Bakwas News

कानून व्यवस्था कायम रखना मेरा कर्तव्य-एसपी

अरवल । विद्यासागर अरवल एसपी का कमान संभाल लिए है। एसपी कार्यालय में मो कासीम ने उन्हें पदभार सौपा। इस अवसर पर वर्तमान एसपी ने कहा कि जिला में क़ानून व्यवस्था बरकरार रखना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना मेरा काम है ताकि अरवल जिले कि जनता निर्भीक होकर कार्य करें पुलिस पब्लिक संबंध को बरकरार रखना है।   उन्होंने कहा कि पूर्व में अरवल रह चुके है। वर्ष 5-6 में कुर्था में पोस्टिंग था। मै अपने निचे रहने वाले लोगो का पूरा ख्याल रखते है। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वाले पर शख्त हो जाते है। पब्लिक के साथ हमेशा फ्रेंडली रहे है।

आरोपी को शहर तेलपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

करपी,अरवल। नाबालिक को लेकर भागने के आरोपी को शहर तेलपा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर तेलपा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नाबालिक लड़की को लेकर भागने वाला आरोपी शहर तेलपा में घूम रहा है।   सूचना मिलते ही पुलिस ने देवकुंड थाना क्षेत्र के बंधवा गांव निवासी अजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ एक वर्ष पूर्व शहर तेलपाओपी में नाबालिक लड़की को अपहरण कर लेकर भागने की प्राथमिक दर्ज करवाई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहा था ।इसी बीच शहरतेलपा से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।

समिति चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत बच्चों के बीच किया गया पाठय सामग्री का वितरण

कलेर,अरवल । प्रखंड क्षेत्र के टेरी गांव में सामाजिक न्याय संघर्ष समिति कलेर के द्वारा चलाए जा रहे समिति चला गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के उपसंयोजक वशिष्ठ पासवान एवं संचालन शिक्षक संजय कुमार द्वारा किया गया।   इस अवसर पर वहां उपस्थित दर्जनों बच्चों के बीच समिति के संयोजक संजीव कुमार सिन्हा द्वारा पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की निरक्षरता कलंक है,आप सब अपने बच्चों को उचित शिक्षा देने में कोई कंजूसी ना करें। बच्चा पढेगा तभी देश आगे बढ़ेगा। गरीबी से उबरने का बस एक ही रास्ता है बच्चों की पढ़ाई लिखाई अच्छी ढंग से कराया जाए। वही सामाजिक स्तर पर शोषितों दलितों एवं पिछड़ों पर होने वाले अत्याचार के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।   हम सभी को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को अपना कर आगे बढ़ना है। समिति प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में घूम-घूम कर लोगों के समस्याओं से अवगत हो रही है। इसके समाधान के लिए आप सबों के सहयोग से समिति द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा।   कार्यक्रम में जय नाथ यादव, मंटू पटेल, सुदर्शन यादव, शिवदयाल राम, वीरेंद्र सिंह, सूरज दयाल सिंह, मुन्ना राम, लड्डन खान, दयाल सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

सात महीने से लंबित वेतन के कारण अतिथि शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट

अरवल । उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत अतिथि शिक्षकों का वेतन विगत सात माह से लंबित है जिसके कारण अतिथि शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। अतिथि शिक्षक जब जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क करने पर बताया जाता है कि अभी अलॉटमेंट नहीं आया है।   जब सात महीना का वेतन किसी को नहीं मिले तो शिक्षक के आर्थिक स्थिति कैसी होगी आसानी से समझा जा सकता है। अतिथि शिक्षक के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सुमन ने बताया कि जनवरी 2023, फरवरी 2023 वित्तीय वर्ष (2022-23) वर्तमान वित्तीय वर्ष में सितंबर 2023 से आज तक भुगतान लंबित है।   अतिथि शिक्षकों ने महासंघ से गुहार लगाया है कि वेतन भुगतान अविलंब किया जाए ताकि अतिथि शिक्षकों का आर्थिक संकट दूर हो सके। इस पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अरवल जिला के अतिथि शिक्षकों को सात माह का वेतन नहीं मिलने से अतिथि शिक्षकों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जब शिक्षकों को समय पर बेतन नहीं मिलेगा तब अपने कर्तव्य का सही ढंग से निर्वहन कैसे कर पाएंगे।   उन्होंने आगे कहा कि अविलंब जिला शिक्षा पदाधिकारी वेतन यथाशीघ्र भुगतान करें जिससे शिक्षकों का जीवन यापन सही ढंग से हो सके। दुर्भाग्य की बात तो यह है अतिथि शिक्षक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं प्रतिदिन कार्य दिवस के हिसाब से उन्हें पैसा मिलता है और वह भी अगर समय से नहीं मिले तो उनका घर चलना भी बहुत मुश्किल हो जाएगा।

रेडक्रॉस सोसाइटी ने गरीब और जरूरतमंदो को कम्बल वितरण किया

अरवल। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने ग्राम पंचायत फखरपुर के ग्राम मकबुलपुर राजा में गरीब असहाय के बीच सैकड़ों कम्बल का बितरण किया गया. रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य प्रतिनिधि डॉ धनंजय शर्मा ने बिहार प्रदेश रेड क्रॉस से प्राप्त कम्बल को वितरण किया।   जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा कि अध्यक्षता में कंबल वितरण किया गया। जिसमे जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष राहुल कुमार, सचिव अरुण कुमार मुख्य रूप से उपस्थिति थे. लाभार्थियों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रतिनिधि डॉ धनंजय शर्मा ने कहा कि इस भीषण ठंड के मौसम में हमने राज्य से कम्बल लाने का काम किया. ताकि अरवल के गरीब असहाय को ठंढक से निजात मिल सके।

रविंद्र बने मंडल मंत्री तो संजय बने मंडल महामंत्री

कुर्था,अरवल। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने पार्टी का विस्तार करते हुए मंडल मंत्री के रूप में कुर्था निवासी रविन्द्र प्रसाद को मंडल मंत्री एवं दरहेटा गांव निवासी संजय कुमार को मंडल महामंत्री के रूप में मनोनीत किया है।   मनोनीत किये जाने पर भाजपा जिला महामंत्री रामाशीष दास, भाजपा नेता खालिक अंसारी, लाला शर्मा, मेराज अहमद, राहुल वत्स, शैलेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह ने हर्ष ब्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी तथा उन्होंने कहा कि इनके आने से मंडल में भाजपा की स्थिति और मजबूत होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म शताब्दी पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी समारोह शहर के एसबीडी पब्लिक स्कूल आरा रोड़, धावां मोड़ पर मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने स्व. ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की।   समारोह में चंद्रप्रकाश सिंह, श्रीभगवान सिंह, हरिचरण सिंह, विजय कुमार, संजय कुशवाहा, विकास कुमार, सक्षम कुमार, पप्पू कुमार, शिवमुनि सिंह, वैजनाथ शर्मा, बिनोद कुमार भारती, सुनील कुमार सिंह, अरूण कुमार, बृजबिहारी सिंह, गोल्डेन पासवान, रितेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

राजद के परिवारवादी शासन सोच से नीतीश कुमार लौटे अपने पुराने घर – डॉ० मनीष

बिहार  की राजनीति में 28 जनवरी एक बार पुनः ऐतिहासिक पन्नों में दर्ज हो गया है। जहां सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाने पद से इस्तीफा देते हुए महागठबंधन नाता तोड़ अपने पुराने घर एनडीए में वापसी कर पुनः 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनें। जो रविवार को उन्होंने अपना इस्तीफा बिहार राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को सौंपते राजद गठबंधन पार्टी को अलविदा कह दिया।   इस अवसर पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ० मनीष रंजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर उन्हें बधाई देते हुए बताया कि नीतीश कुमार बिहार के विकास पुरुष व सुशासन बाबू के रूप में जाने जाते है। जिन्हें जनता एक अच्छी छवि और ईमानदार मुख्यमंत्री के रुप में भी मानती है।   लेकिन लंबे समय से एनडीए से अलग हो उन्होंने जब महागठबंधन का दामन थाम बिहार में विकास की बयार बहाने की योजना बना ही रहें थें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के परिवारवादी शासन काल के बुने जाल में उन्हें फसाने की भनक मिलते ही उन्होंने अपनी राह बदल तत्काल महागठबंधन सरकार से इस्तीफा देते हुए अपने पुराने घर एनडीए परिवार के साथ डबल इंजन की सरकार के साथ बिहार में ऐतिहासिक विकास के लिए मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते हुए एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ कार्यभार को संभाला।   साथ ही बिहार के इतिहास में उनके द्वारा लिया गया यह निर्णय बिहार के जनहित विकास में काफी सराहनीय मना जा रहा है।

श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ के लिए दुर्गाडीह में किया गया भूमि पूजन ‌

महान मनिषी संत श्री त्रिडंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य लक्ष्मी प्रपन्न श्रीजीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में आगामी 3 मार्च से प्रखंड क्षेत्र के दुर्गाडीह अमाथु में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए शनिवार को यज्ञ स्थल का भूमि पूजन किया गया। श्री जीयर स्वामी के परम शिष्य प्रेमानंद महाराज ने वैदिक परंपरा के अंतर्गत भूमी पूजन कराया। पूजक के रूप में बैठे मंगलेश पांडे ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से भव्य यज्ञ का आयोजन होना सुनिश्चित किया गया है। वही मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया अंकित कुमार मिश्रा ने बताया कि आगामी 3 मार्च को भव्य जल यात्रा के साथ यज्ञ प्रारंभ होगा। 8 मार्च को शिव पार्वती विवाह उत्सव एवं भव्य भंडारा के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।   प्रेमानंद ने बताया कि यज्ञ स्थल पूजन के साथ यहां यज्ञ की तैयारी यज्ञ समिति द्वारा प्रारंभ कर दी जाएगी। स्वामी जी के निर्देशन पर यज्ञ के लिए यज्ञ मंडप, कथा वाचन स्टेज एवं संत जनों के लिए कुटिया आदि निर्माण कार्य प्रारंभिक किए जाएंगे। यज्ञ को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। भूमि पूजन के दौरान अमरेश्वर नाथ मिश्र, अनिल मिश्रा, उमेश मिश्रा, जयकुमार मिश्र, वीरेंद्र मिश्र, धर्मीधर मिश्रा, अजयकांत मिश्र, चंद्र विजय पासवान, हरिहर सेठ, शिवचंद्र मिश्र, सोनू दुबे एवं अजयब्रत पांडे सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस वीर कुंवर सिंह कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया

बिक्रमगंज शहर के वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिस राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय शिक्षक प्रतिनिधि डॉ० मनीष रंजन ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० सुरेंद्र कुमार सिंह ने तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रीय गान के साथ ध्वजारोहण किया। अवसर पर प्राचार्य ने सभा को संबोधन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर 75वां गणतंत्र दिवस पूरा देश मानते हुए वीर जवानों के बलिदान को याद कर रहा है। जहां शहीदों का जीवन संघर्ष हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। जिस गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू हुआ था।   दूसरी तरफ डॉ० मनीष रंजन ने बताया कि हम भारतीय को गर्व करना चाहिए कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। गणतंत्र का अर्थ है। जो देश में रहने वाले लोगों की सर्वोच्च शक्ति और केवल जनता को ही देश को सही दिशा में ले जाने के लिए अपने प्रतिनिधियों को राजनीतिक नेता के रूप में चुनने का अधिकार है। हमारे महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत में पूर्ण स्वराज के लिए 200 वर्षों से भी अधिक समय तक संघर्ष किया है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया, ताकि उनकी आने वाली पीढ़ियां किसी की गुलाम बनकर न रहे और स्वतंत्र रूप से अपने अधिकारों का निर्वहन कर सके। दूसरी तरफ डॉ० मनीष ने उस्थित सभी दर्जनों भारत के चौथे स्तंभ पत्रकारों को डायरी कलम भेट कर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर प्रोफेसर वीर बहादुर सिंह, उमा शंकर सिंह, बलवंत सिंह, ज्ञान प्रकाश सिन्हा, विजय सिंह, अनिल सिंह, अजीत सिंह, रमेश कुमार, दिनेश सिंह व अभय सिंह , सरोज सिंह, बब सिंह, मुन्ना सिंह, नरेंद्र सिंह, परवेज खाना, शशि कुमार, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, भाजपा नेता सुनील सिंह, अजीत सिंह, राजद नेता मुन्ना राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थें।