Bakwas News

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

अरवल। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह एवं सचिव रंजीत कुमार के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय टाइप वन अरवल में लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम ऑन नालसा चाइल्ड फ्रेंडली सर्विस टू चिल्ड्रन एंड देयर प्रोटेक्शन स्कीम 2015 के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।   पैनल अधिवक्ता डॉ राजेश चंद्र ,पीएलवी सुमन देवी, विद्यालय वार्डन तमन्ना परवीन, शिक्षिका प्रियंका कुमारी ,लेखपाल चंदा कुमारी तथा विद्यालय के अन्य कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थिति रही ।   कार्यक्रम में बच्चों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार एवं उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया। डॉ राजेश चंद्र के द्वारा बताया गया की बच्चों का हृदय कोमल होता है उनके साथ हमेशा मैत्रीपूर्ण व्यवहार होना चाहिए जिससे उनका सही विकास हो सके।   साथ ही साथ बच्चीयों को उनसे संबंधित कानून की जानकारी दी गई।

गांधी प्रतिमा का साफ सफाई किया गया

अरवल। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई अरवल के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष चंदन खत्री के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी जयंती के पूर्व संध्या पर अरवल नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 में स्वच्छता अभियान एवं समाहरणालय परिसर स्थित गांधी प्रतिमा का साफ सफाई किया गया।   इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी जी रहे।   स्वच्छता अभियान के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को धर्मेंद्र तिवारी जी ने स्वच्छता परमो धर्म मूल मंत्र के साथ यह संदेश दिया कि हम अपने आस-पड़ोस गली मोहल्ला जितनी भी सार्वजनिक स्थल है उसके सफाई का संकल्प ले तभी जाकर के हम स्वच्छ भारत एवं स्वच्छ भारत की कल्पना कर सकते हैं उन्होने कहा कि स्वच्छता को अपने आचरण में इस तरह अपना लो कि वह आपकी आदत बन जाएं।   इस अवसर पर जिला प्रवक्ता वार्ड पार्षद छोटी नितीश,भाजपा नेता अरुण यादव सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहें।

कुर्था थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करना होगा मेरा कर्तव्य – थानाध्यक्ष

कुर्था अरवल। कुर्था थाना में नवपदस्थापित थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार एवं मानिकपुर ओपी के नवपदस्थापित ओपीअध्यक्ष अनवर अली ने रविवार को पदभार ग्रहण करने के दौरान पत्रकारों को बताया कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करना मेरा धर्म है इस कार्य को मैं निष्ठा पूर्वक निभाने का हर कोशिश करूंगा   वही इस दौरान दोनों थानाध्यक्षों ने थाने के सभी पुलिस कर्मियों से जान- पहचान करते हुए थाने का जायजा लिया । इस क्रम में थाना क्षेत्र की सभी चीजों की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने में पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों से बैठक कर विचार- विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिया।   नव पदस्थापित थानाध्यक्ष एवं ओपीअध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, शराब तस्करों पर शिकंजा,असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना,शांति व्यवस्था कायम रखना व नागरिकों के बीच पुलिस की बेहतर कार्य कुशलता व छवि प्रस्तुत करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगा।   वहीं दोनों थानाध्यक्षों ने चार्ज लेते ही लोगों से सीधा संवाद भी किया और उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सूचना दें तत्काल समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र के कई बुद्धजीवी, राजनीतिक,जनप्रतिनिधि एवं समाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहें।   विदित हो कि कुर्था एवं मानिकपुर दोनों थानाध्यक्षों का इंस्पेक्टर रैंक में प्रोन्नति मिली है इसलिए दोनों थानों में थानाध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था।

सत्ता के लिए हिंदू और मुस्लिम मे नफरत फैलाई जा रही है: प्रोफेसर रामपुनियानी

औरंगाबाद। हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतमबुद्ध नगर भवन के सभागार में ‘ आजादी के 75 साल: ख़तरे में संविधान और लोकतंत्र विषय पर राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता मानवाधिकार कार्यकर्ता गालिब ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार शंभू शरण सत्यार्थी ने किया।   कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों के स्वागत से किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता प्रो. रामपुनियानी और वक्ता डॉ. कुमार परवेज को अंग वस्त्र व बुद्ध की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।   सेमिनार का विषय प्रवेश करते हुए डॉ कुमार परवेज़ ने कहा कि जिसने आजादी के पहले से ही देश में हिन्दू और मुस्लिम के बीच नफ़रत पैदा करते आ रहे हैं।आज भी उसी तरह की नफ़रत पैदा कर सिर्फ सत्ता में बने रहना चाह रहे हैं। उनकी ही सरकार में संसद में असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। संविधान की जगह मनुस्मृति लागू करना चाहते हैं।जो संविधान और लोकतंत्र दोनों के लिए खतरा है।   सेमिनार को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रो. रामपुनियानी ने कहा कि जब आज़ादी मिली थी,तब लोकतंत्र को सुदृढ़ रखने के लिए संविधान बना था। जिसमें धार्मिक स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आजादी, सामाजिक समानता की बातें उद्धृत है। आजादी के पचहत्तर साल बाद सिर्फ सत्ता के लिए हिन्दू और मुस्लिम में नफ़रत फैलाई जा रही है। अभिव्यक्ति की आजादी पर हमले किए जा रहे हैं।जिस मीडिया को जनता के पक्ष में होना चाहिए,वह मीडिया सरकार का चारण बन चुका है।आज हमारा वही देश है, जहां का प्रधानमंत्री पांच देशों से घूम कर आ गये।आए दिन अन्य राज्यों में चुनावी दौरे में जा रहे हैं,पर पांच महीने से जल रहे मणिपुर जाने का अवसर नहीं मिल रहा है।आज हम उस दौर से गुजर रहे हैं, जो काफी भयावह है। जागरुकता से ही देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अंग्रेजों ने फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई थी,उसी प्रकार से आज की सरकार मुसलमानों के विरुद्ध नफ़रत पैदा कर सिर्फ राजसत्ता पर काबिज रहना चाहती है।   इस अवसर पर पूर्व प्रखंड प्रमुख आरिफ रिजवी, रघुवंश सिंह, अधिवक्ता रामनिवास सिंह, साहित्यकार प्रो अलखदेव प्रसाद’अचल’ कमलेश शर्मा, अनिल अंशुमन,प्रमोद यादव, एखलाक खां, नागेश्वर यादव,चन्द्रशेखर यादव, दिलीप कुमार,शाहनवाज खां,चन्द्रेश पटेल, कामाख्या नारायण सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।   कार्यक्रम को सफल बनाने में डा राजेश कुमार विचारक, शशि कुमार, शमशेर आलम,शाहवाज मिन्हाज,जय प्रकाश कुमार, सन्नाउल्लाह रिजवी,जे पी कुमार,अमित कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

दीदी जी फाउंडेशन संस्कारशाला में नि: शुल्क एक्टिंग वर्कशॉप का आयोजन

अरवल। राजधानी के कुरथौल में फुलझरी गार्डेन स्थित दीदीजी फउंडेशन संस्कारशाला में नि: शुल्क एक्टिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। एक्टिंग वर्कशॉप का आयोजन दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद ने किया। एक्टिंग वर्कशॉप में गायक-अभिनेता राकेश कुमार ने 50 से अधिक बच्चों को अभिनय के गुर सिखाये।इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। राकेश कुमार ने बच्चों को अभिनय के दौरान एक्ट और डायलॉग डिलीवरी कैसे दी जाती है, इस बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि जब तक आप एक्टिंग में पूरे मन से नहीं जुड़ेंगे, तब तक कुछ भी बेहतर नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक्टिंग करने की चीज है, याद करने की नहीं है। एक्टिंग साधना है एवं इसे निरंतर करते रहना होगा। इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने बताया कि फुलझड़ी गार्डेन के सस्कारशला में समय-समय पर शिविर और कार्यशला का आयोजन किया जाता है, जिससे अबतक हजारों लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इसी कड़ी में आज नि.शुल्क एक्टिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। अभिनय एवं कला के क्षेत्र में भी रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। जरूरी नहीं कि हर युवा डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बने। उसके लिए खेल, कला और अभिनय के क्षेत्र में भी रोजगार के अपार संभावनाएं नए दौर में मौजूद है। जरूरत है।   सिर्फ लगन की, हम ठान लेंगे तो कुछ भी हासिल कर लेंगे।आज फिल्म इंडस्ट्री, एक्टिंग और ड्रामा जैसे क्षेत्रों की लोकप्रियता खूब बढ़ गई है, इस क्षेत्र का आने वाला भविष्य काफी सुनहरा है। अभिनय की जीवन में बहुत कुछ सिखाती है। कुछ नया सीखने और उसे जीवन में उतारने के लिए यह एक बेहतरीन क्षेत्र है। एक्टिंग वर्कशॉप से सभी बच्चों को लाभ मिलेगा, जो अपनी कला को व्यवसाय के रूप में अपनाने हेतु इच्छुक हैं।

वरिष्ठ नागरिक को दिलाई जाएगी कानूनी मदद–राजीव रोशन

अरवल। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह एवं सचिव रंजीत कुमार के निर्देश पर वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय अरवल कर सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को विधिक जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन,पैनल अधिवक्ता डॉ राजेश चंद्र,पारा विधिक स्वयंसेवक वीरेंद्र कुमार जिला फुटपेथी संघ के अध्यक्ष भोला नाथ गोश्वामी एवं अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष तापसी राम,जयप्रकाश नारायण सिंह सहित काफी संख्या में बुजुर्ग जन उपस्थित रहे।   अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा वरिष्ठ जनों को आश्वासन दिया गया कि आप लोगों को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होने दी जाएगी। किसी भी तरह की समस्या होने पर अनुमंडल कार्यालय में जो ट्रिब्यूनल बना हुआ है, आप उसमें शिकायत कर सकते हैं हर बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में पराविधिक स्वयंसेवक एवं पैनल अधिवक्ता के द्वारा क्लीनिक का आयोजन होता है।   जिसमें आप लोग अपनी शिकायत रख सकते हैं। पैनल अधिवक्ता डॉ राजेश चंद्र के द्वारा बुजुर्ग जनों को अपने कानून के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया की हर बुजुर्ग को अपने पुत्र से खर्च पाने का अधिकार है, अगर कोई भी बेटा या बेटी अपने माता-पिता की देखभाल नहीं करते हैं तो उनको कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। पारा विधिक स्वयंसेवक वीरेंद्र कुमार के द्वारा समाज में बुजुर्ग जनों के साथ हो रहे घटनाओं और उससे संबंधित समाधान के बारे में विस्तार से बताया गया।   मौके पर देवानंद राम, राम देनीराम ,कुलदीप सिंह ,शिवनाथ सिंह ,तपेश्वर दास ,डोमन चौधरी ,राधा देवी ,रामदुलारी देवी, पार्वती देवी के साथ दर्जनों वरिष्ट नागरिको ने अपनी बात रखी।

बिहार में अपराधियों का बोलबाला चरणसीमा पर है:-टुन्नू रावत

दाऊदनगर। औरंगाबाद ज़िला के दाउदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमृत बिगहा निवासी लोजपा के नेता सुर्यनाथ पासवान का अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने पर टुन्नु रावत के ने कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि दाउदनगर के अमृत बिगहा के सुर्यनाथ पासवान के हत्या कांड की घटना निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है , इसकी जितनी भी निंदा किया जाय वह कम होगा ।   उन्होंने कहा कि इस हत्या कांड घटना में संलिप्त सभी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय गठित कर स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाय , ताकि भविष्य में इस तरह की घटना को अपराधियों के द्वारा पुनरावृत्ति करने की हिम्मत नहीं हो ।   टुन्नु रावत ने बिहार सरकार पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला चरमसीमा पर है , पुलिस से अपराधियों का भय समाप्त हो चुका है ।   उन्होंने बिहार सरकार से मांग करते हुए कहा कि मृतक के पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं पचीस लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा दिया जाय ।

नटवार में युवाओं ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

रोहतास जिला के दिनारा प्रखंड के नटवार बाजार में हिमांशु सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मनाया लोगों ने नटवार गाँधी स्मारक से लेकर अमुआ रोड़, हाई स्कूल रोड़ सहित नटवार बड़ी नहर के किनारे तक सफाई किया और दर्जनों फलदार आम, जामुन के पौधों लागए।   इसके पूर्व प्रभातफेरी निकाल लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। हिमांशु सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि पूरे देश भर में 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाडा मनाया जा रहा है।   जिसमे अपने आस पास गली मोहल्ले को साफ सुथरा करना है और हम सभी को इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेना है, पर हम लोग इस कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे है।   जिससे महज यह केवल सरकारी कार्यक्रम बन कर रह गया हैं। सफाई करने से रोग उत्पन्न नहीं होता है,   इस कार्यक्रम में डॉ संजय कुमार, उमा शंकर सिंह, विद्या शंकर सिह, वासु गुप्ता, शिव कुमार साह, आशीष सिंह, अंबिका सिंह, मिथलेश सिंह, हिमांशु सिंह, रंजन कुमार, महेश चंद्रा, योगेंन्दर सिंह, मनोज सिंह, पिंटू गोस्वामी सहित कई लोग शामिल थे।

एक तारीख, एक घंटा, एक साथ अभियान के तहत स्वच्छता के लिए किया श्रमदान

एक तारीख, एक घंटा, एक साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रखंड क्षेत्र के नोनहर सहित सभी पंचायतों और शहरी इलाकों में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सफाई का कार्य किया।   नोनहर स्थित अमृत सरोवर के तट पर मुखिया आभा देवी के नेतृत्व में सफाई का कार्य किया गया।   अंत में स्वच्छता पर्यवेक्षक अरबिंद पासवान ने सभी को “स्वयं स्वच्छ रहेंगे, अपने घर, आंगन, गांव को स्वच्छ रखेंगे, इधर उधर कचरा नहीं फेंकेंगे, नहीं फेंकने देंगे, खुले न तो खुद शौच करेंगे और न किसी को करने देंगे।   खाने से पहले शौच के बाद बच्चों को खाना खिलाने से पहले, और बच्चों के मल साफ करने के बाद साबुन से हाथ धोएंगे, पीने का पानी सुरक्षित स्त्रोत से लाएंगे, इसकी संरक्षा और सुरक्षित व्यवहार करेंगे” की शपथ दिलाया।   अभियान में उपमुखिया विजय कुमार पटेल, वार्ड सदस्य संगीता देवी, आशा देवी, रंजन प्रताप सिंह, उमाशंकर सिंह, रामप्रवेश पंडित, उमेश सिंह, मुरली सिंह, मिक्की राज मेहता, डा.(प्रो) रबिंद्र सिंह, सुशील भारती, राजेश्वर सिंह, पुरूषोत्तम चौधरी, दीनानाथ साधु, हृदया पासवान उर्फ साधु जी, सुरेन्द्र पासवान, राजेंद्र सिंह, बिहारी पासवान, मुन्ना पासी सहित कई पंचायत प्रतिनिधि और काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

भविष्य निधि संगठन के द्वारा हिंदी पखवाड़ा का आयोजन

अरवल। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पटना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में 14 से 29 सितंबर 2023 तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया l मुख्य समारोह आज संपन्न हुआ l   इस अवसर पर पखवाड़े के दौरान संपन्न टिप्पण व आलेखन,निबंध, विचार, कंप्यूटर, राजभाषा व प्रश्न मंच प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय तृतीय व सातवें स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया l इस अवसर पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कमल नयन श्रीवास्तव की l   वरिष्ठ कवयित्री डॉ आरती कुमारी, प्रीति सुमन, कल्पना आनंद, डॉ प्रणव पराग, कमलनयन श्रीवास्तव,रंजीत डुग्गू, मधुरेश नारायण एव कुन्दन आनंद ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया l कार्यक्रम का शुभारंभ वाणी वंदना व दीप प्रज्जवलन से हुआ l   समारोह की अध्यक्षता व संपूर्ण पखवाड़ा के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश क्षेत्रीय आयुक्त व प्रभारी अधिकारी की श्री एम ० एस ० आर्य ने की l उन्होंने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला l विजेता प्रतिभागियों में सर्वश्री रवि रंजन, प्रशांत कुमार, हृदय नारायण, इशू कुमारी, सुनैना कुमारी सहित कई शामिल है l संपूर्ण आयोजन में संगठन के 80 प्रतिशत कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही l   वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी श्री यदुवंश नारायण तथा रजनीश कुमार वर्मा का कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान रहा | मंच का संचालन अर्पिता स्वाति तथा धन्यवाद ज्ञापन एम ० एस ० आर्य ने किया