Bakwas News

28 लीटर देसी शराब बरामद, कारोबारी फरार

किंजल । अरवल पुलिस अधीक्षक विद्यासागर के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं शराब के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान के तहत किंजर थाना क्षेत्र से 28 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है | एलटीफ टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि किंजर थाना में अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है।   जिसके उपरांत कार्रवाई करतेेे हुए एएलटीफ द्वारा छापेमारी की गई जहां 28 लीटर देसी शराब को बरामद किया गया है फिलहाल पुलिस शराब को जप्त कर थाना परिसर लाई है | पुलिस शराब कारोबारियों को पता लगाने में जुटी गई है |

दुबारा शराब पीने के आरोपी को कोर्ट ने सुनाया 1 वर्ष की सजा, लगाया जुर्माना

अरवल। जहानाबद उत्पाद न्यायालय दो राकेश कुमार की अदालत ने दूसरी बार शराब पीने के आरोपी अरवल जिले के चकिया निवासी अंजीत पासवान को गुरुवार को एक वर्ष की साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अंजीत पासवान को पहली बार शराब पीने के आरोप में परासी थाने द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उस समय उसे अर्थ दंड लेकर छोड़ दिया गया था।   दूसरी बार पकड़े जाने पर न्यायालय द्वारा एक वर्ष की सजा सुनाई गई है। अन्य विशेष उत्पाद लोक अभियोजक प्रमोद कुमार एवं विधि परामर्शी ईशान ब्रह्मभट्ट ने बताया कि अभियुक्त अंजीत पासवान के विरुद्ध अरवल जिले के परासी थाना सन्हा संख्या 79/2023 को दूसरी बार शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विडियो वैन के माध्यम से नमो ऐप के बारे में लोगों को दी जाएगी जानकारी

अरवल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा ने गुरुवार को स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन कर केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और विश्वमित्र भारत की कल्पना साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में संकल्प पत्र में शामिल 530 में से 529 यानी 99.99 प्रतिशत जनाकांक्षाएं को पूरी कर ली गई है। इसी प्रकार 2019 में भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल 234 में से 222 यानी 95 फीसदी वायदें पूरे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नमो ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी वीडियो वैन के माध्यम से दी जाएगी।   उन्होंने कहा कि देश विकास की एक लंबी छलांग लगाए, इसके लिए जनता से सुझाव एकत्रित किए जाएंगे। इसके लिए वीडियो वैन का उपयोग होगा जो जनता से सुझाव मांगने के साथ-साथ, लोगों को पार्टी से भी जोड़ने का कार्य करेगी। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। वीडियो वैन के जरिए इस बार प्रदेश के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी जनता के बीच जाएगी और उनसे संवाद करके उनका सुझाव लेगी। उन्होंने कहा है कि 26 फरवरी को पार्टी अपना संकल्प पत्र सुझाव अभियान लांच कर दिया है। इसके तहत भाजपा की वीडियो वैन लोगों के बीच जाएगी और 15 मार्च तक एक करोड़ से अधिक सुझाव लेकर आएगी जिन्हें भाजपा अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी।इस अभियान के दौरान नमो ऐप से सुझाव देने की प्रक्रिया बताई जाएगी। इसके अलावा मिस्ड कॉल से भी सुझाव प्राप्त किये जाएंगे |

गोलीबारी मामले में दो नामजद समेत दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कार्रवाई शुरू

अरवल। करपी बस स्टैंड में अपराधियों के द्वारा शराब को लेकर उत्पन्न विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के मामले में पीड़ित रोशन कुमार के बयान पर दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है।   थानाध्यक्ष ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाज कराया जाने के उपरांत घायल युवक रोशन कुमार ने करपी डीह निवासी चौहान शर्मा, अविनाश कुमार और दो अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध गोली मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है ।इस मुकदमे में एससी एसटी एक्ट के तहत सभी पर केस दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

बिहार पुलिस दिवस पर किया गया रक्तदान शिविर आयोजित

थाना परिसर बिक्रमगंज में बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।एसडीपीओ बिक्रमगंज कुमार संजय ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान काराकाट थानाध्यक्ष फुलदेव चौधरी सहित अनुमण्डल क्षेत्र कई थाना के थानाध्यक्ष सहित लगभग 50 पुलिस अधिकारी व कर्मियों ने रक्तदान किया। एसडीपीओ ने बताया कि रक्त दान महादान है। सबको रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।कई बार मरीजों को ब्लड नहीं मिलने से उसकी मौत हो जाती है। इसलिए पुलिस दिवस को लेकर इसका आयोजन किया गया।   उन्होंने बताया कि पुलिस सप्ताह चल रहा है। इसमें लोगों से मिल कर पुलिस व पब्लिक के रिश्ते को डेवलप किया जा रहा है। इसके तहत हीं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग रक्त दान से इसलिए डरते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे शरीर में कमज़ोरी हो जाएगी। जबकि ऐसा नहीं है, ब्लड डोनेट करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। रक्तदान से दिल की सेहत में सुधार होता है, वज़न कंट्रोल में रहता है, कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है। इस मौके पर थानाध्यक्ष बिक्रमगंज ललन कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान उपस्थित थे। सदर अस्पताल सासाराम की टीम ने रक्तदान कराया।

अरवल में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी, अस्पताल में इलाज जारी|

अरवल। अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया हैं| जानकारी के मुताबिक अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के समीप मंगलवार की देर रात्रि एक अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया युवक के दाएं हाथ में गोली लगी है| घटना के उपरांत करपी थाने की पुलिस द्वारा घायल युवक को इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया है| जहां इलाज की जा रही है, घायल युवक की पहचान करपी गांव निवासी रोशन कुमार के रूप में की गई है |युवक खतरे से बाहर बताया जाता है ।   बताया जाता है कि अपराधीयों ने जिस युवक को गोली मारी है पूर्व में भी उसके साथ विवाद था अपराधियों को चिन्हित कर उनके गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है| घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है|इधर पुलिस मामले के जांच करने में जुट हुई है सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कि जा रही है |

प्रधानमंत्री द्वारा बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन को सौगात देना ऐतिहासिक पल – डॉ. मनीष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृव में लगभग 14 साल के लंबे अंतराल के बाद अनुमंडलीय क्षेत्र बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की 26 फरवरी को सौगात मिलना एक ऐतिहासिक युग की शुरुआत हुई है।   जिसके सौगात के मिलने पर पूरे अनुमंडल क्षेत्र की जनता में हर्ष का माहौल बना हुआ है।   वही प्रधानमंत्री द्वारा अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना पुनर्विकास के इस ऐतिहासिक पहल पर हर्षित होकर उनका आभार व्यक्त करते हुए भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने बताया कि बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन 6 दिसंबर, सत्र 2006 को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा जब बिक्रमगंज से पीरो तक पहली बार रेलवे का शुभारंभ के बाद लोगों में काफी उत्साह था।   लेकिन एक दशक बीतने के बाद यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन को 12.25 करोड़ की पुनर्विकास कार्य की सौगात मिलते ही अनुमंडल बिक्रमगंज सहित काराकाट विधानसभा सह लोकसभा क्षेत्र के सभी लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।   जो बहुत जल्द ही बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत सुगमता व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार स्टेशन भवन, प्रवेश एवं निकास द्वार, फुटओवर ब्रिज, कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, दिव्यांग सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, स्वच्छता व्यवस्था, पहुंच पथ, संकेत एवं निर्देश बोर्ड, ट्रेन डिस्प्ले और उद्घोषणा प्रणाली, लिफ्ट, 1 एक्सलेटर, मल्टी पर्पस फूट ओवर ब्रिज,मल्टी पर्पस आरक्षण केंद्र, स्टेशन सुंदरीकरण व अन्य आवश्यक पुनर्विकास विकास कार्य की एक नई उदय होगी।

पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्या के मुख्य आरोपी को गोनसा गांव से किया गिरफ्तार

अरवल पुलिस को मिली बड़ी सफलता महज 48 घंटा के अंदर ही हत्या के मुख्य आरोपी को  गिरफ्तार किया हैं | 24 फरवरी को अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी अजय कुमार अहले सुबह अपने घर से शौच के लिए निकले थे तभी उनके गाँव के ही अनिल चंन्द्रवंशी के द्वारा उनके बॉए जाँघ के उपर गोली मार दिया था, जिससे वे बुरी तरह से जख्मी हो गये। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र, कलेर लाया गया था, जहां से चिकित्सा के द्वारा बेहतर ईलाज हेतु रेफर कर दिया था। निजी अस्पताल दाउदनगर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गयी थी।   इस संबंध में परासी थाना काण्ड सं0-19/24 दिनांक 24.02.204, धारा 302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था।काण्ड के त्वरित उद्‌भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अरवल एसपी विद्यासागर के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान के आधार पर काण्ड के मुख्य आरोपी अनिल चंन्उद्रवंशी उम्र-40 वर्ष पे०-स्व० विश्वनाथ चन्द्रवंशी, सा०-भगवानपुर, थाना-परासी, जिला-अरवल को जहानाबाद जिला के कनपा ओ०पी० अन्तर्गत गोनसा गाँव से गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार के निशानदेही पर घटनास्थल से थोड़ा दूरी पर स्थित खेत से घटना में प्रयुक्त एक काले रंग का देशी कट्टा को भी बरामद कर लिया गया है।

काको मंडलकारा में बंदी की मौत, जेल प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप, 23 फरवरी को शराब पीने में पकड़ा गया था

जहानाबद के काको मंडल कारा में बंद एक कैदी नीरज कुमार उर्फ रामभवन को मौत सोमवार को इलाज के दौरान पीएमसीएच में हो गई। वह अरवल सदर प्रखंड के फखरपुर गांव का निवासी था। उसके पिता सुरेश सिंह का आरोप है कि जेल प्रशासन की प्रताड़ना के चलते उनके बेटे की मौत हुई है। 23 फरवरी की रात गांव में पुलिस ने शराब पीने के आरोप में उनके बेटे को दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया था और न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।   सोमवार की शाम स्थानीय चौकीदार ने आकर बताया कि आपके बेटे नीरज कुमार की तबीयत जेल में अचानक ज्यादा बिगड़ने पर इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।जेल प्रशासन के द्वारा बीमार होने की बात पहले नहीं चताई गई। उसे जेल में गंभीर रूप से प्रताड़ित किया गया |

एसपी के निर्देश पर बदले गए चार थानों के थानाध्यक्ष

अरवल। आगामी लोकसभा चुनाव और विधि व्यवस्था संधारण को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विद्यासागर के द्वारा चार थानों के थाना अध्यक्ष को बदल दिया गया है। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेर थानाध्यक्ष शमशेर आलम को हटाकर अविनाश कुमार को थानाध्यक्ष बनाया गया है वही शहर तेलपा थानाध्यक्ष को हटाकर सुबोध कुमार को थानाध्यक्ष बनाया गया है। किंजर थानाध्यक्ष विकास कुमार को हटाकर राज कौशल को थानाध्यक्ष बनाया गया।   मानिकपुर थानाध्यक्ष अनवर अली को हटाकर पीयूष जायसवाल को थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही शहर तेलपा थाना क्षेत्र के राधे बिगहा गांव में लंम्बे समय से चल रहे अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है वहीं स्थानीय चौकीदार को सेवा से निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब हो कि बीते दिनों राधे बिगहा गांव से मिनी गन फैक्ट्री की भंडाफोड़ STF के द्वारा की गई थी जिसके बाद पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो रहे थे जिसके बाद एसपी ने यह कार्रवाई किया।