Bakwas News

अंजबित सिंह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो० सत्य नारायण सिंह की पांचवी पुण्यतिथि

अंजबित सिंह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो० सत्य नारायण सिंह की पांचवी पुण्यतिथि उनके आस्कामिनी नगर स्थित आवास पर मनाई गयी। इस दौरान महाविद्यालय परिवार, शिक्षाविदों व गणमान्य लोगों द्वारा उनके तैल चित्रपर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। लोगों उनके लगन, कर्मनिष्ठा एवं संघर्ष की यादों को साझा किया गया। श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए भाजपा नेता घनश्याम सिंह ने कहा कि प्रो० सत्य नारायण बाबू हम सभी के अभिभावक के साथ शिक्षा जगत के सशक्त हस्ती थे। अपने चार दशक के सेवाकाल में उन्होंने शिक्षा, शिक्षण एवं महाविद्यालय की बेहतरी के लिए कई कीर्तिमान स्थापित किए। शिक्षा जगत के इस महान पुरोधा ने अपना समस्त जीवन शिक्षा व् समाजसेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि एक अर्थशास्त्री होने के बावजूद उनकी राजनीतिक सूझबूझ व् समाजिक चेतना के सभी कायल थे। वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय की बेहतरी हेतु उनके कार्यों को कतई भुलाया नहीं जा सकता। इस महाविद्याल में बीसीए की पढ़ाई की शुरुआत उनकी पहल का परिणाम था। उनका सपना था कि यह महाविद्यालय वीर कुंवर सिंह विश्व विद्यालय के अग्रणी कॉलेजों में शुमार हो। वे अंतिम सांस तक इस महाविद्यालय की बेहतरी के लिए संघर्ष करते रहें। उनके पदचिह्नों पर चल, शिक्षा की मशाल को सदैव जागृत रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर उनके पुत्रों द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल, वस्त्र एवं फल वितरित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से प्रोo कमलेश कुमार यादव, प्रशाखा पदाधिकारी मदन प्रसाद वैश्य, समाजसेवी कृष्णा सिंह, भाजपा नेता सतेंद्र सिंह, भूषण सिंह, चुन्नू सिंह, पंकज तिवारी, भाजपा नेत्री शशि देवी चौहान, विश्राम सिंह, भोला सिंह, प्रमोद सिंह, श्यामनाथ सिंह, कुंदन कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, पुत्र विनय कुमार सिंह, सुनील सिंह समेत अन्य गणमान्य शामिल हुए।

इटढिया गांव में दहशत फैलाने को ले कई राउंड फायरिंग

 काराकाट थाना क्षेत्र के इटढिया गांव में गुरुवार की देर रात करीब 9 से 10 बजे एक युवक ने देशी कट्टा से फायरिंग कर दहशत फैला दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर मौके से फरार हो गया। इस मामले में उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसके बाद से आरोपित की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं और जगह जगह छापेमारी कर रही हैं। घटना के संबंध में बताया गया की गुरुवार की देर रात अचानक इटढिया गांव में गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाजें आने लगी जिससे गांव वाले कुछ समय के लिए सहम गए । ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और गांव के लोग एकत्रित होकर गोली चलाने वाले युवक की घर को घेर लिया। लोगों ने बताया की युवक पर पहले से भी कई अपराधिक मामले दर्ज है। जिसमे वो जेल भी गया था। हाल ही के दिनो मे जेल से बाहर निकला है। वहीं सूचना पर पहुंचे डीएसपी कुमार संजय और थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी ने ग्रामीणों से घटना की विस्तृत जानकारी लिया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की सहयोग से करीब चार घंटे तक सर्च अभियान चलाया जिसमे पुलिस ने दो देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस व एक मिस फायर गोली बरामद किया है। शिकायतकर्ता शेषनाथ तिवारी ने बताया की फायरिंग की वीडियो बनाने की कोशिश किया गया तो आरोपित ने उसके घर के तरफ ही ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए और मौके पर पहुंचे। फायरिंग से रोकने पर आरोपित ने गाली गलौज करते हुए शिकायतकर्ता और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। अब पीड़ित और उसके परिवार के लोगों को अनहोनी होने का डर सता रहा है। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में लिखित रूप से आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी ने बताया की शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी के विरुद्ध पूर्व में ही एक मामला दर्ज कराया गया है। जिसमे पुलिस उसकी खोज में घर पहुंची थी। जिसके बाद दबाव बनाने के लिए और अपना दहशत पैदा करने के लिए शिकायतकर्ता के घर पर फायरिंग किया गया है। बताया की शिकायतकर्ता शेषनाथ तिवारी ने अपने गांव इटढिया निवासी प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के पुत्र मयंक कुमार उर्फ गोरख को आरोपित बनाया है। उन्होंने बताया की मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की करवाई जारी है। मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी कुमार संजय मैके पर पहुंच मामले की जानकारी ली। बताया की बीते रात गोली चलाने वाला युवक की पहचान किया गया है। उसके यहां से दो कट्टा और दो कारतूस बरामद किया गया है। मामले में आरोपित पर आर्म्स एक्ट और हत्या की प्रयास करने की मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष को गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिया गया है। आरोपित बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।

अधिवक्ता के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

अधिवक्ता इरसाद अहमद के आकस्मिक निधन पर अनुमंडल न्यायालय न्यायालय बिक्रमगंज के प्रांगण में अधिवक्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की। बार एसोसिएशन बिक्रमगंज के तत्वाधान में लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर आत्मा की शांति के लिए दुआ किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वाले में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण भारद्वाज, महासचिव ठाकुर रविरंजन सिंह उर्फ ठाकुर मुन्ना सिंह, संजीव सिंह, उदय सिंह, जगलाल सिंह, मनोज कुमार, विजय आजाद, हरेराम पाण्डेय, दिलसाद अहमद खां, रमेश कुमार सिंह, त्रिपुरारी दत्त तिवारी सहित कई लोग शामिल थे।

बिक्रमगंज के घुसिया खुर्द पहुंचे मुख्यमंत्री, बायो गैस प्लांट का किया अवलोकन

प्रगति यात्रा के दौरान बिक्रमगंज अनुमंडल के घुसियां खुर्द स्थित समेकित कृषि प्रणाली सह बायो गैस प्लांट का अवलोकन सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया। इसके लिए काफ़ी चाक चौबंद व सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। हेली पैड पर हेलीकाप्टर के उतरते ही काराकाट के पूर्व सांसद महाबली सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, भाजपा नेता बलीराम मिश्रा, जदयू नेत्री अरूणा सिंह, अभिषेक पटेल, अरविन्द पटेल समेत कई ने तीनों नेताओं का स्वागत फूल माला व अंग वस्त्र से किया। उसके बाद मुख्यमंत्री कृषि विभाग के स्टाल भ्रमण किये। जिला के विभिन्न प्रखंडों से आएं किसानों के मशरूम, बैर, गोभी, टमाटर, अजोला , गुड, विभिन्न प्रजातियों के धान फसल, व कुटीर उद्योग से निर्मित जैम, जैली, आचार समेत अन्य स्टाल लगाए थ। वहीं डिहरी प्रखंड के हीरालाल सिंह को एफलडी में 1875000 रुपए, दावथ प्रखंड के मिर्जापुर निवासी किसान सुनील कुमार को मशरूम हाट के लिए 89750 रुपए, रितेश कुमार सिंह नोखा को प्याज भंडार में 450000 लाख, राज कुमार बिक्रमगंज को 106000 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने दिया। उसके बाद केंचुआ खाद, पराली से निर्मित खाद, धुप बती, बर्तन, कृषि विज्ञान केन्द्र समेकित कृषि प्रणाली, समेकित पोषण तत्व, जल संरक्षण पर आधारित सिंचाई प्रणाली, वायोचार उत्पादन माडल भ्रमण किया। अल्प समय में भ्रमण के बाद वे सीधे संझौली प्रखंड के बाजितपुर के लिए रवाना हो गए, वहां से वे पुनः घुसिया खुर्द लौट कर हेलीकाप्टर से सासाराम के रवाना हो गए।

मामी द्वारा अपने दो भांजे की हत्या किये जाने का पुलिस ने किया खुलासा

  दिनारा थाना क्षेत्र के धरकंधा में मामी द्वारा अपने दो भांजे की अलग अलग दिनों अलग अलग तरीके से हत्या किये जाने की पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में मामी नेहा देवी और घटना की साजिश करने वाली चचेरी नानी गुलाबों देवी को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ बिक्रमगंज कुमार संजय ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया कि भानस थाना क्षेत्र के पड़रिया निवासी शैलेन्द्र सिंह पिता सुरेश सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर उनके के पुत्र सत्यम् कुमार को जहर देने के आरोप में प्राथमिकी अभियुक्त थाना क्षेत्र के धरकंधा निवासी नेहा देवी पति संतोष सिंह, संतोष सिंह पिता श्याम बिहारी सिंह के विरूद्ध दिनारा थाना में 15 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई। कांड अनुसंधान के क्रम में इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त नेहा देवी को तथा इनकी चाची गुलाबो देवी से कड़ाई एवं सख्ती से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि इनका विवाद इनकी ननद खुशबु कुमारी से चलता है, जिस बात को लेकर गुलाबों देवी द्वारा बोला गया कि अगर तुम खुशबु कुमारी के दोनों बच्चे को मार दोगी तो, मैं तुम्हारे बच्चे एवं पति को कुछ नहीं करूगी। नहीं तो मैं तुम्हारे बच्चों को मार दूंगी। इसी बात पर नेहा देवी ने सोचा कि मेरा भी विवाद ननद खुशबु कुमारी से है और मैं उसके दोनों बच्चे को मार दूंगी तो मेरा भी विवाद खत्म हो जाएगा। इसी क्रम में 07 फरवरी को खुशबु कुमारी के 2 वर्षीय छोटे पुत्र को गोद में लेकर सर के बल कमरा में गिरा दी। जिससे उसकी मौत अगले दिन हो गयी। इसके बाद गुलाबों देवी ने बोला कि एक खाली शीशी दो, उसमें मैं जहर दूंगी। जिसे तुम सत्यम् को दूध में मिलाकर पिला देना जिससे सत्यम् मर जाएगा। 14 फरवरी को इन्होने एक खाली शीशी गुलाबो देवी को दी। जिसमें गुलाबों देवी ने जहर भर दिया और उस शीशी को इसने घर लाकर सत्यम् को अकेले पाकर उसको कमरा में लाकर शीशी के जहर को दूध में मिलाकर सत्यम् को पिला दिया। जिसमें इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। नेहा देवी के निशानदेही पर गुलाबों देवी को निगरानी में लेकर कड़ाई एवं सख्ती से पूछताछ किया गया तो गुलाबों देवी ने अपनी संलिप्ता स्वीकार किया। पूछतछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया।

धूमधाम से मनाया गया खोपड़िया बाबा मंदिर का स्थापना दिवस

काराकाट प्रखंड क्षेत्र के ढोडनडीह गांव में स्थापित मुनेश्वरा नंद जी महाराज उर्फ संत खोपड़िया बाबा के मंदिर का तीसरा स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अखंड कीर्तन, ब्रह्म भोज, पूजा पूजा पाठ मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम संत हरिहारा नंद जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने निर्णय लिया की सवा साल तक प्रत्येक दिन भजन कीर्तन किया जाएगा। उपस्थित भक्तों ने कहा कि संत खोपड़िया बाबा हर विकट परिस्थिति में इनका स्मरण करने और आराधना करने से संकट दूर होता है। लोगों का आस्था है कि संत खोपड़िया बाबा के स्मरण करने से दु:ख कष्ट दूर होता है। मौके पर भड़कुड़िया, सकला, पांडेयडीह, महेशडीह के लोगों के साथ साथ पुजारी प्रमोद तिवारी, दीपू तिवारी, संजय मिश्रा, नन्हें तिवारी, विंध्याचल तिवारी, कृष्णा मिश्रा सहित सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।

अधिवक्ता के निधन पर लोगों व्यक्त की शोक संंवेदना

बार एसोसिएशन बिक्रमगंज के अधीवक्ता  जय नाथ सिंह के आकस्मिक निधन पर सोमवार को कोर्ट परिसर में दो मिनट मौन रह कर शोक मानाया गया। जिसका अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण भारद्वाज किया। शोक सभा में बार एसोसिएशन के महासचिव ठाकुर रविरंजन सिंह उर्फ ठाकुर मुन्ना सिंह, एसीजेएम प्रथम सुजित कुमार, एसीजेएम द्वितीय राजीव कुमार, उमेश प्रसाद मिश्रा, नरेंद्र कुमार सिंह, उपाध्याय सुशिल सिंह, उपाध्याय  दिनेश सिंह, रामनरेश सिंह, विजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार, मो अलि खान, नसीम हुसैन, कुलदीप दुबे, अभिशेख सिन्हा, विमलेश उपाध्याय, राघवेन्द्र पाठक सहित कई अधिवक्ता और अधिवक्ता लिपिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री आगमन को लेकर पूर्व सांसद ने घुसिया पंचायत का किया दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर काराकाट लोकसभा के पूर्व सांसद महाबली सिंह ने बिक्रमगंज के घुसिया खुर्द पंचायत पहुंच विधि व्यवस्था का निरीक्षण किया। जहां उनके पहुंचते ही भाजपा महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने एनडीए कार्यकर्ताओं साथ उनका भव्य स्वागत किया। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निरंतर प्रगति यात्रा तहत क्षेत्रों का दौरा कर रहें है। जिसके अंतर्गत वह 19 फरवरी बुधवार को बिक्रमगंज थाना क्षेत्र घुसिया खुर्द पंचायत में नवनिर्मित उत्कर्ष बायो गैस प्लांट का अवलोकन करेंगे। जिनके आगमन तैयारी को लेकर पूर्व सांसद महाबली सिंह ने सोमवार को प्लांट स्थल पर वहां की विधि व्यवस्था सहित सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया। जहां पूर्व सांसद ने एनडीए पार्टी के भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री द्वारा होने वाले उद्घाटन स्थलों पर पहुंच विधि व्यवस्था का सघन जांच किया। उक्त मौके पर पूर्व सांसद व भाजपा महामंत्री ने बताया कि घुसिया खुर्द पंचायत में नवनिर्मित उत्कर्ष बायो गैस प्लांट, पटेल समेकित कृषि फार्म, जन जीवन हरियाली, गौशाला सहित मछली पालन तालाब में मछली छोड़कर मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। मौके पर प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, सरोज सिंह, जदयू नेता जसीम कुरैशी, नरेंद्र सिंह, परवेज खां, संदीप सम्राट, अभय सिंह, भाजपा सुनील सिंह, अजीत सिंह, ललित मोहन सिंह, नागेश्वर कुशवाहा, मनमोहन तिवारी, बलवंत सिंह, वरुण सिंह, परवीन सिंह, अजय मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थें।

दिनारा थाना कांड का पुलिस ने किया खुलासा पत्नी ने प्रेमी से मिल की थी हत्या की साजिश

एसडीपीओ बिक्रमगंज कुमार संजय ने रविवार को अपने कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में दिनारा हत्या कांड का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि हत्या की घटना का अंजाम मृतक की पत्नी सीमा देवी ने अपने प्रेमी पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी संजय कुमार गुप्ता के साथ मिलकर दी है।उन्होने बताया कि 11फरवरी को सासाराम मुफसिल थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी संतोष राय पिता स्व० रामेश्वर राय के लिखित आवेदन के आधार पर संजय कुमार गुप्ता के विरूद्ध मामला दर्ज कराय गया है। उक्त कांड में वादी द्वारा संजय कुमार गुप्ता पर आरोप लगाया गया कि 09 फरवरी को इनके भाइ अभिषेक उर्फ नन्हक राय संजय कुमार गुप्ता के साथ काम करने के लिए गये थे, जो शाम तक घर वापस नहीं आये। जब वादी अपने भाई के संबंध में संजय कुमार गुप्ता से पुछताछ किये तो वो बोले कि सुबह तक घर आ जायेंगे। तब सभी परिवार परेशान होकर पुछने लगे तो संजय कुमार गुप्ता टाल मटोल करने लगे। जिस पर वादी एवं उनके परिवार के लोगों को संदेह हुआ कि अभिषेक उर्फ नन्हक राय के साथ कुछ अन्होनी हुआ है। तब वादी द्वारा संजय कुमार गुप्ता के उपर संदेह व्यक्त करते हुए यह कांड दर्ज कराया गया। 15 फरवरी को दिनारा थाना अनुसंधान के क्रम में संजय कुमार गुप्ता को थाना लाकर कड़ाई एवं शक्ति से पूछताछ करने पर बताया गया कि ये एवं अभिषेक उर्फ नन्हक राय एक मकान में अगल-बगल के कमरे में दिनारा में रहते थे। इसी क्रम में इनका प्रेम प्रसंग अभिषेक की पत्नी सीमा देवी से हो गयी तथा वे दोनों रिलेशनशीप में रहने लगे। ये और अभिषेक की पत्नी सीमा देवी प्लान बनाए कि रास्ते का कॉटा अभिषेक को हटाने के बाद ही दोनों खुलकर मौज मस्ती कर सकेंगे। इसी प्लान के मुताबित 09 फरवरी को शराब, अण्डा लेकर चौसा केनाल नहर के पास सुनसान जगह पाकर अधिक मात्रा में अभिषेक को शराब पिलाकर उसके गर्दन को चाकू से रेत दिया तथा वहीं पास स्थित एक बॉस के फट्टा से उसके गर्दन को दबाकर पूरी तरह जान से मार दिया। अभिषेक के बॉडी को छुपाने के उद्देश्य से वहीं नहर में फेक दिया। संजय कुमार गुप्ता के निशाने देही पर अभिषेक उर्फ नन्हक राय के बाँडी को चौसा कनाल नहर के पास से बरामद किया गया। तथा इस कांड में संलिप्त अभिषेक उर्फ नन्हक राय की पत्नी को गिरफ्तार किया गया। जिन्होने अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है।

द डिवाइन प्राइमरी स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

बिक्रमगंज के द डिवाइन प्राइमरी स्कूल के प्रांगण में विद्यार्थियों के भीतर वैज्ञानिक चेतना को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में द डिवाइन पब्लिक स्कूल के सचिव अखिलेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी कला और विज्ञान से संबंधित अनूठे प्रोजेक्ट और मॉडल प्रस्तुत किए। कुछ प्रोजेक्ट्स ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। जिनमें आर्डिनो यूएनओ रोबोट कार, स्मोक आब्जर्वर, प्रदूषण नियंत्रण उपकरण, वॉटर प्यूरीफायर, बज गेम, वॉल्केनो, पेरी स्कोप, होलोग्राम, पैरेलल टेलिस्कोप, राडार सिस्टम और प्रोग्रेस ऑफ बिहार जैसे आकर्षक मॉडल शामिल थे। इन प्रदर्शनों ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक अभिरुचि और नवाचार को उजागर किया। अपने संबोधन में विद्यालय के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने बताया कि इस विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रबंधन क्षमता का विकास करना है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय के स्थापना का मूल उद्देश्य अपने क्षेत्र का समग्र विकास करना था। निरंतर आगे बढ़ने की प्रवृत्ति ने विद्यालय को इस मुकाम तक पहुंचाया। विज्ञान और कला प्रदर्शनी में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को उन्होंने अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किये।