Bakwas News

भोजपुर : लालबाबू सिंह यादव तीसरे बार बने राजद के तरारी प्रखंड अध्यक्ष 

तरारी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के कार्यकर्त्ता द्वारा एक बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजद नेता सह पूर्व मुखिया सीपी सिंह और संचालन अनिल सिंह ने किया। 

बैठक में राजद निर्वाचन पदाधिकारी सह किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह और सह निर्वाचन पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने तरारी प्रखंड में राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया।

प्रखंड अध्यक्ष चुनाव के दौरान लालबाबू सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन पदाधिकारी सह किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह और सह निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह के द्वारा लालाबाबू सिंह यादव को प्रमाण पत्र दिया गया।

निर्वाचन अधिकारी प्रमोद सिंह ने कहा कि इस बात का पूरा भरोसा है कि लालबाबू इस दायित्व को भलीभांति पूरा करने में सक्षम होंगे। युवा व तेज तर्रार राजद कार्यकर्ता बकसंडा गांव निवासी लालबाबू सिंह यादव को तीसरे बार तरारी राजद प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है।

बैठक में शामिल होने वालों में भकुरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रामेश्वर सिंह यादव, सत्यनारायण सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, रामाकांत सिंह, सीताराम पासवान, कवि नंदजी पासवान, कामेंद्र सिंह, श्रीपति सिंह, नन्दजी सिंह, रॉकी सिंह, जेठवार मुखिया बृजकिशोर प्रसाद, रहमतुल्ला अंसारी, विनोद सिंह, तरारी पंचायत मुखिया जयप्रकाश उर्फ मिनी, लालबाबू सिंह शामिल थे।

वही तीसरे बार राजद प्रखंड अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों में भोजपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह यादव, उपेंद्र सिंह यादव, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र प्रताप सिंह, राजद जिलाध्यक्ष बीरबल यादव, संतोष कुमार चंद्रवंशी, आदिब रिजवी, सहार जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण सिंह, महावीर यादव सहित दर्जनों लोग प्रमुख है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment