Bakwas News

विज्ञान और कला प्रदर्शनी में द डीपीएस के बच्चों ने दिखाया अपनी प्रतिभा

द डिवाइन प्राइमरी स्कूल, पानी टंकी बिक्रमगंज के प्रांगण में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नन्हें वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से सबको हैरत में डाल दिया।   कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मधुरेन्द्र कुमार सिंह, अनुमंडल वन पदाधिकारी रूपम सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह, साईं बीएड कॉलेज के निदेशक धनंजय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।   इस अवसर पर उनके साथ द डीपीएस के सह निदेशक अखिलेश कुमार के बचपन के शिक्षक अखिलेश्वर झा ने भी मंच साझा किया। अपने संबोधन में मधुरेन्द्र कुमार सिंह ने कचरा प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने विज्ञान की महत्ता बताते हुए विद्यालय प्रबंधन को साधुवाद दिया।   प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बालकों के अंदर वैज्ञानिकता को बढ़ावा देने का अवसर प्राप्त हो रहा है। शिक्षा का उद्देश्य मात्र किताबी ज्ञान प्राप्त करना ही नहीं है बल्कि छात्रों के अंदर रचनात्मक प्रतिभा का अन्वेषण भी आवश्यक है।सभी विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट बनाया फिर भी कुछ प्रोजेक्ट को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सीनियर ग्रुप में सुहानी और खुशी ने तारामंडल बनाया जिसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।   द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से सिस्मोग्राफ और चंद्रयान को प्राप्त हुआ जिन्हें सुजल, अनीश, उत्कर्ष और अमनदीप इत्यादि के ग्रुप ने बनाया। चंद्रयान और प्रदूषण से संबंधित प्रोजेक्ट को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।जूनियर साइंस प्रोजेक्ट में कक्षा 5 की मानवी और तान्या के प्रोजेक्ट ओवरब्रीज को प्रथम कक्षा 4 के कृष द्वारा बनाये गए ड्रोन को द्वितीय तथा कक्षा 4 के बादल द्वारा बनाये गए फ्लोटिंग हाउस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सीनियर आर्ट एंड क्राफ्ट में तेजस्विनी और सलोनी के प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। अमित और सर्वदर्शन के राम मंदिर को द्वितीय तथा आलिया आराध्या और अदिति के प्रोजेक्ट को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।   जूनियर आर्ट प्रोजेक्ट में अस्मिता, अंशिका इत्यादि के ग्रुप को प्रथम, आंशिक और आयुक्ता इत्यादि के ग्रुप को द्वितीय तथा कक्षा 5 की अनुष्का के क्राफ्ट को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।   इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने बताया कि आज का कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा। सभी बच्चों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा का अन्वेषण करने और उन्हें कई विधियों में सोचने के लिए प्रेरित करने की दिशा में आज की प्रदर्शनी उपयोगी साबित होगी।

बच्चों के चरित्र निर्माण में माता-पिता का हम योगदान – सांसद

अरवल। जिले के भादसी बाजार में अवस्थित एक निजी विद्यालय के 17 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी पहुंचे। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी और मुखिया अभिषेक रंजन के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन बच्चों द्वारा किया गया।   मौके पर सांसद ने कहा कि पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ सभी बच्चे अपनी पढ़ाई करते रहें। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध करते हुए कहा कि घर पर अपने बच्चों का मूल्यांकन जरूर करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के चरित्र निर्माण में माता-पिता का अहम योगदान होता है। इस पर सभी अभिभावक अमल करें। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।

नव पदस्थापित अंचलाधिकारी का किया गया जोरदार स्वागत

अरवल। वंशी सोनभद्र सूर्यपुर प्रखंड में नए अंचल अधिकारी के रूप में प्रेम आनंद प्रकाश के द्वारा विधिवत अपना कार्यभार लिया गया ।इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरा प्रथम कर्तव्य होगा कि अंचल कार्यालय में जितने भी लंबित मामले हैं उसको समाप्त करना है यहां आरटीपीएस मे आय, आवासीय, जाती लैंड पोजीशन सर्टिफिकेट एवं अन्य तरह के किसी भी कार्य में जनता को सहयोग करना मेरा प्राथमिकता होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल उद्योग विभाग के द्वारा ऋण देने को लेकर 75 हजार की आय बनाने की विशेष तौर पर भीड़ देखने को मिल रही है। जिसका सत्यापन के बाद इसे जल्द ही आय निर्गत कर दिया जाएगा।   इस मौके पर कुर्था के कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विनय यादव, वंशी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कैफ अंसारी, किसान रणविजय सरदार एवं कई गणमान्य उपस्थित थे।

यंग इंडिया द्वारा बेरोजगारी समस्या पर जनमत संग्रह कार्यक्रम के तहत किया गया मतदान

अरवल । यंग इंडिया संगठन द्वारा बेरोजगारी की समस्या पर जनमत संग्रह कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। रविवार को जिला मुख्यालय के महावीर चौक के समीप रोजगार के सवालों पर जनमत संग्रह बैलेट पेपर के द्वारा गुप्त मतदान के आधार पर किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र नौजवान तथा आम आवाम शामिल हुए।   इस कार्यक्रम का नेतृत्व इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव रमाकांत कुमार टुना, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं इंकलाबी नौजवान सभा जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद अरवल शाह शाद , नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शाह फ़राज़ एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष टुन्नू शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को पुलिस ने बेलदारी बीघा से किया जब्त, चालक गिरफ्तार

अरवल। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर के निर्देश पर वंशी थाने की  पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को सोनभद्र बेलदारी विगहा गांव के निकट जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार राय ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि अवैध बालू का खनन बालू माफियों के द्वारा किया जा रहा है ।   इस सूचना के आधार पर अवैध रूप से बालू चोरी के मामले में तीन ट्रैक्टर को जब्त किया गया । साथ ही तीनों चालक को गिरफ्तार कर थाने लाई गई जहां बयान दर्ज करते हुए उसे रिहा किया गया । इस मामले में वंशी थाना में कांड संख्या 12 / 24 के तहत तीनो ट्रैक्टर मालिक व चालक पर धारा 379 ,411के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि पकड़े गए चालक को थाना से ही पीआर पर छोड़ा गया है।

जमीनी विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारकर किया जख्मी

अरवल। किंजर थाना क्षेत्र के परहां गांव में बिहार सरकार द्वारा आवंटित पर्चाधारक के पुत्र आपसी विवाद में गोली लगने से जख्मी हो गया है। घटना के बाद जख्मी युवक को सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। जख्मी युवक सुधीर कुमार के पर किंजर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।   सूचक ने आवेदन में उल्लेख किया है कि, मैं अनुसूचित जाति से हूं। बिहार सरकार के द्वारा आवंटित की गई भूमि से घूम कर अपने घर लौट रहा थे। रास्ते में आरोपियों द्वारा गोलीमार का जख्मी कर दिया गया।किंजर पुलिस मामले की गहराई से तहकीकात करने में जुट गई है एवं नामजद उपयुक्त को अति शीघ्र गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाने की बात कह रही है।

पूर्व सांसद जगदीश शर्मा का किया गया स्वागत

अरवल। जहानाबाद के पूर्व सांसद जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ जगदीश शर्मा के अरवल आने पर एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। अपने स्वागत से अभिभूत पूर्व सांसद ने कहा कि इस क्षेत्र से मेरा हमेशा लगाव रहा है। इस इलाके की समस्या को मैं अपनी निजी परेशानी समझता हूं। आजीवन यहां के लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करता रहूंगा।   इस मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव जितेंद्र पटेल, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पियूष शर्मा, हम जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, हम जिला प्रवक्ता अमन कुमार उर्फ रिभु शर्मा, जदयू नेता टूटू शर्मा, पैक्स अध्यक्ष धनेश पटेल, भाजपा नेता भास्कर कुमार सहित एनडीए के दर्जनों नेता मौजूद थे।

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कोषांग का किया गया गठन

अरवल। जिला पदाधिकारी-सह-निर्वाचन पदाधिकारी, अरवल वर्षा सिंह के द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव 024 के मद्देनजर गठित कोषांगों से संबंधित बैठक आयोजित की गई। जिले में चुनाव को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए 22 कोषांग का गठन किया गया है। विदित हो कि जिले में कुल 558 बुधों पर निर्वाचन कार्य किया जाना है।   बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के नोडल एवं सहायक पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को संपादित करने का निदेश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि चुनाव संबंधित कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक लेकर गंभीरता से संपन्न करेंगे ताकि कार्य त्रुटिरहित किया जा सके।   इसके साथ ही सभी नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक कोषांग का व्हाट्सएप ग्रुप बना लिया जाय। जिससे कि कोषांग में चुनाव संबंधित हर तरह का अपडेट सभी को मिल सके। बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के तीसरे दिन 583 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित ,एक फर्जी के साथ दो अन्य को किया गया निष्कासित

अरवल। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2024 का सफल संचालन किया गया। प्रथम पाली में एसएसएसजीएस कॉलेज अरवल से कुल विद्यार्थियों की संख्या 951 के विरूद्ध 928 उपस्थित 23 अनुपस्थित, बालिका उच्च विद्यालय अरवल से कुल विद्यार्थियों की संख्या 519 के विरूद्ध 512 उपस्थित 07 अनुपस्थित, जी ए उच्च विद्यालय अरवल से कुल विद्यार्थियों की संख्या 386 के विरुद्ध 376 उपस्थित 10 अनुपस्थित, उमैराबाद उच्च विद्यालय से कुल विद्यार्थियों की संख्या 736 के विरुद्ध 729 उपस्थित 07 अनुपस्थित, फतेहपुर संडा कॉलेज अरवल से कुल विद्यार्थियों की संख्या 1094 के विरूद्ध 1062 उपस्थित 32 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय इटवाँ से कुल विद्यार्थियों की संख्या 603 के विरूद्ध 578 उपस्थित 25 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय दरियापुर से कुल विद्यार्थियों की संख्या 453 के विरुद्ध 447 उपस्थित 06 अनुपस्थित,   उच्च विद्यालय करपी से कुल विद्यार्थियों की संख्या 763 के विरूद्ध 759 उपस्थित 04 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय किंजर से कुल विद्यार्थियों की संख्या 918 के विरूद्ध 881 उपस्थित 37 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय मिर्जापुर से कुल विद्यार्थियों की संख्या 428 के विरुद्ध 424 उपस्थित 04 अनुपस्थित, एसजेएस कॉलेज कुर्या से कुल विद्यार्थियों की संख्या 1013 के विरूद्ध 963 उपस्थित 50 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय कुर्जा से कुल विद्यार्थियों की संख्या 757 के विरूद्ध 741 उपस्थित 16 अनुपस्थित, आरसीएस कॉलेज कुर्धा से कुल विद्यार्थियों की संख्या 740 के विरुद्ध 695 उपस्थित 45 अनुपस्थित रहे।     वहीं द्वितीय पाली में एसएसएसजीएस कॉलेज अरवल से कुल विद्यार्थियों की संख्या 948 के विरूद्ध 934 उपस्थित 14 अनुपस्थित, बालिका उच्च विद्यालय अरवल से कुल विद्यार्थियों की संख्या 531 के विरूद्ध 526 उपस्थित 05 अनुपस्थित, जी ए उच्च विद्यालय अरवल से कुल विद्यार्थियों की संख्या 363 के विरूद्ध 343 उपस्थित 20 अनुपस्थित, उमैराबाद उच्च विद्यालय से कुल विद्यार्थियों की संख्या 746 के विरुद्ध 736 उपस्थित 10 अनुपस्थित, फतेहपुर संडा कॉलेज अरवल से कुल विद्यार्थियों की संख्या 1094 के विरूद्ध 1077 उपस्थित 17 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय इटवाँ से कुल विद्यार्थियों की संख्या 572 के विरुद्ध 549 उपस्थित 23 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय दरियापुर से कुल विद्यार्थियों की संख्या 451 के विरूद्ध 449 उपस्थित 02 अनुपस्थित,   उच्च विद्यालय करपी से कुल विद्यार्थियों की संख्या 740 के विरूद्ध 706 उपस्थित 34 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय किंजर से कुल विद्यार्थियों की संख्या 773 के विरूद्ध 737 उपस्थित 36 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय मिर्जापुर से कुल विद्यार्थियों की संख्या 441 के विरूद्ध 421 उपस्थित 20 अनुपस्थित, एसजेएस कॉलेज कुर्था से कुल विद्यार्थियों की संख्या 1084 के विरुद्ध 975 उपस्थित 109 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय कुर्था से कुल विद्यार्थियों की संख्या 760 के विरुद्ध 740 उपस्थित 20 अनुपस्थित, आरसीएस कॉलेज कुर्था से कुल विद्यार्थियों की संख्या 623 के विरूद्ध 616 उपस्थित 07 अनुपस्थित रहे।   प्रथम पाली में कुल विद्यार्थियों की संख्या 9361 के विरुद्ध 9095 उपस्थित रहे एवं 266 अनुपस्थित पाये गये। द्वितीय पाली में कुल विद्यार्थियों की संख्या 9126 के विरुद्ध 8809 उपस्थित रहे एवं 317 अनुपस्थित पाये गये। इस दौरान परीक्षा केन्द्र उच्च विद्यालय इटों से प्रथम पाली में एक फर्जी परीक्षार्थी एवं उच्च विद्यालय कुर्था से विडियों फुटेज के आधार पर दो परीक्षार्थी को चिन्हित कर निष्कासित किया गया।

एकदिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन

अरवल। जिले के सभी आम जन एवं अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित संकल्प योजना अंतर्गत एक दिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन 23 फरवरी 2024 को पूर्वाह्न 10 बजे से लेकर अपराह्न 4 बजे तक प्रखण्ड परिसर अरवल में की जायेगी। एक दिवसीय शिविर में लगभग 08 से 10 नियोजकों के भाग लेने की संभावना है।   मौके पर अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित होकर नियोजन का लाभ उठाने का आह्वान किया गया है । उक्त बातों की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी देव ज्योति कुमार के द्वारा प्रेस ब्यान जारी कर दी गई है।