Bakwas News

उच्च माध्यमिक विद्यालय बिक्रमगंज में सभागार भवन का MLA ने किया उद्घाटन

उच्च माध्यमिक विद्यालय बिक्रमगंज परिसर में नवनिर्मित सभागार भवन का काराकाट विधायक सह विद्यालय प्रबंधकारणी समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह ने बुधवार को फीता काट कर किया। इस मौके पर प्राचार्य मिथलेश कुमार की अध्यक्षता में एक सभा की गई। जिसका संचालन शिक्षक धर्मराज सिंह और उद्घाटन विधायक अरुण सिंह, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष देववंश सिंह, बीडीओ अमित प्रताप सिंह, प्रबंधकारणी के सदस्य मुनीलाल सिंह, चुमुक राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों को फूलों का माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने बिहार सरकार की शिक्षा नीति की आलोचना की तथा लोगों की मांग पर विद्यालय के जर्जर भवन और पहुंच पथ के निर्माण के लिए किये गए कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र छात्राओं ने महात्मा गांधी के तैल चित्र के समक्ष रघुपति राघव राजा राम का गायन किया। शिक्षकों ने ऐच्छिक स्थानांतरण, सेवा निरंतरता, प्रोन्नति लागू करने, सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को शीघ्र पदस्थापना, पत्रांक 2226 दिनांक 4 सितंबर 2024 को निरस्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर उपवास भी रखा। मौके पर वरीय शिक्षक रवीशंकर चौधरी, संजय कुमार, कृष्णचंद सिंह, रंजन कुमार, जितेन्द्र कुशवाहा, सुनील कुमार दुबे, डा. मंजू सिंह, मोहन वर्मा, परमशीला कुमारी, नीलम कुमारी, कृष्णा सिंह सहित सभी शिक्षक शिक्षिका छात्र छात्रा और अन्य लोग उपस्थित थे।

स्वच्छता हीं सेवा कार्यक्रम के तहत किया गया पौधरोपण, पहले स्वच्छ रहें, फिर स्वस्थ रहें – प्रो डॉ मनीष रंजन

स्थानीय वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय धारूपुर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। जिसके अंतर्गत महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो डॉ मनीष रंजन के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य संपन्न किया गया। डॉ रंजन ने महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। डॉ रंजन ने सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ रहें, फिर स्वस्थ रहें, एक दिन आप धनवान बन जाएंगे।   आइये हम यह अपना आह्वान बनाएं, आइए शपथ लें कि हम अपने देश को सदैव स्वच्छ रखेंगे। हम अपने देश को सुंदर बना सकते हैं; स्वच्छ भारत मिशन में भाग लेकर हम कुछ सार्थक उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। साथ ही डॉ रंजन ने वृक्षारोपण के द्वारा ये संदेश दिया कि हम अपने क्षणिक सुख के लिए प्रकृति का सर्वनाश कर रहे है।   पेड़ लगाना हजार पुण्य के बराबर काम है। जो हमारी प्रकृति को स्वच्छ रखने में बहुत मदद करेगा। प्रकृति के स्वच्छ रहने से हम सही मायने में स्वच्छता पखवाड़ा माना पायेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके दैनिक कार्यों में से कुछ घंटे निकालकर भारत में स्वच्छता संबंधी कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है।   स्वच्छता अभियान का प्रमुख उद्देश्य पूरे देश में सार्वभौमिक स्वच्छता कवरेज प्राप्त करना, जलजनित रोगों के जोखिम को कम करके सार्वजनिक स्वास्थ्य परिणामों में सुधार करना, खुले में शौच का उन्मूलन, मैनुअल स्कैवेंजिंग का उन्मूलन आदि है।   उक्त मौके पर महाविद्यालय के सचिव लालबिहारी सिंह, प्रभारी प्राचार्य डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रो वीर बहादुर सिंह, प्रो उमाशंकर सिंह, प्रो ज्ञान प्रकाश सिन्हा, प्रो विजय कुमार सिंह, प्रो दिनेश कुमार, प्रो अनिल सिंह, प्रो अजय सिंह, प्रो बलवंत सिंह, प्रो रमेश कुमार, प्रियतम कुमार, अभय कुमार सिंह, मंटू कुमार चौधरी, रोहित कुमार तिवारी, नरेंद्र कुमार सिंह, परवेज खान, आलोक राम आदि सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

परिचारिका के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

बिक्रमगंज। परिचारिका कमला देवी के सेवानिवृत्ति पर प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिक्रमगंज सौरभ प्रकाश ने किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार ने कहा कि इनके द्वारा अब तक किए गए कार्य सराहनीय रहा है। ये कर्तव्य निष्ठा के साथ पिछले 32 वर्षों से अपना सेवा पूर्ण करने के उपरांत सेवा निर्मित हुई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सौरभ प्रकाश ने कहा कि यह बहुत ही सुशील और कर्तव्य निष्ठ रही है ।   इनके सेवानिवृत हो जाने से कार्यालय को उनकी कमी महसूस होती रहेगी। सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारियों ने इनके कार्यों के सराहना की। मौके पर आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंकित मित्तल, प्रखंड लेखा प्रबंधक उज्जवल कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक अनीश नारायण, प्रधान लिपिक प्रणव कुमार, पिरामल प्रोग्राम लीडर कुश कुमार, रामजी राम, नीतू वर्मा, एएनएम उपेंद्र तिवारी, अभिषेक कुमार सिंह, राजू कुमार सिंह, सूरज कुमार एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

नटवार में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा दिवस

बिक्रमगंज। दिनारा प्रखंड के नटवार बाजार में विश्व स्वच्छता के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन के तहद स्वच्छता अभियान का आयोजन हिमांशु सिंह के नेतृत्व में किया गया नटवार गांधी स्मारक से ले कर अमुआ रोड , ठाकुरबाड़ी , स्कूल रोड सहित बड़ी नहर के किनारे किनारे साफ सफाई कर के दर्जनों पौधा का रोपड़ किया गया मौके पर पंडित अर्जुन आचार्य जी महाराज , एच के सिंह,डॉ संजय कुमार ,मुना प्रसाद , महेश चंद्र , आशीष सिंह सुनील कुमार मनोज सिंह, बासु गुप्ता, धीरज कुमार आदि उपस्थित थे।   सभी ने पौधे को सुरक्षा प्रदान करने के लिए संकल्प लिया कि जब तक वह वयस्क न हो जाए हम सभी मिल जुल कर इस पौधा की रक्षा करेंगे इस मौके पर हिमांशु सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यकर्म में हम सब को बढ चढ़ कर हिसा लेना चाहिए किंतु हमलोग इसमें कोई रुचि नहीं दिखा रहे है इस लिए यह केवल सरकारी कार्यक्रम बन कर रह गया हैं

नर्स के Retirement पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

नर्स कमला देवी के सेवानिवृत्ति पर प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र बिक्रमगंज परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिक्रमगंज सौरभ प्रकाश ने किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार ने कहा कि इनके द्वारा अब तक किए गए कार्य सराहनीय रहा है। ये कर्तव्य निष्ठा के साथ पिछले 32 वर्षों से अपना सेवा पूर्ण करने के उपरांत सेवा निर्मित हुई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सौरभ प्रकाश ने कहा कि यह बहुत ही सुशील और कर्तव्य निष्ठ रही है । इनके सेवानिवृत हो जाने से कार्यालय को उनकी कमी महसूस होती रहेगी।   सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारियों ने इनके कार्यों के सराहना की। मौके पर आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंकित मित्तल, प्रखंड लेखा प्रबंधक उज्जवल कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक अनीश नारायण, प्रधान लिपिक प्रणव कुमार, पिरामल प्रोग्राम लीडर कुश कुमार, रामजी राम, नीतू वर्मा, एएनएम उपेंद्र तिवारी, अभिषेक कुमार सिंह, राजू कुमार सिंह, सूरज कुमार एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

लोकगीत गायन में शिवांगी First Position प्राप्त कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुई चयनित, लोगों में खुशी 

द डिवाइन पब्लिक स्कूल, धावां की छात्रा शिवांगी कुमारी ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2024 में लोकगीत (एकल) गायन में रोहतास जिला में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर विद्यालय परिवार और परिजनों में खुशी देखी जा रही है। सभी लोगों ने शिवांगी को शुभकामनाएं दी हैं। विदित हो कि कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार द्वारा 27 सितंबर को सासाराम में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले भर के कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य, कला, हस्तशिल्प, सामूहिक एवं एकल गीत इत्यादि जैसी विधाओं में भाग लिया जिसमें द डीपीएस की छात्रा शिवांगी कुमारी (वर्ग-9) ने लोकगीत (एकल) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवांगी ने एकल गायन श्रेणी में अपने गीत “बड़ा नीक लागे ननद तोरी गउवां” से शमां बांध दिया।   जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद अब वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लोकगीत (एकल) गायन विधा में रोहतास जिला का प्रतिनिधित्व करेगी। इसके पूर्व शिवांगी ने अपनी गायन शैली द्वारा द डीपीएस में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्यता दी है। स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस के अवसर पर वह प्रायः कार्यक्रमों का हिस्सा बनती रही है। विद्यालय प्रबंधन को हमेशा यह विश्वास था कि संगीत के क्षेत्र में यह अपनी जादुई आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर सकती है। विद्यालय के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने शिवांगी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने बताया कि आधुनिक संगीत अपनी लोकप्रियता खो रहा है।शास्त्रीय एवं लोकगीतों की मिठास को जिन्दा रखने की आवश्यकता है।शिवांगी जैसे कलाकारों को ही इस लुप्त होती कला को संजो कर रखना है। मुझे उम्मीद है कि शिवांगी अपनी गायन शैली से सुर साम्राज्ञी बनेगी।उन्होंने जिला प्रशासन को साधुवाद दिया जिसने नए कलाकारों को एक उचित मंच दिया।

BJP नेता डॉ मनीष रंजन के नेतृत्व में RLM नेता उपेंद्र कुशवाहा का बिक्रमगंज में हुआ भव्य स्वागत

काराकाट विधानसभा के भाजपा नेता डॉ मनीष रंजन के नेतृत्व में एनडीए के नेता एवं राज्य सभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा का बिक्रमगंज में ढोल बाजे एवं नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया एवं एनडीए सरकार के नारे लगाए। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि काराकाट की जनता से हमेशा मुझे प्यार सम्मान मिला है। बिहार में होने वाले चुनाव में अबकी बार एनडीए की सरकार 200 सीटों को पार करेगी। एनडीए गठबंधन की सरकार के आगे बाकी सभी पार्टियों का सुपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अबकी बार एनडीए के नेतृत्व में सरकार का बनना तय है और हम बिहार को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य करेंगे। विकास की रफ्तार के साथ सबका साथ सबका विकास के नारे को हम चरितार्थ करेंगे। डॉ मनीष रंजन ने कहा कि काराकाट एवं बिक्रमगंज की जनता एनडीए के प्रति पूर्ण समर्पित है। उन्होंने कहा कि कुशवाहा एनडीए गठबंधन के एक जुझारू नेता है जो राज्यसभा के सदस्य के रूप में अपनी सेवा दे रहे है। एनडीए सरकार की बिहार में जबरदस्त जीत होने वाली है जिसके लिए हम लोग लगे हुवे है। बिहार में जल्द ही विकास की बयार बहने वाली है। बाकी किसी भी पार्टी का यहां से सुपड़ा साफ होने वाला है।मौके पर सुरेंद्र कुमार सिंह, वीरबहादुर सिंह, उमाशंकर सिंह, विजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार, अनिल सिंह, अरविंद सिंह, बलवंत सिंह, रमेश कुमार, शशिभूषण प्रसाद, रंजीत चौधरी, विवेक कुशवाहा, अभय कुमार सिंह, मंटू कुमार चौधरी, रोहित कुमार तिवारी, परवेज खान आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे ।

नोनहर पंचायत के Health & Welness सेंटर में किया गया विश्व गर्भ निरोधक दिवस का आयोजन

बिक्रमगंज प्रखंड के नोनहर पंचायत में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर नोनहर में मिशन परिवार विकास के अंतर्गत विश्व गर्भ निरोधक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पिरामल के कुश कुमार ने लोगों को परिवार नियोजन के महत्व पर विस्तार चर्चा किया। साथ ही कहा कि परिवार नियोजन को अपना कर मातृ मृत्यु और शिशु मृत्यु में कमी लाई जा सकती है। परिवार नियोजन के अंतर्गत स्थाई और अस्थाई साधन जैसे की महिला बंध्याकरण, पुरुष नशबंदी और अस्थाई साधन माला और छाया निरोध कॉपर टी के संबंध में बताया। प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक अनीश नारायण ने कहा कि सभी आशा अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को परिवार नियोजन के ऊपर जागरूकता फैलाएं और योग दंपति का लाइन लिस्टिंग करके अनुमंडल अस्पताल बिक्रमगंज में बंध्याकरण करना सुनिश्चित करें। बंध्याकरण के बाद भी घर जाने के लिए सरकार के द्वारा एंबुलेंस की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाती है और ज्यादा से ज्यादा महिला बंध्याकरण, पुरुष बंध्याकरण और परिवार नियोजन के अस्थाई साधन पर जोर दिया जाए। मौके पर प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक अनीश नारायण, पिरमल के प्रोग्राम लीडर कुश कुमार, वार्ड सदस्य, आशा दीदी आंगनबाड़ी, क शई महिला उपस्थित थी।

प्रखंड समन्वयक ने की स्वच्छता कर्मियों के साथ की बैठक

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत नोनहर के पंचायत सरकार भवन में प्रखंड समन्वयक सत्यजीत कुमार ने पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि की उपस्थिति में स्वच्छता कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में सफाई कर्मियों के बकाया राशि के भुगतान के संबंध में चर्चा किया गया। समन्वयक ने कहा कि सफाई कर्मियों के सभी बकाया राशि का शीघ्र भुगतान कर घर घर से कचड़ा उठाव का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने ने स्वच्छता पर्यवेक्षक को सभी वार्डों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने और स्वच्छता शुल्क का भुगतान करने के लिए प्रेरित करना है।   कहा कि लोगों को स्वच्छता के लिए भी प्रेरित करना है। पंचायत को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए लोगों को संकल्प दिलाना है। बैठक में प्रखंड समन्वयक बिक्रमगंज सत्यजीत कुमार के अलावा मुखिया प्रतिनिधि मिकी राज, ग्राम कचहरी सचिव अनिल पासवान, स्वच्छता पर्यवेक्षक अरबिंद कुमार, पंचायत स्तरीय स्वच्छता कर्मी उपस्थित थे।

दो युवकों सहित तीन को ट्रक ने कुचला, दो की मौके पर हुई मौत, एक जख्मी, सड़क जाम

बिक्रमगंज-सासाराम पथ पर सोनी मठिया गांव के पास अहले सुबह ट्रक ने तीन लोगों को कुचला। जिसमें दो की मौत घटनास्थल स्थल पर हो गई, जबकि एक जख्मी है। मृतक सोनी मठिया निवासी अनिल सिंह का 21 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार और राजपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासी जयराम सिंह का 20 वर्षीय पुत्र सत्येन्द्र सिंह बताया जाता है। जबकि जख्मी 12 वर्षीय प्रिंस कुमार का इलाज बिक्रमगंज के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। बताया जाता है कि दीपक कुमार और सत्येंद्र सिंह दोनों का सिपाही भर्ती का लिखित परीक्षा पास कर गए थे। फिजिकल टेस्ट के तैयारी कर रहे थे। सत्येंद्र सिंह सोनी मठिया में अपने मामा के घर रह कर तैयारी करता था।   दोनों मंगलवार की सुबह दौड़ की तैयारी के लिए बिक्रमगंज सासाराम पथ पर दौड़ रहे थे कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। जिससे मौके पर हीं दोनों की मौत हो गई। ट्रक लेकर भागने के क्रम में एक बच्चे को भी टक्कर मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सोनी मठिया गांव के पास बिक्रमगंज सासाराम पथ जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। घटना स्थल पर पहुंच बिक्रमगंज और संझौली के पुलिस अधिकारी, संझौली के बीडीओ व सीओ लोगों को समझा कर जाम हटवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।