तरारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बड़कागांव पंचायत के बड़कागांव की रहने वाली विनीता कुमारी ने आईआईटी में दाखिले के लिए होने वाले जेईई एडवांस परीक्षा में 2045 वां रैक लाकर गांव समेत पुरे प्रखंड का नाम रोशन किया है।
बचपन से ही पढ़ने लिखने में मेधावी रही विनीता को कुछ अच्छा करने की जज्बा ने उसे इस मुकाम पर पहुंचा दिया है। डीएवी स्कूल पटना से मैट्रिक करने के बाद उन्होंने इंटर की पढ़ाई अपने गांव प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव से किया।
मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं में उन्होंने अच्छे अंक लाकर यह साबित कर दिया ताकि आगे कुछ करना है। पांच बहनों में सबसे छोटी विनीता से परिवार और गांव वालों की उम्मीदें बंधी हुई है कि आगे अच्छा करेगी।
विनीता के पिता गोरख राम वर्तमान में बक्सर सदर में डीएसपी के पद पर कार्यरत है। उनके चाचा बुटन राम गांव के पूर्व मुखिया है। मुन्ना कुमार शिक्षक के पद पर कार्यरत है। छोटे चाचा दीपक कुमार रेलवे में टीटीई के पद पर है। पिता और तीनों चाचा ने शुरू से ही विनीता की मनोबल को बढ़ाते रहे है।
विनीता की सफलता पर पिता और घर के सभी सदस्यों ने मिठाइयां खिलाकर उसे बधाई दिया और उज्जवल भविष्य की कामना किया। बड़कागांव पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह तरारी व्यापार मंडल अध्यक्ष मदन तिवारी एवं तरारी मध्य जिला पार्षद सदस्य गिरीश नंदन उर्फ राकेश सिंह ने कहा विनीता अपने गांव सहित पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मदन तिवारी ने विनीता को बधाई देते हुए सफलता को ले उज्जवल भविष्य की कामना किये।