Bakwas News

सामाजिक आंदोलन के बिना लोकतंत्र और लोकतंत्र के बिना समझ नहीं चल सकता : रामपुनियानी

अरवल : एआइपिएफ के बैनर से आज अरवल ब्लॉक परिसर में ‘आजादी के 75 साल: खतरे में लोकतंत्र और संविधान’ विषय पर एक परिचर्चा आयोजित हुई. परिचर्चा में आइआइटी बॉम्बे के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. रामपुनियानी,  भाकपा-माले के विधायक महानंद सिंह सहित कई बुद्धिजीवी ने भाग लिया. परिचर्चा की अध्यक्षता प्रो. राम उदय जी ने की जबकि संचालन संगठन के संयोयक डा. कमलेश शर्मा ने की. परिचर्चा का विषय प्रवेश डॉ. कुमार परवेज ने की.   मंच पर एआइपीएफ से जुड़े रवीन्द्र यादव, माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव, सीपीआई के दीनानाथ सिंह, जदयू के जितेंद्र पटेल, जयप्रकाश बाबु, राजद नेता अर्जुन यादव, अवकाश प्राप्त शिक्षक सुरेंद्र बाबु, एआइपीएफ संयोजक मण्डल के संतोष आर्या, शाकिर, ग़ालिब, शाह शाद, फराह, रामेश्वर चौधरी, घनश्याम वर्मा, अनिल अंशुमन आदि उपस्थित थे.   डॉ राम पुनियानी जी को अरवल इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र–छात्राओं ने प्रो. अमृता सिंह के नेतृत्व में सम्मानित किया. परिचर्चा के पहले गांधी जी, डॉ. अम्बेदकर और 1942 के आंदोलनों को श्रद्धांजलि दी गई.   परिचर्चा में डॉ. रामपुनियानी ने कहा कि फासिस्ट ताकतें इतिहास को बहुत ही पीछे धकेल सकती हैं. यदि हिटलर 25 वर्ष पीछे ढकेल सकता है, तो यहां की ताकतें तो और ज्यादा खतरनाक हैं. उनके हजारों प्रचारक व स्वसंसेवक इसी काम में लगे हुए हैं. यदि ये आगे का चुनाव जीत गए तो सामान्य बैठक करना भी आसान नहीं होगा. सामाजिक आंदोलनों ने समाज का विकास किया है. उन्होंने कहा कि सामाजिक आंदोलनों के बिना लोकतंत्र संभव नहीं और लोकतंत्र के बिना सामाजिक आंदोलन नहीं चल सकते. हमें ऐसी सभी ताकतों को एकताबद्ध करना होगा. कहा कि मानव अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है. लोकतंत्र खोखला किया जा रहा है. संविधान की हत्या हो रही है. 150 दिन बाद भी मणिपुर आज तक प्रधानमन्त्री नहीं गए. इससे शर्मनाक क्या हो सकता है. संसद में कौन सी भाषा बोली जा रही है. पूरा देश देख रहा है. धर्म के नाम पर जहर फैलाया जा रहा है।   महानद सिंह ने कहा कि मणिपुर में औरतों के शरीर को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. यह बीजेपी की राजनीति है. आज का पूरा दौर है, उसमें विभिन्न तरीकों से व तमाम क्षेत्रों में आरएसएस औरतों की गुलामी को बढ़ावा दे रही है. केवल तीन तलाक के खिलाफ कानून नहीं बनाए जा रहे बल्कि ये दंडिसंहिता को जो आज न्याय संहिता कह रहे हैं,  यह पूरी तरह से अन्याय को ही स्थापित करने की कोशिशें है. इस न्याय संहिता में औरतों की तमाम आजादी को कुचल देने की साजिश है. कुमार परवेज़ ने कहा कि ब्राह्मणवादी ताकतों से गंभीर खतरा है. 2015 में आरक्षण को खत्म करना चाहते थे. हमने उनको चुनौती दी थी. लेकिन आज धीरे-धीरे करके आरक्षण को लगभग समाप्त कर दिया गया. अब आरक्षण नाम की कोई चीज नहीं रह गई. आज के नौजवानों, कमजोर वर्ग व दलित समुदाय के लोगों को बताना होगा कि भाजपा-आरएसएस दरअसल करना क्या चाहते हैं. कमलेश शर्मा ने कहा कि मनुस्मृति से खतरा महिलाओं और दलितों को है. उन्होंने अपने वक्तव्य में आजादी के आंदोलनों के दौरान आरएसएस की नकारात्मक भूमिका पर फोकस किया. कहा कि कट्टरपंथी किसी भी समुदाय का हो, वह धर्मनिरपेक्षता व लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. मुसलमानों के लिए कई झूठ फैलाए जाते हैं. परिचर्चा फासीवादी हमले के खिलाफ लोकतंत्र व संविधान के पक्ष में वैचारिक मोर्चे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई है।   जिसमें अरवल के बुद्धिजीवियों, छात्र-नौजवानों और दलित-बुद्धिजीवियों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और भाजपा-आरएसएस के खिलाफ निर्णायक संघर्ष में एकताबद्ध होकर आगे बढ़ने का संकल्प भी लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में एआइपीएफ और भाकपा – माले के कार्यकर्ताओं ने बड़ी भूमिका अदा की।

बाल विकास परियोजना कार्यालय के समीप आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओ ने किया धरना प्रदर्शन

अरवल। कुर्था प्रखंड क्षेत्र के बाल विकास परियोजना कार्यालय के समीप बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के आह्वान पर धरना और प्रदर्शन किया।   इस सबंध में संघ के प्रखंड अध्यक्ष फरजाना बानो और सचिव रिंकू देवी के हवाले से जारी लिखित प्रेस बयान में कहा गया है कि पूर्व के विधान सभा के चुनाव के वक्त नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के घोषणा पत्र तथा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी घोषणा पत्र के माध्यम से वादा किया था कि सरकार बनने पर आंगनबाड़ी के सेविका और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा। उनके मानदेय को दुगना किया जाएगा। साथ ही अन्य सरकारी कर्मचारियों के जैसा ही अन्य सुविधाएं दी जयेंगी ।   आज दोनों सरकार में हैं पर हमारी समस्या जस के तस हैं । उल्टे हमारे आन्दोलन को दबाने का भरपूर कोशिश किया जा रहा है । यहाँ तक कि हमारे संगठन के प्रतिनिधियों से बात करना भी सरकार और सरकार के आला अधिकारी मुनासिब नहीं समझते हैं।   अंततः बाध्य होकर हमलोगों को आंदोलन करना पड़ रहा है ।सरकार हमे अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि को 10000 करे , सेविका का मानदेय 25000 तथा सहायिका का 18000 करे सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाय , सेविका सहायिका को कार्य और योग्यता के अनुसार सहायिका को सेविका और सेविका को पर्यवेक्षिका में प्राथमिकता के आधार पर प्रोन्नति दी जाए ।   इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल अपना माँग पत्र सी डी पी ओ को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष फरजाना बानो सचिव रिंकू कुमारी के अलावे कोषाध्यक्ष शोभा कुमारी अमीषा प्रियंका , मिंटू , निर्मला , विभा ,ज्ञानती आदि शामिल है।

दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला में शुरू हुआ ब्यूटी मेकअप का पहला बैंच

अरवल । राजधानी पटना के कुरथौल में फुलझरी गार्डेन स्थित दीदीजी फउंडेशन संस्कारशाला में ब्यूटी मेकअप का पहला बैच शुरू हो गया है।   दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद ने बताया कि लवली कुमारी दीदीजी फउंडेशन संस्कारशाला में महिलाओं और युवतियों को प्रशिक्षण दे री हैं। उन्होंने बताया कि लवली कुमारी लोगों को हेयर स्टाइल बनाना, फेशियल करना, आईब्रो एव पेक्सिन करना सिखा रही हैं। लवली कुमारी,,महिलाओं और युवतियों को ब्यूटी टिप्स, डे मेकअप, सीजनल मेकअप, पार्टी मेकअप, ब्राइडल मेकअप,हेयर स्टाइलिंगहेयर केयर,स्किन केयर, नेचुरल मेकअप ट्रिक्स, आई शेप,आई लाइनर, आई मेकअप की भी ट्रेनिंग दे रही हैं।   डा. नम्रता आनंद ने बताया कि ब्यूटी पार्लर के माध्यम से महिलाएं अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकती हैं। ब्यूटी पार्लर क्षेत्र में रोजगार की भी श्रेष्ठ संभावनाएं हैं।   कार्यक्रम को कराने का उद्देश्य महिलाओं, गृहणीयों एवं युवतियों को नये रोजगार से प्रेरित करना और उन्हें ब्यूटी पार्लर का कार्य सीखाकर आत्मनिर्भर बनाना है।आज की दुनिया में, ब्यूटी पार्लर उद्योग में विशाल विकास और परिवर्तन देखे गए हैं।   ब्यूटी पार्लर उद्योग एक ऐसा क्षेत्र है जो सौंदर्य सेवाओं में रोजगार के विभिन्न अवसर प्रदान करता है।ब्यूटी पार्लर आदि के माध्यम से महिलायें घर पर रहकर अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकती हैं। इस प्रकार के प्रशिक्षण से महिलाओं में आत्मविश्वास आएगा और वे भविष्य में इसे अपने व्यवसाय के रूप में चुन सकती हैं।

स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम की सफलता हेतु रैली ‌

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’कार्यक्रम की सफलता हेतु शनिवार को सफाई कर्मियों ने बिक्रमगंज शहर में रैली निकला।   इसके अंतर्गत इन्होंने उक्त कार्यक्रम के लिए लोगों को जागृत किया और अपने आसपास के स्थान सहित वातावरण को स्वच्छता प्रदान करने का आग्रह किया।   कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 2 अक्टूबर को शहर के प्रत्येक वार्ड सहित स्थानीय तेंदूनी चौक पर स्वयं सहायता समूह के द्वारा सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक 1 घंटे का श्रमदान कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में सक्रिय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।   कार्यपालक पदाधिकारी ने रैली के दौरान लोगों से आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। रैली में शामिल महिलाओं ने कहा कि स्वच्छता के लिए श्रमदान महादान है। नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सभी का साझा प्रयास होना चाहिए।   रैली में मुख्य रूप से सुनीता देवी, पूजा देवी, सीमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, ज्योति कुमारी, रीता देवी, सुषमा देवी, उर्मिला देवी, पूनम देवी, पार्वती देवी, प्रमिला देवी, इंदु देवी, शांति देवी, खुशबू कुमारी एवं प्रभा देवी सहित अन्य लोग शामिल थे।

केवीके, एनजीओ, एफपीओ, व नाबार्ड मीट का बिक्रमगंज में किया गया आयोजन

कृषि विज्ञान केंद्र, बिक्रमगंज के सभागार में केविके, एनजीओ, एफपीओ, नाबार्ड मीट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन संयुक्त जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड सुनील कुमार एवं केविके प्रधान डा. शोभा रानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।   जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड ने कृषि संरचना कोष, एमलडीपी, एलईडीपी, कौशल प्रशिक्षण एवं बैंकिंग योजना के संबंध में विस्तार से बताया।   वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर शोभा रानी ने कहा कि जिला में कार्यरत एनजीओ एवं एफपीओ के सदस्य कृषि विज्ञान केंद्र के मार्गदर्शन में विभिन्न तरह के रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त कर कृषि व कृषि से जुड़े क्षेत्रों में स्वरोजगार सृजन कर सकते हैं।   जिले के किसान नाबार्ड, एनजीओ, एफपीओ एवं केवीके के समन्वय से जिला में कृषि आधारित उद्यमिता विकास को एक नई गति दे सकते हैं।   विभिन्न प्रकार के तकनीक जैसे शहद उत्पादन, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन, पशुपालन, खाद्यान्न प्रसंस्करण एवं उद्यान इत्यादि को अपना कर आय अर्जन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में किसान, उद्यमियों, अंत्योदय चेतन मंडल, पीपल ट्री वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, मगध विकास भारती, अमल मानव जैसे एनजीओ ने भाग लिया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक आर के जलज एवं डॉ रतन कुमार भी उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत किया बैठक

कुर्था अरवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथ शक्ति करण अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन की गई।   बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यालय मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी , जिला उपाध्यक्ष,कुर्था विधानसभा संयोजक सह बुथ सशक्तिकरण मंडल प्रवासी सविता शर्मा जिला महामंत्री रामाशीष दास , जिला मंत्री राहुल वत्स की गरिमामयी उपस्थिती रही।   बुथ सशक्तिकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सिर्श नेतृत्व ने यह तय किया है कि बुथ जीतो चुनाव जीतो के मूल मंत्र के साथ बुथसशक्तिकरण का कार्य करेंगे। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास मूल मंत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करती है।   साथ ही उन्होंने बिहार सरकार के भ्रष्ट व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहां की गठबंधन के साथी चाचा भतीजा की सरकार बिहार का बेड़ागर्त करने पर पड़ी हुई है और आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने यह संकल्प लिया है की आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र में आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की पुनः पुर्ण बहुमत की सरकार एवं आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है।   इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, रंजन कुमार ,प्रतिमा देवी धर्मेंद्र कुमार, शिवपूजन चंद्रवंशी, संतोष कुमार साव,मंडल महामंत्री आशुतोष कुमार, प्रशांत कुमार रजक मंडल मंत्री बहादुर सिंह, राम भवन शर्मा ,पिंकू कुमार ,अंजू शर्मा, शिवकुमार सिंह, सत्यनारायण साव मंडल कोषाध्यक्ष भगवान प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहम्मद मेराजुद्दीन अंसारी वरिष्ठ भाजपा नेता लाल शर्मा, मो.खालिक अंसारी, बंसी मंडल उपाध्यक्ष शिवजन्म शर्मा, वंशी मंडल अति पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हनी चंद्रवंशी सहित सभी शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

जिला परिषद के द्वारा नवनिर्मित शौचालय एवं यूरिनल में ताला बंद की शिकायत डीसीसी से की गई

अरवल। किंजर पिंडदान स्थल पर लाखों रुपए की लागत से आधुनिक शौचालय स्नानागार और यूरिनल बनाया गया है लेकिन उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई।   जब पिंडदान करने आए पूर्व सांसद डॉक्टर जगदीश शर्मा ने यूरिनल जाने की इच्छा जाहिर की तो लोग उन्हें लेकर उक्त शौचालय तक गए लेकिन वहां गेट पर ताला लगा हुआ था। डॉक्टर शर्मा को वैकल्पिक व्यवस्था स्थानीय लोगों द्वारा कराया गया लेकिन डॉक्टर शर्मा के साथ मौजूद जदयू के प्रदेश महासचिव जितेंद्र पटेल ने वहीं से मोबाइल फोन पर डीसीसी अरवल से इसकी शिकायत कर दी और कहा कि पूरे पन्द्रह दिनों तक शौचालय खुला रहना चाहिए था । अभी तो पितृपक्ष का दूसरा दिन ही है और ताला बंद है।

जय जवान जय किसान दिवस के रूप में इस वर्ष मनाई जा रही शास्त्री जी की जयंती

अरवल। देश के अभूतपूर्व दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की 119 वी जयंती लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच की ओर से श्रद्धा पूर्वक व जय जवान जय किसान दिवस के रूप में मनाई जा रही है।   राष्ट्रीय स्तर पर इसके आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की गई उल्लेखनीय है कि मंच पिछले 9 सालों से भारत रतन लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक आयोजित कर रही है और इस बार विद्यापति भवन में शास्त्री जी की 119 वी जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है।   जयंती समारोह को इस वर्ष काफी बृहद रूप में आयोजित किया जा रहा है जयंती के मौके पर स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की रहस्य में मौत की जांच केंद्र सरकार से करने को लेकर एक सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से रहस्यमई मौत की जांच करने के लिए अनुरोध भी किया जाएगा। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच का एक प्रतिनिधिमंडल भी दिल्ली जाकर इन दोनों सिर्फ नेताओं से मुलाकात कर अपनी मांग मनवाने हेतु बात रखेगा ।   संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच के अध्यक्ष अजय वर्मा वरीय उपाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और महासचिव पुष्कर श्रीवास्तव ने बताया कि देश का दुर्भाग्य है कि एक प्रधानमंत्री की विदेश द्वारा पर अस्वाभाविक मौत हो जाए और उनके साक्ष्य भी हो फिर भी सत्ता में बैठे तत्कालीन राजनेताओं द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया उनके शव का पोस्टमार्टम तक नहीं कराया गया जो एक बड़ी उच्च स्तरीय साजिश की ओर संकेत देती है । मंच के अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि इस बार क्या आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृह राज्य मंत्री भारत सरकार सुबोध कांत सहाय होंगे घटना उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश संजय प्रिया पूर्व विधान पार्षद प्रोफेसर रणवीर नंदन जनरल एवं लेप्रोस्कॉपी सर्जन डॉक्टर एनपी नारायण एन कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रवीण कुमार अवकाश प्राप्त पुलिस महानिदेशक पीके दास पटना एम्स के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर संजीव कुमार और मोतिहारी के लोकसभा प्रत्याशी रह चुके राजनेता विनोद श्रीवास्तव शामिल होंगे । लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच के अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि मंच की ओर से इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चित्रांश परिवार को लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा जिसके लिए सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है उन्हें मांग की उन्होंने मांग की की लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़े आलेख को एनसीईआरटी के पाठ पुस्तकों में शामिल किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ी उसे याद करें । उन्होंने बताया कि जयंती समारोह की तैयारी भी कर ली गई है उन्होंने कहा कि देश की दो विभूतियों का जन्म 2 अक्टूबर को हुआ था जिसमें महात्मा गांधी उसे बापू और दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे मगर दुर्भाग्य है कि आयोजनों में लोग बापू को तो याद कर लेते हैं लेकिन अभूतपूर्व दूसरे प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को लोग याद नहीं करते लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की तरह हर जगह लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाने की भी मांग करता है ।

पूर्व सांसद ने परिवार सहित किंजर नदी घाट पर किए पिंडदान

अरवल। पूर्व सांसद डॉक्टर जगदीश शर्मा ने शुक्रवार को किंजर पुनपुन नदी स्थित पक्का सीढ़ी घाट पर अपने परिवार वालों के साथ पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति की कामना के लिए प्रथम पिंडदान किया।   इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी सह पूर्व विधायिका घोसी शांति शर्मा, पुत्र सह विधायक घोसी राहुल शर्मा, पुत्रवधू शालिनी शर्मा सहित परिवार के कई लोग उपस्थित थे।   डॉक्टर शर्मा के पुरोहित विद्याचंद्र मिश्रा एवं धर्मेंद्र मिश्रा ने विधि पूर्वक पिंडदान एवं पुनपुन नदी में तर्पण का कार्य पूरा कराया।   डॉक्टर शर्मा ने कहा कि मैं जानबूझकर पुनपुन रेलवे स्टेशन घाट पर प्रथम पिंडदान करने के बजाय अपने पुराने लोकसभा क्षेत्र के किंजर पुनपुन नदी घाट पर ही पिंडदान करने का निश्चय किया ताकि किंजर जैसे साफ सुथरा ऐतिहासिक जगह को और विकसित किया जाए।   उन्होंने स्थानीय पुरोहितों को भी दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया साथ ही किंजर में साफ सफाई की प्रशंसा की और गयाजी धाम के लिए प्रस्थान कर गया । इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता जितेंद्र पटेल, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, एसआई सुरेंद्र कुमार, एएसआई संजय कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

कल होगा जूनियर किड्स फैशन रनवे 2023 सीजन 4 का ग्रांड फिनाले

अरवल। नरूलाज़ एंड कंपनी के द्वारा आयोजित जूनियर किड्स फैशन रनवे” 2023 सीजन 4 का ग्रांड फिनाले, 01 अक्टूबर, 2023 को पाम ब्लिस इंटरनैशनल होटल, पटना में किया जायेगा।   नरूलाज़ एंड कंपनी की डायरेक्टर (निदेशिका) और जूनियर किड्स फैशन रनवे 2023 की आयोजक डॉ. शिखा नरूला ने बताया कि इस कार्यक्र की थीम प्रत्येक बच्चे को सशक्त करना: आशावादी बच्चे की महाशक्ति का जश्न है। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां 3 से 12 वर्ष के बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।   इस शो के माध्यम से हम बच्चों को और अधिक और अधिक अवसर प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं।जूनियर किड्स फैशन रनवे’ ने बच्चों को उनके जीवन और करियर में आगे बढ़ने में मदद की है, और कुछ बच्चे बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना रहे हैं।   राज्य स्तर पर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उनके स्वर्ण सपनों को पूरा करने के लिए इस शो का आयोजन किया जा रहा है। नरूलाज़ एंड कंपनी ने महिलाओं की रोजगार और सुधार की दिशा में प्रयास करने के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास किए हैं।   जूरी पैनल में डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. ए.के. सोनी,पूनम कौशिक और नेहा चौधरी शामिल हैं।