Bakwas News

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की किया गया समीक्षात्मक बैठक

अरवल। मयंक वरवड़े (भा.प्र.से.) मतदाता सूची प्रेक्षक-सह आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 24 कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 24 के अंतर्गत अरवल जिला में पुरूष 11215, महिला 11728, अन्य 01, कुल 22944 मतदाताओं का नाम जोड़ा गया। जिसमे 7535 युवा मतदाता है। 5985 मृत एवं विस्थापित मतदाता का नाम हटाया गया।   साथ ही 9223 मतदाताओं की विवरणी को शुद्ध किया गया। अरवल जिले के मतदाता सूची का लिंगानुपात 918 से बढ़कर 925 हो गया है। इसी प्रकार निर्वाचन जनसंख्या अनुपात 0.58 से बढ़कर 0.60 हो गया है। युवा मतदाता की संख्या प्रारूप प्रकाशन के समय 1036 थी, जो बढ़कर 8424 हो गया है। इस पुनरीक्षण में अबतक 29080 मतदाताओं का वोटर आईडी कार्ड बनने के लिए भेजा गया है।   जिसमें से 17369 बनकर वापस आ गया है, जो पोस्ट ऑफिस के माध्यम से वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में मतदाता सूची को शुद्ध करने की प्रक्रिया लगातार की जा रही है। पीएसइ एवं डीएसइ के 30660 मतदाताओं का बीएलओ के द्वारा सत्यापन कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।   बैठक में जिला पदाधिकारी अरवल, पुलिस अधीक्षक, आयुक्त के सचिव, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गया, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के साथ राजनीतिक दल के प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित थे।

बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने को लेकर विचार विमर्श

करपी,अरवल।  प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी ने किया। बैठक में 24 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती समारोह मनाने पर विचार विमर्श किया गया ।     बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भोला पटेल जी ने कहा कि 24 जनवरी को जननायक की जयंती समारोह पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में अरवल जिला से हजारों लोग मिलर हाई स्कूल मैदान पटना में पहुंचेंगे। जननायक कर्पूरी ठाकुर सरल और सरस हृदय के राजनेता थे।सामाजिक रूप से पिछड़े किंतु सेवा भाव के महान लक्ष्य को चरितार्थ करती नई जाति में जन्म लेने वाले जननायक ने सभी लोगों के कल्याण के लिए कार्य किया ।सदा गरीबों के अधिकार के लिए लड़ते रहे।   बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री कुशवाहा चंदन ने कहा कि उनका जीवन लोगों के लिए आदर्श है। अपने कार्यकाल में उन्होंने मैट्रिक तक की शिक्षा निशुल्क दिया था और अंग्रेजी के अनिवार्यता को समाप्त किया था ।   इस बैठक में माधव शरण कुशवाहा, सत्येंद्र प्रसाद शर्मा, सोनू खत्री ,सविता शर्मा ,रिंकू विश्वकर्मा, गुड्डू चंद्रवंशी, भरत यादव ,वीरेंद्र चंद्रवंशी समेत कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

कमजोर शिक्षण कौशल वाले विद्यार्थियों की दक्ष कक्षाएं संचालित

करपी,अरवल। करपी एवं वंशी प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के कमजोर शिक्षण कौशल वाले विद्यार्थियों की दक्ष कक्षाएं शनिवार को संचालित रही।वहीं बेहतर शिक्षण कौशल वाले तकरीबन 85 से 90 प्रतिशत बच्चों को ठंड के कारण 13 जनवरी से 16 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है।जिला समाहर्ता सह जिलाधिकारी द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में शिक्षको को विद्यालय में उपस्थित होकर मिशन दक्ष कक्षा को संचालित करने का आदेश दिया गया है,वहीं शेष बच्चो को छुट्टी दी गई है।संध्या साढ़े तीन बजे से सवा चार बजे तक मिशन दक्ष के शेड्यूल को यथावत रखा गया है।   वहीं विद्यालय में अपर सचिव के भय से शैक्षणिक कार्य बंद होने पर भी पूरे दिन शिक्षको को विद्यालय कमरे में ही दुबके देखा गया।पूर्व के वर्षो की तरह कोई भी शिक्षक विद्यालय कैंपस में धूप सेकते नजर नहीं आए।वंशी प्रखंड में तालिमी मरकज के शिक्षा सेवक मो सुल्तान मंसूरी के द्वारा कई विद्यालयों का अनुश्रवण किया गया।इधर कई विद्यालयों में मिशन दक्ष कक्षा संचालित करने के लिए बच्चो को बुलाने के लिए शिक्षको को छात्रों के घर घर जाना पड़ा।शनिवार को दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

युवा अपनी शक्ति पहचाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें – सविता शर्मा

करपी,अरवल। सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के सोनभद्र गांव में नेहरू युवा केंद्र के द्वारा सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सविता शर्मा ,मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, समाज सेवी रंजीत महाप्रभु, ऋतुराज पासवान, युवा स्वयंसेवक नीरज कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री सविता शर्मा ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद की बताई बातों को जीवन में अनुसरण करने का अनुरोध किया।   इन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श थे। इन्होंने नौजवानों की शक्ति को ललकारते हुए कहा कि आप अपनी शक्ति पहचाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें ।राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है जब भारत के नौजवान अपनी जिम्मेवारी समझे एवं राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने की दिशा में कार्य करें। इस अवसर पर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। युवा स्वंसेवक सचिन दिवाकर समेत कई लोगों ने अपनी बातें रखीं।

थाना अधयक्ष ने अपने कार्यो के प्रति गंभीरता से निर्वहन की शपथ ली , बच्चों व वयस्कों कि गुमशुदगी एंव अपहरण से संबधित मामले में गंभीरता को लेकर दिलाई गई शपथ

अरवल। अरवल एसपी मोहम्द कासिम के निर्देश पर सदर प्रखंड क्षेत्र स्थित रामपुर चौरम थाना परिसर में रामपुर चौरम थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मी को शपथ ग्रहण दिलाई । पदाधिकारियों को बच्चे व व्यस्को के गुमशुदगी व अपहरण के मामलो को गंभीरता से लेते हुए उनकी बरामदगी व केस को मुकाम तक पहुंचाने की शपथ दिलाई।

जिले में पछुआ हवा, कोहरा और भीषण ठंड जारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

अरवल । जिले में पछुआ हवा, कोहरे और भीषण ठंड पिछले 10 दिनों से जारी है। शीतलहर के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। हालत यह है कि लोग अपने घरों से निकलना नहीं चाहते हैं। ठंड अब दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों की जिंदगी पर कहर बरपाने लगी है। दैनिक मजदूर काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं।   लेकिन अत्यधिक ठंड होने के कारण लोग अपने घरों में काम नहीं करा रहे हैं। जिससे मजदूरों को काम नही मिल रहा है इसके चलते मजदूरों के घरों के चूल्हे की लौ मद्धिम पड़ने लगी है। मजदूर रोजाना काम की उम्मीद में चौक चौराहों पर ठंड में ठिठुर कर काम का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन काम नहीं मिल रहा है। यही हाल रिक्शा ठेला चालकों का है। सड़क के किनारे सब्जी की दुकान लगाने वाले हो या खोमचा वाले। सब की जिंदगी पर यह ठंड भारी पड़ रही है।

द डिवाइन पब्लिक स्कूल के नन्हे वैज्ञानिकों ने अपने प्रतिभा से किया सबको हैरान

द डिवाइन पब्लिक स्कूल बिक्रमगंज के प्रांगण में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से सबको हैरत में डाल दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन अधीनस्थ न्यायाधीश, बिक्रमगंज संजय सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित करके तथा गुब्बारे उड़ाकर किया।   इस अवसर पर उनके साथ द डीपीएस के सह निदेशक अखिलेश कुमार, आईआईटीएन अमितेश्वर आनंद एवं रिबेल स्पोकन इंग्लिश के संचालक आलोक कुमार ने मंच साझा किया। अपने संबोधन में संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों के कौशल की खूब सराहना की। उन्होंने विज्ञान की महत्ता बताते हुए विद्यालय प्रबंधन को साधुवाद दिया। कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बालकों के अंदर वैज्ञानिक चिंतन को बढ़ावा देने का अवसर प्राप्त हो रहा है। विद्यालय के एक नन्हें विद्यार्थी ने गीता पाठ किया। उसे सुनकर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस विद्यालय में मैं विज्ञान और कला के साथ-साथ आध्यात्म का भी संगम देख रहा हूँ।   वैसे तो सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट बनाया फिर भी कुछ प्रोजेक्ट को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।नर्मदा हाउस के छात्र शुभांशु, पवन, रवि प्रकाश, सोनू मिश्र इत्यादि के द्वारा राम मंदिर का डिज़ाइन तैयार किया गया था। इस प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। टीम गंगा के प्रोजेक्ट “जीएसएलवी-3” को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस प्रोजेक्ट को सिंघवी श्री, दिव्यांका, आरजू, अनन्या, सिमरन और कुमार दुष्यंत की टीम ने तैयार किया। यमुना हाउस के प्रोजेक्ट को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस हाउस के प्रोजेक्ट “चंद्रयान-3,विक्रम लैंडर, प्रज्ञान ग्रोवर” को आयुष, ईशु, तस्लीम, सोनू और शोएब के ग्रुप ने तैयार किया। इनके अलावा विज्ञान और कला से संबंधित कुछ अन्य परियोजनाओं को भी सराहा गया।सानिया खान, राजश्री, ज़ोया फिरदौस और अंकिता कुमारी द्वारा बनाये गए शेरशाह के मकबरे को दर्शकों ने खूब सराहा। सरस्वती हाउस के कृष, विवेक और गौरव द्वारा प्रदर्शित चंद्रयान को भी खूब वाहवाही मिली। 3 डी प्रोग्राम प्रोजेक्ट जो कि चंदन, आदर्श, अंश और अंकित के ग्रुप ने तैयार किया। उसने भी दर्शकों का ध्यान आकृष्ट किया। भावना, अभया, सिन्नु और शाम्बवी के साइंस हैक प्रोजेक्ट को भी सराहा गया।आराध्या, पदक और अनु द्वारा निर्मित होम डेकोरेशन स्टेम को भी खूब वाहवाही मिली। एक अनाथ बालक पंकज केशरी ने विद्यालय के सह निदेशक अखिलेश कुमार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए अपने मनोभाव को लेखनी बद्ध किया, उसे पढ़कर अभिभावक भावुक हो गए।   विद्यालय के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने बताया कि व्यवस्थित ज्ञान को विज्ञान कहते हैं। जिस समय से विद्यालय की नींव रखी गई है, उसी समय से शिक्षा का बेहतरीन संचार और व्यावहारिक परीक्षण का सामंजस्य और अन्य कलाओं का ध्यान रखा गया है, ताकि बच्चे जिस क्षेत्र में अपनी कला की चमक बिखेरना चाहें जा सकते हैं।   छात्रों के अंदर वैज्ञानिक चिंतन को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार का आयोजन किया जाता है। आशा है आज के कार्यक्रम से छात्र लाभान्वित होंगे। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा फ़ूड स्टॉल भी लगाया गया था। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा।

राम भक्तों ने बांटा अक्षत और भगवान श्री राम का फोटो

 काराकाट प्रखंड क्षेत्र में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में बांटे जा रहे अक्षत और भगवान श्री राम के फोटो कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सकला एवं सोनवर्षा पंचायत के पांडेयडीह व मोथा पंचायत के संसार डिहरी में राम भक्तों ने अयोध्या से आये अक्षत और भगवान श्री राम के फोटो का वितरण घर-घर जाकर किया। साथ हीं सभी लोगों से 22 जनवरी को अपने अपने घरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने और अपने आसपास के मंदिरों को हीं राम मंदिर मानकर सजाने की अपील की।   रामभक्तों ने बताया कि सकला में 11 हजार दीप जलाएं जाएंगे। इसके लिए लोगों के बीच दीप का भी वितरण किया जा रहा है। श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से लोगों में अपार हर्ष है, लोग उस शुभ दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोग उस दिन अपने अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री राम की अराधना करेंगे। दोनो पंचायत में मौके पर कन्हैया कुमार सिंह, रामाशंकर सिंह,अजय कुमार चौधरी, कमल कान्त सिंह, स्यामन्नदान चौधरी, अरुण कुमार मिश्रा, रंजित तिवारी, राम प्रसाद सिंह, श्रीकान्त गिरी, सौरभ नंदन, रजनीश साह, ओम कुमार, सागर कुमार, अंकित कुमार, रितेश कुमार, श्री राम कुमार, जयनाथ साह, शिव कुमार, दिव्य कुमार, मुन्ना पांडेय, रजनी कान्त पाण्डेय सहित सैकड़ो राम भक्त भाग लिए।

अयोध्या से आए अक्षत पहुंचाने में जूटे भाजपा कार्यकर्ता,, घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य

अरवल। अयोध्या से आए अक्षत एवं निमंत्रण को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंचाया रहा है एवं श्री राम मंदिर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचने के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है। भाजपा नेता एवं पूर्व कलेर प्रखड प्रमुख संजय शर्मा के नेतृत्व में प्रखंड के जयपुर, पहलेजा गांव और मेहंदिया बाजार में सैकड़ों लोगों से मिलकर अक्षत वितरण का कार्य किया गया। इस दौरान लोगों को 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण भी दिया गया।   भाजपा नेता संजय शर्मा ने बताया कि यह अक्षत हिन्दू समुदाय के सभी घरों में पहुंचाया जा रहा है। लोगों के बीच इस अक्षत वितरण को काफी पवित्रता के साथ स्वीकार किया जा रहा है। जिस घर में अक्षत वितरण किया जा रहा है वे सभी अपने-अपने घरों के पवित्र जगह पर अक्षत रखने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर इनके अलावा प्रखंड के भाजपा अध्यक्ष गौरव कुमार, कुंदन पाठक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

बिजली चोरी के मामले में 10 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज, उपभोक्ताओं में मचा हड़कंप

अरवल। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन ने वंशी और करपी प्रखंड के अलग-अलग जगह पर विद्युत चोरी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। इसके तहत 10 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। जिनपर संबंधित थानों में प्राथमिकी कराते हुए जुर्माना लगाया गया है। इनमें करपी प्रखंड के खड़ासीन एवं चैनपुर गांव में पांच-पांच लोग शामिल हैं।   बिजली विभाग की इस कार्रवाई से गलत तरीके से उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब नियमित तौर पर अभियान चलाकर बिजली की चोरी रोकने की दिशा में कार्य किया जाएगा।