Bakwas News

नटवार में युवाओं ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

रोहतास जिला के दिनारा प्रखंड के नटवार बाजार में हिमांशु सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मनाया लोगों ने नटवार गाँधी स्मारक से लेकर अमुआ रोड़, हाई स्कूल रोड़ सहित नटवार बड़ी नहर के किनारे तक सफाई किया और दर्जनों फलदार आम, जामुन के पौधों लागए।

 

इसके पूर्व प्रभातफेरी निकाल लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। हिमांशु सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि पूरे देश भर में 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाडा मनाया जा रहा है।

 

जिसमे अपने आस पास गली मोहल्ले को साफ सुथरा करना है और हम सभी को इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेना है, पर हम लोग इस कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे है।

 

जिससे महज यह केवल सरकारी कार्यक्रम बन कर रह गया हैं। सफाई करने से रोग उत्पन्न नहीं होता है,

 

इस कार्यक्रम में डॉ संजय कुमार, उमा शंकर सिंह, विद्या शंकर सिह, वासु गुप्ता, शिव कुमार साह, आशीष सिंह, अंबिका सिंह, मिथलेश सिंह, हिमांशु सिंह, रंजन कुमार, महेश चंद्रा, योगेंन्दर सिंह, मनोज सिंह, पिंटू गोस्वामी सहित कई लोग शामिल थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment