Bakwas News

नर्स के Retirement पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

नर्स कमला देवी के सेवानिवृत्ति पर प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र बिक्रमगंज परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिक्रमगंज सौरभ प्रकाश ने किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार ने कहा कि इनके द्वारा अब तक किए गए कार्य सराहनीय रहा है। ये कर्तव्य निष्ठा के साथ पिछले 32 वर्षों से अपना सेवा पूर्ण करने के उपरांत सेवा निर्मित हुई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सौरभ प्रकाश ने कहा कि यह बहुत ही सुशील और कर्तव्य निष्ठ रही है । इनके सेवानिवृत हो जाने से कार्यालय को उनकी कमी महसूस होती रहेगी।

 

सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारियों ने इनके कार्यों के सराहना की। मौके पर आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंकित मित्तल, प्रखंड लेखा प्रबंधक उज्जवल कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक अनीश नारायण, प्रधान लिपिक प्रणव कुमार, पिरामल प्रोग्राम लीडर कुश कुमार, रामजी राम, नीतू वर्मा, एएनएम उपेंद्र तिवारी, अभिषेक कुमार सिंह, राजू कुमार सिंह, सूरज कुमार एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment