Bakwas News

Computer Science में बिहार टापर को वैश्य समाज ने किया सम्मानित – Duplicate – [#52714]

रोहतास जिले की बिक्रमगंज प्रखंड के अंतर्गत घुसिया खुर्द गांव की छात्रा विद्या भारती को विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा बिहार सरकार शाखा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग सत्र 2021-24 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य समाज के अधिकारी एवं पदाधिकारी ने उन्हे उपहार देकर सम्मानित किया तथा इसी तरह का प्रतिभावान बने रहने का आशीर्वाद भी दिया। तत्पश्चात उनके माता एवं पिता को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य समाज के अध्यक्ष संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सनातन गुप्ता, बिक्रमगंज नगर परिषद के पूर्व सभापति गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन चंद्र शाह, पंचायत के मुखिया विनय प्रकाश चौधरी, रणविजय चौधरी, मनोज शाह, मुन्ना शर्मा, गोधन शर्मा, मनोज शाह, दसई शर्मा, महेंद्र चौधरी, शिक्षक श्याम सुंदर चौधरी, श्रीभगवान पासवान, त्रिवेणी पासवान सहित कई लोगों ने गांव का नाम रौशन करने पर मिठाई खिलाकर उसे बहुत सारी बधाइयां दी।

Computer Science में बिहार टापर को वैश्य समाज ने किया सम्मानित

रोहतास जिले की बिक्रमगंज प्रखंड के अंतर्गत घुसिया खुर्द गांव की छात्रा विद्या भारती को विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा बिहार सरकार शाखा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग सत्र 2021-24 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य समाज के अधिकारी एवं पदाधिकारी ने उन्हे उपहार देकर सम्मानित किया तथा इसी तरह का प्रतिभावान बने रहने का आशीर्वाद भी दिया। तत्पश्चात उनके माता एवं पिता को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य समाज के अध्यक्ष संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सनातन गुप्ता, बिक्रमगंज नगर परिषद के पूर्व सभापति गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन चंद्र शाह, पंचायत के मुखिया विनय प्रकाश चौधरी, रणविजय चौधरी, मनोज शाह, मुन्ना शर्मा, गोधन शर्मा, मनोज शाह, दसई शर्मा, महेंद्र चौधरी, शिक्षक श्याम सुंदर चौधरी, श्रीभगवान पासवान, त्रिवेणी पासवान सहित कई लोगों ने गांव का नाम रौशन करने पर मिठाई खिलाकर उसे बहुत सारी बधाइयां दी।

स्वच्छता को लेकर D.M द्वारा सम्मानित मुखिया और अन्य कर्मियों के सम्मान में समारोह आयोजित

बिक्रमगंज प्रखंड के घुसिया खुर्द पंचायत के मुखिया विनय प्रकाश चौधरी, स्वच्छता पर्यवेक्षक अनुप कुमार और स्वच्छता कर्मी नंदजी खरवार को स्वच्छता दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किये जाने पर मंगलवार को पंचायत में समारोह आयोजित कर अंग वस्त्र, फूल माला एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। बिहार सरकार बीस सूत्री सदस्य रोहतास नवीन चंद्र शाह, बिक्रमगंज नगर परिषद के पूर्व सभापति गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, वैश्य समाज के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी को बारी-बारी से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष नवीन चंद्र साह ने कहा कि हम सबको भी उनके ही जैसा उल्लेखनीय कार्य करना चाहिए ताकि आने वाला दिन ऐतिहासिक हो। स्वच्छता ही सेवा है इन लोगों ने धरातल पर उतारा है। हम सबको भी स्वच्छता को अपने जीवन का स्वभाव एवं संस्कार बना लेना चाहिए।   मौके पर डॉ विभूति सिंह, प्राचार्य नवनीत शाह, कोषाध्यक्ष सनातन गुप्ता, युवा नेता हरिओम गुप्ता, हेमराज गुप्त, इंद्रदेव चौधरी, संतोष गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, पीतांबर गुप्ता, जनार्दन साह, शंभू कुमार सिन्हा, मुन्ना शर्मा, बुधन शर्मा, श्री भगवान पासवान, प्रो. सुनील कुमार सिंह, शंभू शरण चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

नवरात्रि के अवसर पर नुआंव में दुगोला कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बिक्रमगंज  प्रखंड के नोआव गांव में दुगोला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक भाजपा नेता राजेश्वर राज, द डीपीएस स्कूल बिक्रमगंज के संचालक अखिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ झूना सिंह ने किया। ब्यास राजू ठाकुर एवं ब्यास हरेंद्र यादव के बीच दुगोला का मुकाबला हुआ। दोनों ब्यास रात भर पूरे ग्रामीणों को भक्ती गानों पर अपने संगीत के माध्यम से झूमाते रहे। दर्शकों ने तालियां बजाकर दोनों कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। पूरी रात कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही। निर्णायक मंडली के द्वारा दोनों कलाकारों को मेडल व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि गांव स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करने से लोगों का मनोरंजन होता है साथ हीं साथ भाईचारा बढ़ता है। संगीत से मन को शांति मिलती है। यह सिर्फ एक मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि मानव जीवन के लिए जरूरी भी है। मौके पर पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, मुखिया पति विश्वजीत कुमार, बीडीसी श्रीकान्त कुमार, दुर्गा पूजा कमिटी के राजेश सिंह, लंगट सिंह, शिवजी सिंह, टिंकू सिंह, भीम सिंह, पंकज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अमित सिंह, शुभम सिंह, प्रिंस पांडेय, सोनू कुमार सिंह, रितेश कुमार, राणा कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था को लेकर  SDM ने किया अनुमंडल स्तरीय बैठक

जिलाधिकारी रोहतास उदिता सिंह के निर्देश पर एसडीएम अनिल बसाक् दुर्गा पूजा के अवसर पर अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था, सुरक्षित पंडाल, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य बिंदुओं को लेकर नगरपरिषद बिक्रमगंज के सभागार में एक बैठक की। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा सहित आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना तथा जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखना महत्वपूर्ण है। इसके लिए पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्र में लगातार गश्ती जारी रखने, वाहनों की जांच करने, संवेदनशील क्षेत्र की पहचान कर वहां फ्लैग मार्च करने, जिले के भीतर एवं बॉर्डर एरिया में निरंतर वाहनों की चेकिंग करने, नाइट पेट्रोलिंग करने, शरारती व अवांछित तत्वों को चिन्हित कर उन पर 107 की कार्रवाई करने, ड्रोन कैमरा से निगरानी करने, संवेदनशील स्थानों पर स्टेटिक दंडाधिकारी व पुलिस की प्रतिनियुक्ति करने, सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों पर विशेष नजर रखने का निर्णय लिया गया है।   उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। जिसमें दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, विद्युत, पेयजल सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहेंगे। इससे किसी भी समस्या का त्वरित निष्पादन किया जा सकेगा। एसडीएम ने पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने, पंडाल में प्रवेश व निकास द्वार बनाने, अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था करने, लोगों की सुगम व सुरक्षित आवाजाही हो उसका ध्यान रखने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में एसडीपीओ कुमार संजय, प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार सिंह उर्फ लाली सिंह, बीडीओ बिक्रमगंज अमित प्रताप सिंह, सीओ रजत वर्णवाल, थानाध्यक्ष ललन कुमार सहित सभी प्रखंड के बीडीओ, सीओ, सभी थानाध्यक्ष, पूजा समिति के अध्यक्ष सहित कई उपस्थित थे।

MLC ने नारियल फोड़ किया धर्मशाला निर्माण कार्य का शुभारंभ

अनजबित सिंह कॉलेज बिक्रमगंज के समीप स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में रविवार को धर्मशाला निर्माण कार्य का शुभारंभ नारियल फोड़ और कंक्रीट डालकर किया। विधान पार्षद को बाबा गणिनाथ पूजा समिति के संरक्षक सह बिक्रमगंज नगरपरिषद के पूर्व सभापति गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता ने अंग वस्त्र एवं फूल माला देकर सम्मानित किया।   इनके अलावा बिहार सरकार के बीस सूत्री सदस्य नवीन चंद्र शाह, वार्ड सदस्य नीरज गुप्ता, श्यामजी प्रसाद, ददन प्रसाद, शिवनाथ गुप्ता, अंजनी प्रसाद गुप्ता, पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जवाहर प्रसाद, लोजपा के जगनारायण शाह, केशव शाह, मुन्ना प्रसाद, ठेकेदार संजय कुशवाहा, बाबा गणिनाथ पूजा समिति के अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, चिंटू प्रसाद, विंध्याचल प्रसाद, डॉ अविनाश गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता सहित कई लोगों ने विधान पार्षद को फूलों का माला देकर सम्मानित किया। विधान पार्षद ने बाबा गणिनाथ के प्रति पूर्ण श्रद्धा रखते हुए धर्मशाला के निर्माण में तन मन धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आशा ही नहीं मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह मंदिर और धर्मशाला समाज को संगठित करने में आधार स्तंभ साबित होगा। उपस्थित लोगों ने बड़े हर्ष के साथ बाबा गणिनाथ का जयकारा लगाया।

आहर के तट पर बिजली पोल लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

बिक्रमगंज प्रखंड के नोनहर गांव के आहार के तटबंध पर ठेकेदार द्वारा बिजली के पोल लगाये जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। स्थल पर पहुंच ग्रामीण ठेकेदार के लोगों को आहर के तटबंध पर पोल लगाने से मना कर दिया तथा इस संबंध में पंचायत के मुखिया आभा देवी से शिकायत की। ग्रामीणों की शिकायत पर मुखिया प्रतिनिधि मिक्की राज मेहता स्थल पर पहुंच अवलोकन किया। ग्रामीणों की शिकायत सही पाये जाने पर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता राज कुमार ने पोल लगाये जाने पर तत्काल रोक लगाये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आहर के तटबंध से होकर कृषि संयंत्र जैसे ट्रैक्टर, हार्वेस्टर आदि खेतों तक जाती है। यदि तटबंध पर बिजली का पोल लगा दिया जाता है तो इन संयंत्रों को खेतों तक लेकर जाना संभव नहीं होगा। उन्होंने ने बताया कि सहायक अभियंता ने इस समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।

SDM ने किया कचरा निस्तारण केंद्र का उद्घाटन

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के घुसियां खुर्द पंचायत में एसडीएम बिक्रमगंज अनिल बसाक कचरा निस्तारण केंद्र का उद्घाटन फीता काट कर किया। इस मौके पर मुखिया विनय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक सभा की गई। जिसे संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत सरकार जब जनता के लिए इतना कुछ कर रही है तो आम जनता का भी कुछ दायित्व बनता है। कचरा जहां भी बिखरा हुआ मिले सभी को एक जगह जमा करें। इस जमा कचरा का प्रोसेसिंग किया जाएगा तथा जैविक खाद का निर्माण कराया जाएगा। इससे गांव व समाज स्वच्छ रहेगा। कहा कि गांव व समाज में एक संदेश जाना चाहिए कि कचरा यत्र-तत्र नहीं फेंके। अगर एक घर के लोग आसपास साफ रखेंगे और और उनके पड़ोसी साफ नहीं रखेंगे तो संपूर्ण स्वच्छता के उद्देश्य की पूर्ति नहीं होगी।   बीडीओ अमित प्रताप सिंह ने कहा कि कचरा यत्र-तत्र फेंकने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके कई दुष्प्रभाव होते हैं जो सीधे नहीं दिखते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि अपने घर के आगे और गांव को स्वच्छ रखें, सभी लोग घरों के आगे लगे डस्टबिन का ही प्रयोग करें। हमें कचरे को यत्र-तत्र फेंकने की आदत छोड़नी पड़ेगी। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार सिंह उर्फ लाली सिंह, बीपीआरओ सलोनी चतुर्वेदी, प्रखंड समन्वयक सत्यजीत कुमार, पंचायत सचिव राजेंद्र प्रसाद, धनंजय कुमार, डॉ मुनीलाल सिंह, छठू राम सहित कई लोग थे।

कलश स्थापना के साथ किया गया दुर्गा पाठ प्रारम्भ : Dr. Manish 

बिक्रमगंज नगर परिषद के स्थानीय वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय धारूपुर में आज शारदीय नवरात्रि के प्रारंभ होने पर विधि- विधान, मंत्रोचारण एवं धूम धाम से कलश स्थापित किया गया। भाजपा नेता डॉ मनीष रंजन ने बताया कि 11 बजकर 48 मिनट पर विधि विधान एवं मंत्रोचारण के साथ पंडित हरिशंकर मिश्रा के द्वारा कलश स्थापन एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारंभ किया गया। डॉ रंजन ने कहा कि शारदीय नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों का पूजन किया जाता है। शास्त्रीय नवरात्रि नारी शक्ति का पर्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां दुर्गा की आराधना का सबसे श्रेष्ठ समय नवरात्रि है। नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान मां के अलग-अलग नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। नवरात्रि का हर दिन मां के विशिष्ट स्वरूप को समर्पित होता है और हर स्वरूप की अलग महिमा होती है।   आदिशक्ति जगदम्बा के हर स्वरूप से अलग-अलग मनोरथ पूर्ण होते हैं।उन्होंने कहा कि कलश स्थापना एवं पाठ का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों की मंगल कामना हेतु तथा काराकाट विधानसभा की समस्त जनता के खुशियों की कामना हेतु किया जा रहा है। मां का आशीर्वाद हम सभी पर ऐसे ही बना रहे। पाठ के दौरान पूरा महाविद्यालय परिवार भक्ति रस में डूब गया है। डॉ रंजन ने कहा कि नौ दिनों तक मां का पाठ चलेगा और नवमी के दिन विधिवत रूप से हवन एवं पूर्णाहुति किया जाएगा। पूजा में मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह एवं अभय कुमार सिंह शामिल हैं। साथ ही वीर बहादुर सिंह, उमाशंकर सिंह, प्रियतम कुमार, रंजीत कुमार चौधरी, शशिभूषण प्रसाद, अनिल कुमार, रमेश कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह, रोहित कुमार तिवारी, मंटू कुमार चौधरी, चंदेश्वर पांडेय, आलोक राम आदि उपस्थित थे।

Indian Independence Movment के प्रमुख प्रणेता थे महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री : डॉ० मनीष रंजन

वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉo सुरेंद्र कुमार सिंह एवं संचालन प्रो वीर बहादुर सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सीनेट सदस्य एवं भाजपा नेता प्रो० डॉ० मनीष रंजन ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रणेता बताया। डॉ रंजन ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के गुणों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। साथ ही साथ लाल बहादुर शास्त्री जैसी महान विभूति जिन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया, उनके जीवन चरित्र से हम सभी को शिक्षा लेनी चाहिए। पूरा जीवन स्वतंत्रता संग्राम में बिताते हुए भारत के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने वाले ऐसी महान विभूति थे हमारे लाल बहादुर शास्त्री जी। डॉ रंजन ने यह भी बताया कि आज के दिन हमारे देश के दो महान महापुरुषों का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को हम लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। इस अवसर पर मुख्य रुप से महाविद्यालय के सचिव लालबिहारी सिंह, प्रो उमाशंकर सिंह, प्रो विजय सिंह, प्रो ज्ञान प्रकाश सिन्हा, प्रो अनील सिंह, प्रो अजय सिंह, प्रो दिनेश कुमार, प्रो कुमार विवेक, प्रो बलवंत सिंह, प्रियतम कुमार, अभय कुमार सिंह, रोहित कुमार तिवारी, मंटू कुमार चौधरी, नरेंद्र कुमार सिंह, परवेज खान, चंदेश्वर पांडेय और सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।