Bakwas News

बिक्रमगंज के घुसिया खुर्द पहुंचे मुख्यमंत्री, बायो गैस प्लांट का किया अवलोकन

प्रगति यात्रा के दौरान बिक्रमगंज अनुमंडल के घुसियां खुर्द स्थित समेकित कृषि प्रणाली सह बायो गैस प्लांट का अवलोकन सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया। इसके लिए काफ़ी चाक चौबंद व सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। हेली पैड पर हेलीकाप्टर के उतरते ही काराकाट के पूर्व सांसद महाबली सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, भाजपा नेता बलीराम मिश्रा, जदयू नेत्री अरूणा सिंह, अभिषेक पटेल, अरविन्द पटेल समेत कई ने तीनों नेताओं का स्वागत फूल माला व अंग वस्त्र से किया। उसके बाद मुख्यमंत्री कृषि विभाग के स्टाल भ्रमण किये। जिला के विभिन्न प्रखंडों से आएं किसानों के मशरूम, बैर, गोभी, टमाटर, अजोला , गुड, विभिन्न प्रजातियों के धान फसल, व कुटीर उद्योग से निर्मित जैम, जैली, आचार समेत अन्य स्टाल लगाए थ। वहीं डिहरी प्रखंड के हीरालाल सिंह को एफलडी में 1875000 रुपए, दावथ प्रखंड के मिर्जापुर निवासी किसान सुनील कुमार को मशरूम हाट के लिए 89750 रुपए, रितेश कुमार सिंह नोखा को प्याज भंडार में 450000 लाख, राज कुमार बिक्रमगंज को 106000 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने दिया। उसके बाद केंचुआ खाद, पराली से निर्मित खाद, धुप बती, बर्तन, कृषि विज्ञान केन्द्र समेकित कृषि प्रणाली, समेकित पोषण तत्व, जल संरक्षण पर आधारित सिंचाई प्रणाली, वायोचार उत्पादन माडल भ्रमण किया। अल्प समय में भ्रमण के बाद वे सीधे संझौली प्रखंड के बाजितपुर के लिए रवाना हो गए, वहां से वे पुनः घुसिया खुर्द लौट कर हेलीकाप्टर से सासाराम के रवाना हो गए।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment