Bakwas News

मां के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बच्ची ने एसपी से लगाई गुहार

अरवल । पुलिस प्रशासन के मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान अपनी मां के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से गुहार लगाने एक लड़की पहुंच गई। इस दौरान एसपी से वह फरियाद करने लगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहंदिया थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी सलोनी कुमारी की मां रेणु देवी को ससुराल के परिजनों ने निर्मम तरीके पिटाई कर दी थी। रेणु देवी जान बचाने को लेकर अपने मायके खैरा पहुंची।   लेकिन गंभीर चोट होने के कारण उसकी मौत 5 फरवरी को हो गई। शादी के कुछ दिन बाद से हैं उनके पति चंचल शर्मा जो खिजरसराय थाना के श्याम नगर गांव के निवासी थे। लगातार परिजनों द्वारा उन्हें मारपीट किया जाने लगा। शादी के कुछ दिन के बाद उन्हें रेलवे के ग्रुप डी में नौकरी मिली तत्पश्चात उसे त्याग कर शिक्षक पद पर ज्वाइन किया। लेकिन तब से उनके रिश्ते में और खटास आने लगा और रेणु को ससुराल के परिजनों ने अपने जिंदगी से दूर हटाने की ठान लिया। कई बार इस परेशानी को दूर करने के लिए संबंधित थाने में भी मामला आया। पुलिस के समक्ष पूरे परिवार ने कसम खाकर उन्हें ससुराल में रखने की अर्जी भी दिया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।इस मार पीट के कारण रेणु की मौत मायके में हो गई। रेणु की इकलौती बेटी ने हत्यारे को सजा दिलाने के लिए दर-दर ठोकरे खाने को विवस हो गई है। लेकिन अभी भी उन्हें अरवल पुलिस से भरोसा नहीं उठा है। बेटी सलोनी एसपी के दरबार में अपने मां की हत्यारा की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है। उन्होंने एसपी विद्यासागर को कई वीडियो क्लिप और फोटोग्राफ्स ससुराल के परिजनों की कुरूरता बताने के लिए पेश भी किया है।   इस संबंध में एसपी ने सलोनी को आश्वासन दिया है कि आरोपी किसी भी कीमत में बक्सा नहीं जाएगा और उन्हें शीघ्र ही सलाखों के अंदर पहुंचा दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद सलोनी को अपनी मां के हत्यारों की गिरफ्तारी की आशा जगी है। देखना यह है की अरवल की पुलिस मेहंदिया थाने में दर्ज हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार करने और इकलौती बेटी को न्याय दिलाने में कितना मदद कर पाती है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मनाया अपनी मां की तीसरी पुण्यतिथि, हमारे जीवन की सबसे अनमोल रत्न होती हैं मां – सिद्धनाथ

व्यापार मंडल बिक्रमगंज के अध्यक्ष सह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सिद्धनाथ उर्फ जवाहर सिंह ने शुक्रवार 9 फरवरी को अपनी मां की तीसरी पुण्यतिथि मनाया। इस अवसर पर उन्होंने धारूपुर स्थित अपने पैतृक आवास पर मां के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।   जबकि मौके पर उपस्थित सैकड़ों लोगों ने भी उनके चैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। लोग दो मिनट का मौन रख, उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर लोगों के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया।   मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि रोहतास में शिक्षा का अलख जगाने वाले वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय, धारूपुर के संस्थापक सह सचिव स्व.राज बहादुर सिंह की धर्मपत्नी स्व.पार्वती देवी और मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ की मां का का कालेज की स्थापना में अहम योगदान रहा है।   अध्यक्ष ने कहा कि वह मेरी पूजनीय मां सहित मेरे जीवन की एक अनमोल रत्न भी थी। जिनके मार्ग दर्शन पर चलकर आज हम गरीब असहाय लोगों के बीच सहायता कर उनका दर्द बांटने का काम करते हैं। साथ ही हमारी मां भी अपने जीवनकाल में असहाय गरीब लोगों की आवाज उठाती रहीं थी। जिनकी कमी आज भी समाज में खलती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मौके पर नगर परिषद के विभिन्न वार्डो में जाकर सैकड़ों असहाय गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण किया।   दूसरी तरफ वीरकुंवर सिंह विश्विद्यालय, आरा सीनेट सदस्य सह भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने अपनी स्व. दादी पार्वती देवी भावुक पूर्ण याद करते हुए बताया कि आजादी काल से ही वह गरीबों के आवाज उठाते हुए उनके हक की लड़ाई लड़ती थी।   इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. बीर बहादुर सिंह, उमा शंकर सिंह, बलवंत सिंह, अनिल सिंह, अजय सिंह, रमेश कुमार, शशि प्रसाद, सरोज सिंह, बब सिंह, पूर्व नगर परिषद उप सभापति विकास उर्फ सरसठ सिंह, मुन्ना सिंह, जितेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, प्रेम रंजन सिंह, रवि प्रकाश, लाल बिहारी सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य ललन चौरसिया, मनोज सिंह, नरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह हरियाली, अभय सिंह, प्रियतम कुमार, परवेज खां सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थें।

परीक्षा केंद्र पर छात्रों के बीच हुई मारपीट में प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

अरवल। जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। उसमें मामूली रूप से कई छात्र जख्मी भी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार किंजर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी विशाल कुमार के साथ पूर्व की घटना को लेकर असेंबली ऑफ गॉड परीक्षा केंद्र पर मारपीट हुई। इस घटना में विशाल कुमार को मामूली चौट आई है। उन्होंने सदर थाने में दो नामजद समेत 15 अज्ञात लड़कों के विरुद्ध हथियार के बल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।   दूसरी ओर नीरज कुमार के द्वारा भी कुंदन कुमार गुप्ता पर पुराने खुन्नस के कारण मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिक दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों छात्रों के दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।पुलिस मामला के अनुसंधान कर रही है।

नाबालिक के अपहरण को लेकर प्राची थाने में प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटा पुलिस

अरवल। प्रेम प्रसंग में नाबालिग के अपहरण परासी थाना क्षेत्र के एक गांव से किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में स्वजन के आवेदन पर प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपहरण किए जाने का आरोप शंकर सिंह, ललिता देवी, सर्वजीत कुमार, रिजवान और सनी कुमार पर लगा है‌ ।   थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिक के अपहरण किए जाने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया था। इस आलोक में प्राथमिक की दर्ज कर लड़की की बरामदी के लिए कई जगहों पर छापामारी किया जा रहा है। लेकिन अभी तक लड़की बरामद नहीं की जा सकी है। मोबाइल ट्रेस के आधार पर उनकी तलाश निरंतर जारी है।

बिजली चोरी करने के आरोप में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

अरवल। जिले नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसादी इंग्लिश गांव में छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान बिजली चोरी के आरोप मे पांच लोगों के विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। बिजली विभाग के अभियंता नितेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि कामरान खान मोथा, अरुण शर्मा ,पंचम कुमार ,कृष्ण कुमार राम, सुगामनी देवी भदासी और कलेर के बेलाव निवासी भानु प्रताप के घर पर छापेमारी की गई। जिसमें कई महीनो से बिजली चोरी कर जलाया जा रहा था ।   सूचना के बाद विद्युत विभाग में छापेमारी दल का गठन किया था इस छापेमारी दल में सहायक विद्युत प्रमंडल महेश कुमार पांडेय कनीय अभियन्ता मो इमरान कनीय सारणी आपूर्ति प्रशाखा सुरेंद्र महेश कुमार पांडे रणधीर कुमार के अलावे मानव बल निरीक्षण करने के बाद घरेलू परिसर में विद्युत कनेक्शन के मुख्य सर्विस वायर से टोका लगाकर मीटर से बिजली बाईपास की जा रही थी। विद्युत अधिनियम के विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।

परीक्षा केंद्र पर प्रसव पीड़ा से ग्रसित छात्रा को लाया गया अस्पताल

अरवल। जिला मुख्यालय के उमैंराबाद परीक्षा केंद्र पर दूसरे पाली के कला संकाय की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान एक परीक्षार्थी को प्रसव पीड़ा होने की सूचना परीक्षक द्वारा केंद्राधीक्षक को दी गई। सूचना मिलते ही केंद्र पर अफरातफरी मच गई। केंद्राधीक्षक ने इसकी सूचना केंद्र पर तैनात मजिस्ट्रेट एवं वरीय अधिकारियों के साथ सदर अस्पताल को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस पहुंची एवं पीड़िता को अस्पताल लाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेर थाना क्षेत्र के उपाध्या बिगहा गांव निवासी आरती कुमारी को परीक्षा के दौरान प्रसव पीड़ा हुआ इसके उपरात अस्पताल में भर्ती आरती का विशेष इलाज सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में कराया जा रहा है।   बताया जाता है कि पीड़िता चंदा हाई स्कूल की छात्रा है जो दूसरी पाली के गृह विज्ञान की परीक्षा दे रही थी। आरती के मायके सवजपुरा और ससुराल से भी उनके पति सूरज कुमार को जैसे ही यह जानकारी मिली सदर अस्पताल में पूरे परिवार पहुंचकर डॉक्टर के सलाह के अनुसार इलाज में जुटे हुए हैं। सदर अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि पीड़िता की प्रसव में अभी देर है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने वाला छात्र सम्मानित

अरवल। 29 जनवरी को केंद्रीय शिक्षा विभाग दिल्ली द्वारा आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बिहार से दो छात्र चयनित हुए थे। जिसमें अरवल जिले के किंजर निवासी सुनील कुमार सिंह का पुत्र रोशन कुमार भी चयनित हुए थे। घर वापसी आने के बाद इस होनहार छात्र को लगातार सम्मानित व पुरस्कृत किया जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के शिष्टमंडल द्वारा भी इस छात्र को सम्मानित किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि अपने लक्ष्य की ओर ही केवल ध्यान दें, आपके इस उपलब्धि से आपके माता-पिता एवं परिवार के साथ-साथ अरवल जिले एवं बिहार गौरवान्वित हुआ है।   हम लोगों की ओर से ही शुभकामना है कि आप अपने जीवन पथ पर हमेशा बढ़ते रहे और इसी तरह नाम रौशन करते रहें। इस शिष्टमंडल में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष शंकर कुमार सिंह, हरेंद्र नारायण सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बजेंद्र सिंह , इंदल सिंह तथा चंदन कुमार सिंह शामिल थे।

खलिहान में अचानक लगी आग, हजारों का पुआल जलकर राख

अरवल। ठंड के मौसम में भी आग लगी की काफी घटनाएं हो रही है। शुक्रवार को मेहंदिया थाना क्षेत्र के सोहसा स्थित सुखदेव बिगहा में लखन राम के खलिहान में रखे पुआल में आग लग गई। जिसमे करीब पांच बिगहे का पुआल जल के राख हो गया। आग की लपटे उठते देख आसपास के लोगों ने आग बुझाने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस बात की सुचना अग्निशमन विभाग को दी गई।   मौके पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता पांच बिगहे का पुआल जल कर राख हो चुका था। हालांकि आग पर काबू पाए जाने के कारण आग आसपास रखें फसल को अपनी चपेट में नहीं ले सका। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर एसडीएम और एसडीपीओ ने किया लोगों को जागरूक

बिक्रमगंज शहर के तेंदुनी चौक पर गुरुवार को एसडीएम अनिल बसाक और एसडीपीओ कुमार संजय ने बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर एसडीएम और एसडीपीओ ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दिया और कहा कि आपकी जान न सिर्फ आपके लिए बल्कि आपके परिवार, रिश्तेदार व अन्य लोगों के लिए भी अमूल्य है। इसको सुरक्षित रखने का हर सम्भव उपाय जरूरी है।   उक्त द्वय अधिकारियों ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए लोगों से वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने आदि की चर्चा किया। इसके बाद एसडीएम, एसडीपीओ ने हेलमेट पहनने वालों व सीट बेल्ट पहनने वालों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। वहीं जो लोग बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के थे उनको ऑनलाइन चालान भी थमाया।

साइबर फ्रॉड ने खाते से उड़ाए 62 हजार, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

अरवल। आज के समय में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन या किसी भी प्रकार की ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए टू-फैक्टर-ऑथेंटिकेशन और ओटीपी सर्विस को काफी जरूर माना जाता है। चाहें बैंक ट्रांजेक्शन हो या फिर कोई अन्य कार्य हो सभी में इसकी जरूत होती है। लेकिन इसमें काफी फ्रॉड के मामले में भी सामने आते रहते हैं। साइबर क्रिमिनल इसी ओटीपी के जरिए धन में सेंध लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं।   इसी प्रकार का मामला कुर्था थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में मोबाइल कॉलर के द्वारा ओटीपी भेज कर उनके खाते में 62000 रुपए भेजे जाने का लोभ देकर फ्रॉड कर ली गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगापुर गांव के मुस्ताक अलम और जफर कैथी के खाते से कुल 62000 ओटीपी मांग कर फ्रॉडिंग कर ली गई। इस मामले में थाने में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।