Bakwas News

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में कथा श्रवण करने धर्मानुरागी श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

अकोढ़ी गोला (रोहतास)। प्रखंड क्षेत्र के मुड़ियार पंचायत अंतर्गत नावाडीह में तपो मुर्ति संत श्री सुंदर राज यति यतिराज महाराज के सानिध्य में चल रहे चातुर्मासय व्रतोपरांत विश्व कल्याणार्थ 1008 अष्टोत्तर सहस्त्रामक अति लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं अखिल भारतीय धर्म सम्मेलन का भव्य आयोजन 31,10,2023 से 05,11,2023 तक किया जा रहा है।

 

वहीं दिन बुधवार को यज्ञ में आए संत महात्मा द्वारा कथा एवं प्रवचन श्रवण करने के लिए हजारों की संख्या में धर्मानुरागी महिला एवं पुरुष कथा पंडाल में उपस्थित होकर कथा श्रवण अपने जीवन को चरितार्थ किए। रात्रि में भक्ति जागरण प्रति दिन अलग-अलग कलाकार द्वारा किया जा रहा हैं। यज्ञ स्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सैकड़ो कार्य कर्ता सहित अकोढ़ी गोला थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी सहित महिला एवं पुरुष बल तैनात रहें।यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह, डेहरी नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता,रंगू सिंह,उत्तम सिंह, सुनील सिंह सहित सैकड़ों यज्ञ समिति के कार्य कर्ता उपस्थित रहें।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment