बिक्रमगंज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
भाजपा नेता अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बिक्रमगंज में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी जीवनी की चर्चा की। वही बिक्रमगंज प्रखंड के अंतर्गत घुसिया खुर्द में आयोजित जयंती समारोह की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता नवीन चंद्र शाह ने की। श्री शाह ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हे कुशल नेतृत्वकर्ता एवं संगठनकर्ता बताया। सभी उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात सभी मां बहनों के बीच उपहार का वितरण किया गया। कार्यक्रम को राकेश शर्मा, लक्ष्मण पासवान, जामवंत पासवान, मीरा देवी, कमला देवी, पुष्पा पटेल, शंभू कुमार सिंह, शिव कुमारी, कुश पांडेय सहित कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गीत से हुआ।