Bakwas News

जनसैलाब के साथ सभापति पद के प्रत्याशी मीना देवी 19 सितंबर को करेंगी नामांकन, तैयारी पूरी

जैसा कि पीरों अनुमंडल में सभापति, उपसभापति तथा वार्ड पार्षद इत्यादि पद चुनाव के लिए जबरदस्त तरीके से नामांकन का दौर चल रहा है। सभी पदों के लिए प्रत्याशियों की होड़ लगी हुई हैl कुछ दिन पहले ही 10 सितंबर से नामांकन का दौर चल रहा है। इसी क्रम में मजबूत प्रत्याशियों पर लोगों की पैनी नजर है। पूर्व उप – मुख्य पार्षद श्री संतोष सिंह की माता जी का नाम जोर शोर से लिया जा रहा है उम्मीदवार का नाम मीरा देवी बताया जा रहा है । उनका नामांकन 19 सितंबर को तय बताई गई है। बकवास न्यूज़ की टीम ने जब प्रत्याशी से बात की जिनका कार्यालय गंगा टोला में स्थित है उन्होंने कहा कि हमारे सुपुत्र श्री संतोष सिंह को आपने खूब प्यार और दुलार दिया है। इससे नगर परिषद् का विकास करने में काफी मदद मिली है। इसी तरह एक बार फिर से हमारे कंधों को मजबूत कर विकास की लम्बी और बड़ी लकीर खीचने में मदद करे।

तकनीक की समझ ना सिर्फ शिक्षको को रचनात्मक शिक्षण मे मदद करता है वरना अधिगम की प्रक्रिया को सुगम्य और समर्थ बनाता है – आशीष उपाध्याय

गडहनी (भोजपुर)। रामदहीन मिश्र प्लस टू विद्यालय गड़हनी के सभागार में अपर राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान, भोजपुर के निर्देशालोक में” कंस्ट्रक्टिव टीचिंग एंड लर्निंग विथ टेक्नोलॉजी” कोर्स स्टेप- टू के प्रशिक्षण का शुभारंभ पूर्व प्रखंड साधन सेवी सर्वजीत कुमार सिंह, संकुल संचालक/समन्वयक- सह- प्रधानाध्यापक उत्क्रमित मध्य विद्यालय हदियाबाद ओमप्रकाश राय एवं मास्टर ट्रेनर आशीष उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मास्टर ट्रेनर श्री उपाध्याय ने कहा कि आज के समय में कक्षा-कक्ष विनिमयन तकनीकी के बगैर अधूरा है, तकनीक की समझ ना सिर्फ शिक्षकों को रचनात्मक शिक्षण में मदद करता है वरन अधिगम की प्रक्रिया को सुगम्य और समर्थ बनाता है। आज तकनीकी को शिक्षकों के सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में शामिल करना चाहिए साथ ही साथ सक्रिय साझेदार भी बनना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व बीआरपी ने प्रतिभागियों को तकनीक के दौर से जुड़ने और बच्चों के बेहतर शिक्षण के लिए कक्षा में तकनीक के इस्तेमाल की बात भी कही। प्रशिक्षण के समापन्न के अवसर पर ओम प्रकाश राय ने आज के प्रशिक्षण को अक्षरशः अपने विद्यालयों में क्रियान्वित करने की आवश्यकता पर बल दिया एवं तकनीक के महत्व को विद्यालयी धरातल पर उतारने की जरुरत पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अनीता कुमारी, निशा मुक्ता, एकता सिंह, नेहा, प्रतिभा मृगांक, नित्यानंद प्रसाद, अमन कुमार, अरविन्द कुमार उपाध्याय, नीरज कुमार शुक्ला, कौशल किशोर उपाध्याय, प्रमोद कुमार प्रशिक्षुओं की भागेदारी सराहनीय रही।

भोजपुर : सिकरहटा पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब के साथ 2 धंधेबाजों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 

तरारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिकरहटा पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान 10 लीटर महुआ शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। सिकरहटा थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि छापेमारी अभियान के दौरान सिकरहटा से 10 लीटर महुआ शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतास के कच्छवा गांव निवासी बिचारी खरवार के पुत्र सर्वेश कुमार और स्व. पुनीत पासी के पुत्र सुरेंद्र पाल के रूप में किया गया। गिरफ्तार दोनों धंधेबाजों से सघन पूछताछ कर जेल भेज दिया गया।

भोजपुर: बड़कागांव की बिटिया विनीता ने जेईई एडवांस में लहराया परचम

तरारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बड़कागांव पंचायत के बड़कागांव की रहने वाली विनीता कुमारी ने आईआईटी में दाखिले के लिए होने वाले जेईई एडवांस परीक्षा में 2045 वां रैक लाकर गांव समेत पुरे प्रखंड का नाम रोशन किया है।  बचपन से ही पढ़ने लिखने में मेधावी रही विनीता को कुछ अच्छा करने की जज्बा ने उसे इस मुकाम पर पहुंचा दिया है। डीएवी स्कूल पटना से मैट्रिक करने के बाद उन्होंने इंटर की पढ़ाई अपने गांव प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव से किया। मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं में उन्होंने अच्छे अंक लाकर यह साबित कर दिया ताकि आगे कुछ करना है। पांच बहनों में सबसे छोटी विनीता से परिवार और गांव वालों की उम्मीदें बंधी हुई है कि आगे अच्छा करेगी। विनीता के पिता गोरख राम वर्तमान में बक्सर सदर में डीएसपी के पद पर कार्यरत है। उनके चाचा बुटन राम गांव के पूर्व मुखिया है। मुन्ना कुमार शिक्षक के पद पर कार्यरत है। छोटे चाचा दीपक कुमार रेलवे में टीटीई के पद पर है। पिता और तीनों चाचा ने शुरू से ही विनीता की मनोबल को बढ़ाते रहे है। विनीता की सफलता पर पिता और घर के सभी सदस्यों ने मिठाइयां खिलाकर उसे बधाई दिया और उज्जवल भविष्य की कामना किया। बड़कागांव पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह तरारी व्यापार मंडल अध्यक्ष मदन तिवारी एवं तरारी मध्य जिला पार्षद सदस्य गिरीश नंदन उर्फ राकेश सिंह ने कहा विनीता अपने गांव सहित पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मदन तिवारी ने विनीता को बधाई देते हुए सफलता को ले उज्जवल भविष्य की कामना किये।

भोजपुर : सोन नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत, मचा कोहराम

बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार दोपहर सोन नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। हादसा कोईलवर थाना इलाके के राजापुर गांव में हुआ। स्कूल से लौटते वक्त चार छात्र सोन नदी में डूब गए। इनमें से दो की मौत हो गई। वहीं, दो छात्र किसी तरह तैर कर बाहर निकल गए और अपनी जान बचा ली। हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक इंग्लिशपुर गांवके रहने वाले चार छात्र शनिवार दोपहर में छुट्टी होने के बाद स्कूल से घर लौट रहे थे। तभी वे राजापुर में सोन नदी किनारे घूमने चले गए। तभी वे जेसीबी से बालू कटाव होने के कारण बने गड्ढे के पास चले गए। अचानक चारों नदी में गिर गए और डूबने लगे। हालांकि इनमें से दो छात्र किसी तरह तैर कर बाहर आ गए। मगर पानी गहरा होने के चलते उनके दो साथी डूबते चले गए। बाहर निकले छात्रों की सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उनके साथियों की तलाश की। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों छात्रों को सोन नदी से बाहर निकाला। हालांकि तब तक दोनों की जान जा चुकी थी। मृतकों की पहचान मनीष कुमार और आर्यन मंगल के रूप में हुई है। दोनों कक्षा 8 में पढ़ाई करते थे। इस हादसे से छात्रों के परिवार वाले गम में हैं।

भोजपुर : ईमादपुर पुलिस ने 16 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 

तरारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ईमादपुर पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान 16 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। ईमादपुर थानाध्यक्ष प्रभास कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान के दौरान राजपुर गांव निवासी हरेराम पासवान के पुत्र विश्वनाथ पासवान को 16 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। संघन पूछताछ के बाद धंधेबाज को जेल भेज दिया गया।

भोजपुर : सिकरहटा पुलिस ने फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार 

तरारी प्रखंड के सिकरहटा पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत रजमलडीह गांव में पूर्व के मामले में फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया। सिकरहटा थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रजमलडीह गांव निवासी धीरू सिंह के पुत्र रोहित सिंह, बालेश्वर सिंह के पुत्र विनय सिंह और कुमारी सिंह के पुत्र रामू सिंह के घर पर कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया।  थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी राजमलडीह गांव निवासी बृज बिहारी राय और बबन कुमार पर चाकू से हमला के मामले में फरार चल रहे हैं।

भोजपुर : लालबाबू सिंह यादव तीसरे बार बने राजद के तरारी प्रखंड अध्यक्ष 

तरारी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के कार्यकर्त्ता द्वारा एक बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजद नेता सह पूर्व मुखिया सीपी सिंह और संचालन अनिल सिंह ने किया।  बैठक में राजद निर्वाचन पदाधिकारी सह किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह और सह निर्वाचन पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने तरारी प्रखंड में राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया। प्रखंड अध्यक्ष चुनाव के दौरान लालबाबू सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन पदाधिकारी सह किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह और सह निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह के द्वारा लालाबाबू सिंह यादव को प्रमाण पत्र दिया गया। निर्वाचन अधिकारी प्रमोद सिंह ने कहा कि इस बात का पूरा भरोसा है कि लालबाबू इस दायित्व को भलीभांति पूरा करने में सक्षम होंगे। युवा व तेज तर्रार राजद कार्यकर्ता बकसंडा गांव निवासी लालबाबू सिंह यादव को तीसरे बार तरारी राजद प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में शामिल होने वालों में भकुरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रामेश्वर सिंह यादव, सत्यनारायण सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, रामाकांत सिंह, सीताराम पासवान, कवि नंदजी पासवान, कामेंद्र सिंह, श्रीपति सिंह, नन्दजी सिंह, रॉकी सिंह, जेठवार मुखिया बृजकिशोर प्रसाद, रहमतुल्ला अंसारी, विनोद सिंह, तरारी पंचायत मुखिया जयप्रकाश उर्फ मिनी, लालबाबू सिंह शामिल थे। वही तीसरे बार राजद प्रखंड अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों में भोजपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह यादव, उपेंद्र सिंह यादव, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र प्रताप सिंह, राजद जिलाध्यक्ष बीरबल यादव, संतोष कुमार चंद्रवंशी, आदिब रिजवी, सहार जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण सिंह, महावीर यादव सहित दर्जनों लोग प्रमुख है।

भोजपुर की बिटिया ने KBC में जीती 50 लाख रुपए का ईनाम

भारतीय टेलीविजन के सबसे बड़े व दिलचस्प गेम शो केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) में आरा की बिटिया रजनी मिश्रा ने 50 लाख रुपए जीत लिये। हालांकि 75 लाख के सवाल पर वे अटक गईं और अंतत उन्होंने गेम छोड़ दिया। उक्त सवाल था- किस शहर की प्रयोगशाला में बंदरों में मंकिपॉक्स का पहला मामला आया था? इसमें चार विकल्प थे- जोहान्सबर्ग, कुआलालुम्पुर, टोकियो व कोपेनहेगेन। इसका उत्तर कोपेनहेगेन होगा। गेम छोड़ने के बाद रजनी ने इसका उत्तर जोहान्सबर्ग बताया। यदि वे गेम नहीं छोड़ती तो उत्तर गलत होता। वीडियो कॉल ए फ्रेंड भी इस सवाल का जवाब देने में मदद नहीं कर पाये। उन्हें जोहान्सबर्ग व कोपेनहेगेन में कनफ्यूजन था और दोनों ही होने की संभावना जताई थी। हालांकि रजनी मिश्रा ने बहुत ही बढ़िया खेला और खेल के तरीके की गेम के होस्ट अमिताभ बच्चन ने काफी प्रशंसा की। खेल के दौरान रजनी ने आरा का नाम नहीं लिया और वे खुद को बिहार की बता रही थीं। वे फिलहाल पं बंगाल के दुर्गापुर में इंजीनियर पति के साथ रह रही हैं। रजनी के हॉट सीट पर पहुंचते ही आरा शहर समेत भोजपुर जिले के लोगों में भी उत्सुकता बढ़ गयी थी। इसका प्रसारण गुरुवार की रात हुआ और गेम क्विट करने के साथ ही गुरुवार का गेम समाप्त हो गया। बता दें कि रजनी मिश्रा की प्रारंभिक शिक्षा तो मध्य प्रदेश से हुई है पर शादी के बाद उच्च शिक्षा आरा शहर से ही अर्जित की है। आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में बीएड और मास्टर की डिग्री हासिल की है। इनके पति गोपाल तिवारी अभी राइट्स में सीनियर इनिजिनियर हैं और वर्तमान में दुर्गापुर में रहते हैं। वे मूल रूप से आरा शहर के पकड़ी के रहने वाले हैं। रजनी मिश्रा भी मूल रूप से आरा की रहने वाली हैं। दोनों को एक बेटा और एक बेटी है।

भोजपुर : तरारी में घरों पर चलाये जा रहे बुलडोजर के खिलाफ वास–जमीन के लिए होगा आन्दोलन –कॉ रमेश सिंह

तरारी अंचलाधिकारी सामंतों, भूस्वामियों के पक्ष में, स्वास्थ केन्द्रों का नही दे रही है अनापत्ति प्रमाणपत्र। तरारी प्रखंड के विभिन्न गांवों में वर्षों से सरकारी जमीन पर बसे भूमिहीन – गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ तथा वास–जमीन के जरूरतमन्द आवेदकों के पास जमीन के लिए बड़ा आन्दोलन का आह्वान भाकपा माले के प्रतिनिधिमण्डल ने तरारी अंचलाधिकारी के वार्ता के बाद भाकपा-माले तरारी प्रखंड सचिव कॉ रमेश सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किया है। कॉ रमेश सिंह ने कहा कि विगत मार्च 2018 में सरकारी जमीन पर बसे भूमिहीनो – गरीबों के सरकार द्वारा ढाहे गये मकान पीड़ितों को आज तक आवास जमीन उपलब्ध नहीं कराया जा सका। अंचलाधिकारी सिर्फ उपरी अधिकारी को पास भेजे जाने की बातें ही कर रही है, पर बगैर पीड़ितों के राय-मशविरा के भेजे गए अनुशंसा के तहत जमीन का खाता – खेसरा की जानकारी देने में अंचल कार्यालय असमर्थ रहा जो सर‌कारी कार्यालय व सरकारी अधिकारी के गरीब विरोधी चरित्र को ही दर्शाता है। वर्ष 2019 में अंचल कार्यालय को वास–जमीन की मांग के आवेदको के आवेदन को खोज पाने में अंचल कार्यालय ने असमर्थता जाहिर किया ,जबकि आवेदन का प्राप्ति प्रति मौजूद है। सरकार का दावा गरीबों को वास जमीन देने तथा सरकारी अधिकारी का व्यवहार उनकी गरीब विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। कॉ रमेश सिंह ने कहा कि सिकरहट्टा,भदेसरा, धनगांवा में स्वीकृत स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवन निर्माण की जमीन लम्बे अवधि बीतने के बावजूद भी अंचलाधिकारी जमीन उपलब्ध नहीं करा सकी। जिससे निर्माण कार्य बाधित है। जनता बेहतर स्वास्थ्य सुविधा से वंचित है। वही जमीन दाखिल–खारिज के लिए सरकारी शुल्क शून्य है। अंचलाधिकारी द्वारा बतलाया गया पर व्यवहारतः दाखिल–खारिज के लिए आवेदकों से मनमाना राशि कर्मचारियों द्वारा लिए जाने की बात सर्व विदित है। तरारी अंचलाधिकारी सामंतों, भूस्वामियों के पक्ष में खड़ा हो कर गरीब गुरबों को परेशान कर रही है। वहीं जनकल्याण के कार्यों को करने से पीछे भाग रही है। इनके कामकाज की शैली से तरारी की जनता बेहद परेशान है। तरारी की जनता से एकजुट हो कर अपने अधिकारों की लड़ाई को तेज करने का आह्वान किया गया। प्रतिनिधिमंडल में तरारी प्रखंड सचिव कॉ रमेश सिंह, जिला कमिटी सदस्य सुधीर यादव और रामदयाल पंडित शमिल थे।