Bakwas News

टॉप 10 अपराधी पुलिस के भय से किया आत्मसमर्पण

अरवल। जिले के कुख्यात टॉप-10 अपराधियों ने किया आत्मसमर्पण अरवल जिले के कुख्यात टॉप-10 अपराधियों सकलदेव महतो, पिता अशोक महतो जो ग्राम-मुरादपुरखुजरा , थाना-अरवल, जिला-अरवल जिसके उपर अरवल जिला के कई थानों में दर्जनों काण्ड दर्ज था। सकलदेव महतो की गिरफ्तारी हेतु अरवल पुलिस अधीक्षक मो० कासिम के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अरवल श्री राजीव रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।   जिसमें पु०अ०नि० सिन्दू कुमार, प्रभारी डी०आई०यू० शाखा, अखल, पु०अ०नि० संजय सिंह, प्रभारी टी०ओ०पी० बैदराबाद एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ बल को शामिल किया गया था। उक्त अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम लगातार प्रयासरत बी तथा अपराधकर्मी के विरुद्ध माननीय न्यायालय से वारंट लेकर इश्तेहार एवं कुर्की की प्रक्रिया की जा रही थी। वैज्ञानिक अनुसंधान में पता चला कि अपराधकर्मी सकलदेव महतो तमिलनाडु में रह रहा है। पुलिस के लगातार भय एवं दबाव के कारण दिनांक 09.01.2024 को सकलदेव महतो तमिलनाडु से आकर माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

सेवानिवृत्ति पर समारोह आयोजित कर दी गई विदाई

बिक्रमगंज शहर के इंदु तपेशवर सिंह महिला महाविद्यालय के प्राध्यापक उषा सिन्हा के सेवा निवृत्त होने पर समारोह आयोजित कर दी गई विदाई।   महाविद्यालय के व्याख्याता कक्ष में आयोजित समारोह की अध्यक्षता व्याख्याता संघ के अध्यक्ष प्रो जाहिद खान व संचालन प्रो शोभा सिंह ने किया।   समारोह को सम्बोधित करते हुए व्याख्याताओं ने प्रो सिन्हा को अपना मार्गदर्शक बताया एवं उनके महाविद्यालय में किये गये अभूतपूर्व कार्य को काफी सराहनीय बताया।   समस्त व्याख्याताओं ने प्रो सिन्हा के सेवानिवृत्त होने पर उनके मृदुल व्यवहार, कार्य दक्षता को काफी सराहा। वही प्रो उषा सिन्हा ने सभी व्याख्याताओं को अपना परिवार बताते हुए रो पडी।   समारोह मे उपस्थित लोगों में इंटर सेक्शन के प्राचार्य प्रो शशिरंजन कुमार, प्रो अनील कुमार सिंह, प्रो राजीव रंजन सिंह, प्रो डा. जीतेन्द्र कुमार सिंह, प्रो अभिषेक कुमार, प्रो निजामुद्दीन खान, प्रो श्रीनिवास सिह, प्रो मनोज सिंह, प्रो उषा सिंह, प्रो रेनूबाला कुमारी, प्रो मेहरे आरा, प्रो शिव शंकर सिंह, कमलेश सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह, उपेन्द्र सिंह, असगर आलम, सहित सभी व्याख्याता एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

स्कूल के 23 छात्र एवं छात्राओं ने कस्य पदक हासिल किया

अरवल। राष्ट्रीय सीनियर सेस्टोबॉल प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय सब जूनियर सेस्टोबॉल प्रतियोगिता 15 से 17 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में अरवल जिले के दिल्ली पब्लिक स्कूल के 23 छात्र/ छात्राओं ने कस्य पदक हासिल किया प्रतियोगिता पंजाब के देश भगत सिंह महाविद्यालय में आयोजित किया गया था।   इस अवसर पर आज विद्यालय के प्रांगण में बच्चों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर विद्यालय के निर्देशक धर्मेंद्र कुमार खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रशंसा जाहिर किया करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता जिले के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं खिलाड़ियों का अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है खेल से जीत और हर लगी रहती है परंतु किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने से सीखने का मौका मिलता है वह समय बहुमूल्य होता है खिलाड़ियों के लिए इसलिए हमारा विद्यालय खेल के अनेक प्रारूपण में छात्र एवं छात्रों को भागीदारी सुनिश्चित करता है इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक धर्मेंद्र कुमार शारीरिक शिक्षा अविनाश कुमार, रोशन कुमार इस मौके पर सभी लोग उपस्थित रहे हैं।

अयोध्या धाम से ले गए पवित्र अक्षत वितरण कार्यक्रम

अरवल। अयोध्या धाम से लाए गए पवित्र अक्षत वितरण कार्यक्रम अरवल विधानसभा के बैदराबाद में… 22 जनवरी को अयोध्या जाने के साथ साथ प्रत्येक मंदिर में 11 और 5 दिया हर घर जलाने का सभी को तय करना है ।निमंत्रण पत्र भी दिया गया सभी लोगों को।   उपस्थिति -नगर अध्यक्ष चंदन खत्री जी, निवर्तमान प्रत्याशी दिपक शर्मा जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुजीत चंद्रवंशी गोलू , सरपंचजी एवम् देव तुल्य जनमानस।आज हमारी भाजपा की सरकार और ख़ास कर देश के लोकप्रिय एवम् यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के सफल प्रयास से पूरे विश्व में सभ्यता और संस्कृति का सर्वोत्कृष्ट मानदंड सनातन धर्म के हाथों निर्मित हुआ है । लेकिन ठोस ऐतिहासिक काल-दृष्टि रखने के कारण चेतावनी भी सुनाई पड़ रही है

आशा कार्यकर्ता को प्रशिक्षण के दौरान सर्वे में हो रही लगातार त्रुटियों पर विशेष ध्यान दिलवाया गया

करपी,अरवल । प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। राज्य स्वास्थ्य समिति से आए प्रशिक्षकों की टीम के द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। राज स्वास्थ्य समिति टीकाकरण सेल के विभीषण झा के द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को काफी विस्तार से प्रशिक्षित किया गया।उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं धात्री महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग की नियमित प्रक्रिया है। इसके लिए सर्वे का कार्य अक्सर करवाया जाता रहता है ।लेकिन सर्वे में कुछ त्रुटियां दिखाई पड़ती थी। इन त्रुटियों के निराकरण के संबंध में इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं को सर्वे के क्रम में होने वाली परेशानियों के साथ-साथ सर्वे में हो रही लगातार त्रुटियों पर विशेष तौर पर ध्यान दिलवाया गया तथा उन्हें बताया गया कि अब जो भी सर्वेक्षण हुआ है उसमें आगे से सुधार करने की आवश्यकता है। जिससे कि डाटा का दोहरीकरण नहीं हो। ऐसा होने से राज स्वास्थ्य समिति को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत अरवल जिला का चयन प्रशिक्षण के लिए किया गया है।   प्रत्येक प्रखंड में आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति से प्रतिनिधियों के द्वारा प्रशिक्षण देने के उपरांत टीकाकरण में भी राज्य स्वास्थ्य समिति के प्रतिनिधि क्षेत्र में जाकर आशा कार्यकर्ताओं के सर्वे की जांच करेंगे। जिससे कि यह पता चल सके कि प्रशिक्षण में आशा कार्यकर्ताओं ने दिए गए निर्देशों का पालन किया है कि नहीं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा बुधवार से क्षेत्र में टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो जाता है। इसके उपरांत टीकाकरण की गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त किया जाएगा।आशा कार्यकर्ताओं को काफी विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया तथा आशा कार्यकर्ताओं को सर्वेक्षण के क्रम में क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली कठिनाइयों का भी समाधान किया गया। प्रशिक्षकों की टीम में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यक्रम पदाधिकारी कामता पाठक, डॉ पंकज पटेल, कार्यक्रम प्रबंधक ह्यूमाम खान, अरवल के बीसीएम अभिषेक कुमार, यूनिसेफ के करुण मिश्रा, बीसीएम लवकुश कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में दो सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, 11 एएनएम तथा 106 आशा कार्यकर्ता एवं पांच आशा फैसिलिटेटर उपस्थित थे।

तार के पेड़ से गिरकर बिरजू चौधरी की मौत

करपी,अरवल । शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के घराना गांव निवासी 45, वर्षीय बिरजू चौधरी की मौत तार के पेड़ से गिरकर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जलावन काटने के लिए तार के पेड़ पर चढ़ा था। इसी बीच अचानक काटा गया खगड़ा टूटकर इसी पर गिर पड़ा। जिसके फल स्वरुप इसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। किसी ने नहीं सोचा था कि जलावन काटने गए घर का मुखिया वापस लौट कर नहीं आएगा। जेयोहि यह खबर मिली गांव के लोग भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक इसकी मौत हो चुकी थी।   इस संबंध में शहरतेपा ओपी पुलिस से पूछे जाने पर बताया की इस प्रकार की घटना की जानकारी मिली है। लेकिन घटना औरंगाबाद जिला क्षेत्र में घटी है। इसलिए कोई भी कानूनी प्रक्रिया संबंधित थाना क्षेत्र में होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक को औरंगाबाद जिले के डिंडीर गांव के कोई व्यक्ति तार के पेड़ से खगरा करवाने के लिए ले जाया गया था। जहा खगरा काटने के क्रम में वह गिर गया और उसकी मौत हो गई।

राजद युवा कमेटी का किया गया विस्तार, संगठन की मजबूती के लिए दिया गया मंत्र- प्रवीण कुमार यादव

अरवल । राष्ट्रिय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव के निर्देशानुसार अरवल युवा राजद की जिला कमेटी को सशक्त एवं मजबूत बनाने हेतु जिले के समाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले युवा साथियों को युवा अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव, प्रधान महासचिव सबा करीम के द्धारा नई जिला कार्यकारणी का गठन किया गया है। कार्यकारणी के सभी सम्मानित सदस्यों से अपेक्षा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि अपनी बहुमूल्य समय को संगठन के मजबूती प्रदान करने में अपना अहम योगदान करेंगे।   पहली सूची के तहत जिला उपाध्यक्ष- प्यारे लाल बिंद, निशिकांत कुशवाहा, मो0 नूर इकबाल,दीपू रंजन, मिथलेश यादव,मनीष रजक, अजित चौधरी, राकेश मुस्कान, जिला महासचिव पद के लिए राजेश रंजन, विनोद कुमार, राहुल कुमार यादव, मनोज कुमार, विकाश कुमार,मनोरंजन कुशवाहा, मनोज सागर,नवलेश मीडिया, पल्लव कुमार,अमरेश कुमार यादव,धनंजय कुमार,बब्लू यादव,ब्रजेश कुमार, मनोज सागर जिला सचिव के लिए मनीष कुमार,मनोज कुमार,कुणाल कुमार, मदन कुमार,अजय कुमार,राजेश कुमार गुप्ता, रमन कुमार,संजीव कुशवाहा, पन्ना लाल यादव, नीरज कुमार, सुधीर कुमार, अवधेश कुमार, जन्मजेय कुमार, मनोज कुमार, योगेंद्र कुमार, भीम रजक, नागेंद्र कुमार, गुड्डू चंद्रवंशी, ओमप्रकाश चौधरी को बनाया गया है नव गठित टीम के पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम जिमेवारी निभाएंगे और संग़ठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में अपनी सहभागिता निभाने के लिए निर्देशित किया गया है।

सभी कार्यक्रमों के लिए नोडल पदाधिकारी नामित करें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी – सिविल सर्जन

अरवल । जिला पदाधिकारी अरवल के निदेशानुसार सिविल सर्जन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के तहत नियमित टीकाकरण, गैर संचारी रोग, संचारी रोग, नसबंदी इत्यादि की समीक्षा की गई।   समीक्षा के दौरान सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक को निर्देशित किया गया कि सभी कार्यक्रमों का शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति करना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपने-अपने संस्थान में प्रत्येक कार्यक्रमों का नोडल पदाधिकारी नामित करें, जिससे की कार्यक्रमों की समीक्षा सही तरीके से हो सके। बैठक में भू अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, डी आई, एन सी डी ओ, सी डी ओ, डी पी एम के साथ अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

सेस्टोबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में डीपीएस के छात्र छात्राओं ने लहराया परचम, विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया गया सम्मानित

अरवल । राष्ट्रीय सीनियर सेस्टोबॉल प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय सब जूनियर सेस्टोबॉल प्रतियोगिता 15 से 17 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में अरवल जिले के दिल्ली पब्लिक स्कूल के 23 छात्र छात्राओं ने कास्य पदक हासिल किया प्रतियोगिता पंजाब के भगत सिंह महाविद्यालय में आयोजित किया गया था इस अवसर पर आज विद्यालय के प्रांगण में बच्चों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर विद्यालय के निर्देशक धर्मेंद्र कुमार खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रशंसा जाहिर किया करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।   खिलाड़ियों का अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है खेल में जीत और हार लगी रहती है, परंतु किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने से सीखने का मौका मिलता है। वह समय बहुमूल्य होता है। खिलाड़ियों के लिए इसलिए हमारा विद्यालय खेल के अनेक प्रारूपण में छात्र एवं छात्रों को भागीदारी सुनिश्चित करता है। इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक धर्मेंद्र कुमार शारीरिक शिक्षा अविनाश कुमार, रोशन कुमार के अलावे अन्य शिक्षक और कर्मी मौजूद थे ।

जिला पदाधिकारी ने रामपूर वैना बंदोबस्त कार्यालय का किए औचक निरीक्षण

अरवल । जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा बंदोबस्त कार्यालय अन्तर्गत रामपुर वैना में अरवल शिविर सं०-03 का निरीक्षण किया गया। शिविर के बाहर किसी तरह का बोर्ड नहीं दिखने पर जिला पदाधिकारी द्वारा कानूनगो पर नाराजगी जाहीर करते हुए निर्देशित किया गया कि यथाशीघ्र कार्यालय का बोर्ड लगाना सुनिश्चित करे।   निरीक्षण के क्रम में दिपु कुमार गुप्ता, शिविर प्रभारी, अरवल शिविर सं०-03, अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित पंजी के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि दिपु कुमार गुप्ता नवम्बर माह से आज की तिथि तक कार्यालय में नहीं आयें है। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि संबंधित शिविर प्रभारी पर कार्रवाई करते हुए विभाग को प्रतिवेदित करना सुनिश्चित किया जाय। जिला पदाधिकारी द्वारा पंजियों की खोज किये जाने पर कोई पंजी उपलब्ध नहीं कराई गई। कुछ देर पश्चात कानूनगो एवं लिपिक द्वारा 2021 का पंजी उपस्थापित किया गया।   जिला पदाधिकारी द्वारा शिविर प्रभारी एवं कानूनगो द्वारा किये जा रहे सुनवाई से संबंधित अभिलेख मांगने पर जानकारी दी गई कि दिपु कुमार गुप्ता के सुनवाई का कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं है। कानूनगो द्वारा किये गये सुनवाई के अवलोकन के क्रम में ज्ञात हुआ कि बिना साक्ष्य के कानूनगो द्वारा किसी भी व्यक्ति का जाति सुधार, रकबा सुधार एवं खेसरा सुधार आदि के कार्य किये जा रहें है। कई अभिलेख ऐसे पाये गये जो अगस्त 2023 से आज तक लंबित है कुछ अभिलेख निष्पादित भी किये गये है तो उनपर कानूनगो द्वारा हस्ताक्षर नहीं किये गये है।   इस प्रकार ज्यादा से ज्यादा अभिलेख त्रुटिपूर्ण ही पाये गये। साथ ही एक व्यक्ति द्वारा साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए शिविर प्रभारी एवं कानूनगो पर गभीर आरोप लगाये गये। सुमित कुमार, कानूनगो द्वारा कुछ अभिलेख दिखाये गये जिसमें कई प्रकार की गंभीर त्रुटियों परिलक्षित हुई। जिला पदाधिकारी द्वारा दिपु कुमार गुप्ता, शिविर प्रभारी एवं सुमित कुमार, कानूनगो पर कार्रवाई करते हुए विभाग को प्रतिवेदित करने हेतु निर्देशित किया गया।