Bakwas News

बिक्रमगंज के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बाल्मिकी सिंह के तेरहवी पर दी गई श्रद्धांजलि

 बिक्रमगंज के जाने माने और लोकप्रिय चिकित्सक डॉ बाल्मिकी सिंह को रविवार को उनकी तेरहवीं पर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा बिक्रमगंज वीआईपी कॉलोनी स्थित उनके आवास पर हुई जिसमें शहर से और दूर दूर पहुंचे लोगों ने भाग लिया और उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया व याद किया। डॉ सिंह यहां के एक ख्याति प्राप्त चिकित्सक थे। 83 वर्ष की आयु में 15 दिसंबर को उनकी निधन हो गई थी। वे काराकाट प्रखंड के नन्हों गांव के थे और करीब पांच दशक से यहां अपने निजी क्लिनिक में प्रैक्टिस करते थे। श्रद्धांजलि सभा मे बिक्रमगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद व सभापति मनोरंजन सिंह, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ कामेंद्र सिंह, जदूयु नेत्री अरुण देवी भाजपा नेता प्रो बलराम मिश्र, घनश्याम सिंह, विनय कुमार सिंह, अवधेश सिंह हरिवंश तिवारी, संजय सिंह, पंकज तिवारी, एवं बिक्रमगंज के डॉक्टर एवं शिक्षक गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर उनके दोनों पुत्र अमरीश कुमार, अवनीश सिंह ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया ।

मैट्रिक सेंटअप विद्यार्थियों के बीच किया गया महा परीक्षा का आयोजन

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के नोनहर गांव में स्थित अमृत सरोवर के प्रांगण में मैट्रिक सेंटअप विद्यार्थियों के बीच बोर्ड की परीक्षा से पहले मैट्रिक महापरीक्षा का आयोजन मंथन निःशुल्क क्वीज नोनहर के तत्वावधान में रविवार को किया गया। जिसका उद्घाटन द डीपीएस धावां के निदेशक सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश सिंह, नेत्री किरण प्रभाकर, नोनहर पंचायत के मुखिया आभा देवी, सिसौडा पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस महापरीक्षा में रोहतास, भोजपुर और बक्सर जिला के विभिन्न स्थानों से मैट्रिक के सेंटअप 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस महापरीक्षा में हिंदी, गणित, जेनरल नॉलेज, विज्ञान, समाजिक विज्ञान से 100 प्रश्न पूछे गए थे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ट थे। परीक्षा का समय दो घंटा निर्धारित किया गया था। परीक्षा के तुरंत बाद परिणाम घोषित किया गया। बालक वर्ग से प्रथम अमाथू निवासी सुनिल कुमार गुप्ता पिता संयोग कुमार गुप्ता, द्वितीय गोड़ारी निवासी चंदन कुमार पिता स्व. शंभू सिंह, तृतीय सूर्यपूरा निवासी पियूष कुमार रहे, जबकि बालिका वर्ग से प्रथम लक्की कुमारी पिता वैद्यनाथ कुमार, द्वितीय बिक्रमगंज निवासी अनु कुमारी पिता रामाकांत शर्मा तथा तृतीय स्थान पर दावथ निवासी पार्वती कुमारी पिता सुरेंद्र सिंह रही।प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दोनों वर्ग के विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरुप एक एक साईकिल, द्वितीय पुरस्कार स्मार्ट वाच, तृतीय पुरस्कार स्टडी लैम्प, चौथा से दसवां स्थान प्राप्त करने वालों को दिवाल घड़ी दिया गया। फंडामेंटल कमेस्ट्री सेंटर बिक्रमगंज के संचालक प्रो. सुरेंद्र सिंह ने सभी प्रथम सात रैंक के दोनों वर्ग के विद्यार्थियों को स्कूल बैग देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों को फूलों का माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बीडीसी अजय गांधी, वार्ड पार्षद रंजन सिंह, एसटीआर मैथमेटिक्स क्लासेज बिक्रमगंज के संचालक आरपी सर, उमेश सिंह कुशवाहा, रितेश तवारी, पूर्व उपमुखिया भोला भंडारी, मंटू शर्मा, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष गोल्डेन पासवान सहित सभी लोगों ने महापरीक्षा के आयोजक मंडल के मनजी, संजय सिंह, आशिष पाठक, निरज कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।सभी ने आयोजक मंडल के मनजी सिंह, संजय सिंह, आशिष पाठक, निरज कुमार सहित सदस्यों की सराहना की।

बिक्रमगंज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।भाजपा नेता अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बिक्रमगंज में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी जीवनी की चर्चा की। वही बिक्रमगंज प्रखंड के अंतर्गत घुसिया खुर्द में आयोजित जयंती समारोह की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता नवीन चंद्र शाह ने की। श्री शाह ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हे कुशल नेतृत्वकर्ता एवं संगठनकर्ता बताया। सभी उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात सभी मां बहनों के बीच उपहार का वितरण किया गया। कार्यक्रम को राकेश शर्मा, लक्ष्मण पासवान, जामवंत पासवान, मीरा देवी, कमला देवी, पुष्पा पटेल, शंभू कुमार सिंह, शिव कुमारी, कुश पांडेय सहित कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गीत से हुआ।

एएसपी सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने साइवर अपराध के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक

स्कूली बच्चों को साईबर अपराध, सड़क सुरक्षा, बाल अपराध आदि विषयों पर जागरूक करने को लेकर इण्टर कॉलेज बिक्रमगंज में बुधवार को दोपहर 2 बजे एक सेमिनार आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्ष्ता सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिक्रमगंज संकेत कुमार ने की। सेमिनार को संबोधित करते हुए बच्चों को साइवर अपराध और उससे बचाव के संबंध में विस्तार से बताया। इसके साथ साथ सड़क सुरक्षा और बाल अपराध के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर बच्चों से इससे संबंधित प्रश्नोत्तरी की गई। जिसमें बच्चो द्वारा अभिरूची पूर्वक जबाब दिया गया। बच्चों को साईबर अपराध में क्या करना है, क्या नहीं करना है, इससे अवगत कराया गया तथा यदि सावधानी के बावजूद साईबर अपराध होता है तो तत्काल हेल्प लाईन नं0-1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। बच्चों को सड़क सुरक्षा में 18 वर्ष के आयु के बाद चालक लाईसेंस प्राप्त कर गाड़ी चलाने तथा दोपहिया वाहन में हेल्मेट तथा चारपहिया वाहन में सिट बेल्ट लगाकर चलने तथा अपने अभिभावक एवं भाई-बहन से दोपहिया वाहन में हेल्मेट अवश्य पहन कर जाने का सलाह देने को कहा गया। सड़क दुर्घटना के स्थिति में तत्काल डायल-112 पर मद्द के लिये कॉल करने को सलाह दी गई। बच्चें को अकेले किसी अनजान टेम्पु पर बैठने से परहेज करने की सलाह दी गई तथा जिस पर सवारी के रूप में लोग बैठे मिले तो उसी पर यात्रा करने की सलाह दी गई। आपात स्थिति में डालय-112 पर कॉल करने की सलाह दी गई। बच्चे व महिलाओं के विरूद्ध विभिन्न प्रकार के अपराध के मामले में महिला हेल्प डेक्स नम्बर – 9031062176 पर सर्पक करने की सलाह दी गई। सामान्य किसी भी अपराध की स्थिति में अन्य कोई मद्द उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में तत्काल थानाध्यक्ष बिक्रमगंज के मोबाईल नं0-9031826511 एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बिक्रमगंज के माबाईल नं0 – 9031826509 पर फोन करने की सलाह दी गई। बच्चों द्वारा प्रश्नोत्तरी का सही जबाब देने वाले में अनु कुमारी, खुशबु कुमारी, मुन्ना कुमार, शिद्धि कुमारी, प्रियंका, साजिद, शिवम्, अभिषेक, अनुमा खातुन को पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों को मनोबल को बढ़ाने हेतु एक-एक कलम भी दिया गया। एएसपी ने बताया कि यह जागरूकता कार्यक्रम आगे भी अन्य विद्यालयों में भी किया जायेगा। इस मौके पर इण्टर कॉलेज, बिक्रमगंज के प्राचार्य सीमा पांडेय, पु०नि० सह थानाध्यक्ष बिक्रमगंज ललन कुमार, पु०अ०नि० रेशमी कुमारी, पु०अ०नि० विकास कुमार, शिक्षक डॉ. रंजन कुमार, धर्मराज सिंह, सुनिल कुमार दुबे, रंजन तिवारी, जितेन्द्र कुशवाहा, मदन गोपाल पांडेय सहित कई शिक्षक – शिक्षिका और छात्र -छात्रा उपस्थित थे।

द डिवाइन पब्लिक स्कूल में भव्य वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन, शाहाबाद रेंज के डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश ने किया उद्घाटन

बिक्रमगंज के धावां में स्थित द डिवाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश, डीके कार्मेल ग्रुप के चेयरमैन व निदेशक मधेश्वर सिंह, विद्यालय के निदेशक अखिलेश कुमार तथा बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संकेत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुई। इसके पश्चात विद्यालय के निदेशक अखिलेश कुमार ने स्वागत भाषण दिया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, उपलब्धियों तथा साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त उत्कृष्ट एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की रैंक का विशेष रूप से उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने वार्षिकोत्सव के महत्व और उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन में अंतरराष्ट्रीय रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश के हाथों सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश ने विद्यालय परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में आर्मी डांस, “हां हम बिहारी हैं जी” थीम डांस, क्लासिकल डांस, कव्वाली, बिहार फोक डांस, रास लीला, शिव तांडव, एजुकेशन थीम डांस सहित अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां शामिल रहीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा। समारोह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मधेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में सफल एवं भव्य वार्षिकोत्सव आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को बधाई दी तथा कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।पूरा वार्षिकोत्सव समारोह अनुशासन, सांस्कृतिक समृद्धि और शैक्षणिक उत्कृष्टता का जीवंत उदाहरण बनकर उपस्थित रहा।

एन.जी.टी. व सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाकर जलाई जा रही पराली

oplus_0

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र में नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन.जी.टी.), बिहार सरकार व अधिकारियों के जारी आदेशों को ठेंगा दिखाकर खुलेआम दिन-दिहाड़े खेतों में पराली को आग लगाने का क्रम जारी है। शुक्रवार को नोनहर पंचायत के नोनहर ढोढनडीह रोड में कई खेतों में पराली जलाया गया। जारी घटनाक्रम के कारण किसी भी क्षण बड़ा अग्निकांड हो सकता है क्योंकि खेतों में लगी आग की चिंगारियां आस-पास के क्षेत्रों में मौजूद गांवों के रिहायशी इलाकों को अपनी चपेट में ले सकती हैं। इसके अतिरिक्त आग लगाने के कारण खेतों से उठ रहे गहरे धुएं के कारण लोगों, खासकर उन लोगों को भारी परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है जो सांस की बीमारियों से ग्रसित हैं। जानकारों के अनुसार खेतों में आग लगाने से भूमि में मौजूद फसलों हेतु लाभदायक कीड़े भी नष्ट हो रहे हैं व भूमि की उपजाऊ शक्ति को भी क्षति पहुंच रही है। बिहार सरकार व अधिकारी द्वारा जारी दिशा-निर्देश जनता के बीच मजाक बनकर रह गए हैं। यह मामला लोगों में भी भारी चर्चा का केंन्द्र बना हुआ है। सरकार के जारी निर्देश के अनुसार पराली जलाने पर संबंधित किसान और किसान सलाहकार पर प्राथमिकी दर्ज करना है। पिछले दिनों घुसियां खुर्द में 20 किसानों पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई, लेकिन अभी तक एक भी किसान सलाहकार पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। जबकि अधिकतर पंचायत में प्रत्येक दिन पराली जलाई जा रही है। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रियांशु परासर ने बताया कि जहां किसान सलाहकार रिपोर्ट नहीं करेंगे तो किसान के साथ साथ किसान सलाहकार पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

Read more

एन.जी.टी. व सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाकर जलाई जा रही पराली

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र में नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन.जी.टी.), बिहार सरकार व अधिकारियों के जारी आदेशों को ठेंगा दिखाकर खुलेआम दिन-दिहाड़े खेतों में पराली को आग लगाने का क्रम जारी है। शुक्रवार को नोनहर पंचायत के नोनहर ढोढनडीह रोड में कई खेतों में पराली जलाया गया। जारी घटनाक्रम के कारण किसी भी क्षण बड़ा अग्निकांड हो सकता है क्योंकि खेतों में लगी आग की चिंगारियां आस-पास के क्षेत्रों में मौजूद गांवों के रिहायशी इलाकों को अपनी चपेट में ले सकती हैं। इसके अतिरिक्त आग लगाने के कारण खेतों से उठ रहे गहरे धुएं के कारण लोगों, खासकर उन लोगों को भारी परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है जो सांस की बीमारियों से ग्रसित हैं। जानकारों के अनुसार खेतों में आग लगाने से भूमि में मौजूद फसलों हेतु लाभदायक कीड़े भी नष्ट हो रहे हैं व भूमि की उपजाऊ शक्ति को भी क्षति पहुंच रही है। बिहार सरकार व अधिकारी द्वारा जारी दिशा-निर्देश जनता के बीच मजाक बनकर रह गए हैं। यह मामला लोगों में भी भारी चर्चा का केंन्द्र बना हुआ है। सरकार के जारी निर्देश के अनुसार पराली जलाने पर संबंधित किसान और किसान सलाहकार पर प्राथमिकी दर्ज करना है। पिछले दिनों घुसियां खुर्द में 20 किसानों पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई, लेकिन अभी तक एक भी किसान सलाहकार पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। जबकि अधिकतर पंचायत में प्रत्येक दिन पराली जलाई जा रही है। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रियांशु परासर ने बताया कि जहां किसान सलाहकार रिपोर्ट नहीं करेंगे तो किसान के साथ साथ किसान सलाहकार पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

बार एसोसिएशन बिक्रमगंज ने अधिवक्ता दिवस पर वरीय अधिवक्ताओं को किया सम्मानित

व्यवहार न्यायालय परिसर बिक्रमगंज में बुधवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवसके रूप में मनाया गया। इस जयंती और अधिवक्ता दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं ने समाज की भलाई के लिए तथा न्याय के लिए कार्य करेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण भारद्वाज व संचालन महासचिव रविरंजन सिंह ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुंसिफ स्वयं श्री वास्तव, एस डी जे एम जमन्जेय चौधरी, जे एम डा महादेव, जे एम दिपक कुमार सिंह, अध्यक्ष गोपाल कृष्ण भारद्वाज, महासचिव रविरंजन सिंह द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर वरीय अधिवक्ता सच्चितानंद मिश्रा, सतेंद्र सिंह, सुशील सिंह, चितरंजन सिंह, रमेश उपाध्याय, बिनोद कुमार राय, शत्रुघ्न तिवारी, विंध्याचल सिंह, हिरालाल पाण्डेय, रजनी कांत मिश्रा को बार एसोसिएशन बिक्रमगंज द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्याय दिनेश सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार, केदार सिंह, उमेश प्रसाद मिश्रा, कुलदीप नारायण दुबे, पवन सिंह, अभिषेक सिन्हा, बैजनाथ सिंह सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे।

पराली के मुद्दे पर किसानों खुलकर रखी बातें -राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस आयोजित हुआ कार्यक्रम

धान की कटाई हार्वेस्टर से होने जा रहा है। जिला प्रशासन पराली नहीं जलाने के लिए दबाव बना रही है। किसानों को मजदूर नहीं मिल रहे हैं। किसान चिंतित है, कैसे पुआल को खेत से हटाया जाए। गेहूं की बुआई में विलंब होने पर खेत उखड़ जाएगा। पंचायत के 1900 एकड़ में धान की खेती हुई है। राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर जैव विविधता प्रबंधन समिति मानी, जिला रोहतास कि तरफ से पराली नहीं जलाने के लिए किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसानों ने खुलकर अपनी बातें रखी। किसानों को बताया गय कि पराली जलाने वायु प्रदूषण होगा तथा मिट्टी की उर्वरा शक्ति में कमी आएगी। पराली जलाने वाले किसानों को सरकारी योजना से वंचित होना फड़ेगा। प्राथमिकी भी दर्ज होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जैव विविधता प्रबंधन समिति के किसान क्लब के अध्यक्ष जर्नादन सिंह ने करते हुए कहा कि किसानों को जागरूक किया जा रहा है। घुसियां गाव में पुआल से सीएनजी बनता है। हमलोग संपर्क में हैं। हमलोग नि:शुल्क पुआल देने को तैयार हैं। जिला प्रशासन भी सहयोघ के लिए आगे आएं। जैव विविधता प्रबंधन समिति के आध्यक्ष मृत्युंजय मानी ने किसानों से अपील किया कि किसी भी स्थिति में पराली न जलाएं। मानी ग्रम पंचायत के मुखिया लव जी कुमार गौतम ने कहा कि पराली फ्रबंधन पर किसान इक्कठा हुए हैं। हमलोग आपसी सहयोग बना रहे हैं। प्रशान की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। तकनीक विकसित करने की जरुरत है। किसान दधिबल सिंह ने कहा कि मजदूर ही नहीं मिल पा रहे हैं। राजू सिंह ने कहा कि पराली को मनरेगा से जोड़ने की जरुरत है। विजय चौधरी ने कहा कि हमलोग पुआल नहीं जलाना चाह रहे हैं। हरेराम सिंह ने कहा कि सरकार के स्तर पर सहयोग मिलना चाहिए। बिजेंद्र सिंह ने कहा कि मजदूरों की कमी के बाद भी पुआल नहीं जलाने का प्रयास करेंगे। कृषि कार्य के लिए मजदूर नहीं मिल पा रहे हैं। श्याम नारायण सिंह ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और भूमि की उर्वरा शक्ति बचाने के लिए पराली प्रबंधन को मनरेगा से जोड़ दें। चौपाल में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय संस्थापक सह सचिव की मनी 22वीं पुण्यतिथि

वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर के संस्थापक सह सचिव राज बहादुर सिंह की 22वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त कर्मियों ने भी उन्हें याद कर पुष्पांजलि अर्पित उनके शिक्षा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. वीर बहादुर सिंह ने की। उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. मनीष रंजन ने सभा संबोधन में कहा कि यह एक महत्वपूर्ण अवसर है जब इस दिन वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर शिक्षण संस्थान के संस्थापक सह सचिव के योगदान को पूरे रोहतास जिले में याद किया जाता है। जिनके पुण्यतिथि पर हर हाल शिक्षाविद, छात्र-छात्राओं सहित आमजन उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद करते है। जबकि संस्थापक राज बहादुर सिंह के पुत्र व्यापार मंडल अध्यक्ष सह पूर्व चेयरमैन नगर परिषद, बिक्रमगंज जवाहर उर्फ सिद्धनाथ सिंह ने उनके सपनों को साकार करते हुए कहा कि यह दिन उनके पिता के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। जिन्होंने संस्थापक सह सचिव के रूप में एक ही सपना सजो रखा था कि बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में एक भव्य महाविद्यालय का नींव रखकर सभी वर्ग के बच्चों को साक्षर बनाते हुए उनका भविष्य संवारे। जिनके सपनों को आज महाविद्यालय साकार करते हुए रोहतास जिले सहित पूरे बिहार में आइकॉन बनता जा रहा है। उक्त मौके पर सैकड़ों असहाय गरीबों के बीच महाविद्यालय परिसर में कंबल वितरण किया गया। साथ ही प्रसाद भंडारा का आयोजन कर सैकड़ों लोगों को भोजन कराया गया। मौके पर प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, सचिव लाल बिहारी सिंह,उमाशंकर सिंह,बलवंत सिंह,अनिल सिंह, दिनेश सिंह,अरविंद सिंह,प्रियतम सिंह,रमेश सिंह, वर्षा सिंह, वरुण सिंह,अनीता कुमारी,अखिलेश सिंह, अभय सिंह,परवेज खां,रोहित तिवारी, मंटू चौधरी, हरेंद्र हरियाली,राहुल सिंह,नरेंद्र सिंह,शशि प्रसाद, रंजीत कुमार,चंद्रेश्वर पांडे, आलोक पासवान सहित समस्त शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।