Bakwas News

रबी कृषि चौपाल में दी गई उद्यमी खेती की जानकारी

बिक्रमगंज प्रखंड के नोनहर पंचायत के कोल्हा ग्राम में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल में खंड उद्यान पदाधिकारी संजय कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, प्रशांत कुमार शर्मा, सहायक तकनीकी प्रबंधक कुमारी रागनी चौहान, कृषि समन्वयक सुनील कुमार राय, किसान सलाहकार जावेद हुसैन के साथ-साथ 115 किसानों ने भाग लिया।

 

किसान चौपाल के निरीक्षण के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी राम कुमार ने किसानों को उद्यमी खेती की जानकारी दी। कहा कि इससे किसानों की आमदनी बढ़ सकती हैं। उपपरियोजना निदेशक सौरव कुमार ने फसल ऑफिस प्रबंधन की जानकारी देते हुए किसानों को वेस्ट डी कंपोजर के तैयार करने की विधि, उसका उपयोग और उससे होने वाले फायदा के बारे में बताया। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी ने प्रखंड में चल रही सारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

 

वहीं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ने आत्मा द्वारा चलाई जा रही प्रखंड स्तरीय सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। समन्वय सुनील कुमार राय ने कृषि यंत्रीकरण, बीज वितरण, वर्मी कंपोस्ट पिट टी निर्माण करने की योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 

कहा कि इससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। पैक्स के तहत धान की खरीदारी हेतु किसानों को ऑनलाइन करने का निर्देश दिया गया। किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने को भी कहा गया। जिससे अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ ले सके।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment