Bakwas News

दो गोला चैता गायन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

काराकाट प्रखंड क्षेत्र के इटढ़िया में दो चैता गायन प्रतियोगिता का का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इटढ़िया ग्राम समिति के तत्वावधान में किया गया. जिसकी अध्यक्षता जदयू के प्रदेश सचिव कुश पांडेय ने की। उपस्थित लोगों ने आयोजक मंडल की सराना करते हुए कहा कि इस लोकगायन की परंपरा को संजोने और बढ़ावा देने के प्रयास काफी सराहनीय है। चैता गायन में सिवान और बक्सर टीम के बीच मुकाबला दोनों टीम अपने लोकगीतों, पारंपरिक धुनों और चुटीली तुकबंदियों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। लोकगीतों की गूंज से माहौल संगीतमय हो उठा, और दर्शक मंत्रमुग्ध होकर झूमते नजर आए। इटढ़िया ग्राम समिति के आयोजकों ने इस आयोजन को क्षेत्रीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया। उन्होंने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे ही कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिससे लोकगायन की परंपरा को और अधिक मजबूती मिली है। मोके पर अरविंद मिश्रा, रजनीकांत तिवारी, भोला मिश्रा,
छोटू ओझा, धनजी पाण्डेय, छोटू मिश्रा, हरेराम तिवारी, उत्तम तिवारी, मनीष पांडेय, सोनू मिश्रा, बंटी मिश्रा, गोलू तिवारी, शुभम तिवारी, बिट्टू ओझा सहित कई थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment