Bakwas News

मैजिक गाड़ी की जोरदार टक्कर से एक महिला जख्मी

जयश्री करथ रजवाहा पर थाना क्षेत्र के कुरूर गांव के पास मैजिक गाड़ी के जोरदार टक्कर से एक महिला जख्मी हो गई।

 

घटना को अंजाम देकर चालक गाड़ी को लेकर भागने में सफल रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तब घटी जब महिला उक्त कैनाल पर मछली पकड़ने जा रही थी।

 

इसी दौरान काराकाट की ओर से तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने महिला में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोग जुटकर जख्मी महिला को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़ारी के स्वास्थ्य कर्मी डाटा ऑपरेटर नागेश्वर तिवारी के पास दूरभाष के माध्यम से सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही श्री तिवारी अपने अस्पताल के वरीय अधिकारियों से बातचीत कर घटनास्थल पर तुरंत एंबुलेंस भेजवाया। साथ ही साथ जख्मी महिला को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़ारी भेजा गया। जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने जख्मी महिला का इलाज शुरू कर दिया है।

 

जख्मी महिला काराकाट थाना क्षेत्र के चिकसिल बाल निवासी जामधारी मुसहर की 55 वर्षीय पत्नी जख्मी महिला देवंती देवी बताई जाती है। जिनका प्राथमिक इलाज गोड़ारी में किया जा रहा है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment