Bakwas News

विडियो वैन के माध्यम से नमो ऐप के बारे में लोगों को दी जाएगी जानकारी

अरवल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा ने गुरुवार को स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन कर केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और विश्वमित्र भारत की कल्पना साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में संकल्प पत्र में शामिल 530 में से 529 यानी 99.99 प्रतिशत जनाकांक्षाएं को पूरी कर ली गई है। इसी प्रकार 2019 में भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल 234 में से 222 यानी 95 फीसदी वायदें पूरे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नमो ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी वीडियो वैन के माध्यम से दी जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि देश विकास की एक लंबी छलांग लगाए, इसके लिए जनता से सुझाव एकत्रित किए जाएंगे। इसके लिए वीडियो वैन का उपयोग होगा जो जनता से सुझाव मांगने के साथ-साथ, लोगों को पार्टी से भी जोड़ने का कार्य करेगी। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। वीडियो वैन के जरिए इस बार प्रदेश के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी जनता के बीच जाएगी और उनसे संवाद करके उनका सुझाव लेगी। उन्होंने कहा है कि 26 फरवरी को पार्टी अपना संकल्प पत्र सुझाव अभियान लांच कर दिया है। इसके तहत भाजपा की वीडियो वैन लोगों के बीच जाएगी और 15 मार्च तक एक करोड़ से अधिक सुझाव लेकर आएगी जिन्हें भाजपा अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी।इस अभियान के दौरान नमो ऐप से सुझाव देने की प्रक्रिया बताई जाएगी। इसके अलावा मिस्ड कॉल से भी सुझाव प्राप्त किये जाएंगे |

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment