Bakwas News

लैंगिक हिंसा के विरुद्ध निकाली गई जन जागरूकता रैली

अरवल । नई चेतना अभियान अंतर्गत लैंगिक हिंसा के विरुद्ध महिला एवं बाल विकास निगम एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान मे जन जागरुकता रैली को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, उपविकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर अरवल चौक से इंडोर स्टेडियम के लिए रवाना किया गया।   रैली में शामिल जीविका दीदी एवं स्कूल की छात्राओं के द्वारा लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह, यौन उत्पीड़न इत्यादि के खिलाफ़ नारे लगाते हुए शहर में भ्रमण किया गया एवं लोगों को बेटा बेटी में किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं करने का संदेश दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा रैली में शामिल सभी जीविका दीदी एवं छात्राओं के साथ लैंगिक हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर शपथ लिया गया एवं इसके बाद रैली का समापन किया गयाl मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी जिला मिशन समन्वयक, मिशन शक्ति, केंद्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।

अरवल जिले से सोलह डेलीगेट राज्य स्तरीय चुनाव में होंगे शामिल – अरबिंद

अरवल । बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन पटना का राज्य स्तरीय चुनाव के पहले दौर में अध्यक्ष पद के लिए परसन कुमार सिंह सचिव पद के लिए प्रभाकर कुमार एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए सतीश कुमार सिंह के द्वारा नामांकन किया गया। जिसमें मगध जॉन के सचिव पद पर महेंद्र शर्मा के द्वारा भी नामांकन किया गया इस नामांकन में अरवल जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार संगठन सचिव संजय शर्मा कार्यकारिणी सदस्य परमेश कुमार एवं खुर्शीद अहमद भी शामिल हुए एवं प्रस्तावक के रूप में अपना अरवल जिले की ओर से समर्थन दिया गया।   मालूम हो कि 30 एवं 31 दिसंबर 2023 को बोधगया में मतदान एवं चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरा किया जाएगा। अरवल जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि अरवल से 16 डेलीगेट का चयन किया गया है। जिसकी सूची बहुत जल्द प्रकाशित की जाएगी और सभी 16 सदस्य को अपना आधार कार्ड संघ को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है ताकि उन सभी सदस्यों का रहने इत्यादि व्यवस्था करने में आसानी हो सके।

नरेंद्र मोदी की सरकार में भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं- रत्नेश कुशवाहा

अरवल। बैदरबाद के अशोका होटल मे बिहार भाजपा के प्रदेश मंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी रत्नेश कुशवाहा ने कांग्रेस के राज्य सभा सांसद धीरज साहू के ठिकाने से 210 करोड़ कैश बरामद किए जाने पर प्रेस कांफ्रेंस किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने की।   प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश मंत्री रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि यह पैसा केवल धीरज साहू का ही नहीं है। इसमें कांग्रेस के सभी लोग और ठग गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं का पैसा है। धीरज साहू पर एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी हो और पूछताछ होनी चाहिए। ये बहुत बड़ा स्कैम है । उन्होंने कहा कि ये सामान्य घटना नहीं है। कांग्रेस के राहुल गांधी ने कहा था कि हम भारत जोड़ो यात्रा के तहत मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि ये कैसा मोहब्बत है किस प्रकार का मोहब्बत बेचा कि ये 210 करोड़ और 300 करोड़ कैश एक व्यक्ति के घर पर पाया जा रहा है।   कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार की जननी। ये घमंडिया गठबंधन का निर्माण धीरज साहू जैसे नेताओ की संरक्षण के लिए बना है। भारतीय जनता पार्टी ऐसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी और नरेन्द्र मोदी जी ने गारंटी दिया है कि ऐसे भ्रष्टाचारियों के पास से पाई पाई वसूलने का काम भारतीय जनता पार्टी नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में चलने वाली एनडीए की सरकार एक एक पैसा वसूलने का काम करेगी। ये नरेन्द्र मोदी की गारंटी है। हाल के दिनों में आईटी की रेड में इतनी बड़ी रकम नहीं मिली है।   इन पैसों का संबंध कांग्रेस पार्टी के नेताओं से लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक है। जब प्रदेश में ईडी की रेड हुई थी तब गाड़ियों और एम्बुलेंस में भर-भरकर पैसे दूसरे राज्यों में भेजे गए थे। नरेन्द्र मोदी की गारंटी ईमानदारी है तो वहीं कांग्रेस की गारंटी भ्रष्टाचारी है । नरेंद्र मोदी की गारंटी गरीबों की कल्याण के लिए कई लाभकारी योजनाओं का क्रियान्यवयन है तो कांग्रेस की गारंटी भ्रष्टाचार है। इस भ्रष्टाचारी कांग्रेस नेता धीरज साहू के घर 210 करोड़ कैश पकड़े जाने पर कांग्रेस के किसी भी नेता का कोई बयान सामने नही आया है।   कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है इसका मतलब ही ये है कि कोंग्रेस के भ्रष्टाचार का ये पैसा है। ये नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीब की कल्याण की गारंटी वाली सरकार है ईमानदारी के प्रतीक वाली सरकार है क्योंकि 9 साल के कार्यकाल में आज तक नरेन्द्र मोदी के ऊपर कोई भी एक घोटाले का आरोप नहीं लगा है और ना ही किसी मंत्री के ऊपर कोई भी किसी प्रकार के घोटाले का आरोप लगा पाया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कुशवाहा चन्दन, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार, जिला प्रवक्ता छोटी नितीश उपस्थित रहे।

फरार चल रहे दो टॉप टेन अपराधियों को अरवल पुलिस ने किया गिरफ्तार

अरवल । पुलिस द्वारा कई दिनों से फरार चल रहे अरवल जिला के दो टॉप-टेन अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।उक्त बातों की जानकारी पत्रकारों को पुलिस अधीक्षक द्वारा वार्ता के दौरान दिए गए उन्होंने बताया कि अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए 9 दिसंबर की रात्रि में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन अरवल के नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत छापेमारी कर जिला के दो टॉप-टेन अपराधकर्मी जो करीब दो वर्षों से फिरार थे।   दोनों अपराध कर्मी को उनके घर अरई देवी विगहा (दाउदनगर, औरंगाबाद) से अखल जिला के विशेष टीम द्वारा दाउदनगर थाना के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया।मालूम हो कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त मेहन्दिया थाना काण्ड सं0-87/21 के धारा-395/397 भा०द०वि० के अभियुक्त थे जो करीब दो वर्षों से फरार थे। उक्त काण्ड में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध इश्तेहार तामिला करा दिया गया था।   छापेमारी टीम में शामिल   पु०अ०नि० जयकिशोर पासवान, प्रभारी प्रहार टीम, अरवल पु0अ0नि0 समशेर आलम, कलेर थाना , परि०पु०अ०नि० धीरज कुमार, अरवल थाना डी०आई०यू० टीम, अरवल , प्रहार टीम, अरवल शामिल थे। इन्हें किया गया गिरफ्तार सकलदेव राजवार उर्फ सकलदेव राजवंशी, उम्र-40 वर्ष, पे०-बिरबल राजवंशी, सा०-अरई देवी बिगहा, थाना-दाउदनगर, जिला-औरंगाबाद, मधेशी राजवंशी, उम्र-करीब 42 वर्ष, पे०-सुचन राजवंशी उर्फ खुट्टी राजवंशी, सा०-अरई देवी   बिगहा, थाना-दाउदनगर, जिला-औरंगाबाद   अपराविक इतिहास-   1. मेहन्दिया थाना काण्ड सं0-87/21 दिनांक 12.07.2021 धारा-395/397 भा०द०वि०   2. कलेर थाना काण्ड सं0-17/2004, दिनांक 20.05.2004, धारा-395/397/412   भा०द०वि० आरोप पत्र सं0-08/06, दिनांक 03.02.2006   3. कलेर थाना काण्ड सं0-36/2004, दिनांक 27.12.2004, धारा-394   भा0द0वि0 4. दाउदनगर थाना काण्ड सं0-34/2008, दिनांक 13.03.2003, धारा-379/34 भा0द0वि0,   अभियोग पन्न सं0-105/2004, दिनांक-07.07.2004

लोक अदालत में छप्पन लाख उनतीस हजार नव सौ अठारह रुपये की हुई रिकवरी

अरवल। बालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद के तत्वाधान में व्यवहार न्यायालय अरवल के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 347 मुकदमों का निष्पादन आपसी समझौते के आधार पर किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत मे 49 आपराधिक सुलहनीय वादों का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर किया गया।वही बैंक ऋण से संबंधित 296 एवं बी एस एन एल से संबंघित 2 मामलो का निष्पादन किया गया।   जिसमे कुल एक करोड तेतीस लाख तीरासी हजार छः सौ छबीस रूपये का सेटलमेंट हुआ, जिसके बदले में छप्पन लाख ऊनतीस हजार नौ सौ अठहत्तर रूपये की रिकभरी की गयी। लोक अदालत मे मुकदमे का त्वरित निष्पादन के लिए तीन पीठ का गठन किया गया था।   प्रथम पीठ मे मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी विशाल कुमार पीठासीन न्यायिक पदाधिकारी एवं डॉ राजेश चन्द्रा पैनल अधिवक्ता, द्वितीय पीठ में मनोज कुमार अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी न्यायिक पदाधिकारी एवं अनवर हुसैन पैनल अधिवक्ता, तृतिय पीठ मे मुन्सीफ ईश्वर चन्द्र अकेला पीठासीन पदाधिकारी एवं रमेश प्रसाद पैनल अधिवक्ता के रूप मे मुकदमों का निष्पादन किये।   इस अवसर पर न्यायालय कर्मी गणेश चौधरी, छोटेलाल सिंह, ऋषिकेश कुमार, अभिमन्यू कुमार, अरविंद कुमार सहित अन्य कर्मी एवं पी एल भी राजू कुमार, विकाश कुमार, इरफ़ान आलम ने मुकदमो का त्वरित निष्पादन मे सहयोग किया।

बेहतर माहौल निर्माण हेतु शिक्षक अभिभावक बैठक आयोजित

कुर्था,अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय निघवां में शनिवार को शिक्षक अभिभावक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य अखिलेश कुमार ने किया। अभिभावकों के साथ बैठक में बच्चों की उपस्थिति में सुधार कर निरंतरता बनाए रखना, विधि व्यवस्था, रखरखाव, मध्ययन भोजन आदि मुद्दे पर चर्चा की गई।   प्रधानाध्यापक डॉक्टर वीरेंद्र प्रसाद भास्कर ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। वहीं उपस्थित सभी अभिभावको ने भी सभी प्रकार के कार्यों में विद्यालय परिवार को सहयोग देने की बात कही। मौके पर शिक्षक उदय पासवान, शिक्षिका, सुषमा देवी, कुमकुम राय कविता,सविता कुमारी, विकास कुमार, चितरंजन पासवान सचिव सीमा देवी ने भी बैठक में भाग लिया।

काम पर लौटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

कुर्था,अरवल। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र स्थित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका सहायिकाओं ने शनिवार को योगदान दिया। हालांकि इस दौरान चयन मुक्त की अनुसंशा की गई सेविकाओं को योगदान नहीं कराया गया है।   दरअसल बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति संघ के मुख्यमंत्री से वार्ता होने के बाद संघ द्वारा शुक्रवार को हड़ताल समाप्ति की घोषणा के बाद सेविका सहायिकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय में जाकर अपना योगदान देने की सहमति दी।   हालांकि कुर्था एवं वंशी प्रखंड में सात सात आंगनबाड़ी सेविकाओं को चयन मुक्त करने की अनुसंशा वरीय पदाधिकारी के द्वारा किये जाने के कारण उनलोगों को अभी योगदान नहीं कराया गया है। विदित हो कि कुर्था प्रखंड में 267 सेविका एवं सहायिका कार्यरत हैं जिसमें सात को छोड़कर सभी ने योगदान दे दी है।   इस संबंध में पूछे जाने पर कुर्था बाल विकास परियोजना प्रखंड पर्यवेक्षिका सोनल कुमारी ने बताई कि चयन मुक्त की अनुसंशित सेविकाओं को छोड़कर सभी का योगदान कराया गया है सभी अपने कार्य पर लौट आये हैं उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा आगे जो दिशा निर्देश दिया जाएगा उसी के अनुसार अग्रेतर कारवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बम्भई उ०वि०में सुरक्षित शनिवार का आयोजन

करपी,अरवल। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार के वार्षिक सारणी के अनुसार शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत प्लस टू रामेश्वर उच्च विद्यालय, बम्भई, अरवल में बच्चों को हाथ धुलने के सही तरीक़े,खुले में शौच से होनेवाले खतरे तथा मल का सुरक्षित निपटान आदि के संदर्भ में जानकारी, जागरूकता तथा क्या करें क्या न करें के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।   प्रभारी प्रधानाध्यापक परवेज अहमद अंसारी के संरक्षण एवं यूथ क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नोडल शिक्षक डाॅ०ज्योति कुमार द्वारा बच्चों को विस्तार से स्वच्छता के बारे में बताया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अपना हाथ साबुन से उचित तरीके से धुलकर उसका सैंपल बच्चों को दिखाया और उन्हें खुले में शौच करने और न करने के नुकसान एवं फायदे के विषय में भी जानकारी दी।   इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अरवल जिलाध्यक्ष सह वरीय शिक्षक डाॅ०अम्बुज कुमार भूषण ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए व्यक्तिगत सफाई के साथ-साथ शौचालय के नियमित उपयोग पर ध्यान देने की आवश्यकता है।इन्होंने कहा कि ख़ाना पकाने और परोसने से पहले तथा खाने से पहले और शौच के बाद नित्य अच्छी तरह से एंटीबैक्टीरियल साबुन से हाथ धोना चाहिए।   कार्यक्रम के सफल संचालन में शारीरिक शिक्षक अनीस कुमार बबन ने महत्ती भूमिका निभाई। मौके पर शिक्षक कुन्दन कुमार, राजीव रंजन, डाॅ० रंजना सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण मौजूद थे।

रबी कृषि चौपाल में दी गई उद्यमी खेती की जानकारी

बिक्रमगंज प्रखंड के नोनहर पंचायत के कोल्हा ग्राम में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल में खंड उद्यान पदाधिकारी संजय कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, प्रशांत कुमार शर्मा, सहायक तकनीकी प्रबंधक कुमारी रागनी चौहान, कृषि समन्वयक सुनील कुमार राय, किसान सलाहकार जावेद हुसैन के साथ-साथ 115 किसानों ने भाग लिया।   किसान चौपाल के निरीक्षण के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी राम कुमार ने किसानों को उद्यमी खेती की जानकारी दी। कहा कि इससे किसानों की आमदनी बढ़ सकती हैं। उपपरियोजना निदेशक सौरव कुमार ने फसल ऑफिस प्रबंधन की जानकारी देते हुए किसानों को वेस्ट डी कंपोजर के तैयार करने की विधि, उसका उपयोग और उससे होने वाले फायदा के बारे में बताया। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी ने प्रखंड में चल रही सारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।   वहीं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ने आत्मा द्वारा चलाई जा रही प्रखंड स्तरीय सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। समन्वय सुनील कुमार राय ने कृषि यंत्रीकरण, बीज वितरण, वर्मी कंपोस्ट पिट टी निर्माण करने की योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।   कहा कि इससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। पैक्स के तहत धान की खरीदारी हेतु किसानों को ऑनलाइन करने का निर्देश दिया गया। किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने को भी कहा गया। जिससे अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ ले सके।

अरवल में 2 अपराधी गिरफ्तार, लम्बे समय से पुलिस को थी तलाश

अरवल । अरवल पुलिस ने टॉप 10 लिस्ट में वर्षों से फरार चल रहे शामिल दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दो साल से दोनों फरार थे जिसे पकड़ने में पुलिस को आज सफलता मिली है। अरवल एसपी मोहम्मद कासिम के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने एक टीम का गठन किया।   जिसमें महेन्दिया थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक के नेतृत्व में अरवल पुलिस के अलग-अलग इकाई टीम के बेहतर कोर्डिनेशन ने कई दिनों से फरार चल रहे अरवल जिले के दो टॉप-10 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मो० कासिम ने प्रेस कॉफ्रेंस कर बताया कि अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत छापेमारी की गयी और जिले के दो टॉप 10 अपराधकर्मी जो करीब दो वर्षों से फरार चल रहे थे।   दोनों को उनके घर अरई देवी बिगहा थाना दाउदनगर जिला औरंगाबाद से दबोचा गया। अरवल जिला की विशेष टीम ने दोनों को दाउदनगर थाने की मददसे गिरफ्तार किया। बता दें कि गिरफ्तार दोनों आरोपी मेहन्दिया थाना काण्ड सं0-87/21 दिनांक 12.07.2021 धारा-395/397 भा०द०वि० के अभियुक्त थे जो करीब दो वर्षों से फरार चल रहे थे।     उक्त काण्ड में दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध इश्तेहार तामिला करा दिया गया था लेकिन वह पुलिस की डर से लुका छिपी कर फरार चल रहे थे शुक्रवार की देर रात अरवल प्रहार टीम प्रभारी जयकिशोर पासवान, कलेर थाना का पु०अ०नि० शमशेर आलम, अरवल प्रशिक्षु ०पु०अ०नि० धीरज कुमार अरवल थाना, अरवल डी०आई०यू० टीम एवं प्रहार टीम अरवल के द्वारा एक साथ कोर्डिनेशन बनाकर छापेमारी की और सफलता हासिल की।   गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सकलदेव राजवाड़ उर्फ सकलदेव राजवंशी,पिता-बिरबल राजवंशी उम्र करीब 40 वर्ष एवं मधेशी राजवंशी पिता बुधन राजवंशी उर्फ खुट्टी राजवंशी, उम्र करीब 42 वर्ष के रूप में हुई है। ये ग्राम-अरई देवी बिगहा, थाना-दाउदनगर,जिला-औरंगाबाद का रहने वाले है। इन पर महेन्दिया थाने के अलावे कलेर थाना, दाउदनगर थाना में पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज है।