Bakwas News

पंचायत स्तरीय प्लानिंग एवं फैसलेशन टीम का किया गया गठन

बिक्रमगंज प्रखंड ग्राम पंचायत घोसिया कला में पंचायत भवन पर मुखिया मीना देवी की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय ग्राम पंचायत प्लानिंग एवं फैसलेशन टीम का गठन किया गया। जिसमें पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रोग्राम लीडर कुश कुमार द्वारा बताया गया कि अभी फाइलेरिया प्रोग्राम सरकार के द्वारा चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत सभी लोगों को यह दवा खाना है। कोई भी आदमी इस दवा को खाने से वंचित न रहे इसके ऊपर चर्चा की गई। साथ ही पंचायत में जितने भी गर्भवती माताएं हैं एवं बच्चे हैं आशा के द्वारा उनका लाइन लिस्टिंग किया जाए। समय से उन सभी का टीकाकरण होना सुनिश्चित हो। इसमें आशा एनम और वार्ड के सदस्य का सहयोग दिया जा सकता है। पंचायत को एनीमिया मुक्त पंचायत बनाने के लिए सरकार के द्वारा जो आयरन की गोली दी जा रही हैं, यह सुनिश्चित हो कि सभी गर्भवती उनको खाएं। जिस की मृत्यु दर में कहीं ना कहीं कमी लाई जा सकती है। पंचायत स्तर पर जितने भी बच्चे हैं उन सभी का सौ प्रतिशत स्कूल में नामांकन होना सुनिश्चित हो।   प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार द्वारा बताया गया कि पंचायत में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बनाया गया है। वहां पर सभी प्रकार की दवाएं और जांच की सुविधा है। जिसका लाभ गांव के लोग ले सकते हैं। आंगनबाड़ी दीदी के द्वारा गांव में अति कुपोषित बच्चों का पहचान किया जाए और समय से उनको एनआरसी भेजा जाए। जिसके लिए जो भी सहयोग की जरूरत होगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पूरा किया जाएगा। मौके पर वार्ड सदस्य, शिक्षक, पंचायत सचिव, जीविका के सदस्य, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक अशोक कुमार, पिरमल फाउंडेशन के कुश कुमार, एएनएम संजू कुमारी, आशा आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थी।

राज्यसभा सदस्य बनने पर डॉ. मनीष ने उपेंद्र कुशवाहा व मनन मिश्र को दी बधाई

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा व मनन कुमार मिश्र के निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद एनडीए पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी हैं। उक्त अवसर पर पटना पहुंचे काराकाट विधानसभा के भावी प्रत्याशी सह भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने उन्हें माला पहना बधाई दी।   साथ डॉ. मनीष रंजन ने बताया कि एनडीए पार्टी कार्यकर्ता के लिए यह बड़ी उपलब्धि हैं। खास तौर पर आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को इससे काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा एनडीए विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी और हर कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत से इस चुनाव में अपनी भूमिका निभाएंगे। जिस विधानसभा चुनाव में पुनः एक बार बिहार में एनडीए गठबंधन के नेतृत्व में विकास पुरुष नीतीश कुमार को बिहार की जनता विकास के नाम पर वोट कर उन्हें मुख्यमंत्री चुनेंगी।

तेंदुनी में दुर्गा पूजा समिति की हुई बैठक, प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी का हुआ विचार विमर्श

श्री दुर्गा पूजा समिति काली स्थान तेंदूनी बिक्रमगंज की बैठक सोमवार को काली मंदिर तेंदुनी के प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मुन्ना बाबा ने की। बैठक में दुर्गा पूजा में मां दुर्गा का प्रतिमा, पंडाल निर्माण और प्रांगण में मेले की व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया।   बैठक में समिति के सक्रिय सदस्य वार्ड पार्षद नितेश सिंह उर्फ लड्डू सिंह, अमर सिंह, छोटेजी उर्फ रमेश गुप्ता, नागेंद्र सिंह, संजय सिंह, गोविंद शर्मा, पूर्व पार्षद गुप्तेश्वर प्रसाद, त्रिलोकी सिंह, रंजन कुमार, श्रीरामजी कुंडल, आर्यन, अछत, नीरज, अनिल, रोहित, सरोज, अजीत , नीरज, रवि लाल निरहुआ, विकास, प्रकाश, आनंद, अर्पित, विराट, सुदामा, धनजी सहित समिति के कई सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।

मोहल्ला में जल जमाव और गंदगी से परेशान लोगों ने अधिकारी से मिलकर की शिकायत

बिक्रमगंज नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में खाली क्षेत्रों में बन रहे मकानों के बीच सड़क, नाली की समस्या गंभीर होती जा रही है। ऐसा ही हाल वार्ड नंबर 18 का है। यहां पर सड़क व नालियों नहीं हैं लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। वहीं, मोहल्ला के बीचोंबीच खटाल चलाया जा रहा है। जिससे निकल रहे कचड़े मोहल्ले के बीच खाली जमीन में जमा हो रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों का भी भय बना रहता है। इस समस्या से जूझ रहे लोग नगरपरिषद बिक्रमगंज के कार्यपालक पदाधिकारी जमाल अख्तर से मिलकर शिकायत किये।   मोहल्ला वासी धीरज कुमार ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश से जहां गलियों में जल जमाव से आवागमन में परेशानी बनी हुई है। गलियों में कीचड़ की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। यहां पर घरों से निकलने वाला पानी नाली के अभाव में गलियों में भर रहा है। इससे कच्ची गलियों में कीचड़ हो जाता है। जहां से मोहल्लेवासियों को वाहनों की निकासी तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल जाते समय सड़क तक छोड़ने के लिए आना पड़ रहा है। वहीं, घरों के आसपास में जलभराव होने से मच्छर भी पनप रहे हैं। इससे मच्छर जनित बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जमाल अख्तर से पूछने पर बताया कि मोहल्ला के बीच से खटाल हटाने को नोटिस की गई है। अगले बोर्ड की बैठक में गली और नाली निर्माण का प्रस्ताव लिया जाएगा।

पायलट बाबा के निधन पर बिक्रमगंज में शोक सभा आयोजित

बिक्रमगंज शहर में स्थित इंदू तपेश्वर सिंह महिला महाविद्यालय के प्रांगण में महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा को पूर्व एमएलसी डा० अजय कुमार सिंह संबोधित करते हुए कहा कि महा‌योगी पायलट बाबा विश्व के एक जाने माने संत थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में सभी धर्म और पंथों को महत्व दिये। इसका ज्वलंत उदाहरण उनके द्वारा स्थापित धर्मस्थलों पर देखा जा सकता है।   सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा को इंदू-तपेश्वर महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर बिनोद कुमार सिंह, उपप्राचाय डाक्टर उमेश्वर प्रसाद सिंह, डा० रबिन्द्र कुमार, डाक्टर मनोज कुमार सिंह ने संबोधित किया। मौके पर डाक्टर शांति प्रकाश, डाक्टर बिपीन बिहारी, डाक्टर अरबिंद पांडेय, डाक्टर पुष्पा राणा, रामाकांत सहित कई लोग उपस्थित थे।

काराकाट विधानसभा के जदयू कार्यकर्ताओं ने की बैठक

काराकाट विधानसभा के विक्रमगंज प्रखंड के ग्राम धावां में राज्य परिषद सदस्य एवं मुख्यमंत्री राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य अरुणा देवी के आवास पर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में काराकाट विधानसभा के बिक्रमगंज, संझौली और काराकाट प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं सचिव, सक्रिय कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जदयू कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में लोगों ने काराकाट विधानसभा क्षेत्र को जदयू की परंपरागत सीट बताते हुए स्थानीय नेत्री अरुणा देवी को टिकट देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि काराकाट विधानसभा एवं लोकसभा में जदयू का नेतृत्व न होने से स्थानीय जनसमस्याओं के निराकरण के लगातार परेशानी हो रही है।   गठबंधन के अन्य दलों के हिस्से में सीट जाने से तथा अन्य सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों के निर्वाचित होने पर स्थानीय कार्यकर्ता उन तक प्रमुखता से जन समस्याओं को नहीं रख पाते हैं। जिनसे उनका निराकरण भी नहीं हो पाता है। जनता के विक्षोभ का सामना जद यू कार्यकर्ताओं को करना पड़ता है। जो गठबन्धन के परंपरागत वोट मानते हैं उनके लिए ये जरूरी है कि विधानसभा स्तर पर जदयू का पुनः नेतृत्व हो। जदयू कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जदयू नेत्री सह राज्य परिषद सदस्य काराकाट विधानसभा सह पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अरुणा देवी को टिकट देने की मांग की। निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल का गठन कर शीर्ष नेतृत्व एवं नीतीश कुमार को कार्यकर्ताओं भावना से अवगत कराया जाएगा।

सावन माह के अंतिम सोमवारी को प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सावन माह की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को बिक्रमगंज प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड भर के शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवालयों में शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। खासकर महिलाओं में पूजा-अर्चना को लेकर काफी उत्साह देखा गया। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में दिनों भर शिवभक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने शिवालय पहुंचकर भगवान भोलेशंकर पर फल, फूल, नैवेद्य,भांग, धथुरा, बेलपत्र आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना किया। इसके साथ ही शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपने पूरे परिवार की मंगल कामना की। पूजन के दौरान शिवभक्त हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे। पूरा शहर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। शहर से लेकर गांव तक लोग शिव की भक्ति में लीन दिखे।   पूजन को लेकर नगर के सासाराम में रोड में स्थित शिव मंदिर, थाना चौक के मंदिर, धनगाईं स्थित शिव मंदिर, धारूपुर के शिवमंदिर, समेत ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में दिनोंभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिर कमेटी द्वारा लाईट लगाकर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शिवालयों की खूबसूरती देखते बन रही थी। शहर के सासाराम रोड स्थित मंदिर समेत कई मंदिरों में रूद्राभिषेक कराया गया। इस दौरान शहर शिवभक्त मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेशंकर की पूजा-अर्चना करते दिखे। पूजन को लेकर शिवभक्तों में काफी उत्साह देखा गया।

संत एस एन ग्लोबल स्कूल में किया गया राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन

बिक्रमगंज शहर के डुमरांव रोड स्थित संत एस एन ग्लोबल स्कूल में आज राखी-निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक प्रकाश आनन्द ने रक्षाबन्धन के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया।प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं के सभी हाउसों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।पीस हाउस,इंटिग्रिटी हाउस,करेज हाउस और लॉयल्टी हाउस के बीच सम्पन्न हुई इस प्रतियोगिता का परिणाम 20 अगस्त को घोषित किया जाएगा।   विजेता और उपविजेता हाउस को पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा।उपप्राचार्य विकास राय ने बताया कि विजेता और उपविजेता हाउस के साथ-साथ इस प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा से प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्रा को भी पुरस्कृत किया जाएगा।प्रतियोगिता का संचालन प्रत्येक हाउस के हाउस इंचार्ज शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा हाउस कैप्टन ने किया।

मोडर्न कीड्स प्ले स्कूल में किया गया राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन

बिक्रमगंज शहर के एएस कालेज रोड स्थित मोडर्न कीड्स प्ले स्कूल में शनिवार को राखी-निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सीएम चौधरी ने रक्षाबन्धन के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया। प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक राखी बनाई। राखी निर्माण के उपरांत सभी छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी।   प्रतियोगिता में कक्षा दो के रोहित कुमार प्रथम, उसी कक्षा का शुभम द्वितीय तथा कक्षा तीन के पियूष कुमार तृतीय स्थान पर रहा। विजेता और उपविजेता के साथ हीं सभी प्रतिभागियों को विद्यालय के प्राचार्य अनिता गुप्ता द्वारा पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। राखी निर्माण प्रतियोगिता का संचालन उपप्राचार्य अंजली सिन्हा और शिक्षिका सुरभी कुमारी ने किया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका व छात्र छात्रा उपस्थित थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी अपनी जलवा

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर मोडर्न कीड्स प्ले स्कूल ए एस कालेज बिक्रमगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विद्यालय के निदेशक सीएम चौधरी ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अनिता गुप्ता तथा संचालन उपप्राचार्य अंजली सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने अपने नृत्य, संगीत से लोगों का मन मोह लिया। रिया कुमारी, प्रनिका, रूही, क्रिती ने भाव नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं आयुश कुमार, सौर्या, प्रिंस, शुभम के देश भक्ति, और भगवान राम के गीत पर प्रस्तुत भाव नृत्य को सभी ने सराहना की। नन्हे कलाकार आयांश सिंह, आर्यन, आयांश के नृत्य कार्यक्रम का केंद्र रहा।   कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य अनिता गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को मेडल, पाठ्य सामग्री आदि देकर सम्मानित किया गया। मौके पर नगरपरिषद बिक्रमगंज के पूर्व सभापति गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, पूर्व वार्ड पार्षद आशा देवी, अजीत दास, सत्यम सिंह, राजेश सिंह, संजय गुप्ता, बबलू प्रसाद शिक्षिका सुरभी कुमारी, सिमरन कुमारी, चंचल कुमारी, लक्ष्मी गुप्ता, विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका, छात्र-छात्रा और काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।