Bakwas News

दो युवकों सहित तीन को ट्रक ने कुचला, दो की मौके पर हुई मौत, एक जख्मी, सड़क जाम

बिक्रमगंज-सासाराम पथ पर सोनी मठिया गांव के पास अहले सुबह ट्रक ने तीन लोगों को कुचला। जिसमें दो की मौत घटनास्थल स्थल पर हो गई, जबकि एक जख्मी है। मृतक सोनी मठिया निवासी अनिल सिंह का 21 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार और राजपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासी जयराम सिंह का 20 वर्षीय पुत्र सत्येन्द्र सिंह बताया जाता है। जबकि जख्मी 12 वर्षीय प्रिंस कुमार का इलाज बिक्रमगंज के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। बताया जाता है कि दीपक कुमार और सत्येंद्र सिंह दोनों का सिपाही भर्ती का लिखित परीक्षा पास कर गए थे। फिजिकल टेस्ट के तैयारी कर रहे थे। सत्येंद्र सिंह सोनी मठिया में अपने मामा के घर रह कर तैयारी करता था।

 

दोनों मंगलवार की सुबह दौड़ की तैयारी के लिए बिक्रमगंज सासाराम पथ पर दौड़ रहे थे कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। जिससे मौके पर हीं दोनों की मौत हो गई। ट्रक लेकर भागने के क्रम में एक बच्चे को भी टक्कर मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सोनी मठिया गांव के पास बिक्रमगंज सासाराम पथ जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। घटना स्थल पर पहुंच बिक्रमगंज और संझौली के पुलिस अधिकारी, संझौली के बीडीओ व सीओ लोगों को समझा कर जाम हटवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment