Bakwas News

इटढिया गांव में दहशत फैलाने को ले कई राउंड फायरिंग

 काराकाट थाना क्षेत्र के इटढिया गांव में गुरुवार की देर रात करीब 9 से 10 बजे एक युवक ने देशी कट्टा से फायरिंग कर दहशत फैला दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर मौके से फरार हो गया। इस मामले में उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसके बाद से आरोपित की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं और जगह जगह छापेमारी कर रही हैं। घटना के संबंध में बताया गया की गुरुवार की देर रात अचानक इटढिया गांव में गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाजें आने लगी जिससे गांव वाले कुछ समय के लिए सहम गए । ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और गांव के लोग एकत्रित होकर गोली चलाने वाले युवक की घर को घेर लिया। लोगों ने बताया की युवक पर पहले से भी कई अपराधिक मामले दर्ज है। जिसमे वो जेल भी गया था। हाल ही के दिनो मे जेल से बाहर निकला है। वहीं सूचना पर पहुंचे डीएसपी कुमार संजय और थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी ने ग्रामीणों से घटना की विस्तृत जानकारी लिया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की सहयोग से करीब चार घंटे तक सर्च अभियान चलाया जिसमे पुलिस ने दो देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस व एक मिस फायर गोली बरामद किया है।

शिकायतकर्ता शेषनाथ तिवारी ने बताया की फायरिंग की वीडियो बनाने की कोशिश किया गया तो आरोपित ने उसके घर के तरफ ही ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए और मौके पर पहुंचे। फायरिंग से रोकने पर आरोपित ने गाली गलौज करते हुए शिकायतकर्ता और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। अब पीड़ित और उसके परिवार के लोगों को अनहोनी होने का डर सता रहा है। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में लिखित रूप से आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी ने बताया की शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी के विरुद्ध पूर्व में ही एक मामला दर्ज कराया गया है। जिसमे पुलिस उसकी खोज में घर पहुंची थी। जिसके बाद दबाव बनाने के लिए और अपना दहशत पैदा करने के लिए शिकायतकर्ता के घर पर फायरिंग किया गया है। बताया की शिकायतकर्ता शेषनाथ तिवारी ने अपने गांव इटढिया निवासी प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के पुत्र मयंक कुमार उर्फ गोरख को आरोपित बनाया है। उन्होंने बताया की मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की करवाई जारी है।

मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी कुमार संजय मैके पर पहुंच मामले की जानकारी ली। बताया की बीते रात गोली चलाने वाला युवक की पहचान किया गया है। उसके यहां से दो कट्टा और दो कारतूस बरामद किया गया है। मामले में आरोपित पर आर्म्स एक्ट और हत्या की प्रयास करने की मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष को गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिया गया है। आरोपित बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment