करपी,अरवल । शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के घराना गांव निवासी 45, वर्षीय बिरजू चौधरी की मौत तार के पेड़ से गिरकर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जलावन काटने के लिए तार के पेड़ पर चढ़ा था। इसी बीच अचानक काटा गया खगड़ा टूटकर इसी पर गिर पड़ा। जिसके फल स्वरुप इसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। किसी ने नहीं सोचा था कि जलावन काटने गए घर का मुखिया वापस लौट कर नहीं आएगा। जेयोहि यह खबर मिली गांव के लोग भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक इसकी मौत हो चुकी थी।
इस संबंध में शहरतेपा ओपी पुलिस से पूछे जाने पर बताया की इस प्रकार की घटना की जानकारी मिली है। लेकिन घटना औरंगाबाद जिला क्षेत्र में घटी है। इसलिए कोई भी कानूनी प्रक्रिया संबंधित थाना क्षेत्र में होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक को औरंगाबाद जिले के डिंडीर गांव के कोई व्यक्ति तार के पेड़ से खगरा करवाने के लिए ले जाया गया था। जहा खगरा काटने के क्रम में वह गिर गया और उसकी मौत हो गई।