अरवल । नई चेतना अभियान अंतर्गत लैंगिक हिंसा के विरुद्ध महिला एवं बाल विकास निगम एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान मे जन जागरुकता रैली को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, उपविकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर अरवल चौक से इंडोर स्टेडियम के लिए रवाना किया गया।
रैली में शामिल जीविका दीदी एवं स्कूल की छात्राओं के द्वारा लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह, यौन उत्पीड़न इत्यादि के खिलाफ़ नारे लगाते हुए शहर में भ्रमण किया गया एवं लोगों को बेटा बेटी में किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं करने का संदेश दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा रैली में शामिल सभी जीविका दीदी एवं छात्राओं के साथ लैंगिक हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर शपथ लिया गया एवं इसके बाद रैली का समापन किया गयाl मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी जिला मिशन समन्वयक, मिशन शक्ति, केंद्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।