कुर्था,अरवल। जनता दल यूनाइटेड की ओर से 24 जनवरी को वेटनरी कॉलेज मैदान पटना में प्रस्तावित जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह को लेकर कुर्था डाक बंगला परिसर में जदयू जिला अध्यक्ष रामकिशोर वर्मा जिला संगठन प्रभारी बृजेश चौधरी जिला संगठन प्रभारी बिना चंद्रवंशी जिला महासचिव सह बीस सूत्री सदस्य चांद मलिक प्रदेश सचिव सत्येंद्र कुशवाहा कुर्था प्रखंड अध्यक्ष डॉ मोहन बंशी प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर सिंह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा राजनाथ महतो जदयू नेता गिरजेश सिंह सहित प्रखंड एवं पंचायत पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत रूप से सघन चर्चा हुई संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये गए। कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह में अधिक से अधिक संख्या में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। बैठक को संबोधित करते हुए कुर्था विधानसभा के पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए हमें पूरे तन-मन से जुटना है। हमें मिलकर ऐसा प्रयास करना है कि इस कार्यक्रम की सफलता इतिहास के पन्नों में अंकित हो जाए। जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह में हम मिलकर भाजपा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेंगे।