Bakwas News

प्रखंडस्तरीय दो दिवसीय मशाल कार्यक्रम संपन्न

इंटरस्तरीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिक्रमगंज के क्रीड़ा मैदान में दो दिवसीय मशाल कार्यक्रम का समापन किया गया। मंच संचालन मो. युसूफ अफरीदी,जीतेन्द्र कुमार सिंह तथा राम अवतार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ये कार्यक्रम शिक्षा विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। यह खेल प्रतियोगिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्त्वकांक्षी सोंच है l यह कार्यक्रम सरकारी विद्यालयों के प्रतिभावान खिलाडियों को खोजने एवं उन्हें खेल के विभिन्न विधाओं में नये अवसर प्रदान करने हेतु आयोजित किया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में अंडर 14 में कबड्डी बालक/बालिका फुटबाल बालक अंडर 16 में फुटबाल बालक तथा बॉलीबॉल की विधाएं आयोजित की गई। सभी विधाओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को रितेश कुमार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिक्रमगंज द्वारा प्रमाण पत्र और पुरस्कार से सम्मनित किया गया। जयप्रकाश, मो. शमशाद अली, जीतेन्द्र कुमार सिंह, कुमार चंद्रशेखर, आनंद प्रकाश, चन्दन मिश्रा, अतहर खान, आशीष पाठक, अब्दुल रशीद, अभिमन्यु भाई पटेल, नीरज राय, धर्मेंद्र कुमार, हरेराम कुमार, अजय कुमार सिंह, भरत प्रसाद साह, पिंकी सिंह, अनीता रानी, अर्जुमंद बानो, पिंकी सिंह, भास्कर सिंह, रमेश कुमार, अविनाश दत्त, विश्वनाथ माउवार, जाकिर हुसैन, पदमा रानी, अशोक कुमार सिंह, धर्मराज सिंह, अजीत कुमार सिंह भरत साह आदि उपस्थित थे।

एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटी के रोहतास इकाई की बैठक

एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटी (APWD) रोहतास के तत्वावधान में एक विशेष बैठक बिक्रमगंज के सासाराम रोड घुसीयांखुर्द हरमूना उत्सव भवन में आयोजित किया गया। जिसमें पूरे रोहतास जिले से दिव्यांग उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता APWD के जिला अध्यक्ष धर्मबीर शर्मा ने की।जिसमें वर्तमान सरकार के सौतेला व्यवहार से दिव्यांगजन नाराज होते हुए दिखाई दिए। जिला अध्यक्ष ने बताया कि सरकार दिव्यांगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। सरकार स्वर्णआयोग, युवा आयोग, स्वच्छता आयोग का गठन कर दिया, लेकिन दिव्यांग आयोग का गठन नहीं कर रही है। जिससे हम अपनी बातों को सम्मानजनक तरीके से नहीं रख पा रहे हैं। जिला अध्यक्ष ने सरकार को आग्रह पूर्वक आगाह किया कि अगर समय रहते दिव्यांग आयोग का गठन नहीं हुआ तो हमलोग पूरे प्रदेश के दिव्यांग भाई बहन सरकार को भी बदलने का कार्य करेंगे। जिला सचिव राजेश कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि जैसे पूरे भारत में वृद्धाश्रम है उसी प्रकार से दिव्यांग आश्रम भी पूरे प्रदेश में बनाया जाए। बैठक में डेहरी ऑन सोन अनुमंडल अध्यक्ष रतन सोनी, सासाराम अनुमंडल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता, विक्रमगंज अनुमंडल अध्यक्ष विकाश मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अकबर अंसारी, जिला लीगल सलाहकारता शंभू पासवान, विजय दास, दिलीप, मुन्ना राम, शत्रुघ्न पासवान उपस्थित हुए।

बिक्रमगंज में प्रखंड स्तरीय मशाल कार्यक्रम प्रारम्भ

बिक्रमगंज प्रखंड के इंटरस्तरीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिक्रमगंज के क्रीड़ा मैदान में दो दिवसीय मशाल कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभात कुमार अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज, अमित प्रताप सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी बिक्रमगंज, रितेश कुमार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिक्रमगंज तथा अफरोज आलम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संझोली के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मंच संचालन मो. युसूफ अफरीदी, जीतेन्द्र कुमार सिंह तथा राम अवतार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ये कार्यक्रम शिक्षा विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। यह खेल प्रतियोगिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्त्वकांक्षी सोंच है। यह कार्यक्रम सरकारी विद्यालयों के प्रतिभावान खिलाडियों को खोजने एवं उन्हें खेल के विभिन्न विधाओं में नये अवसर प्रदान करने हेतु आयोजित किया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में अंडर 14 में 60 मीटर, साईकिलिंग, क्रिकेट बॉल थ्रो, लम्बी कूद 600 मीटर बालक /बालिका तथा अंडर 16 में 100मी., 800 मीटर दौड़, साईकिलिंग की विधाएं आयोजित की गई। डी एस ओ उज्जवल सरकार ने भी प्रतिभागियों को सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जयप्रकाश, मो. शमशाद अली, जीतेन्द्र कुमार सिंह, कुमार चंद्रशेखर,आनंद प्रकाश, चन्दन मिश्रा, अतहर खान, आशीष पाठक, अब्दुल रशीद, अभिमन्यु भाई पटेल, नीरज राय,धर्मेंद्र कुमार, हरेराम कुमार,अजय कुमार सिंह, भरत प्रसाद साह, पिंकी सिंह, अनीता रानी, अर्जुमंद बानो, पिंकी सिंह,भास्कर सिंह, रमेश कुमार, साइस्ता परवीन, अविनाश दत्त, विश्वनाथ माउवार,फरजाना अंजुम, कंचनदेवी, चांदनी परवीन, राज्यश्री आदि उपस्थित थे l

साइंस ओलिंपियाड में सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

द डिवाइन पब्लिक स्कूल धावा बिक्रमगंज में साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन के द्वारा राज्य स्तरीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफल विद्यार्थियों को विद्यालय के निदेशक अखिलेश कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया। राज्य स्तर पर चार बच्चों को कांस्य पदक तीन बच्चों को रजत पदक एवं तीन बच्चों को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। इन पदक जीतने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। पदक के साथ-साथ निदेशक के द्वारा हिन्दी में अंतरराष्ट्रीय विजेता रैंक तृतीय तथा गणित में राज्यस्तरीय स्थान प्रथम लाने वाले आदित्य कुमार को 11000 रुपया एवं स्वर्ण पदक प्राप्त प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पंकज केसरी को 51000 रुपया का चेक विद्यालय की ओर से दिया गया। विद्यालय के होनहार छात्र अनीश मौर्य ने सभी विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करते हुए शीर्ष स्थान पर अपनी पहचान बनाई, जिसके लिए साइंस ओलंपियाड फाऊंडेशन के द्वारा प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी तथा ₹5000 का चेक प्रदान किया गया तथा विद्यालय प्रबंधन की ओर से इनकी निःशुल्क पढ़ाई की भी घोषणा की गई। विद्यालय के निदेशक ने इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यथासंभव हर प्रयास के लिए उन्हें आश्वासन दिया। सर्वविदित है कि इन बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए निदेशक द्वारा बहुत ही शानदार शैक्षणिक परिभ्रमण, हवाई जहाज की सुखद सुविधा की सौगात भी दी जाती हैं।

बाइक और कार के बीच टक्कर में दो की मौत

संझौली थाना क्षेत्र के बैरी एवं सोनी गांव के बीच एक कार एवं बाइक के बीच में टक्कर में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और दूसरे की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोमवार को लगभग 11बजे आरा सासाराम मुख्य पथ पर बैरी और सोनी गांव के बीच में तेज रफ्तार से बिक्रमगंज की तरफ जा रही कार एव विक्रमगंज से संझौली में बाजार करने के लिए एक बाइक पर दो सवार दोनों आने के क्रम में बाइक कार की चपेट में आ गई। जिनमें की मतुली गांव निवासी पप्पू कहार का पुत्र गोपाल कुमार की मौत घटना स्थल पर हो गई और उनके साथ रहे गांव के बिमलेश पासवान का पुत्र पवन कुमार गंभीर अवस्था में घायल हो गए जिन्हें की सासाराम रेफर कर दिया गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से की परखच्चे उड़ गए और बाइक की के परखच्चे उड़ गए तेज आवाज होने के कारण अगल-बगल के ग्रामीणों द्वारा घटनास्थल पहुंचे और इसको सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर संझौली थानाध्यक्ष शिवकुमार मंडल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। कार का चालक भाग निकला।

बिहार में महागठबंधन के इशारे पर अपराधी कर रहें मौत का तांडव : डॉ. मनीष (भाजपा) जंगलराज पार्ट-2 अपराधियों के नए मुखिया बनें तेजस्वी

पटना से लेकर बिहार के कई जिलों इन दिनों सड़कों पर खुलेआम लोगों के साथ मौत तांडव अपराधियों ने मचा रखा है। जिसके कारण बिहार की जनता एक बार पुनः महागठबंधन के गुंडों का शिकार बनती जा रही हैं। इस पर दुःख व्यक्त करते हुए के काराकाट विधानसभा के युवा भाजपा नेता सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. मनीष रंजन ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हुए बताया कि इस खूनी तांडव का मुख्य कारण बिहार में होने वाली विधानसभा चुनाव में एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कार्यकर्ताओं को बदनाम करना है। ताकि जनता के नजरों में महागठबंधन अपने आप को सर्वश्रेष्ठ साबित कर सकें। सबसे सोचिए बात है कि आखिर विधानसभा चुनाव आते ही बिहार में मौत का खूनी खेल कैसे जारी हो जाता हैं। जिससे स्पष्ट होता है अब बिहार में महागठबंधन का पतन होना शुरू हो गया हैं। जिस साख को बचाने के लिए महागठबंधन के अपराधी कार्यकर्ताओं बिहार में पार्टी कार्यकर्ता, व्यवसायी, आमजन के साथ मौत का खूनी खेल खेल रहें है। डॉ. मनीष ने बिहार में हुई हालिया आपराधिक घटनाओं का हवाला देकर कहा कि बिहार में एनडीए की सुशासन सरकार है। जहां कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने वालें अपराधियों को गोली की जवाब गोली से दी जायेगी। साथ ही पुनः बिहार में एनडीए सरकार जनता बनायेगी। लालू के शासनकाल में बिहार में लोग थे गुलाम : उन्होंने बताया कि लालू यादव के राज में था अपराध का बोलबाला 1990 में जब लालू यादव पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, तब उन्होंने खुद को सामाजिक न्याय का मसीहा बताया। पिछड़े वर्गों को सत्ता में हिस्सेदारी दिलाना उनका मिशन था। लेकिन जल्द ही उनके शासन पर भ्रष्टाचार, जातिवाद और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के आरोप लगने लगे। जिसके बाद सत्र 1995-2005 के दशक में बिहार में अपराध, अपहरण, रंगदारी और माफिया राजनीति का बोलबाला हो गया। तेजस्वी बिहार में गुंडाराज के नए अवतार : आरजेडी ने नेतृत्व में महागठबंधन बिहार की सत्ता से बाहर हो चुकी है। अब पार्टी में लालू-राबड़ी का दौर खत्म हो चुका है। जिस पार्टी की कमान अब तेजस्वी यादव के हाथों में हैं। इसके बावजूद सत्ता पक्ष उन्हें लगातार याद दिलाता है कि “तुम उसी जंगलराज की पैदाइश हो” वहीं जनता की याददाश्त में ‘जंगलराज’ एक डरावनी छवि बन गई है। अपराधियों के खुलेआम घूमने की, सरकारी ढांचे के ध्वस्त हो जाने की, और आम लोगों के असुरक्षित महसूस करने की। ऐसे में आज भी जब बिहार में चुनाव आता है, तो यह शब्द वापसी करता है और लालू यादव की विरासत को कटघरे में खड़ा कर देता है। ‘जंगलराज’ ने लालू यादव की छवि पर ऐसा दाग लगाया जो अब उनके बेटे की राजनीति तक पीछा नहीं छोड़ता। जिस महागठबंधन के गुंडाराज पुनः बिहार में स्थापित करने के लिए तेजस्वी यादव अपराधियों का टीम तैयार कर उसका नेतृत्व करने में लगें है।

मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के कार्यान्वयन हेतु मीटर रीडरों के साथ बैठक आयोजित

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज मे शनिवार को एक बैठक आहूत की गयी। बैठक में मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुँचाने पर चर्चा की गई। सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार ने विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के कार्यान्वयन हेतु निम्नलिखित निर्देश दिए गयें। जिसमे क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हमें 15 अगस्त 2025 तक अधिकतम ऊर्जा बिल जनरेट करने होंगे इसके लिए एमआरयू की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। उक्त जागरूकता कार्यक्रम की सफलता के लिए एमआरसी/आरआरएफ का प्रभावी उपयोग आवश्यक है। मीटर रीडर अगले दिन विद्युत कार्यालय से प्राप्त बिल की हार्ड कॉपी, पैम्फलेट और अन्य निर्देशों के साथ सुबह 6 बजे से 10 बजे तक उपभोक्ता के परिसर में वितरित करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उपभोक्ता रजिस्टर पर हस्ताक्षर करें। सुबह 10 बजे से एमआरसी स्पॉट बिलिंग का कार्य करेंगे। इसकी निगरानी इस प्रकार की जानी है कि स्पॉट बिलिंग गतिविधि में मीटर रीडर/आरआरएफ की दक्षता सर्वोच्च बनी रहे। आगे बताया गया की पैम्फलेट के साथ ए4 साइज (रंगीन मुद्रित) बिल की हार्ड कॉपी का वितरण करना है। उक्त बैठक मे जेई बिक्रमगंज नवदीप गोयल, जेई दिनारा विकाश कुमार के साथ सभी पंचायत के मीटर रीडर मौजूद आदि मौजूद थे।

कृषि विज्ञान केंद्र बिक्रमगंज में पीएम-किसान निधि योजना का किसानों ने सुना सीधा प्रसारण

कृषि विज्ञान केंद्र, बिक्रमगंज में “पीएम-किसान सम्मान निधि योजना” की 20वीं किस्त के राष्ट्रीय स्तर पर सीधा प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी, उत्तर प्रदेश से किया गया। जिसे देश भर के लाखों किसानों ने लाइव देखा। इस अवसर पर जिले के सैकड़ों किसानों, पंचायत प्रतिनिधियों, वैज्ञानिकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से केंद्र प्रभारी आर जलज एवं समाजसेवी चिकित्सक डॉक्टर अरुण कुमार द्वारा की गई। किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त के रूप में 20,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे 9.7 करोड़ किसानों के खातों में स्थानांतरित की। इस किस्त में विशेष ध्यान महिला किसानों पर दिया गया, जिनमें 2.26 करोड़ से अधिक लाभार्थी महिलाएं रहीं। रोहतास जिले में भी हजारों किसानों को इस किस्त का लाभ मिला, जिससे क्षेत्र में प्रसन्नता और उत्साह का वातावरण रहा। किसानों को बताया गया कि अब तक पीएम किसान योजना के अंतर्गत ₹3.89 लाख करोड़ की राशि सीधे उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जा चुकी है। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों को मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड, उर्वरक उपयोग की वैज्ञानिक जानकारी, प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रीकरण और कृषि बीमा योजनाओं की जानकारी भी दी गई। किसानों को “किसान-ई-समित्र” AI चैटबॉट के माध्यम से योजनाओं की जानकारी कैसे प्राप्त की जा सकती है, इसका भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने हेतु 2025-26 के लिए बजट ₹1.27 लाख करोड़ किया है, जो 2013-14 के मुकाबले लगभग 5.59 गुना अधिक है। ई-नाम, एफपीओ, कृषि अवसंरचना निधि, पीएम फसल बीमा योजना आदि योजनाएं किसानों की आय में वृद्धि के लिए क्रांतिकारी साबित हो रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थित केंद्र के बढ़िया वैज्ञानिक आर जल्द के द्वारा बताया गया कि इस माह में मशरूम उत्पादन, मत्स्य पालन, एवं नए फल पौधों के निर्माण विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिले के इच्छुक किसान इसमें भाग ले सकते हैं। केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ रतन कुमार ने केंद्र के द्वारा हर समय मौसमी सब्जियों के पौधों की उपलब्धता की जानकारी किसानों को दी। उन्होंने कहा कि केंद्र के द्वारा अब सभी मौसमी सब्जियों के पौधे किसानों को हर समय उपलब्धता के आधार पर दिए जाएंगे। जिले के महिला एवं पुरुष कृषकों में लाल बाबू सिंह अर्जुन सिंह धनंजय सिंह छोटे कुमार निराला पंकज सिंह दीपक कुमार आशा देवी सुनैना देवी कृतिका देवी सुनील कुमारी इत्यादि सहित करीब 300 किसान उपस्थित थे। किसानों ने इस पीएम सम्मन निधि योजना की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित किया। किसानों ने बताया कि यह योजना उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद कर रही है और खेती में निरंतरता बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो रही है। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर रतन कुमार के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्र के अन्य पदाधिकारी प्रवीण पटेल, अभिषेक कौशल, हरेंद्र प्रसाद शर्मा, श्री सुबेश कुमार, राकेश कुमार, नवीन कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

समारोह आयोजित कर पंचायत सेवक की दी गई विदाई।

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के घुसिया खुर्द पंचायत के पंचायत सेवक राजेंद्र प्रसाद का विदाई समारोह का आयोजन पंचायत भवन घुसिया खुर्द में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया विनय प्रकाश चौधरी एवं संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला 20 सूत्री सदस्य रोहतास नवीन चंद्र शाह ने की। उपस्थित लोगों ने उन्हें प्रेमस्वरूप उपहार भी दिए। पंचायत सेवक ने अपने उद्बोधन में शालिनता पूर्वक कार्य करने की सलाह दी। मुखिया ने इन्हें सुयोग्य पंचायत सेवक तथा दूरदर्शी पुरुष बताया। अंत में अपना कार्य भार नव पदस्थापित पंचायत सेवक राजेश साह को समर्पित किया। राजेश साह ने तन मन धन से कार्य करने का आश्वासन दिया। मौके पर ख्याति माथुर, अनूप चौधरी, चंद्रशेखर आजाद, पंचायत रोजगार सेवक सीमा कुमारी, ग्राम कचहरी सचिव कृतिका राज, कार्यपालक सहायक राजू कुमार, अरूण कुमार, वार्ड सदस्य मानती कुमारी, किसान सलाहकार कन्हैया सिंह, जयप्रकाश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।