Bakwas News

अग्नि सुरक्षा विषय पर किया गया सेमिनार का आयोजन

बिक्रमगंज शहर के इंदु तपेशवर सिंह महिला महाविद्यालय में अग्नि सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग बिक्रमगंज के द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया।सेमिनार की अध्यक्षता प्राचार्य डाक्टर विनोद कुमार सिंह ने किया। जबकि संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डा पुष्पा सिंह ने किया। छात्राओ को सम्बोधित करते हुए अग्निशमन विभाग से आये हुए सुनील कुमार एवं राधेश्याम ने कहा कि गर्मी के मौसम मे आगलगी की घाटना प्राय बढ जाती है। जिसका मुख्य कारण असावधानी होता है। हमे हमेशा खाना बनाने के बाद गैस के रेगूलेटर को बन्द रखना चाहिए। घर हमेशा चारो तरफ रास्ता छोड़कर बनाना चाहिए।

 

साथ ही घर बनाने के पहले अग्निशमन नेशनल विल्डिंग कोड एवं बिहार विल्डिंग उपविधि के प्रावधानों का पालन करना चाहिए। छात्राओं को अग्निशमन से संबंधित कई जानकारी दी गई। मौके पर प्रो उमेशवर प्रसाद सिंह, डा उपेन्द्र सिंह डा उदय प्रताप सिंह, डा निरजा सिंह, प्रो साधना सिंह, प्रो सुबी कुमारी, प्रो रेनू सिंह, डा हरेन्द्र कुमार सिंह, रामाकांत सिंह, प्रधान सहायक, किसलय सिंह, मनजी सिंह सहित कई छात्राएं उपस्थित थी।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment