजलि सभा मे भाग लेने की अपील किया।   इस संबंध में भाकपा माले के प्रखंड सचिव कॉमरेड अवधेश यादव ने बताया कि उक्त श्रद्धांजलि सभा को भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्या संबोधित करेंगे। उक्त सभा मे कुर्था प्रखण्ड क्षेत्र से भारी संख्या में शामिल होंगे। जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है।