करुणा अस्पताल के वार्षिकोत्सव में कलाकारों और गायकों ने श्रोताओं को झूमने को किया विवश
बिक्रमगंज शहर के करुणा अस्पताल का वार्षिकोत्सव सोमवार की शाम कर्ण विद्या विहार में धूमधाम से मनाया गया। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी डॉ राकेश पाण्डेय ने इस समारोह का उद्घाटन किया। असम निवासी डॉ राकेश पाण्डेय ने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के छपरा जिला के ही निवासी हैं। उनके पिता यहां से असम में जाकर बस गए थे। उन्हें बिहार की होली खूब पसंद है। उन्होंने होली गीत सुना और खूब आनंद उठाया। इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सक और सर्जन डॉ कामेंद्र सिंह आगंतुकों को पगड़ी बांधकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन चर्चित उद्घोषक और भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता रविरंजन ने किया और खूब तालियां बटोरी। उनकी सराहना श्रोताओं ने बहुत किया। इस अवसर पर रमन डिहरा, महुअरी और खेलड़िया गांव की टीम ने एक स्व बढ़कर एक पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किया। गायक सोनू पाण्डेय, प्रियंका सिंह भास्कर, प्रीति तराना, मनीष शर्मा, राहुल रंजन, सन्नी मिश्रा आदि ने कई होली गीत गाया। इसमें भोला खेले फाग, धन्य भइले काशी नगरी, घरवा आइब ना ए जान सीमा वा पर मचल बाटे होली, पनिया लाले लाल पनिया लाले लाल ए गौरा हमरो के चाहीं आदि होली गीत ने खूब लोगों को आनंदित किया। वही पीरो की टी आर्मी ने मसान की होली और शिव तांडव की प्रस्तुति झांकी सहित प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अतिथियों के अलावा शहर के गई गणमान्य लोग थे।