Bakwas News

आंगनवाड़ी सेविकाओ ने पोषण रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के दुर्गाडीह गांव में सेविकाओं के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 69 से पोषण रैली निकाल स्थानीय लोगो को जागरूक किया गया। पोषण रैली निकालने से पूर्व प्रभारी सीडीपीओ आभा कुमारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से उदघाटन किया गया। जिसकी पूरी तैयारी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 69 की सेविका रेखा कुमारी व अन्य सेविकाओं के द्वारा किया गया गया था। आंगनवाड़ी सेविकाओं के द्वारा अपनी कड़ी मेहनत से पोषण से सम्बंधित विभिन्न प्रकार का रंगोली बनाया गया था। जो अपने आप मे एक अजूबा आकर्षण का केंद्र बना रहा, जिसे स्थानीय लोग देख भाव विभोर हो गए। आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद सेविकाओं के द्वारा गीत संगीत के माध्यम से भी लोगो को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 69 पर पोषक क्षेत्र के किशोरी का मेहंदी रस्म, गर्भवती महिला दुर्गावती कुमारी पति बीर बहादुर पासवान का गोदभराई के साथ धात्री महिला संजना पटेल पति मनीष रंजन व रचना कुमारी पति धनजी के बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी सीडीपीओ आभा कुमारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आईसीडीएस के निदेश पर सितंबर माह पोषण माह के रूप में मनाया जाता है।   जिसमे बच्चों , महिलाओं, माताओ का पोषण स्तर एवं स्वास्थ्य में सुधार लाने हेतु आईसीडीएस द्वारा विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करके पूरे अलग अलग तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है तथा लोगो को इस संबंध में जागरूक भी करने का कार्य किया जाता है। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका निर्मला कुमारी प्रखंड समन्वयक सरोज कुमार गुप्ता, सेविका रेखा देवी, अनिता देवी, अम्बिका देवी, भागमनी देवी, इंदु देवी, ज्योति कुमारी, देवंती कुमारी, मुनी देवी, मधुमालती देवी, चिंता देवी, किरण कुमारी,मंजू कुमारी, कुंती देवी, मीना देवी सहायिका लालमुनी कुँवर के अलावे स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

बिक्रमगंज में किया गया प्लंबर मीट कार्यक्रम का आयोजन

बिक्रमगंज शहर के आरा रोड में स्थित निर्वाना होटल के सभागार में सोमवार को देर शाम वाटर टेक के तत्वावधान में प्लंबर मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित वाटर टेक के सिनियर मैनेजर उमाशंकर सिंह ने प्लंबरों की समस्याओं की चर्चा करते हुए आधुनिक यंत्रों के संबंध में बताया। कहा कि इस आधुनिक यंत्रों से प्लंबरों का कार्य बेहतर और आसान हो गया है।   मौके पर उपस्थित मां आस्कामिनी इंटरप्राइजेज के संचालक कुंदन कुमार गुप्ता ने सभी प्लंबरों को आधुनिक कीट, मोमेंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सुशील कुमार, रोहित मिश्रा, अजय कुमार, अमन कुमार, पप्पू कुमार, रंजन कुमार, राजू कुमार, विमलेश कुमार, सहित दो दर्जन से अधिक प्लंबर शामिल थे।

सड़क से सदन तक लड़ेंगे जीविका कैडरों की लड़ाई : विधायक

जीविका कैडर संघ बिक्रमगंज की बैठक रविवार को बिक्रमगंज शहर के नासरीगंज रोड स्थित जीविका कैडर संघ बिक्रमगंज के कार्यालय में की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रेमलता देवी ने किया।   बैठक में जीविका प्रबंधन एवं बिहार सरकार के द्वारा संशोधित कार्यालय आदेश काला कानून को वापस लेने एवं कैडरों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ के आह्वान पर अनिश्चित कालीन हड़ताल को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया।   इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए लोगों ने कहा कि जीविका को संचालित करने में दो तरह के कर्मी होते हैं। एक परियोजना कर्मी जो अधिकारी होते हैं, और दूसरे सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता जिसको कैडर बोला जाता है। एक तरह परियोजना कर्मी के लिए हर वर्ष ग्रेड के अनुसार मूल्य वेतन का 15% से लेकर 30% तक का वृद्धि किया जाता है। लेकिन कैडर के लिए प्रबंधन के पास पैसा नहीं है क्योंकि सभी गरीब परिवार के घर से आते हैं। कैडर संघ अपनी 10 सूत्री मांग के लिए अनिश्चित कालीन हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया गया।   बैठक में उपस्थित काराकाट विधायक को अपनी दस सूत्री मांगों सभी कडरों को जीविका की ओर से नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र मिले, मानदेय कंट्रीब्यूशन सिस्टम पर अविलम रोक लगे, सभी कैडरों का मानदेय कम से कम 25000 हजार नियमित हो, कम से हटाने की धमकी पर रोक लगे और धमकी देने वाले पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो, सभी कैडरों का क्षेत्र एवं भ्रमण भाता कम से कम 3000 हजार हो, महिला विकास निगम डब्लू डीसी के अस्तित्व को बरकरार रखते हुए एफडीई, सीइओ का मानदेय वृद्धि हो, सभी अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को क्रमश: संकुल सीएलएफ स्तर पर 500 ग्राम संगठन भीओ स्तर पर 300 स्वयं सहायता समूह एसएचजी स्तर पर ₹200 रुपया बैठक भाता मिले, 5 साल पुराने सभी जीविका दीदी का ऋण माफ हो, परियोजना में 3 साल पूरा करने वाले कैडरों के लिए स्टाफ के रूप में पदोन्नत व्यवस्था हो,   सभी कैडरों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ अवकाश महिला कैडरो को विशेष अवकाश, एल एस एल मातृत्व अवकाश, 2 लाख का मेडिक्लेम एवं 5 लाख का डेथक्लेम मिले से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। विधायक ने बैठक में जीविका की सभी मांगों को जायज ठहराया। उन्होंने जीविका कैडरों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का आश्वासन दिया। बैठक मुख्य रूप से मुनी देवी, इंदु देवी, माया देवी, चंद्रमणि कुमारी, ललिता देवी, रानी कुमारी, रीना देवी, पूनम देवी, अनीता देवी, किरण सिंह, पूजा देवी, सुमन देवी, प्रेमलता देवी, रेणु देवी, प्रियंका कुमारी, डिंपल देवी, रमाकांत प्रसाद, गुड्डू, गजेंद्र, राजेश कुमार, सीमोद कुमार, दिनेश कुमार प्रजापति, रितेश कुमार सहित सैकड़ों जीविका के कैडर शामिल थे।

विश्व हिंदी दिवस पर स्कूल में किया गया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

बिक्रमगंज शहर के डुमरांव रोड स्थित संत एस एन ग्लोबल स्कूल में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर अनेक प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।विगत सात दिनों से जारी हिंदी सप्ताह का पर्यवसान विश्व हिंदी दिवस समारोह के साथ सम्पन्न हुआ।विद्यालय के निदेशक प्रकाश आनन्द ने बताया कि 7 सितम्बर से प्रारम्भ हिंदी सप्ताह के अंतर्गत प्रत्येक दिन विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई और उसमें अलग अलग दिन के प्रार्थना सभा में भाषण कला प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कथावाचन, काव्यपाठ, रेडियो प्रस्तुति, रिपोर्ताज़, कहानी लेखन, नारा लेखन, कवितालेखन, निबंध लेखन, पुस्तक लेखक प्रश्नोत्तरी, समस्यापूर्ति आदि प्रतियोगिता एवं विभिन्न रचनाकारों की जीवनी और उनके जीवनदर्शन पर संगोष्ठी, हिंदी उर्दू के बीच सम्बंध’ पर भी चर्चा का आयोजन हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं के कुल 150 प्रतिभागी विजेता छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।   इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक प्रकाश आनन्द ने हिंदी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भले ही करियर और बाज़ार के दबाव में हमने अंग्रेजी को अपना लिया है, लेकिन आज भी हमारे प्राण अपनी माँ’ हिंदी’ में ही बसती है। आगे उन्होंने उर्दू और हिंदी को एक ही भाषा बताते हुए कहा कि नस्तालिक लिपि और फ़ारसी शब्दों की बहुलता के कारण उर्दू को हम हिंदी से अलग करके नहीं देख सकते हैं। विभाजित मानसिकता वाले लोगों ने उर्दू को हिंदी से अलग बताकर बची हुई हिंदी को कमजोर करने का काम किया है। उर्दू हिंदुस्तान की भाषा है और चंद शब्दों या नस्तालिक विदेशी लिपि को अपना लेने के कारण उर्दू को हम हिंदी से अलग नहीं कर सकते। हमारे कथा व उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद सहित अनेक रचनाकारों ने अपनी लेखन यात्रा उर्दू से ही प्रारम्भ की है, क्योंकि उर्दू और हिंदी उनके लिए एक ही भाषा थी। विद्यालय के उप प्राचार्य विकास राय ने बताया कि इस बार के हिंदी सप्ताह कार्यक्रम का शीर्षक ‘सामासिक हिंदी’ रखा गया था और सप्ताह भर हिंदी उर्दू और गंगा यमुनी सामासिक संस्कृति पर ही सभी कार्यक्रमों में जोर दिया गया। इस अवसर पर पूर्व प्राथमिक और प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों ने नृत्य-गीत भी प्रस्तुत किये। ‘एक अकेली हिंदी’ गीत ने तो दर्शको, श्रोताओं का मन मोह लिया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका रोज़ थॉमस ने किया।मंच संचालन कक्षा अष्टम की छात्रा सुप्रिया और सुभांगी ने किया।

तरारी विधानसभा के प्रभारी बनने पर जदयू नेत्री को लोगों ने दी बधाई

जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेत्री राज्य परिषद सदस्य अरुणा देवी को भोजपुर जिला के तरारी विधानसभा का प्रभारी बनाने पर लोगों ने बधाई दी है। ज्ञात हो कि तरारी विधानसभा उप चुनाव तैयारी को लेकर पूरे बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जदयू बिहार प्रदेश के 243 विधानसभा सीटों के नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी की गई है। जिसमें काराकाट विधानसभा क्षेत्र के बिक्रमगंज प्रखंड के धावा गांव निवासी जदयू की वरिष्ठ नेत्री अरुणा देवी को तरारी विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिसकी सूचना मिलते ही जदयू के सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव में उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक बधाई दी है।   जबकि जदयू नेत्री अरुणा देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा सौंपी गई दायित्व को तरारी विधानसभा में तन मन निर्वहन करते हुए पुनः एक बार विकास पुरुष नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए मतदाता जनता से आग्रह करते हुए जदयू पार्टी प्रत्याशी को वोट करने की उनसे आग्रह करूंगी। इस अवसर पर अरुण प्रताप सिंह, पंकज पासवान, संगीता सिंह, बद्री भगत, विजय चौधरी, जियूत राम, कल्लू खान, संजय वर्मा, नजीब अंसारी, इरशाद खां, हसनेन खां, अंजनी सिंह सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

अनुमंडल न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर बार एशोसिएशन की बैठक

बिक्रमगंज अनुमंडल न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर बिक्रमगंज बार एशोसिएशन की बैठक अनुमंडल न्यायालय परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण भारद्वाज ने किया। बैठक में शामिल अनुमंडल न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं ने अनुमंडल न्यायालय में कार्यरत कर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने कहा कि फाइलिंग के लिए ओटीपी के लिए पेशी के लिए, यानी कोई काम बिना पैसा लिए यहां के कर्मी नहीं करते हैं। कार्यालय में नाजायज क्लर्क नाजायज वसूली और बढ़ चढ़ कर करते हैं। एफिडेविट भी बिना पैसे का नहीं होता है। कुछ अधिवक्ताओं ने कर्मियों पर अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करने का भी आरोप लगाया।   संघ के अधिकारियों ने एसडीएम के उपस्थित नहीं रहने से बैठक में निर्णय लिया कि इस सबंध में एसडीएम को सोमवार को बिंदुवार अवगत कराया जाए। उनसे कार्यप्रणाली में सुधार लाने कर्मियों व अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक निर्देश व कार्रवाई का अनुरोध करने की बात कही गई। साथ ही संघ के अधिकारियों ने कहा कि इसके बावजूद यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में संघ के महासचिव रविरंजन सिंह, पूर्व अध्यक्ष उमेश प्रसाद मिश्र, केदारनाथ सिंह, पूर्व महासचिव वैजनाथ सिंह, विजय सिंह, नागेंद्र सिंह, अजय सिंह, मैथिली शरण पाठक सहित कई अधिवक्ता शामिल थे।

बिक्रमगंज में सर्वपल्ली राधाकृष्णन की धूमधाम से मनी जयंती

बिक्रमगंज शहर के वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर मोडर्न कीड्स प्ले स्कूल एएस कालेज रोड बिक्रमगंज सहित सभी शिक्षण संस्थानों में गुरुवार को भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।   छात्र छात्राओं स्वर्गीय कृष्णन के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं केक काट कर खुशियां मनाई। उक्त अवसर पर वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर के एनएसएस समन्यवक, महाविद्यालय शिक्षक प्रतिनिधि सह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा सीनेट सदस्य डॉ. मनीष रंजन के नेतृत्व में महाविद्यालय कर्मियों सहित छात्र-छात्राओं ने सेमिनार हॉल में उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर याद किया।   महाविद्यालय शिक्षकों को प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। अवसर पर डॉ. मनीष ने सभा संबोधन में ने कहा कि हमारे जीवन में हमें हर दिन कुछ न कुछ सीखने की आवश्यकता होती है। जो शिक्षा हमें सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। साथ ही डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षित और युवा नेतृत्व ही सिस्टम को सही तरीके से समझने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने कार्य किया था। जो शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले महान शिक्षाविदों के रूप में जाने गए।   वहीं मोडर्न कीड्स प्ले स्कूल बिक्रमगंज में छात्र छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं ने केक काट कर शिक्षक दिवस मनाया। छात्र छात्राओं ने अपने गुरूजनों उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया। वहीं विद्यालय के निदेशक सीएम चौधरी ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।   इस अवसर पर वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय में प्रोफेसर बीर बहादुर सिंह, डॉ.अरविंद सिंह, अनिल सिंह, सुनील सिंह,अजय सिंह, बलवंत सिंह, रमेश कुमार, दिनेश सिंह, पवन उपाध्याय, शशि प्रसाद व मंटू चौधरी, अभय सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रविंद सिंह, परवेज खां सहित समस्त महाविद्यालय कर्मी उपस्थित थें। वहीं मोडर्न कीड्स प्ले स्कूल बिक्रमगंज में प्राचार्य अनीता गुप्ता, उपप्राचार्य अंजली सिन्हा, सुरभी कुमारी, सिमरन कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका और छात्र छात्रा उपस्थित थे।

सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने पौधरोपण कर मनायी अपना जन्मदिन

सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बिक्रमगंज प्रतिज्ञा ने नोनहर पंचायत सरकार भवन में अपने सहयोगी पदाधिकारी और कर्मियों के साथ मिलकर अपना जन्मदिन पौधरोपण कर मनाया। इस दौरान केक काटने के उपरांत अमृत सरोवर नोनहर के तट पर पौधरोपण किया। और पौधे को वृक्ष बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया।   इस मौके पर नोनहर पंचायत के मुखिया आभा देवी, कानूनगो नेहा कुमारी ग्राम कचहरी सचिव अनिल पासवान, मुखिया प्रतिनिधि मिक्की राज मेहता, रवि पटेल, हृदया पासवान, सुरेन्द्र पासवान, अमीन राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, फैजल अजीज, नीतीश कुमार, अनुराग सिंह कुशवाहा, विवेक कुमार, सुरभी कुमारी, रम्भा कुमारी, सहित कई लोग उपस्थित थे। सभी ने उनके जन्मदिन पर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

कुसुम्हरा पंचायत में किया गया ग्राम पंचायत प्लानिंग और फैसिलेशन टीम का गठन

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसुमहारा में मुखिया रेखा सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को पंचायत भवन पर एक बैठक की गई। जिसमें ग्राम पंचायत प्लानिंग एवं फैसिलिटेशन टीम का गठन किया गया। बैठक में पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के ऊपर भी चर्चा की गई। पिरामल के प्रोग्राम लीडर कुश कुमार ने स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के ऊपर विस्तार पूर्वक चर्चा की। पंचायत स्तर पर मातृ मृत्यु को कैसे कम किया जा सकता है और इसमें पंचायत की क्या भूमिका होगी इसके ऊपर भी बात की गई। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर सभी गर्भवती महिलाओं का गर्भावस्था के दौरान चार प्रकार की जांच होना सुनिश्चित हो। गांव में टीकाकरण के दिन पंचायत लेवल के जो लोग हैं वह देखेंगे और जरूरत पड़ने पर सहयोग भी देंगे। पंचायत स्तर पर सभी बच्चों का नामांकन स्कूल में हो इस पर भी चर्चा की गई। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाएं जैसे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर्गत डॉक्टर टीम के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों में बच्चों का स्कैनिंग की जाती है और विशेष बीमार बच्चों को जरूरत पड़ने पर निःशुल्क इलाज की व्यवस्था दी जाती है। साथ ही आगामी महीने चलने वाली योजनाओं परिवार नियोजन और पल्स पोलियो अभियान के ऊपर विस्तार पूर्वक बताया।   इसके साथ ही हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर केंद्र पर दी जाने वाली सुविधाएं एवं जांच के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। बैठक के बाद मुखिया जी रेखा सिंह के द्वारा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के लिए तत्काल ही 6 डस्टबिन सेंटर को भेजा गया और आश्वासन दिया गया कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के चार दिवारी का काम जल्द ही कर दिया जाएगा। मौके पर मुखिया रेखा सिंह, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार, पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर कुश कुमार, सभी वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, सरपंच, सहायता समूह के सदस्य, स्कूल के शिक्षक, आशा आंगनबाड़ी सेविका, एएनएम और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

काम पर उपस्थित रहकर कर्मियों ने दिया धरना

बिहार राज्य विश्वविद्यालय महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर शनिवार को एएस कालेज परिसर बिक्रमगंज में शिक्षकेतर कर्मियों ने काम पर उपस्थित रहकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु धरना दिया। धरना स्थल पर एक सभा की गई। जिसे संबोधित करते हुए संघ नेताओं ने कहा कि कई समस्याओं जैसे वेतन सत्यापन कोषांग द्वारा वेतन कटौती, समय से वेतन भुगतान नहीं होना,15 20 वर्षों पहले प्रोन्नति प्राप्त कर्मियों की प्रोन्नति को राज्य सरकार द्वारा आज नहीं मानना, वर्षों से लंबित प्रोन्नति के मामले को टालने का काम करते रहना, सत्यापन कोषांग द्वारा एक निजी एजेंसी से काम लेकर मनमानी तरीके से वेतन कर देना आदि को लेकर कई बार विश्विद्यालय मुख्यालय और राज्य स्तर पर धरना प्रदर्शन किए गए हैं।   इधर वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट समीक्षा के नाम पर दो माह तीन माह तक वेतन भुगतान नहीं करने की नई परम्परा की शुरुआत की गई है। महँगाई भत्ता एक साल बाद देना तो सरकारी आदत बन गई है। 50 प्रतिशत के जगह अभी भी कर्मियों को 42 प्रतिशत महँगाई भत्ता मिल रहा है। विलंब से वेतन भुगतान की तरह पेंशन भुगतान में भी दो दो माह विलंब हो रहा है। इसके कारण पेंशन पर जिंदा रहने वाला परिवार भुखमरी का शिकार हैं। पैसे के अभाव में बुजुर्ग पेंशन धारी अपना इलाज नहीं करा पा रहे हैं। कई अन्य समस्याएं है जिनका समाधान वर्षों से लंबित है। कर्मी इसके बावजूद अपना काम करते हैं और सरकार और विश्विद्यालय की गलत नीति से तंग आकर जब हड़ताल धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होते हैं तो उन पर कानून का डंडा चलाने की कारवाई की जाती। आखिर अपनी समस्याओं का समाधान हेतु कर्मचारियों के पास और क्या रास्ता है। धरना में संघ के उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, सचिव अक्षय कुमार प्यारे, संयुक्त सचिव मनोज कुमार, सरफराज अहमद, मदन प्रसाद वैश्य, हरेंद्र सिंह, कुमार दिनेश, आरज़ू खान, दीपक कुमार, अजय गुप्ता, सतेश्वर, राम कृष्णा प्रसाद, रामचंद्र सिंह धर्मशीला देवी सहित तमाम कर्मी शामिल हुए।