Bakwas News

किंजल प्लस टू उच्च विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण

किंजर (अरवल)।  किंजर स्थित राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति का अनावरण कुर्था विधानसभा क्षेत्र की विधायक बागी कुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर किंजर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि डॉक्टर कमलेश कुमार पूर्व शिक्षक रामेश्वर प्रसाद ओझा हिमालय आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक सोनू कुमार संजय कुमार यादव वीरेंद्र कुमार मंडल विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार राजद नेता सत्यानंद दिवाकर जदयू नेता राजेंद्र प्रसाद आदि बड़ी संख्या में राजद जद यू कार्यकर्ता मौजूद थे।   कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक राम प्रवेश सिंह यादव ने की, इस अवसर पर स्थानीय विधायक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता के जीवनी से हम सभी भारतीयों को सीख लेनी चाहिए। किंजर उच्च विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रपिता की आदम कद प्रतिमा स्थापित होने से यहां शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षक शिक्षकों को राष्ट्रपिता से प्रेरणा मिलती रहेगी।

अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा को जिले के मंदिरों में पुजा अर्चना किया गया

अरवल। अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मधुश्रवां शिव मंदिर ,मोथा ,कोयल भुपत ठाकुरबाडी समेत अनेकों मंदिरों में पुजा अर्चना किया गया| जिले में जहां लोगों हाथों में भगवा ध्वज ले जय श्री राम जय हनुमान के नारे लगाते दिखे । लोगों में जहां राम लला के विराजमान होने की खुशी थी तो इसी दिन मसुदा देवी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह भी देखा गया। वही जिले के ऐतिहासिक मधुश्रवां शिव मंदिर को भगजोगनी लाईट से आकर्षण ढंग से सजाया गया था|   मंदिर परिसर में श्रृंगार कर पुजा अर्चना किया गया | इधर प्राचीन मंदिर कोयल भुपत के ठाकुरबाडी को आर्कषक ढंग से सजाया गया था वही पुजारी संतोष जी के द्वाराा वैदिक मंत्रों उच्चारण विधि से पुजा अर्चना किया गया| वही ठाकुरबाडी के वयवस्थापक शिव विनोद शर्माााा उर्फ  शिव जी शर्मा के द्वारा  भव्य भण्डारा का आयोजन कर सैकड़ों लोगों को खाना खिलया गया|इस मौके पर पूर्व मुखिया अजय कुमार, अमरेन्द्र कुमार जितेंद्र कुमार योगेन्द्र शर्मा, रविशंकर कुमार, रजनीश कुमार , विपिन बिहारी सिंह, मंदिर के पुजारी टुनटुन पाठक, अविनाश कुमार के अलावे सैकड़ों के संख्या में लोग मौजूद थे|जिले में शंति वयवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी सक्रिय दिखी |

अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मधुश्रवां शिव मंदिर में पुजा अर्चना किया गया

कलेर,अरवल। अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को अरवल जिले के ऐतिहासिक मधुश्रवां शिव मंदिर, मोथा, कोयल भुपत ठाकुरबाडी समेत अनेकों मंदिरों को भव्य तरीके से सजा कर पुजा अर्चना किया गया |‌ मालुम हो कि जिले के ऐतिहासिक मधुश्रावां धाम इतिहास के पन्नो पर अपना स्थान रखने वाला एक सुरम्य स्थल है। यहां के लोगों को गर्व है इस धरती पर गर्व है। धार्मिक, ऐतिहासिक, राजनैतिक, सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्रों में भी इसकी अपनी पहचान है। मधुश्रवां के लोगों में चर्चा का विषय है। यहीं पर मधु नामक राक्षस का वध हुआ था। आज भी यहां तालाब में स्नान करने तथा बाबा भोले नाथ का दर्शन करने से लोभ, मोह, क्रोध आदि दुर्गुण नष्ट हो जाते हैं तथा दैविक शक्ति का समावेश होता है। पौराणिक एवं प्राचीन धर्म स्थल होने का प्रमाण धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। धार्मिक ग्रंथों एवं जनश्रुतियों के अनुसार कालांतार में ब्रहमपुत्र मृगुमुनी गंगा नदी के तट पर तपस्या में लीन थे। उनके साथ उनकी पत्छनी फूलोत्मा रहती थी। मुनी के स्नान करने जाने के दौरान उनकी पत्ध्छनी को एक राक्षस उठाकर आकाश मार्ग से भागने लगा। मृगुमुनी ने कुश का एक दिव्य वाण बना कर राक्षस पर छोड़ा और राक्षस घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। मुनी की पत्नी गर्भवती थी और उसने एक सुन्दर बालक को जन्म दिया जिसका नाम च्यवन रखा गया।     उसी वक्त इस पौराणिक स्थल का नामाकरण मधुश्रवा किया गया। यह भी बताया जाता है कि प्रसव काल के दौरान मुनी की पत्नी के शरीर से जो रक्तश्राव हुआ उससे वहां पर एक तालाब का निर्माण हुआ। मधुश्रवा स्थित इस तालाब के बारे में भी एक धार्मिक मान्यता है। जनश्रुतियों के अनुसार जिस स्त्री को संतान नहीं होता है वह अगर सच्चे मन से तालाब में स्नान कर भगवान शंकर की पूजा करती है तो उसकी सारी मन्नतें पूर्ण होती है। इतना ही नहीं उक्त तालाब में स्नान करने से कुष्ठ व चर्म रोग सहित अन्य बीमारियां भी दूर होती है। जनश्रुति के अनुसार मर्यादा पुरुषोतम श्री राम भगवान ने भी गया पिंडदान करने जाते समय पत्नी सीता के साथ यहां रुककर बाबा मधेश्वरनाथ की पूजा अर्चना की थी। यहां सावन माह में शिवभक्त पहुंचकर बाबा मधेश्वरनाथ पर जलाभिषेक करते है|

अयोध्या में राम को अधिष्ठापित होने पर सनातनियों ने मनाया दीपोत्सव

सदियों पूर्व के कठिन तपस्या के पश्चात सोमवार को श्री अयोध्या जी में आराध्य देव प्रभु श्री रामचंद्र जी की प्रतिमा अधिष्ठापित की गई। इस पावन अवसर के उपलक्ष में सनातनियों ने देवालय सहित घरों को दीपमाला से सजाया। मनोरम दृश्य देख लगा कि आज दीपावली का त्यौहार है। कई जगहों पर प्रसाद वितरण सहित संकीर्तन का भी आयोजन किया गया। शहर के डुमरा रोड स्थित काली मंदिर के प्रांगण में भाजपा के युवा नेता रितेश राज के नेतृत्व में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से प्रसारित कराया गया। सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक के प्रसारण का गवाह बने। लोगों में सुबह से ही उत्साह देखा गया। मंदिरों को साफ सफाई करने के बाद रंग-बिरंगे लाइट लगाए गए और संध्या समय में दीप प्रज्वलित किए गए। पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने कहा कि हम सनातनियों के लिए आज गौरव का दिन है। इच्छा शक्ति के अभाव में पूर्व की सरकारें इस ऐतिहासिक कार्य को करने में विफल रही जिसके कारण हमारे आराध्य देव को कठिन तपस्या से गुजरना पड़ा।   वही अवध मेडिकेयर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रवि रंजन एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रूपम के द्वारा क्लीनिक के समीप इस शुभ अवसर पर प्रसाद वितरण कराया गया। शहर के डीएसपी कार्यालय के समीप शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर, अस्कामिनी मंदिर, नटवार रोड स्थित महावीर मंदिर एवं धनगाई काली मंदिर सहित सभी मंदिरों में दीपोत्सव किया गया। वही सासाराम रोड बिक्रमगंज स्थित महावीर मंदिर में अखंड संकीर्तन का आयोजन कराया गया।

प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ संपन्न

बिक्रमगंज नगर परिषद के वार्ड 20 अंतर्गत धारुपुर में 6 दिवसीय श्रीश्री 1008 श्री लक्ष्मी महायज्ञ प्राण प्रतिष्ठा के साथ सोमवार को संपन्न हो गया। जिसका समापन श्री जीयर स्वामी महाराज के शिष्य श्री प्रेमानंद महाराज के सानिध्य में भगवान हनुमान जी का प्राण प्रतिष्ठा के विधि-विधान पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर स्थानीय शहर से लेकर दूर-दराज से आएं हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी थी। दूसरी तरफ महायज्ञ आयोजन के समापन को लेकर धारूपुर के लोग दिन-रात एक कर श्रद्धालुओं के सेवा में समर्पित दिखें। अंतिम दिन भाजपा प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ महामंत्री डॉ० मनीष रंजन ने महायज्ञ पूजा सदस्यों के साथ भगवान श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज के प्राण प्रतिष्ठा पूजन के बाद भक्तिमय जयकारे के साथ हजारों भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया।   वहीं गांव स्थित हनुमान जी का प्राण प्रतिष्ठा मूर्ति स्थापित होते ही क्या बच्चें, बूढ़े, युवा सहित महिला और पुरुष सभी उत्साहित थे। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह,नगर सभापति मनोरंजन सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, सरोज सिंह, सरसठ सिंह, बब सिंह, मुन्ना सिंह, विजय बहादुर सिंह, मनोज सिंह, चुननु सिंह, गुड्डू सिंह, दीपू सिंह, चीकू सिंह, बद्रीनाथ सिंह, राधेश्याम सिंह, रघुवंश सिंह, त्रिभुवन सिंह सहित हजारों भक्त उपस्थित थें।

सेवानिवृत्त सूबेदार विनोद कुमार ने यूजीसी में सफलता प्राप्त की

यह कहावत सत्य है कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती। नौकरी में रहते या नौकरी से सेवा निवृत होने के बाद भी दिल में कुछ कर दिखाने की जज्बा हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। इस कहावत को चरितार्थ करते हुए भारतीय सेना के जवान विनोद कुमार ने 28 साल सेना में नौकरी करने के बाद, एक प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर लोगों को अचंभित कर दिया है। सेना में सूबेदार पद पर रहकर देश की सेवा करने के बाद सेवानिवृत हुए सूबेदार विनोद कुमार ने यूजीसी व जीसेट की परीक्षा में सफलता प्राप्त किया।   बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के एक छोटा सा गांव घोसियां कला में जन्मे, विनोद कुमार ने 1995 में भारतीय सेना से जुड़कर देश की सेवा करते रहे। ऑफिस में कामकाज को निपटने के बाद वह पढ़ाई से जुड़े रहे। हाल ही में यूजीसी नेट व जीसेट की परीक्षा में सम्मिलित होकर सफलता प्राप्त किया है। सूबेदार विनोद कुमार ने संपर्क करने पर बताया कि 28 साल भारतीय सेना में नौकरी करने के बाद सेवानिवृत हुआ। लेकिन नौकरी में रहते ही हमने अपनी पढ़ाई जारी रखी। सेवा निवृत्ति के बाद 46वें वर्ष की उम्र में हमने यूजीसी नेट व 17 वीं जीसेट की परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है। इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता, सेना के जवानों व ग्रामवासियों को दे रहे है।

अवैध शराब के विरुद्ध बारानाथु दलित समाज टोला मे थानाध्यक्ष के द्वारा चलाया गया जागरूक अभियान

अरवल । अवैध शराब के विरुद्ध रामपुर चौरम थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के बारानाथु एवं दलित समाज टोला में जागरूकता अभियान चलाया | इस मौके पर रामपुर चौरम थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि शराब पीना या बेचना सख्त मना है। यदि कोई ऐसा करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध मद्य निषेध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।इसलिए बेहतर होगा कि अपने मान-सम्मान व बेहतर स्वास्थ्य एवं बच्चोंं के भविष्य के मद्देनजर शराब का सेवन न करें। उसके बावजूद कोई सेवन करते या बेचते पाये जाते हैं तो वैसे लोगों के विरुद्ध पुलिस समुचित कार्रवाई करने से बाज नहीं आएगी।

पटना में जननायक कर्पूरी जन्मशताब्दी समारोह ऐतिहासिक होगा:-सत्यदेव कुशवाहा

कुर्था,अरवल। जनता दल यूनाइटेड की ओर से 24 जनवरी को वेटनरी कॉलेज मैदान पटना में प्रस्तावित जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह को लेकर कुर्था डाक बंगला परिसर में जदयू जिला अध्यक्ष रामकिशोर वर्मा जिला संगठन प्रभारी बृजेश चौधरी जिला संगठन प्रभारी बिना चंद्रवंशी जिला महासचिव सह बीस सूत्री सदस्य चांद मलिक प्रदेश सचिव सत्येंद्र कुशवाहा कुर्था प्रखंड अध्यक्ष डॉ मोहन बंशी प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर सिंह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा राजनाथ महतो जदयू नेता गिरजेश सिंह सहित प्रखंड एवं पंचायत पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई।   बैठक में आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत रूप से सघन चर्चा हुई संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये गए। कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह में अधिक से अधिक संख्या में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। बैठक को संबोधित करते हुए कुर्था विधानसभा के पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए हमें पूरे तन-मन से जुटना है। हमें मिलकर ऐसा प्रयास करना है कि इस कार्यक्रम की सफलता इतिहास के पन्नों में अंकित हो जाए। जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह में हम मिलकर भाजपा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेंगे।

अरवल जिला परिषद प्रतिनिधि सुधीर शर्मा ने तीन हजार लोगों के बीच बांटे कंबल, लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए दिया धन्यवाद

कुर्था,अरवल। कुर्था प्रखंड स्थित ढोन्ढ़रा सामुदायिक भवन के मैदान में अरवल जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सह समाजसेवी सुधीर शर्मा,जिला परिषद सदस्य रंजन यादव एवं महेश यादव ने शुक्रवार को गरीब, असहाय,वृद्धजन,बुजुर्ग महिला एवं दिब्यांग के बीच तीन हजार कंबल का वितरण किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाजसेवी सुधीर शर्मा ने गरीबों असहायों के बीच कंबल वितरण करते हुए कहा गरीबों की सेवा ही एक सच्ची सेवा है।   गरीबों के दुख सुख में शामिल होकर मुझे काफी संतोष की अनुभूति होती है।क्योंकि साधन संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गर्म कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं लेकिन गरीब तबके के लिए एक अदद कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है इसलिए हमलोग ऐसे काम करते हैं।   उन्होंने कहा कि सक्षम व्यक्तियों को आगे आकर समाज के जरुरतमंदों के लिए कुछ न कुछ अवश्य करने चाहिए। कड़ाके की ठंड में लोगों को तन ढकने के लिए कम्बल की आवश्यकता होती है जिसे ध्यान में रखते हुए उपरोक्त कार्यक्रम किया गया है।   वहीं इस मौके पर जिला परिषद सदस्य रंजन यादव एवं महेश यादव ने संयुक्त रूप ने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे।मानव जीवन यही सबसे बड़ा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा करते हैं वे इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं।   उन्होंने कहा कि जीवन का सच्चा अर्थ गरीब व जरूरतमंद को मदद करना है। समाज में आपसी भाईचारा के लिये समाज के अग्रणी व प्रतिष्ठित लोगों को सदैव आगे रहना चाहिये। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता विनय कुमार दरोगा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

नवनिर्मित देवी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

कलेर,अरवल। प्रखंड क्षेत्र के मसूदा गांव में नवनिर्मित देवी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।इसके साथ ही पांच दिवसीय यज्ञ शुरू हो गया। सिर पर कलश रखकर जल भरने के लिए महिलाएं पूरे गांव का भ्रमण करते हुए मधुश्रवांधाम तालाब घाट पहुंचे जहां पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरी कर वापस यज्ञ स्थल पहुंचे।   यज्ञ को लेकर मसूदा गांव सहित आसपास के इलाके में भक्ति रस की अविरल धारा प्रवाहित हो रही है। कलश यात्रा के दौरान पीले परिधान में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालुओं में काफी उत्साह और श्रद्धा भक्ति का माहौल देखने को मिला।   गाजा-बाजा एवं घोड़ा के साथ निकली जल भरी शोभा यात्रा को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। पांच दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ के पहले दिन जल भरी के साथ कलश शोभा यात्रा के बाद वैदिक मंत्रोचार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ।   इस दौरान यज्ञ भगवान के गगन भेदी नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। यज्ञ आयोजन समिति के मुताबिक इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने के लिए वैदिक पंडितों के साथ महात्माओं का आगमन हुआ है। अयोध्या में हो रहे श्री रामलला के मूर्ति स्थापना के दिन ही 22 जनवरी को मंदिर में मूर्ति स्थापित की जाएगी।   तत्पश्चात विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण भी श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। प्रवचन सुनने के लिए आसपास के गांव से लोग मसूदा गांव पहुंच रहे हैं।